
This is an official account of the Office of Energy Minister, Govt of Uttar Pradesh @aksharmabharat
Joined March 2017
- Tweets46.1K
- Following80
- Followers167K
- Likes4.3K
Energy Minister Office UP retweeted
आज कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर दो हरियों के मिलन स्थली दोहरीघाट, मऊ पहुंचकर माँ सरयू के पवित्र जल से आचमन किया एवं सबके कल्याण की कामना की।
माँ सरयू के किनारे के जो घाट कभी कच्चे व बदहाल पड़े थे, अब वहाँ 1 दर्जन से भी अधिक घाटों का निर्माण शुरू कराया है और लगभग आधा दर्जन घाट बनकर आप सभी की सेवा में तैयार हैं।
यह सब सरयू मैया के आशीर्वाद से ही संभव हो पाया है।
सरयू माई की जय। सबको नमन।
@narendramodi @myogiadityanath @AmitShah @NitinNabin @mppchaudhary @idharampalsingh
#KartikPurnima #DohriGhat
Energy Minister Office UP retweeted
आज बापू इंटर कॉलेज, कोपागंज, मऊ में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 302 जोड़ों के विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।
वर-वधू पर पुष्प वर्षा कर उन्हें सुखमय वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दिया।
आने वाली पीढ़ियों के लिए हरियाली और शुद्ध वातावरण प्रदान करने की दिशा में वर वधू को आम का पौधा भेंट किया।
पुनः सभी नवदंपतियों को बधाई एवं अनंत मंगलकामनाएँ।
@narendramodi @myogiadityanath @AmitShah @mppchaudhary @idharampalsingh #विवाह
Energy Minister Office UP retweeted
लोक-आस्था के पावन पर्व 'कार्तिक पूर्णिमा' की सभी को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं!
भगवान श्री विष्णु एवं माँ गंगा की कृपा से आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो, चराचर जगत का कल्याण हो, यही प्रार्थना है।
Energy Minister Office UP retweeted
देव दीपावली की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ये पावन अवसर हमें बताता है कि एक-एक दीप मिलकर ही विस्तारित प्रकाश पुंज का अस्तित्व निर्मित करते हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सभी के जीवन में भी सुख, समृद्धि और यश के अनंत दीप प्रज्ज्वलित हों।
Energy Minister Office UP retweeted
महान संत, सिख धर्म के संस्थापक व प्रथम गुरु, श्रद्धेय श्री गुरु नानक देव जी महाराज के पावन प्रकाश पर्व पर उनके चरणों में कोटि-कोटि नमन एवं आप सभी को लख-लख बधाइयां!
गुरु की कृपा और आशीर्वाद से प्रत्येक हृदय में प्रेम, सेवा, सद्भाव की पवित्र ज्योत प्रज्वलित रहे, सबका कल्याण हो; श्रीचरणों में यही प्रार्थना है।
#GuruNanakJayanti
Energy Minister Office UP retweeted
कल सायं मऊ जिले के खुरहट मंडल स्थित शक्ति केंद्र पलीगढ़ में ‘लाभार्थी संपर्क चौपाल’ व ‘मतदाता जोड़ो’ अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुआ।
इस अवसर पर क्षेत्र के विकास कार्यों पर चर्चा हुई और भाजपा की डबल इंजन सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ ले चुके लाभार्थियों से संवाद किया एवं उनके अनुभवों को सुना।
साथ ही इस अवसर पर उपस्थित सभी नागरिकों से लोकतंत्र की मजबूती हेतु मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, संशोधन व सत्यापन के लिए जागरूक किया।
इस चौपाल में उपस्थित सभी को नमन सह धन्यवाद!
@narendramodi @myogiadityanath @AmitShah @NitinNabin @mppchaudhary @idharampalsingh
Energy Minister Office UP retweeted
आज मऊ सदर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कम्पोजिट विद्यालय, ख्वाजाजहांपुर मतदान केंद्र पर मतदाता 'विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण' व ‘मतदाता जोड़ों’ अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की।
इस दौरान नए मतदाताओं के पंजीकरण फॉर्म स्वयं भरा तथा उपस्थित नागरिकों से लोकतंत्र की मजबूती हेतु मतदाता सूची में नाम जुड़वाने हेतु आग्रह किया।
@narendramodi @myogiadityanath @AmitShah @NitinNabin @mppchaudhary @idharampalsingh
Energy Minister Office UP retweeted
मऊ महादेव के सामने बच्चन घाट का निर्माण कार्य जोरों पर है…
कल देर सायं स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण की प्रगति का जायजा लिया व अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिया।
जल्द ही क्षेत्रवासियों को मिलेगा एक और भव्य व सुंदर घाट।मऊ महादेव धाम का ये पूरा क्षेत्र
बनेगा आस्था और सौंदर्य का नया प्रतीक।
हर हर महादेव!
@narendramodi @myogiadityanath @AmitShah @NitinNabin @mppchaudhary @idharampalsingh
Energy Minister Office UP retweeted
माँ तमसा का तट बना आस्था, स्वच्छता और पर्यटन का नया केंद्र…
मऊ नगर स्थित हनुमान मंदिर घाट भी बनकर लगभग तैयार है।
आज देर सायं मऊ पहुँचते ही इस घाट का निरीक्षण कर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिया।
@narendramodi @myogiadityanath @AmitShah @NitinNabin @mppchaudhary @idharampalsingh
Energy Minister Office UP retweeted
कोई पात्र मतदाता न छूटे!
