ये सोचकर हमें हतोत्साहित होने की ज़रा भी ज़रूरत नहीं है कि अपनी ही धरती पर, अपने ही देश में, एक अदद दीपक जलाने के लिए हमें इतना संघर्ष करना पड़ा। कभी-कभी ऐसी ही कोई एक प्रतीकात्मक घटना इतिहास लिख देती है।
तमिलनाडु में इतिहास लिखने का समय आ गया है।
अप्रैल 1930 में महात्मा गाँधी ने दांडी के समुद्र तट पर पहुँचकर सिर्फ़ एक मुट्ठी नमक उठाया था। उस एक मुट्ठी नमक के साथ ही पूरे देश में सविनय अवज्ञा आंदोलन की शुरुआत हुई।
कुछ जीतें प्रतीकात्मक होती हैं, लेकिन उनका उद्देश्य बहुत बड़ा होता है। वे अपने साथ एक संकेत लेकर आती हैं, जो भविष्य की दिशा बदल देता है। तमिलनाडु के दीपत्तून पर दीप जलना ऐसी ही एक जीत है।
इनकी आस्था को हिलाने की कोशिश कर रहे आप? उत्तर भारत से ऐसे वीडियो आते तो आप इन्हें अनपढ़-गँवार कहकर ख़ारिज कर देते। पर अब?
पहाड़ी पर भगवान मुरुगन का दीप जलने के बाद श्रद्धालुओं की प्रसन्नता देखिए।
लेकिन एक दीपक के लिए इतना संघर्ष क्योंकि ये हिंदू हैं?
मोदी कैबिनेट ने परिसीमन विधेयकों को मंज़ूरी दे दी है और अब लोकसभा में भी सरकार 360 के आँकड़े के क़रीब पहुँचती दिख रही है। 2–3 दिसंबर तक संसद के दोनों सदनों से विधेयक पारित हो सकते हैं।
सीधी भाषा में कहें तो सरकार की तैयारी है कि 2029 का लोकसभा चुनाव नई निर्वाचन सीमाओं और एक-तिहाई महिला आरक्षण के साथ हो। इसके लिए संसद के बाद कम-से-कम 14 राज्यों की मंज़ूरी और समय पर परिसीमन पूरा होना भी ज़रूरी है।
हर राज्य और केंद्रशासित प्रदेश की मौजूदा लोकसभा सीटों में 50% की वृद्धि होगी। यानी सीटें डेढ़ गुनी हो जाएँगी और लोकसभा में राज्यों की हिस्सेदारी का अनुपात 2051 तक लगभग वही रहेगा। अभी लोकसभा में 543 सीटें हैं। इस फ़ॉर्मूले से सांसदों की संख्या लगभग 815 हो जाएगी। प्रस्तावित अधिकतम सीमा 850 है। कानून लागू होने की तारीख़ तक जिस नवीनतम जनगणना के आँकड़े प्रकाशित हो चुके होंगे, उन्हीं के आधार पर आयोग निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाएँ तय करेगा। मौजूदा समय-सारणी में इसका अर्थ है 2011 की जनगणना। आयोग को 2027 की जनगणना के नतीजों का इंतज़ार करने की बाध्यता नहीं होगी।
विधानसभाओं की सीटें भी डेढ़ गुनी होंगी। किसी राज्य की विधानसभा में अधिकतम 500 सदस्यों की मौजूदा सीमा बढ़ाकर 650 करने का प्रस्ताव है। सबसे बड़ा उदाहरण उत्तर प्रदेश है, जहाँ आज 403 विधायक हैं। 50% वृद्धि के बाद यूपी विधानसभा में लगभग 605 विधायक होंगे।
जहाँ तक महिला आरक्षण की बात है, लोकसभा के साथ-साथ हर राज्य की विधानसभा में भी लगभग एक-तिहाई सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। दिल्ली, पुडुचेरी और जम्मू-कश्मीर की विधानसभाएँ भी इसके दायरे में आएँगी। लोकसभा में 815 सीटें हुईं तो उनमें से क़रीब 272 महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। महिलाएँ बाक़ी सीटों से भी चुनाव लड़ सकेंगी।
