खेल, कला, संस्कृति और शिक्षा में युवाओं की अपार संभावनाएं हैं। ईमानदार सोच के साथ अबुआ सरकार निरंतर कार्य कर रही है। यह राज्य खून-पसीने से सींचा गया है, भीख में नहीं मिला है और हक-अधिकार के लिए कानूनी व राजनीतिक हर संघर्ष के लिए झारखण्ड सक्षम है: श्री @HemantSorenJMM
1
1,725
उत्कृष्ट विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण व निःशुल्क पढ़ाई से निजी स्कूलों से बच्चों के नामांकन सरकारी स्कूलों में हो रहे हैं। कल्याण विभाग के छात्रावासों में अब सरकार बच्चों के लिए भोजन की व्यवस्था कर रही है ताकि वे केवल पढ़ाई पर ध्यान दे सकें: श्री @HemantSorenJMM
महिला सशक्तीकरण के तहत लाखों परिवारों तक प्रतिमाह कम से कम ₹10,000 की आर्थिक सहायता पहुंच रही है। पहले महानगरों में काम करने वाली झारखण्ड की महिलाएं दिखती थीं, लेकिन अब राज्य में ही रोजगार व स्वरोजगार से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर करने का प्रयास हुआ है: श्री@HemantSorenJMM
कार्यक्रम में विशिष्ट सेवाओं, वीरता और उत्कृष्ट योगदान के लिए विभिन्न वर्गों के लोगों को सम्मानित किया गया। झारखण्ड मुख्यमंत्री पदक (वीरता) पुरस्कार से पुलिसकर्मी, विभिन्न विभागों में बेहतर काम करने वाले पदाधिकारी, कर्मी, खिलाड़ी, कलाकार और स्टूडेंट्स सम्मानित हुए।
झारखण्ड ने खनिज संपदा के माध्यम से देश और दुनिया को समृद्ध किया, लेकिन दुर्भाग्यवश राज्य के आदिवासी और मूलवासी हक-अधिकार व विकास की दौड़ में पीछे रहे। अब नई पीढ़ी को इस पिछड़ेपन को दूर कर झारखण्ड को अग्रणी राज्यों की पंक्ति में खड़ा करने का संकल्प लेना होगा:श्री @HemantSorenJMM
लगभग ₹9,000 करोड़ की लागत वाली 1,650 विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया गया।
@radhakkofficial
@deepakbiruajmm @SPYadavGodda @chamralindaJMM @IrfanAnsariMLA
@DipikaPS @ShilpiNehaTirki
@DC_Ranchi @RDD_Jharkhand @onlineJSLPS @VisitJharkhand @JOHAR_JTDC
समारोह के दौरान राज्य के समग्र विकास को गति देते हुए कुल 1,650 योजनाओं की शुरुआत और लोकार्पण किया ।₹5,941.86 करोड़ की लागत से 823 योजनाओं का शिलान्यास एवं ₹3,155.73 करोड़ की लागत से कुल 820 योजनाओं का उद्घाटन किया गया।
मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के समापन एवं सरकार के दूसरे वर्षगांठ के अवसर पर खेलगांव, रांची में आयोजित समारोह में शामिल हुए।
@DC_Ranchi @VisitJharkhand @JOHAR_JTDC #JharkhandFoundationDay #Jharkhand
मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के समापन एवं सरकार के दूसरे वर्षगांठ के अवसर पर खेलगांव, रांची में आयोजित समारोह में शामिल हुए।
@DC_Ranchi @VisitJharkhand @JOHAR_JTDC #JharkhandFoundationDay #Jharkhand
क्या आप झारखण्ड के आदिवासी इतिहास और संस्कृति को गहराई से जानना चाहते हैं?
