Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) header
Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) profile picture

Chief Minister of Uttarakhand

Khatima/Dehradun/Champawat
Joined November 2009
Photo by Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami)Photo by Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami)Photo by Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami)Photo by Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami)Photo by Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami)Photo by Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami)Photo by Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami)Photo by Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami)Photo by Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami)Photo by Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami)
शासकीय आवास पर सपरिवार दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा व हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस शुभ अवसर पर विधि-विधान से माँ लक्ष्मी एवं विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश जी का पूजन-अर्चन कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, आरोग्य एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
5
15
102
3,783
शासकीय आवास लौटते हुए गढ़ी कैंट में सेना के जवानों को देखकर काफिला रुकवाया और उनसे मुलाकात कर उन्हें दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी। देश की सुरक्षा के लिए हमारे वीर जवान दिन-रात पूरी निष्ठा, समर्पण और अदम्य साहस के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं, ताकि देशवासी सुरक्षित वातावरण में अपने त्योहार मना सकें। राष्ट्र के प्रति उनका त्याग और समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। माँ भारती के इन वीर सपूतों के शौर्य, साहस और समर्पण को कोटिशः नमन।
3
15
1
67
2,820
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के कुशल नेतृत्व में हमारी डबल इंजन सरकार ने राज्य की अस्मिता, सांस्कृतिक पहचान और सुशासन के लिए ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। देवभूमि की गौरवशाली विरासत के संरक्षण और विकसित उत्तराखंड के निर्माण के लिए सरकार पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ निरंतर कार्य करती रहेगी।
5
22
59
2,004
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी का देवभूमि उत्तराखंड के प्रति विशेष स्नेह एवं यहां के परिश्रमी प्रदेशवासियों के सामर्थ्य पर अटूट विश्वास राज्य के विकास को निरंतर नई दिशा और गति प्रदान करता रहा है। निश्चित रूप से प्रदेश की जनता का डबल इंजन सरकार पर जो अटूट विश्वास रहा है, वह आने वाले समय में भी इसी प्रकार कायम रहेगा। जनता के इसी विश्वास, सहयोग और सहभागिता के साथ उत्तराखंड विकास, समृद्धि और आत्मनिर्भरता के नए आयाम स्थापित करता रहेगा।
1
16
42
1,863
LIVE: दीपावली के पावन अवसर पर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @NarendraModi जी का छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों को संबोधन nitter.gq/i/broadcasts/2evWQgREZ…
1
16
28
1,858
हमारी सरकार के समन्वित प्रयासों से आज उत्तराखंड की मातृशक्ति आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण की नई मिसाल प्रस्तुत कर रही है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश की 3 लाख से अधिक महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाने का कार्य किया गया है। आर्थिक आत्मनिर्भरता ने महिलाओं के आत्मविश्वास को नई ऊंचाइयां प्रदान की हैं। आज मातृशक्ति न केवल अपने परिवार की आर्थिक मजबूती का आधार बन रही है, बल्कि सामाजिक जीवन में सम्मानजनक स्थान प्राप्त करने के साथ ही नेतृत्व की नई भूमिकाओं में भी अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा रही है।
1
16
28
1,707
समस्त प्रदेशवासियों को हर्ष, उल्लास एवं प्रकाश के महापर्व दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। माँ लक्ष्मी एवं भगवान श्री गणेश की कृपा से दीपावली का यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्य का प्रकाश लेकर आए। दीपों की दिव्य आभा से हर घर-आंगन रोशन हो तथा प्रेम, सद्भाव और सकारात्मकता का उजाला समाज के प्रत्येक कोने तक पहुँचे। #HappyDiwali
24
41
2
171
2,864
भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष, करोड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत, भारत के पूर्व उपप्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ आदरणीय श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। राष्ट्र निर्माण में आपका अतुलनीय योगदान, आपकी वैचारिक प्रतिबद्धता और दशकों की निष्ठापूर्ण सार्वजनिक जीवन की साधना सदैव हम सभी का मार्गदर्शन करती रहेगी। प्रभु बदरी विशाल से आपके सुखद, आरोग्यपूर्ण एवं मंगलमय जीवन की कामना करता हूं।
3
14
58
1,921
समस्त प्रदेशवासियों को सुख-समृद्धि एवं प्रकाश के महापर्व दीपावली की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। दीपों का यह पावन उत्सव आप सभी के जीवन को खुशहाली, सकारात्मकता और नव ऊर्जा के प्रकाश से आलोकित करे। मां लक्ष्मी की असीम कृपा एवं भगवान श्री गणेश के आशीर्वाद से प्रत्येक परिवार में सुख, शांति, समृद्धि और मंगल का वास हो, यही कामना है। #HappyDiwali
44
38
3
198
3,566
दीपावली के शुभ अवसर पर हम सभी मिलकर खुशियों के दीप जलाएं और विकसित, समृद्ध एवं आत्मनिर्भर उत्तराखंड के संकल्प को और मजबूत बनाएं। आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं!
10
21
99
3,200
शासकीय आवास पर माननीय कैबिनेट मंत्रीगण, विधायकगण, अधिकारीगण, विभिन्न जनपदों से आई देवतुल्य जनता एवं भाजपा के कर्मठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्तागण ने स्नेहपूर्वक भेंट कर दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
7
14
48
2,273
30 लाख दीपों से जगमगाती प्रभु श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या... हर दीप में राम और कण-कण में राम जय श्री राम 🚩
8
27
2
105
2,966
Pushkar Singh Dhami retweeted
Have a great Diwali!
6,457
20,885
1,052
108,830
2,098,246
Pushkar Singh Dhami retweeted
Met Vice President Thiru CP Radhakrishnan Ji and exchanged Diwali greetings. @VPIndia @CPR_VP
357
2,659
50
17,154
523,962
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के देहरादून स्थित प्रांत कार्यालय में पदाधिकारियों एवं स्वयंसेवक बंधुओं के साथ दीपावली का पावन पर्व मनाया तथा सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। दीपावली हमारी समृद्ध संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। यह पर्व हमें अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ते हुए सेवा, सद्भाव और राष्ट्रहित के संकल्प को और मजबूत करने की प्रेरणा देता है। @RSSorg
4
12
29
1,947
शासकीय आवास पर भाजपा के माननीय प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री @PhanindranathS3 जी ने भेंट कर दीपावली के पावन पर्व की शुभकामनाएं दी।
3
10
26
1,889