अब राजनीतिक गणित देखिए। शिरोमणि अकाली दल एनडीए में लौट आया है। तृणमूल कांग्रेस से अलग हुए 20 सांसद इस विधेयक पर सरकार के साथ हैं। सभी राज्यों की सीटें एक ही अनुपात में बढ़ाने का लिखित प्रावधान आया तो डीएमके ने भी अपने 22 सांसदों के साथ समर्थन का ऐलान कर दिया। कांग्रेस ने तमिलनाडु में अपनी पुरानी साथी डीएमके को छोड़कर विजय का दामन थामा था। हो सकता है कि एमके स्टालिन को इस फ़ैसले में कांग्रेस s बदला लेने का मौक़ा भी दिखा हो।
शरद पवार की पार्टी तो विपक्ष के लिए ‘आउट ऑफ़ सिलेबस’ आ गई। ये वही शरद पवार हैं जिन्हें विपक्ष वाले ‘मोदी-विरोधी खेमे का चाणक्य’ बताते नहीं थकते थे। उधर, जगन मोहन रेड्डी की वाईएसआर कांग्रेस ने भी समर्थन किया है। उसके चार लोकसभा सांसद हैं।
राज्यसभा में सभी 244 सदस्य मतदान करें तो संविधान संशोधन पारित कराने के लिए 163 वोट चाहिए। डीएमके के आठ और वाईएसआर कांग्रेस के चार सांसदों का समर्थन मिलाकर सरकार इस आँकड़े तक पहुँचती दिख रही है। अब केटी रामाराव ने भी ऐलान कर दिया है कि भारत राष्ट्र समिति के तीनों राज्यसभा सांसद विधेयक के पक्ष में वोट देंगे।
अंत में तीन राज्यों के उदाहरण से समझिए। उत्तर प्रदेश में 120 लोकसभा सीटें और लगभग 605 विधानसभा सीटें होंगी। बिहार में 60 लोकसभा सीटें और लगभग 365 विधानसभा सीटें होंगी। महाराष्ट्र में 72 लोकसभा सीटें और 432 विधानसभा सीटें होंगी। आज यूपी के 80 सांसद हैं और बिहार के 40। कल यही संख्या 120 और 60 हो जाएगी। यानी दोनों के बीच सीटों का अंतर 40 से बढ़कर 60 हो जाएगा, लेकिन अनुपात आज भी दो और एक का है, तब भी दो और एक का ही रहेगा।
Anupam K. Singh retweeted
Replying to @AnupamNawada
अनुपम की लेखनी अनुपम की शारीरिक सुंदरता और नाम से भी अधिक सुंदर है
काशी तमिल संगमम पर शायद ही कोई लिख रहा है जबकि अधिक से अधिक हिंदू राष्ट्रवादियों को लिखना चाहिए
Kashi Tamil Sangamam काशी से रामेश्वरम तक एक भारत श्रेष्ठ भारत को साकार करने वाला कार्यक्रम है
एक तरफ़ काशी है, एक तरफ़ रामेश्वरम्। एक उत्तर प्रदेश में है, दूसरा तमिलनाडु में। एक विश्वेश्वर हैं, दूसरे रामनाथ। एक संपूर्ण विश्व के स्वामी हैं, दूसरे स्वयं श्रीराम के आराध्य। एक सप्तपुरियों में सम्मिलित है, दूसरा चार धामों में। एक गंगा के मैदानी क्षेत्र में है, दूसरा हिन्द महासागर की मन्नार की खाड़ी में स्थित पाम्बन द्वीप पर। एक गंगाजल से अभिषिक्त होते हैं, दूसरे के धाम में 22 पवित्र तीर्थकूप हैं। एक हिंदी-भोजपुरी भाषियों के गढ़ में विराजमान हैं, दूसरे तमिल भाषा और संस्कृति की गहराइयों में।
एक के धाम में माँ अन्नपूर्णा और माँ विशालाक्षी भी विराजती हैं, दूसरे के धाम में माँ पर्वतवर्धिनी। एक की महिमा का गान हिंदी भक्ति साहित्य ने किया है, तो दूसरे का तमिल ‘तेवारम्’ ने। एक के मंदिर को मराठा शासकों ने संरक्षण दिया, दूसरे को सेतुपति शासकों ने अपना राजछत्र प्रदान किया।
दोनों ही ज्योतिर्लिंग हैं। दोनों शिव ही हैं। दोनों की स्तुति संस्कृत ग्रंथों ने की हैं।
