UdaipurBlog (@udaipurblog) header
UdaipurBlog (@udaipurblog) profile picture

News // Views // Travel // Food // Stories & More - Simply All about Udaipur. For Queries - [email protected]

Udaipur
Joined July 2009
Photo by UdaipurBlog (@udaipurblog)Photo by UdaipurBlog (@udaipurblog)Photo by UdaipurBlog (@udaipurblog)Photo by UdaipurBlog (@udaipurblog)Photo by UdaipurBlog (@udaipurblog)Photo by UdaipurBlog (@udaipurblog)Photo by UdaipurBlog (@udaipurblog)Photo by UdaipurBlog (@udaipurblog)Photo by UdaipurBlog (@udaipurblog)Photo by UdaipurBlog (@udaipurblog)
उदयपुर के धामधर गांव में तेंदुए के हमले में 2 साल की बच्ची की मौत। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना के बावजूद वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर नहीं पहुंची। जिले में लगातार बढ़ते तेंदुए के हमलों ने वन विभाग की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
65
दिवाली बाजार सजावट प्रतियोगिता 2023, 2024 और 2025 के विजेता व्यापार मंडलों का सम्मान कल 29 नवंबर को सुबह 11 बजे सेक्टर-14 स्थित नवीन चेंबर भवन में होगा। समारोह में 2026 के विजेताओं की घोषणा भी की जाएगी। इस दिवाली उदयपुर का कौनसा बाजार आपको सबसे सुंदर लगा?
98
बार एसोसिएशन उदयपुर चुनाव: 6 पदों के लिए 24 अधिवक्ताओं ने भरे नामांकन, अध्यक्ष पद पर 3 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला। वर्ष 2027 की कार्यकारिणी चुनाव प्रक्रिया में सभी नामांकन वैध पाए गए। शनिवार को नाम वापसी के बाद शाम 4 बजे प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी होगी।
112
सायरा सीसी रोड घोटाले में 16 साल बाद फैसला, तत्कालीन सरपंच और ग्राम सेवक को 3-3 साल की सजा। 2004-05 में सीसी रोड निर्माण के लिए ₹1 लाख स्वीकृत हुए थे, लेकिन जांच में मौके पर सिर्फ ₹49,759 का काम मिला। रिकॉर्ड में ₹1,41,470 का खर्च दिखाया गया था।
72
उदयपुर के एमबी अस्पताल की मोर्चरी के बाहर 2 दिन से मेडिकल वेस्ट पड़ा है, जिससे बदबू और संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। कचरा उठाने वाली कंपनी और डंपर चालकों के बीच भुगतान विवाद के चलते सफाई रुकी है। अस्पताल प्रशासन ने जल्द कचरा हटाने और लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
1
152
उदयपुर और मुंबई में ₹80.15 करोड़ के कथित बैंक फ्रॉड मामले में सीबीआई ने एफआईआर दर्ज कर 6 ठिकानों पर छापेमारी की। स्टार हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड पर फर्जी लोन खातों के जरिए फंड डायवर्जन का आरोप है। जांच में 1500 से ज्यादा संदिग्ध लोन खाते सामने आए हैं।
95
1 दिसंबर से उदयपुर-मंदसौर के बीच नई रोडवेज बस सेवा शुरू होगी। बस भींडर, कानोड़, धरियावद और प्रतापगढ़ होते हुए चलेगी। उदयपुर से सुबह 7:15 बजे और मंदसौर से दोपहर 1:45 बजे रवाना होगी। इस रूट पर किसे टैग करना चाहेंगे?
