Pinned Tweet
Honoured to deliver India’s national statement at the UN Sixth Committee on the "Rule of Law at the National and International Levels" at the UN. 🇮🇳
Proud to represent 1.4 billion Indians on the global stage!
#IndiaAtUN
@MEAIndia @PMOIndia @IndianDiplomacy @airnewsalerts @DDNewslive
पंचायत चुनाव-2026 के प्रचार अभियान के अंतर्गत आज सरदारशहर विधानसभा क्षेत्र में विधायक श्री @anilsharmainc जी के साथ कांग्रेस के जिला परिषद प्रत्याशियों बबिता पूनियां जी (वार्ड-05), रचना पारीक जी (वार्ड-08), मोहनलाल जी आर्य (वार्ड-04), अन्जू बाला जी शर्मा (वार्ड-03) तथा विभिन्न पंचायत समिति सदस्य प्रत्याशियों विशाल जी जाखड़, सुमित्रा जी जाखड़, भंवरलाल जी पारीक, कमलेश जी जाजड़ा, सहीराम जी मेघवाल, रेवंतराम जी मेघवाल, शांतिलाल जी मेघवाल, रूकमानन्द जी जोशी, भंवरी देवी जी मेघवाल, मेघराज जी मेघवाल, सरस्वती जी मेघवाल, राजू देवी जी के समर्थन में जनसभाओं को सम्बोधित कर कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की।
बदलाव लायेगा हाथ,
आप सब निभाइएगा साथ।
#Sardarshahar #PanchayatiRaj
@INCIndia @INCRajasthan
आज सादुलपुर स्थित आवास पर गांव- देवीपुरा (सादुलपुर) के सहारण परिवार ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
कांग्रेस परिवार में आप सभी का हार्दिक स्वागत और अभिनन्दन है।
@INCIndia @INCRajasthan
महान स्वतंत्रता सेनानी, किसान-मजदूर वर्ग के मसीहा कुंभाराम जी आर्य के स्मृति दिवस पर उन्हें कोटिश: नमन!
स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के साथ-साथ आपने अपने वचन, नीतियों में बदलकर किसान-मजदूर वर्ग को अधिकार व आत्म-सम्मान के आलोक तक पहुँचाया।
किसान-मजदूर व वंचित वर्ग के सशक्तिकरण में समर्पित आपका सम्पूर्ण जीवन हम सब के लिए प्रेरणास्त्रोत है।
भावपूर्ण श्रध्दाजंलि !!
#KumbhaRamArya
दधिशंखतुषाराभं क्षीरोदार्णव सम्भवम ।
नमामि शशिनं सोमं शंभोर्मुकुट भूषणं ।।
आप सभी को 'शरद पूर्णिमा' के पावन पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएँ।
यह पर्व सौभाग्य, शुभता, समृद्धि एवं आरोग्यता की अमृतवर्षा से आप सभी के जीवन को अभिसिंचित करे, यही प्रार्थना है।
#SharadPurnima
चलो दिल्ली ✊
हमारा वोट चुराया जा रहा है और ये हम किसी हाल में चुपचाप नहीं सहेंगे।
मतदाता सूचियों से नाम काटे गए। नियम-कानून तोड़े गए। और सवाल पूछने वालों पर लाठियां चलीं।
अब जवाब देश देगा।
1 नवंबर - चलो दिल्ली।
वोट बचाओ - देश बचाओ जन मार्च और महारैली।
छात्र, किसान, मज़दूर, महिलाएं, नौजवान और व्यापारी - जिस-जिस को लोकतंत्र की फ़िक्र है, वो ज़रूर आए।
वोट आपका है। लड़ाई भी आपकी है।
📍 रामलीला मैदान, नई दिल्ली
PS: BJP और उसके साथियों का दिल से धन्यवाद, जो इस कार्यक्रम का इतना ज़ोर-शोर से प्रचार कर रहे हैं और इसे ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक पहुंचा रहे हैं।
बस अगले 7 दिन भी यही जोश और लगन बनाए रखिए!
#ChaloDilli
#RamlilaMarch
हमारा देश दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होने का गौरव जताता है, लेकिन Global Hunger Index 2026 में 122 देशों में 100वें स्थान पर है, जो हमारे लिये अत्यंत गंभीर चिन्ता का विषय है।
देश की 9.8% आबादी अल्पपोषण से प्रभावित है और 19% बच्चे लंबाई के अनुपात में कम वज़न के हैं।
राजस्थान में भी चुनौती गंभीर है। राज्य सरकार के उपलब्ध पोषण आँकड़ों के अनुसार, 33.3% बच्चों का वज़न उम्र के अनुपात में कम और 29.6% बच्चों की लंबाई उम्र के अनुपात में कम है।
सवाल सिर्फ़ योजनाएँ चलाने का नहीं, बल्कि उनके नतीजों का है। आर्थिक विकास और खाद्य सुरक्षा के दावों के बीच क्या हम यह सुनिश्चित कर पा रहे हैं कि हर बच्चे को पर्याप्त और पौष्टिक भोजन मिले ?