खेलगांव, रांची में Tribal Research Institute का पुस्तक स्टॉल लगा है।
जनजातीय रीति-रिवाज, खान-पान जैसी कई दुर्लभ पुस्तकें उपलब्ध हैं।
आज आखिरी दिन है, जरूर जाएं।
कला जो सिर्फ देखी नहीं जाती, महसूस की जाती है।
सरायकेला छऊ के पारंपरिक मुखौटे रामायण, महाभारत और प्रकृति से प्रेरित।
स्थापना दिवस स्टॉल पर जरूर आइए।
@DCseraikella
झारखण्ड की मिट्टी, नदियाँ, झूमर और लोकगीतों की गूँज, झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस - 2026 के अवसर पर सांस्कृतिक संध्या की मनमोहक झलक।
जन-जन की भागीदारी, झारखण्ड की खुशहाली…
जो हाथ कभी जंगल से लकड़ी चुनकर आजीविका चलाते थे, आज वही हुनरमंद महिलाएं लाह की चूड़ियां बनाकर आत्मनिर्भरता की मिसाल बन रही हैं।
खूंटी की करीब 300 दीदियों के क्लस्टर को प्रशिक्षण, वैल्यू एडिशन और बाजार से जोड़ने की यह पहल वाकई बदलाव की तस्वीर…
मोर सुंदर झारखण्ड रे, मोर छोटा नागपुर रे...
प्रकृति की गोद में बसा हमारा झारखण्ड अपनी संस्कृति, परिश्रम और हुनर से हर दिन आगे बढ़ रहा है। स्थापना दिवस प्रदर्शनी के ये दृश्य हमारी विरासत और सशक्तिकरण की कहानी कहते हैं।
@onlineJSLPS @RDD_Jharkhand @MoRD_GoI @VisitJharkhand
स्थापना दिवस पखवाड़ा 2026 के तहत खेलगांव में चाईबासा की संध्या सिंह कुंटिया (हो समुदाय) के स्टॉल पर आदिवासी अस्मिता, संस्कृति और परंपरा को दर्शाती खास 'अबुआ दिसुम', 'जोहार' व 'रिबर्थ' ग्लो-इन-द-डार्क टी-शर्ट्स तथा हैंड-पेंटेड व एम्ब्रॉयडरी साड़ियाँ आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।
झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस 2026 पर मिट्टी कला को नई पहचान मिल रही है।
झारखण्ड माटी कला बोर्ड के जरिए सरकार चाक, प्रशिक्षण और बाजार उपलब्ध करा रही है।
बोकारो के अजय प्रजापति और रांची के नीरज जैसे शिल्पकार बता रहे हैं कि कैसे सरकार के सहयोग से यह पारंपरिक कला आगे बढ़ रही है
झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस 2026 के अवसर पर युवा खिलाड़ियों ने वुशू का शानदार लाइव डेमो पेश किया।
ताओलू और सांसो , दोनों भागों का प्रदर्शन देखकर सबका उत्साह दोगुना हो गया।
नई ऊर्जा, नई प्रेरणा…
@VisitJharkhand @JOHAR_JTDC @SportsJhr @IWUFOfficial #JharkhandFoundationDay
झारखण्ड की मिट्टी, उसकी कला और उसकी आत्मा को 🙏
पहली बार इतने करीब से झारखण्ड की संस्कृति, लोक नृत्य, लोक गीत और हमारी जड़ों को महसूस करने का मौका मिला।
स्थापना दिवस में युवा पीढ़ी को अपनी हिस्ट्री, कल्चर और टूरिज्म से जुड़ने का शानदार मौका मिल रहा है।
पूर्वी सिंहभूम की आदिम जनजाति सबर पहाड़िया (PVTG) की बहन पिंकी पहाड़िया जंगल से निकाले गए शुद्ध वाइल्ड हनी (बोराम हनी) को बाज़ार तक लाई हैं।
झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस-2026 और सरकार के द्वितीय वर्षगांठ के अवसर पर ऐसे ही आदिवासी भाई-बहनों की मेहनत और उत्पाद देखकर गर्व होता है।
झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस 2026 पर @prdjharkhand स्टॉल में लगा शानदार 3D मैप
‘One District, One Tourist Destination’ के तहत झारखण्ड के हर जिले की अपनी पहचान।
आओ, अपने राज्य की पर्यटन संपदा को जानें और घूमें…
@VisitJharkhand @JOHAR_JTDC #JharkhandFoundationDay #Jharkhand


