183
उदयपुर के सुखेर चौराहे पर बसों की औचक जांच में 12 बसों में नियमों का उल्लंघन मिला। सभी के चालान काटकर ₹76,400 का जुर्माना लगाया गया, जबकि गंभीर अनियमितताओं पर एक बस सीज की गई। जांच में फिटनेस, दस्तावेज और अन्य सुरक्षा मानकों की जांच हुई।
123
उदयपुर जिले में बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए 8 बड़े प्रोजेक्ट पर काम जारी है। वीर धोलिया में 400 केवी, मेनार में 220/132 केवी और कई इलाकों में नए जीएसएस बनाए जा रहे हैं। इनके पूरा होने से गर्मियों में बिजली का लोड कम होगा और ग्रामीण क्षेत्रों में वोल्टेज बेहतर मिलेगा।
75
उदयपुर में अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू, लेकिन कई शिक्षक अब भी सरकारी दफ्तरों में तैनात हैं। शिक्षक संघ ने शिक्षकों को स्कूलों में रिलीव करने की मांग की है और ऐसा नहीं होने पर कलेक्ट्रेट के बाहर धरने की चेतावनी दी है।
84
उदयपुर जिले की 20 पंचायत समितियों में आज प्रधान चुने जाएंगे। 9 समितियों में भाजपा और 8 में कांग्रेस को बहुमत मिला है। वहीं ओगणा में निर्दलीय और कल्याणपुर व नयागांव में बाप पार्टी निर्णायक भूमिका में रहेगी। सुबह 10 बजे से चुनाव प्रक्रिया शुरू होगी।
71
उदयपुर के कोटड़ा में घर के आंगन में बन रही थीं अवैध बंदूकें। पुलिस ने वेराकातरा गांव में दबिश देकर 4 टोपीदार बंदूकें और उन्हें बनाने के उपकरण जब्त किए। 51 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब हथियारों की सप्लाई से जुड़े सुराग जुटा रही|
91
सज्जनगढ़ इको सेंसेटिव जोन में अब शोर-शराबे और व्यावसायिक गतिविधियों पर सख्ती होगी। वन विभाग ने 1 किमी बफर एरिया में होम स्टे, पीजी और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों पर रोक को लेकर चेतावनी जारी की है। होटलों, रिसॉर्ट्स और आयोजनों में तेज डीजे व म्यूजिक पर भी पाबंदी रहेगी।
1
1
133
उदयपुर में 1 दिसंबर से दूध ₹4 प्रति लीटर महंगा होगा। उदयपुर दुग्ध व्यापार संघ ने दूध के खरीद और बिक्री, दोनों भाव में ₹4 की बढ़ोतरी का फैसला लिया है। पशु आहार महंगा होने और चारे की कमी को दाम बढ़ने की वजह बताया गया है। दूध के बढ़े दाम का आपके घर के बजट पर कितना असर पड़ेगा?
85
उदयपुर में इस साल कटे 84% ट्रैफिक ई-चालान अब भी बकाया हैं। कुल 1.88 लाख चालानों में से सिर्फ 29,352 जमा हुए, जबकि ₹13.58 करोड़ का जुर्माना लंबित है। 90 दिन से ज्यादा बकाया रहने पर वाहन संबंधी कई काम अटक सकते हैं और लाइसेंस निलंबन जैसी कार्रवाई भी संभव है।
134
उदयपुर जिला प्रमुख पद के लिए भाजपा के हिम्मत सिंह झाला और कांग्रेस के लाल सिंह झाला आमने-सामने हैं। जिला परिषद के 47 सदस्यों में भाजपा के 24 और कांग्रेस के 22 सदस्य हैं। आज मतदान के बाद नए जिला प्रमुख का फैसला होगा। आपके हिसाब से कौन बनेगा उदयपुर का जिला प्रमुख?
105
चारा-पानी की कमी से परेशान पशुपालक सैकड़ों गायों को लेकर सिरोही कलेक्ट्रेट पहुंच गए। यहां धरना देकर प्रशासन से गौमाताओं के लिए चारे और पानी की व्यवस्था करने की मांग की। पशुपालकों ने कहा कि उन्हें आश्वासन नहीं, चारा चाहिए।
4
262
उदयपुर में किराना दुकानों की आड़ में गैस सिलेंडरों की अवैध रिफिलिंग पकड़ी गई। सवीना पुलिस ने चार दुकानों से 28 सिलेंडर और रिफिलिंग उपकरण जब्त किए। तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस अब गैस सप्लाई के स्रोत और नेटवर्क की जांच कर रही है।
104
उदयपुर में आज और कल देहलीगेट से कोर्ट चौराहा मार्ग पर सुबह 9 बजे से मतदान प्रक्रिया पूरी होने तक वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। जिला प्रमुख और उप जिला प्रमुख के चुनाव के चलते रूट डायवर्जन लागू रहेगा। वाहन हाथीपोल, चेतक सर्किल, शास्त्री सर्किल और बांस गली होकर जा सकेंगे।
1
105
मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में PG सत्र पिछड़ गया है। 48 में से 36 कोर्स में दाखिले देरी से हुए। हालात यह हैं कि कुछ कोर्स में अब जाकर पहले सेमेस्टर की कक्षाएं शुरू हुई हैं। इससे परीक्षा और डिग्री में देरी की आशंका है। क्या आपकी पढ़ाई पर भी इसका असर पड़ा है?
1
103