आमजन की समस्याओं का समाधान, उनकी अपेक्षाओं का सम्मान और जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता ही सुशासन का आधार है।
'जनदर्शन' हमारी उस प्रतिबद्धता का प्रतीक है, जहां सरकार जनता की आवाज सुनने और उसकी समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहती है। जनहित हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाना ही हमारा संकल्प है।
2
665
आज बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन सहित विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित रहूँगा।
4
766
संविधान गौरव दिवस पर आज रायपुर में आयोजित संगोष्ठी संविधान निर्माण की गौरवशाली यात्रा, संविधान निर्माताओं के दूरदर्शी विचारों और उनके अमूल्य योगदान को स्मरण करने का गौरवपूर्ण अवसर बनी।
आइए, संविधान के मूल्यों को आत्मसात कर एक सशक्त, समरस और विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनें।
जनदर्शन मेरे लिए प्रदेशवासियों से सीधे संवाद करने, उनके सुख-दुख में सहभागी बनने और उनकी उम्मीदों को संबल देने का आत्मीय अवसर है।
आज मुख्यमंत्री निवास में प्रदेशभर से आए नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएँ और अपेक्षाएँ सुनीं तथा अधिकारियों को त्वरित एवं संवेदनशील निराकरण के निर्देश दिए।
हर समस्या का समाधान, हर जरूरतमंद को संबल और हर चेहरे पर मुस्कान - यही हमारे सुशासन का संकल्प है।
हमारा भारत लोकतंत्र की जननी और विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है।
हमारा संविधान प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार, न्याय और अवसर प्रदान कर एक सशक्त राष्ट्र के निर्माण में भागीदारी का मार्ग प्रशस्त करता है।
#SamvidhanGauravDiwas
हमारा संविधान न्याय, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित सशक्त भारत की आधारशिला है।
आज रायपुर में संविधान गौरव दिवस पर आयोजित संगोष्ठी में विचार साझा किए तथा बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी के जीवन और योगदान पर केंद्रित प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में संविधान के आदर्शों को साकार करते हुए विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए हम संकल्पित हैं।
@narendramodi
#SamvidhanGauravDiwas
जब शासन सत्ता से ऊपर सेवा को प्राथमिकता देता है, तब जनता का विश्वास मजबूत होता है और यही विश्वास विकास एवं प्रगति की नींव बनता है।
‘जनदर्शन’ इसी सेवाभाव और जनकल्याण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है, जहाँ आमजन की समस्याएँ सुनकर उनके समाधान की दिशा में पहल की जाती है।
‘जनदर्शन’
📍 मुख्यमंत्री निवास, रायपुर
सुशासन की सार्थकता तब है, जब हर भाई-बहन की बात सुनी जाए, उनकी कठिनाइयों का समय पर समाधान हो और जरूरत के समय उन्हें सरकार का साथ मिले।
आज रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आयोजित ‘जनदर्शन’ आमजन से सीधे संवाद, उनकी समस्याएँ सुनने और शिकायतों के त्वरित निराकरण का सशक्त माध्यम बना। इस दौरान जरूरतमंदों को आवश्यक सहायता एवं सहायक उपकरण भी प्रदान किए गए।
आमजनों की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए, हर परिवार में खुशहाली का संचार करना ही हमारी सरकार की प्रतिबद्धता है।
संविधान गौरव दिवस (संगोष्ठी) कार्यक्रम, शहीद स्मारक भवन, रायपुर nitter.gq/i/broadcasts/2gqMdKvrz…
'देश का पथप्रदर्शक है हमारा संविधान'
यह हमारे संविधान की ही देन है कि आज किसी व्यक्ति के जन्म की परिस्थितियां उसके भविष्य की सीमाएं तय नहीं करतीं। हमारी सरकार का प्रयास रहा है कि जन-जन और विशेषकर युवाओं से संविधान का जुड़ाव और गहरा हो। इसी सोच के साथ एक दशक पहले हमारी सरकार ने 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया...
पढ़ें, संविधान दिवस के अवसर पर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी यह आलेख...
@narendramodi
#SamvidhanGauravDiwas
छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता, संविधान विशेषज्ञ एवं ख्यात लेखक श्री कनक तिवारी जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
ॐ शांति!
'भारत रत्न' बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी के विचारों और संवैधानिक आदर्शों को आत्मसात कर आज छत्तीसगढ़ विकास और सुशासन के नए आयाम स्थापित कर रहा है।
बस्तर में शांति की स्थापना, माओवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान, महिला आरक्षण, जनजातीय समाज के अधिकारों का संरक्षण और अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने का हमारा प्रयास इसी संवैधानिक प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
सुशासन, सामाजिक न्याय और सर्वसमावेशी विकास के संकल्प के साथ हम 'विकसित छत्तीसगढ़' के निर्माण की दिशा में निरंतर अग्रसर हैं।
छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेजेस कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श्री श्रीनिवास मद्दी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
माँ दंतेश्वरी से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन की कामना करता हूँ।
जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक श्री संतोष बाफना जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
माँ दंतेश्वरी से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूँ।
@SantoshBafna_
खरसिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री उमेश पटेल जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
माँ चंद्रहासिनी देवी से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूँ।
@umeshpatelcgpyc
हमारा संविधान स्वतंत्रता, समानता, न्याय और बंधुत्व के उन मूल्यों का आधार है, जो हमारे देश की एकता और अखंडता को सशक्त करते हैं।
इन्हीं आदर्शों से प्रेरित होकर हम छत्तीसगढ़ में शांति, सुशासन और समावेशी विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।
हमारा संकल्प है कि संविधान प्रदत्त अधिकारों और विकास के अवसरों का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे।
आइए, संविधान के मूल्यों को अपने आचरण में उतारकर समरस, सशक्त और विकसित भारत के निर्माण में योगदान दें।
समस्त प्रदेशवासियों को संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ...
#ConstitutionDay2026










