आज से वाराणसी में ‘काशी तमिल संगमम्’ के पाँचवें संस्करण का शुभारंभ हो रहा है। प्रधानमंत्री @narendramodi ने भारत की विविधता में एकता को सुदृढ़ करने के लिए जो विभिन्न प्रयास शुरू किए हैं, उनमें यह आयोजन मेरे लिए हमेशा प्रथम स्थान पर रहेगा। लगभग ढाई हज़ार किलोमीटर की दूरी पर स्थित ये दोनों तीर्थस्थल सनातन की आध्यात्मिक चेतना से जुड़े हुए हैं। आज से नहीं, तब से, जब विमान नहीं हुआ करते थे, जब मोटरगाड़ियाँ नहीं हुआ करती थीं, जब महीनों पैदल चलकर तीर्थयात्राएँ पूरी की जाती थीं।
काशी में नदी तीर्थ बन जाती है, रामेश्वरम् में समुद्र ही तीर्थ है।
‘सेतुबन्धे तु रामेशं’
‘वाराणस्यां तु विश्वेशं’
कोई तमिलनाडु में बैठकर द्वादश ज्योतिर्लिंग स्तोत्र का पाठ करेगा, तो वह काशी का स्मरण करेगा। कोई काशी में बैठकर इसका पाठ करेगा, तो वह रामेश्वरम् का स्मरण करेगा। सदियों से हिंदुओं की नित्य उपासना में भारत का संपूर्ण पवित्र भूगोल समाहित रहा है।
@PMOIndia के इस प्रयास का महत्त्व वर्तमान परिस्थितियों में और भी बढ़ जाता है। जिस भूमि पर एक अदद दीप जलाने के लिए भगवान मुरुगन के भक्तों को संघर्ष करना पड़ रहा है, जहाँ श्रद्धालुओं को रोका जा रहा है और हिंदुओं को हिरासत में लिया जा रहा है, उसी भूमि की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत का आज काशी में उत्सव मनाया जा रहा है। तमिलनाडु को शेष भारत से अलग करके प्रस्तुत करने वाली राजनीतिक धारणाओं के बीच इस सांस्कृतिक आत्मीयता का अपना विशेष महत्त्व है।
आप देखिए न! रामेश्वरम् में भगवान श्रीराम ने शिवलिंग स्थापित कर वहाँ महादेव की पूजा की थी। उन्होंने हनुमान जी को हिमालय से शिवलिंग लाने के लिए भेजा था, लेकिन उनके लौटने में विलंब होने पर समुद्र तट की रेत से ही शिवलिंग का निर्माण कर उसकी उपासना की गई।
आप संयोग देखिए, हनुमान जी जो शिवलिंग लेकर आए, उन्हें ‘विश्वलिंगम्’ अथवा ‘विश्वनाथम्’ कहा गया। वही विश्वनाथ, जिस नाम से महादेव काशी में विराजते हैं। रामेश्वरम् में आज भी रामलिंगम् से पहले विश्वलिंगम् के पूजन की परंपरा है।
प्राचीन काल से ही रामेश्वरम् के समुद्र तट की रेत प्रयागराज के त्रिवेणी संगम में अर्पित की जाती है और उत्तर भारत से गंगाजल लेकर श्रद्धालु रामेश्वरम् में महादेव का अभिषेक करते हैं।
चाहे वो TVK हो या DMK, सभी को समझना पड़ेगा कि तमिलनाडु की भाषायी और सांस्कृतिक विशिष्टता शेष भारत के साथ उसकी आध्यात्मिक एकता के विरुद्ध नहीं है।
रामेश्वरम् के समुद्र की रेत और काशी की गंगा की उपजाऊ मिट्टी, दोनों इस सभ्यता की धरोहर हैं। भाषा, लिपि, वेशभूषा, खान-पान और रीति-रिवाजों की तमाम विविधताओं के बावजूद दोनों एक ही आध्यात्मिक सूत्र से जुड़े हुए हैं।
और दोनों को एक सूत्र में पिरोने वाले स्वयं महादेव हैं। सनातन धर्म है।
तमिलनाडु का दीप प्रकरण इसका उदाहरण है कि कई खेमों में बँटे हिंदू जब एक होते हैं तो क्या होता है।