सरकार को त्वरित चिंतन कर आवश्यक कदम उठाने चाहिए, जिससे देश का वर्तमान और भविष्य खुशहाल हो।
@PMOIndia @RajCMO
चूरू संसदीय क्षेत्र स्थित ददरेवा धाम के पास हुए भयावह सड़क हादसे में 6 अनमोल जिन्दगियों के काल कलवित होने का समाचार अत्यंत दु:खदायी है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करे।
पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।
कुछ आरज़ू नहीं, आरज़ू तो बस यह है,
रख दे कोई ज़रा सी, ख़ाके वतन कफ़न में...!
मां भारती के वीर सपूत एवं महान क्रांतिकारी अमर शहीद अशफ़ाक उल्ला ख़ां की जयंती पर कोटिश: नमन।
मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए उनका अदम्य साहस, सर्वोच्च बलिदान और अटूट राष्ट्रभक्ति सदैव देशवासियों को प्रेरित करती रहेगी।
आज जयपुर में PCC वॉर रूम मुख्यालय में पंचायतीराज चुनावों की तैयारियों को लेकर आयोजित हनुमानगढ़ जिला पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (PAC) की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुआ।
AICC सेक्रेटरी श्री चिरंजीव राव जी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में पंचायत चुनाव जिला प्रभारी एमडी चोपदार जी, जिला प्रभारी एवं विधायक पूसाराम गोदारा जी, सांसद कुलदीप इंदौरा जी, जिलाध्यक्ष मनीष मक्कासर जी, विधायक अमित चाचान जी, विधायक अभिमन्यु पूनियां जी, विधायक विनोद गोठवाल जी, सह-प्रभारी सुनील लारा जी, पूर्व विधायक सुरेश चौधरी जी, भूपेंद्र चौधरी जी, पूर्व प्रत्याशी भादरा अजीत बेनीवाल जी, प्रदुमन सिंह जी उपस्थित रहे।
@INCRajasthan
संसदीय क्षेत्र चूरू से गुजरने वाले SH-41B (झुंझुनू-मंड्रैला-बैरासर-रतनपुरा-भुवाड़ी-सेऊवा) SH-06 तक के खण्ड को दो लेन मानकों के अनुरूप निर्माण करने हेतु जनवरी, 2026 राजस्थान सरकार के समक्ष मुद्दा उठाया था।
जिसके बाद अब सार्वजनिक निर्माण विभाग, चूरू ने अपने अधीन 54 किमी. के इस स्टेट हाईवे के सुदृढ़ीकरण व चौड़ाईकरण कार्य हेतु स्टेटस रिपोर्ट बनाकर प्रदेश सरकार के सम्बन्धित मंत्रालय में भिजवाई है।
क्षेत्र के इस महत्वपूर्ण मार्ग और आमजन के आवागमन की सुलभता को देखते हुए मेरी प्रदेश सरकार से मांग है कि अतिशीघ्र इस मार्ग के सुदृढ़ीकरण व चौड़ाईकरण कार्य हेतु बजट की स्वीकृति जारी कर कार्य शुरू करवाया जाए।
स्टेट हाईवे होने के बावजूद यह मार्ग 2 लेन कॉन्फ़िगरेशन स्टेटस से वंचित है। इसलिए हमारा लगातार प्रयास है कि इस मार्ग को स्टेट हाईवे के मानकों के अनुरूप विकसित किया जाए।
क्षेत्र में इसके अलावा एक और MDR सड़क रावतसर से साहवा वाया खुईंया फांटा (नहरी सड़क) का श्रेणी परिवर्तन कर स्टेट हाईवे करने की मांग भी लगातार हम प्रदेश सरकार से कर रहे हैं, ताकि केन्द्र सरकार के CRIF फंड से इस मार्ग का चौड़ाईकरण और नवीनीकरण करवाया जा सके।
@RajCMO @KumariDiya
भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली आज़ाद हिन्द फ़ौज के स्थापना दिवस पर इससे जुड़े सभी स्वतंत्रता सेनानियों के शौर्य एवं पराक्रम को कोटि-कोटि नमन।
मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करने वाले उन सभी महान क्रांतिकारियों का अद्वितीय योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
सेवा, समर्पण व सर्वोच्च बलिदान के प्रतीक 'पुलिस स्मृति दिवस' पर सभी शहीद पुलिसकर्मियों को कोटि-कोटि नमन!
सुरक्षा, शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रतिबद्ध हमारे पुलिस बलों का समर्पण और साहस सराहनीय है।
#PoliceCommemorationDay
संघर्ष राम, उत्कर्ष राम।
मानवता का हैं अर्थ राम।।
धर्म, धैर्य, सत्य और न्याय की विजय के महापर्व 'विजयादशमी' की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
इस शुभ अवसर पर आइए हम सभी अपने जीवन में विवेक, करुणा और अहिंसा की राह चुनें और समाज में अच्छाई की लौ प्रज्वलित करें।
प्रभु श्रीराम जी से प्रार्थना है कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।
सियावर रामचंद्र की जय 🚩
#Vijayadashami #Dussehra
Rahul Kaswan retweeted
🚨अत्यंत आवश्यक सूचना🚨
कल जयपुर कूच करें.. राजस्थान की बेटी रितु बराला को न्याय दिलाकर रहेंगे।
