उत्तर प्रदेश में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत आज मऊ जिले में अपने पैतृक गांव स्थित बूथ संख्या 169, 170 और 171 पर बैठक कर नए मतदाता का फॉर्म भरा एवं मतदाता सूची में अपना नाम जाँचा साथ ही उपस्थित लोगों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, संशोधन व सत्यापन के लिए जागरूक किया।
इस अवसर पर श्री राघवेन्द्र शर्मा जी जिला महामंत्री भाजपा मऊ, श्री अर्पित कुमार उपाध्याय जी मंडल अध्यक्ष खुरहट व सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग व माताएँ-बहनें उपस्थित रहीं।
@narendramodi @myogiadityanath @AmitShah @NitinNabin @mppchaudhary @idharampalsingh
#SIR #मतदाता
Energy Minister Office UP retweeted
विकास की रोशनी अब हर घर तक पहुँच रही है…
देवरिया ज़िले में रुपये 54.58 करोड़ की लागत से 132/33 के.वी. 2x40 एम.वी.ए. नारायणपुर विद्युत उपकेन्द्र के शिलान्यास एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से जुड़कर उपस्थित लोगों को संबोधित किया।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार में वरिष्ठ मंत्री आदरणीय श्री सूर्यप्रताप शाही जी एवं अन्य माननीय जनप्रतिनिधि गण, बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग एवं स्थानीय प्रशासन के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
सभी को बधाई!
@narendramodi @myogiadityanath @AmitShah @NitinNabin @mppchaudhary @idharampalsingh @UPPCLLKO
Energy Minister Office UP retweeted
जिसके पास कौशल है, उसकी मांग बढ़ने वाली है: माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी!
#PMModi4SkilledYouth
Energy Minister Office UP retweeted
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व रक्षा मंत्री भारत सरकार, ‘पद्म विभूषण’ मुलायम सिंह यादव जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन!
Energy Minister Office UP retweeted
लखनऊ स्थित ऊर्जा विभाग के मुख्यालय शक्ति भवन में विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर विद्युत आपूर्ति, सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त हो रही शिकायतों के निस्तारण एवं विद्युत तंत्र के सुदृढ़ीकरण सहित अन्य कई विषयों पर चर्चा व समीक्षा किया।
जन शिकायतों पर त्वरित व प्रभावी कार्यवाही करने हेतु अधिकारियों को सख़्त निर्देश दिया।
@narendramodi @myogiadityanath @AmitShah @NitinNabin @mppchaudhary @idharampalsingh @UPPCLLKO @KESCoHQ @PVVNLHQ
Energy Minister Office UP retweeted
वैभवशाली, गौरवशाली, सशक्त और समृद्ध भारत के निर्माण के लिए अविराम कार्य कर रहे माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी का लखनऊ आगमन पर हार्दिक स्वागत व अभिनंदन!
आपके आगमन से हम सब अभिभूत हैं!
Energy Minister Office UP retweeted
मां सरस्वती की वरद पुत्री, ओजस्वी वक्ता और सेवा, समर्पण व सादगी की प्रतीक; मुझे हमेशा भाई की तरह स्नेह देने वाली उत्तर प्रदेश की माननीया राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
@anandibenpatel
Energy Minister Office UP retweeted
यूपी फिर नंबर 1!
उत्तर प्रदेश को मिला “पीएम स्वनिधि सम्मान अवार्ड 2026”
आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आज नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @mlkhattar जी के कर कमलों से उत्तर प्रदेश को कुल 8 अवार्ड प्राप्त हुए।
जिसमें 3 राज्य स्तरीय अवार्ड :
🥇 स्वनिधि से समृद्धि: प्रथम रैंक
🥈 ओवरऑल परफॉर्मेंस: द्वितीय रैंक
🥈 स्पेशल कैंपेन: द्वितीय रैंक
और नगर निकाय स्तर के 5 अवार्ड प्राप्त हुए:-
1. अलीगढ़
2. गाज़ियाबाद
3. मेरठ
4. प्रयागराज
5. वाराणसी
यह सम्मान प्रदेश के लाखों रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं की मेहनत, हमारे नगरीय निकायों के समर्पण और हमारे नगर कर्मियों के अथक परिश्रम का परिणाम है।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी और माननीय मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी के मार्गदर्शन के लिए हृदय से आभार।
@AmitShah @NitinNabin @mppchaudhary @idharampalsingh @NagarVikas_UP @SBM_UP
#SVANidhiSammanAward2026 #UttarPradesh #SUDA #StreetVendors #स्वनिधि_से_समृद्धि #आत्मनिर्भरभारत
#PMSVANidhi #SVANidhiSamman2026
Energy Minister Office UP retweeted
उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री आदरणीय श्री योगी आदित्यनाथ जी की पूज्य माताजी के देवलोकगमन का समाचार अत्यंत दुःखद है।
इस दुःखद घड़ी में मेरी संवेदनाएँ माननीय मुख्यमंत्री जी एवं समस्त शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।
प्रभु श्रीराम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।
ॐ शांति!
Energy Minister Office UP retweeted
कुशल संगठनकर्ता @BJP4UP के प्रदेश अध्यक्ष एवं माननीय केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री आदरणीय श्री @mppchaudhary जी को जन्मदिन की आत्मीय बधाई!
बाबा विश्वनाथ की कृपा आप पर अनवरत बरसती रहे, आप सदैव स्वस्थ रहें, दीर्घायु हों और संगठन को सतत ऐसे ही मजबूत करते हुए जनसेवा के अपने समस्त संकल्पों को पूर्ण करें, अनंत शुभकामनाएं।



































































