एक तरफ़ वे लोग हैं जो अयोध्या के राम मंदिर से लेकर काशी विश्वनाथ कॉरिडोर तक बनवाने वाली मोदी सरकार से पूछते हैं कि उसने हिंदुत्व के लिए किया ही क्या है? दूसरी तरफ़ वे लोग हैं जो सत्ता को ख़ुश रखने की धुन में पूछते हैं कि जे. साई दीपक जैसों ने ठेकेदारी के अलावा हिंदुओं के लिए किया ही क्या है? तमिलनाडु में भगवान मुरुगन के भक्तों के लिए ये दोनों ही लड़े। दीपत्तूण पर दीप जलाने का रास्ता खुला तो उसमें दोनों का हाथ है।
मदुरै की तिरुप्परंकुन्द्रम पहाड़ी पर स्थित पत्थर के दीपस्तंभ ‘दीपत्तूण’ पर हिंदुओं को दीप जलाने से रोक दिया गया। मुरुगन भक्त रामा रविकुमार ने मूल याचिका दायर की और मद्रास हाई कोर्ट में जीते। अदालत ने उन्हें दस अन्य लोगों के साथ सीआईएसएफ की सुरक्षा में जाकर दीप जलाने की अनुमति दी। राज्य पुलिस ने उनका रास्ता रोक दिया। फिर हाई कोर्ट की दो जजों की पीठ ने भी दीप जलाने का निर्देश बरक़रार रखा। फिर सुप्रीम कोर्ट ने भी दीपत्तूण पर दीप जलाने की अनुमति दी।
अब इस आदेश पर पुनर्विचार की याचिका लेकर सुप्रीम कोर्ट कौन पहुँचा? तमिलनाडु का ‘हिंदू बोर्ड’। ध्यान दीजिए, ‘हिंदू बोर्ड’! हिंदू मंदिरों की देखरेख जिस हिंदू धार्मिक एवं धर्मार्थ बंदोबस्ती विभाग के ज़िम्मे है, उसी विभाग के आयुक्त को दीपत्तूण पर दीप जलाने की अनुमति पर आपत्ति थी। दीपत्तूण फिर सूना रह गया।
वी. रामसुब्बु की ओर से जे. साई दीपक सुप्रीम कोर्ट में खड़े हुए। उन्होंने ऐसा सवाल रखा कि मानो अदालत की दीवारें भी उसका जवाब माँग रही हों। दीप कौन जलाएगा, यह तय करने का अधिकार न्यासियों को था। लेकिन दीप जलेगा या नहीं, यह तय करने का अधिकार उन्हें किसने दिया? दीपक ने पूछा कि जब कलेक्टर शाम पौने पाँच बजे तक हाई कोर्ट में मौजूद थे, तो उन्होंने वहीं क्यों नहीं बताया कि न्यासियों ने किसी को अधिकृत ही नहीं किया है? सुप्रीम कोर्ट ने भी प्रथमदृष्टया माना कि उसके आदेश की जानबूझकर अवहेलना हुई है।
इस मामले में तमिलनाडु का सत्ता पक्ष और विपक्ष, दोनों मुरुगन भक्तों के ख़िलाफ़ खड़े दिखे। डीएमके सत्ता में थी तो राज्य पुलिस ने रास्ता रोका। विजय की सरकार आई तो उसी दीप के लिए भक्तों को फिर अदालत जाना पड़ा। उधर, जब डीएमके सांसद टी. आर. बालू ने न्यायपालिका पर टिप्पणी की, तो केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में ही उन्हें जवाब दिया। इसी साल जनवरी में स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मदुरांतकम की जनसभा में यह मुद्दा उठाया। मार्च में वे मंदिर गए, भगवान मुरुगन के दर्शन किए और दिवंगत मुरुगन भक्त पूर्णचंद्रन की पत्नी इंदुमति और उनके दोनों बच्चों से मिले।
सुप्रीम कोर्ट में भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता भी भक्तों के पक्ष में खड़े हुए। उन्होंने साफ़ कहा कि पुनर्विचार याचिका दायर कर देने से अदालत के आदेश पर रोक नहीं लग जाती। उन्होंने स्वतंत्र निगरानी और केंद्रीय बल की सुरक्षा माँगी। सुप्रीम कोर्ट ने दो सेवानिवृत्त न्यायाधीशों को दीप जलवाने का दायित्व सौंपा और मंदिर व पूरी पहाड़ी की सुरक्षा सीआरपीएफ के हवाले कर दी। आदेश आया तो स्वयं प्रधानमंत्री मोदी ने जयघोष किया, “वेट्रिवेल मुरुगनुक्कु अरोगरा!”
