बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तरप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व हम सबकी प्रेरणा स्रोत
आदरणीय बहन कु. मायावती जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
दलितों, शोषित, वंचित, गरीब व अल्पसंख्यक समाज के आर्थिक सामाजिक सशक्तिकरण की एकमात्र आवाज आदरणीय बहन जी के जन्मदिन पर जनकल्याणकारी दिवस की आप सभी को बहुत बधाई शुभकामनाएं।
बीएसपी की सरकार में कानून द्वारा कानून का राज चलता था, भाजपा की तरह हमें कानून चलाने के लिए बुलडोज़र चलाने की जरुरत नहीं पड़ी |
बीएसपी की सरकार में कभी भी साम्प्रदायिक माहौल नहीं बिगड़ा,लेकिन विरोधी पार्टियों ने उत्तरप्रदेश में साम्प्रदायिक माहौल को बिगाड़ने का काम किया है. जब अयोध्या का फैसला आना था तब पूरा देश बंद था लेकिन उत्तरप्रदेश में बीएसपी की सरकार में सब खुला रहा था और कोई दंगा भी नहीं हुआ था |
केंद्र द्वारा पिछले कुछ समय से अति गरीब परिवारों को अस्थायी तौर पर जो मुफ्त में थोड़ी सी सामग्री दी जा रही है उससे स्थायी तौर पर भला नहीं होने वाला है. गरीबी फ्री राशन से नहीं रोजगार से मिटेगी जिस पर बीएसपी की सरकार काम करेगी और साथ ही पिछड़े व अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार पर भी लगाम लगाई जाएगी |
बीएसपी की सरकार केंद्र में आती है तो विरोधी पार्टियों की तरह हवाहवाई नहीं ,बल्कि यूपी की तरह समस्त देश में धरातल पर ठोस कार्य करके दिखाएगी|
विरोधी पार्टियां सत्ता में आने की कोशिश कर रही हैं और अपनी हवा बनाने के लिए ही मीडिया, ओपिनियन पोल और सर्वे आदि का इस्तेमाल कर रही है. बीएसपी ने इसलिए ही कभी अपना घोषणापत्र जारी नहीं किया है क्योंकि बीएसपी कहने में कम काम करने में ज्यादा विश्वास रखती है|
केंद्र में रही पूर्व सरकार की तरह ही भाजपा सरकार में भी महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है इसलिए इस बार लोकसभा चुनाव में भाजपा,कांग्रेस और इनके सहयोगी दलों को सत्ता में आने से रोकना है|
दलित और अल्पसंख्यक लोगों पर भाजपा सरकार में अत्याचार चरम पर है और अपर कास्ट के विशेषकर गरीब लोगों की स्तिथि भी दयनीय बनी हुई है|
पूरे देश में दलितों आदिवासियों और अन्य पिछड़े वर्गों सरकारी नौकरियों में अधूरा पड़ा आरक्षण का कोटा अभी तक नहीं भरा गया है और विशेषकर sc /st वर्गों का पदोन्नति में आरक्षण चाहे वो सपा की उत्तरप्रदेश में रही सरकार हो या केंद्र की सरकार, दोनों ने ही काफ़ी हद तक प्रभावहीन बना दिया है|
भाजपा की सरकार में देश के किसान वर्ग शुरू से ही आहत रहे हैं जबकि बीएसपी ने अपने चार बार के कार्यकाल में सारी सुविधाएं और सस्ते साधन देकर किसानों के हित में काम किया है|
इस बार लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा की जुमलेबाज़ी और हवाहवाई वादों में नहीं आने वाली है,इस सरकार ने केवल अपने चहीते रहे पूंजीपतियों को मालामाल बनाने का ही काम किया है|
आज़ादी के बाद से सत्ता में रही कांग्रेस सरकार की तरह ही भाजपा भी अपनी जातिवादी,साम्प्रदायिक, द्वेषपूर्ण कार्यप्रणाली के कारण इस बार भाजपा अगर निष्पक्ष चुनाव होते हैं तो वापिस नहीं आने वाली है |
जो पार्टियां ये कह रही हैं की बीएसपी किसी को हराने या जिताने के लिए चुनाव लड़ रही है, कहीं वही पार्टियां दूसरे और तीसरे नंबर की पार्टी ना बन जाएं|
बीएसपी के उम्मीदवार किसी को जिताने या हराने के लिए नहीं बल्कि खुद रिकॉर्ड तोड़ वोटों से चुनाव जीतने के लिए लड़ रहे हैं |
बीएसपी किसी भी विपक्षी पार्टी,भाजपा कांग्रेस या अन्य विपक्षी दलों के साथ नहीं बल्कि अपने बलबूते पर अकेले और पूरी दमदारी से चुनाव लड़ रही है और हमने टिकट बंटवारे में भी सर्वसमाज को उचित भागेदारी दी है|
बीएसपी किसी भी विपक्षी पार्टी,भाजपा, कांग्रेस या अन्य विपक्षी दलों के साथ नहीं बल्कि अपने बलबूते पर अकेले और पूरी दमदारी से चुनाव लड़ रही है|
-आदरणीय बहन कु.मायावती जी
हमने संबल से आबादी के हिसाब से बिना पक्षपात किए और जिसकी जितनी भागेदारी बनती है उस हिसाब से मुस्लिम जाति के उम्मीदवार को टिकट दिया है|
-आदरणीय बहन कु.मायावती जी
समाजवादी पार्टी मुस्लिम या हिन्दू बहुल्य समाज देखकर नहीं बल्कि कम आबादी के हिसाब से टिकट देती है |
-आदरणीय बहन कु.मायावती जी
भाजपा और कांग्रेस की जातिवादी,सांप्रदायिक मानसिकता के कारण पिछड़े,गरीबों, दलितों, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों का पूर्ण रूप से उत्थान और विकास नहीं हो पाया है और ना ही पूरे देश में दलितों आदिवासियों और अन्य पिछड़े वर्गों का सरकारी नौकरियों में अधूरा पड़ा आरक्षण का कोटा अभी तक भरा गया है|
-आदरणीय बहन कु.मायावती जी