उसी रात सीआरपीएफ के जवान मदुरै पहुँचने लगे और अगली सुबह मोर्चा सँभाल लिया, ताकि इस बार दीप जलाने जाने वालों को राज्य पुलिस रास्ते से वापस न लौटा सके।
दक्षिणपंथ का हर खेमा दूसरे खेमे को गाली देता है। लेकिन हमें याद रखना चाहिए कि जब-जब हिंदुओं की विजय हुई है, तब-तब अलग-अलग खेमों ने एक होकर लड़ाई लड़ी है। जहाँ-जहाँ हम बिखरे हैं, वहाँ-वहाँ हिंदुओं से जुड़े मुद्दे भी भटक गए हैं। इसीलिए सनातनी एकता आज की प्रबल आवश्यकता है।
Anupam K. Singh retweeted
दीपम विवाद पर कल सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार की ऐसी तेसी कर दी।
एपेक्स कोर्ट के आदेश की अवमानना मामले में कंटेंप्ट मूव करने वाले @drkaushalk को सुनिए, कोर्ट ने क्या कहा :
थूक कर चाटना कोई ‘मुंबई इंडियंस’ के मैनेजमेंट से सीखे। पहले जिस रोहित शर्मा से कप्तानी छीनकर हार्दिक पांड्या को थमाई थी, अब आईपीएल 2027 के लिए उन्हीं रोहित शर्मा को फिर से कप्तान बना दिया है।
जोफ़्रा आर्चर का क़िस्सा याद कीजिए। 2022 की नीलामी में चोटिल आर्चर पर आठ करोड़ रुपए लगा दिए, जबकि आपको पहले से पता था कि वो उस साल खेल ही नहीं पाएँगे। पूरा सीज़न उनके लौटने का इंतज़ार किया। अगले सीज़न में आपने उसके इलाज के लिए मेडिकल टीम लगा दी। मैदान पर उतरे तो पाँच मैचों में दो विकेट। फिर अगली नीलामी से पहले आपने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया। आठ करोड़ लगाकर जिस गेंदबाज़ का साल भर इंतज़ार किया, पाँच मैच बाद उससे मन भर गया? ये है ‘मुंबई इंडियंस’ के मैनेजमेंट की प्लानिंग!
हार्दिक पांड्या अगर आपकी ‘स्कीम ऑफ़ थिंग्स’ में थे, तो पहले उन्हें छोड़ा ही क्यों? उन्होंने 2022 में गुजरात टाइटंस को ट्रॉफ़ी जिता दी और 2023 में फिर फ़ाइनल तक पहुँचा दिया। बस, आप उन्हें वापस लाने के लिए उतावले हो गए। पाँच ट्रॉफ़ियाँ जिताने वाले रोहित से कप्तानी छीनकर गुजरात से लौटे हार्दिक को थमा दी। फिर ड्रेसिंग रूम से ही हार्दिक के टीम चलाने के तरीक़े पर सवाल उठने लगे। teem ने कप्तान का सहयोग करना बंद कर दिया। 2024 में टीम दसवें नंबर पर रही, 2025 में दूसरे क्वालिफ़ायर तक पहुँची और 2026 में फिर नौवें नंबर पर आ गिरी। अब हार्दिक को पंजाब भेज दिया और रोहित फिर से ‘मुंबईचा राजा’!
#MumbaiIndians में इतने बड़े-बड़े नाम हैं, फिर भी लुटिया क्यों डूब रही है? वजह समझने के लिए मैनेजमेंट को देख लीजिए। वहाँ भी बड़े-बड़े नाम हैं, मगर तीन साल में ये तक तय नहीं कर पाए कि टीम की कमान किसके हाथ में चाहिए।
ठीक है, #RohitSharma अपने करियर के आख़िरी दौर में हैं। किसी युवा को मौक़ा देना था तो रोहित के साथ-साथ बाक़ी टीम को भी विश्वास में लेकर देते। टीम नाज़ुक मोड़ पर खड़ी है और कप्तानी सँभालने के लिए आपको फिर वही रोहित शर्मा चाहिए, जिन्हें आपने ख़ुद हटाया था।
Anupam K. Singh retweeted
हिमेश रेशमिया का संगीत 1990 की याद दिलाता है। आज के संगीत में रेशमिया पुराना अहसास जगा जाते हैं, यही उनकी सफलता का राज है।
फ़िल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ के साथ हिमेश रेशमिया ने दिखा दिया है कि आज के हो-हंगामे वाले संगीत से दूर, मीठी और मन को सुकून देने वाली धुनें पसंद करने वाले लोग आज भी हैं।
अकेले ‘झुमका पटोला’ पर दस लाख से ज़्यादा इंस्टाग्राम रीलें बन चुकी हैं। वहीं स्पॉटिफ़ाई पर फ़िल्म का टाइटल ट्रैक ‘झुमका पटोला’ के मुक़ाबले ढाई गुना से भी ज़्यादा बार सुना गया है।
इस एल्बम में किसी को शादी में नाचने के लिए ‘झुमका पटोला’ मिला, किसी को गुनगुनाने के लिए ‘सावन आया है’ और किसी को छठ के घाट के लिए ‘बुलाए छठी माँ’। अलग-अलग पसंद के श्रोताओं को एक ही एल्बम में अपना गाना मिल गया। फ़िल्म की रिलीज़ से पहले ही इसके गाने सभी डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म मिलाकर सौ करोड़ व्यूज़ का आँकड़ा पार कर चुके थे। मिर्ची चार्ट में भी ‘झुमका पटोला’ पहले स्थान पर पहुँचा।
इस तरह के गीतों में श्रेया घोषाल वर्षों से सर्वश्रेष्ठ गायिका हैं और वो जगह आज भी उन्हीं की है। ‘बैरी पिया’ की नोकझोंक हो, ‘ये इश्क़ हाय’ की मस्ती हो या ‘हमारी शादी में’ की वो मीठी-सी बेचैनी कि अभी चार हफ़्ते और बाक़ी हैं! हर बार आवाज़ श्रेया की है, हर बार अंदाज़ अलग है। कोई आश्चर्य नहीं कि ‘ये प्रेम मोल लिया’ के छह में से पाँच गानों में उन्हीं की आवाज़ है।
पिछले कुछ वर्षों के हिट एल्बम गिनिए तो ‘सैयारा’, ‘एनिमल’ और ‘धुरंधर’ के नाम सामने आते हैं। ‘ये प्रेम मोल लिया’ की लोकप्रियता अभी उस ऊँचाई तक नहीं पहुँची है। इसकी एक वजह मुझे ये लगती है कि इसके गाने नब्बे के दशक के पारिवारिक सिनेमा की याद दिलाते हैं। फिर भी आज के दौर में इन धुनों का इतना चलना बताता है कि हिमेश रेशमिया अब भी हर तरह के श्रोता को अपने संगीत से लुभा सकते हैं।
संयोग देखिए, आज ही ‘गनमास्टर जी9’ भी रिलीज़ हो रही है। ‘आशिक़ बनाया आपने’ को 21 साल हो गए और अब इमरान हाशमी और हिमेश रेशमिया फिर साथ आए हैं। इस बार गाना है ‘अफ़साना बनाया आपने’। ये भी ब्लॉकबस्टर हो चुका है और मिर्ची चार्ट में पहले स्थान पर रह चुका है।
इमरान के चेहरे पर हिमेश की जिस आवाज़ की दीवानी एक पीढ़ी थी, उसी की कशिश अब जेन ज़ी को भी लुभा रही है!
फ़िल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ के साथ हिमेश रेशमिया ने दिखा दिया है कि आज के हो-हंगामे वाले संगीत से दूर, मीठी और मन को सुकून देने वाली धुनें पसंद करने वाले लोग आज भी हैं।
अकेले ‘झुमका पटोला’ पर दस लाख से ज़्यादा इंस्टाग्राम रीलें बन चुकी हैं। वहीं स्पॉटिफ़ाई पर फ़िल्म का टाइटल ट्रैक ‘झुमका पटोला’ के मुक़ाबले ढाई गुना से भी ज़्यादा बार सुना गया है।
इस एल्बम में किसी को शादी में नाचने के लिए ‘झुमका पटोला’ मिला, किसी को गुनगुनाने के लिए ‘सावन आया है’ और किसी को छठ के घाट के लिए ‘बुलाए छठी माँ’। अलग-अलग पसंद के श्रोताओं को एक ही एल्बम में अपना गाना मिल गया। फ़िल्म की रिलीज़ से पहले ही इसके गाने सभी डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म मिलाकर सौ करोड़ व्यूज़ का आँकड़ा पार कर चुके थे। मिर्ची चार्ट में भी ‘झुमका पटोला’ पहले स्थान पर पहुँचा।
इस तरह के गीतों में श्रेया घोषाल वर्षों से सर्वश्रेष्ठ गायिका हैं और वो जगह आज भी उन्हीं की है। ‘बैरी पिया’ की नोकझोंक हो, ‘ये इश्क़ हाय’ की मस्ती हो या ‘हमारी शादी में’ की वो मीठी-सी बेचैनी कि अभी चार हफ़्ते और बाक़ी हैं! हर बार आवाज़ श्रेया की है, हर बार अंदाज़ अलग है। कोई आश्चर्य नहीं कि ‘ये प्रेम मोल लिया’ के छह में से पाँच गानों में उन्हीं की आवाज़ है।
पिछले कुछ वर्षों के हिट एल्बम गिनिए तो ‘सैयारा’, ‘एनिमल’ और ‘धुरंधर’ के नाम सामने आते हैं। ‘ये प्रेम मोल लिया’ की लोकप्रियता अभी उस ऊँचाई तक नहीं पहुँची है। इसकी एक वजह मुझे ये लगती है कि इसके गाने नब्बे के दशक के पारिवारिक सिनेमा की याद दिलाते हैं। फिर भी आज के दौर में इन धुनों का इतना चलना बताता है कि हिमेश रेशमिया अब भी हर तरह के श्रोता को अपने संगीत से लुभा सकते हैं।
संयोग देखिए, आज ही ‘गनमास्टर जी9’ भी रिलीज़ हो रही है। ‘आशिक़ बनाया आपने’ को 21 साल हो गए और अब इमरान हाशमी और हिमेश रेशमिया फिर साथ आए हैं। इस बार गाना है ‘अफ़साना बनाया आपने’। ये भी ब्लॉकबस्टर हो चुका है और मिर्ची चार्ट में पहले स्थान पर रह चुका है।
इमरान के चेहरे पर हिमेश की जिस आवाज़ की दीवानी एक पीढ़ी थी, उसी की कशिश अब जेन ज़ी को भी लुभा रही है!
“क्या आपको भी अनंत सिंह का कार्ड आया है?” - पिछले कई दिनों से बिहार में लोग एक-दूसरे से यही पूछ रहे थे।
पचास जगह से फ़ॉरवर्ड होते-होते भूले-भटके जिसके पास कार्ड पहुँच गया, वो भी सीना तानकर ऐसे दिखा रहा था जैसे ओलंपिक का मेडल जीत लाया हो। अपने हर जानने वाले को बता रहा था कि अनंत सिंह की बेटी की शादी का कार्ड आया है। अनंत सिंह तो दूर, उनके अगल-बगल रहने वाले लोग भी शायद उस आदमी को पहचानते तक न हों। लोगों ने इसे ‘प्रेस्टिज इश्यू’ बना लिया था।
व्हाट्सऐप पर एक कार्ड हज़ारों-लाखों मोबाइल तक पहुँच जाए, इसमें कितना वक़्त लगता है? फिर कौन देखता है कि ये छपे हुए कार्ड की तस्वीर है या किसी ने एआई से बना दी है? अब दूर-दराज़ के रिश्तेदारों को व्हाट्सऐप पर कार्ड भेजकर एक फ़ोन कर दिया जाता है। यहाँ फ़ोन की भी ज़रूरत नहीं पड़ी। किसी ग्रुप से आया कार्ड देखकर आदमी ने मान लिया कि स्वयं अनंत सिंह ने ख़ास तौर पर उसे मैसेज किया है। मज़े की बात ये कि ख़ुद अनंत सिंह कह रहे थे कि बेटी की शादी है, सिनेमा थोड़े ही है कि टिकट चाहिए!
बिहार से निकलकर यूपी के पूर्वांचल में चले जाइए। बाहुबलियों के इर्द-गिर्द दिखने, उनके क़ाफ़िले में घूमने और बार-बार उनकी नज़रों के सामने पड़ने की ऐसी होड़ रहती है, जैसे एक बार कृपादृष्टि पड़ गई तो पूरा जीवन सेट हो जाएगा। किसी को एक अदद तस्वीर मिल जाए, बस! उसे सोशल मीडिया पर लगाकर अपने आसपास के लोगों से वाहवाही बटोर लेगा। कोई नेताजी के पास जाकर दो बातें कहेगा और साथी से वीडियो ऐसे बनवाएगा जैसे नेताजी ने उसे व्यक्तिगत बैठक के लिए बुलाया हो। उधर नेताजी ने सुना तक नहीं कि ये कह क्या रहा था। ये हटा और अगले ही पल नेताजी भूल गए कि ऐसे किसी व्यक्ति का कोई अस्तित्व भी है।
मीडिया ने बिहार में अनंत सिंह को ‘लार्जर दैन लाइफ़’ बना दिया है। पिछले साल मोकामा विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच दुलारचंद यादव की हत्या हुई और मतदान से ऐन पहले इसी मामले में अनंत सिंह की गिरफ़्तारी हुई। राष्ट्रीय मीडिया में ऐसी चर्चा हुई कि उनकी शोहरत बिहार की सीमाएँ भी पार कर गई। यूपी में बृजभूषण शरण सिंह की एक-एक बाइट पाकर मीडिया वाले ‘रीचवान’ हो जाते हैं। बिहार में वही रीच उन्हें अनंत सिंह से मिलती है। इस हाइप से समाज को क्या फ़ायदा हुआ? नुक़सान ही हुआ है।
अब रही भूख की बात। क्या लोग भूखे थे, इसलिए वहाँ पहुँच गए? क्या सब घर से ये तय करके निकले थे कि वहाँ से कुछ लेकर ही लौटेंगे? बात तब की है जब आदमी को कुछ अतिरिक्त मिलता दिख जाए। उसके घर में सौ ढेले पड़े हों, फिर भी एक ढेला और मिलता दिखा तो उसके लिए भीड़ में घुसेगा, धक्के खाएगा, मारामारी करेगा और अपनी जान तक दाँव पर लगा देगा। ये लालच किसी एक इलाक़े का थोड़े ही है। ये हम सबके भीतर है।
लियो टॉल्स्टॉय की एक कहानी है, ‘How Much Land Does a Man Need?’ उसका किसान पाहोम एक हज़ार रूबल में उतनी ज़मीन ले सकता है जितनी वो एक दिन में पैदल घेर ले। शर्त इतनी है कि सूरज डूबने से पहले वहीं लौट आए जहाँ से चला था। पाहोम को आगे ज़मीन का एक अच्छा टुकड़ा दिखता है। सोचता है, इसे क्यों छोड़ूँ? इसी तरह थोड़ा और, थोड़ा और करते-करते इतनी दूर निकल जाता है कि वापसी में जान लगाकर दौड़ना पड़ता है। जहाँ से चला था, वहाँ पहुँचता है और गिरकर मर जाता है। उसका नौकर उसे दफ़नाने के लिए क़ब्र खोदता है। आख़िर में पाहोम के काम आई कुल छह फ़ुट ज़मीन।
आम लोगों की भी यही कहानी है। ये किसी क्षेत्र से अधिक मानवीय लालच की सीमाओं की व्यथा है।
Anupam K. Singh retweeted
Replying to @AnupamNawada
जितना खतरा कन्वर्टेड हिंदुओं से है
उतना ही खतरा नकली, पाखंडी, वोटजीवी, नोटजीवी, सत्ताजीवी, चुनावी हिंदुओं से है।
कोई भी समस्या लाईलाज और विश्वव्यापी नहीं है
लेकिन नकली, पाखंडी, वोटजीवी, नोटजीवी, सत्ताजीवी, चुनावी हिंदू समस्या के मूल कारण और स्थाई समाधान की बात ही नहीं करते हैं
Anupam K. Singh retweeted
आज फेसबुक पर स्क्रॉल करते हुए एक डिजिटल मीडिया पेज पर @ManishMPahal भैया का वीडियो दिखा। एंकर कह रहे थे कि यूपी में चुनावी दौर आ गया है और नेताजी लोग अपने-अपने तरीके से राजनीति में सक्रिय हो गए हैं।
वीडियो देखकर एक बात याद आई… मनीष भैया को तो हम काफी पहले से जानते हैं। उनकी पुरानी तस्वीरें और लोगों के बीच की तस्वीरें तो सबने देखी ही हैं। कभी किसी बुजुर्ग के सामने सिर झुकाए, तो कभी किसी आम आदमी के आगे दंडवत प्रणाम करते हुए, और तो और बहनों के प्रति सम्मान तो जगजाहिर है।
इसलिए ये सब देखकर ऐसा नहीं लगा कि चुनावी मौसम आया है तो लोगों के बीच जाना शुरू हुआ है। कम से कम हमारी आँखों देखी हुई चीज़ें हैं, जो लोगों के प्रति उनका यही व्यवहार पहले से दिखाती रही हैं।
अब किसी का स्वभाव ही ऐसा हो कि वह सामने वाले को सम्मान दे, उसकी बात सुने और उसके बीच सहज रहे, तो उसे केवल चुनावी गतिविधि के चश्मे से देखना शायद पूरी तस्वीर देखना नहीं होगा।
बाकी, पुरानी तस्वीरें भी बहुत कुछ कहती हैं।
किसी मज़हब के लिए बोर्ड बनाने या उससे जुड़ी कोई सरकारी संस्था खड़ी करने का मक़सद क्या होता है? उस मज़हब का संरक्षण और उसे मानने वालों के हितों की रक्षा। लेकिन हिंदू धर्म के मामले में उल्टा होता है।
तमिलनाडु के ‘हिंदू धार्मिक एवं धर्मार्थ बंदोबस्ती विभाग‘ की करतूत देखिए। लगता है, इसे हिंदुओं की मुख़ालफ़त करने और उन्हीं को नीचा दिखाने के लिए बनाया गया है।
मदुरै का तिरुप्परंकुंद्रम भगवान मुरुगन के छह पवित्र धामों में से एक है। कार्तिगै दीपम सुप्रीम कोर्ट ने मंदिर के पहाड़ी पर बने पत्थर के दीपस्तंभ ‘दीपत्तूण’ पर दीप जलाने की अनुमति दी। इस फ़ैसले पर पुनर्विचार की याचिका लेकर कौन पहुँचा? इसी ‘हिंदू बोर्ड’ के आयुक्त! और तर्क सुनिए। एक बार दीप जल गया तो आगे इसे परंपरा का प्रमाण बताकर फिर दीप जलाने की माँग की जा सकती है! भाकपा, माकपा और वीसीके इस मामले में सत्ताधारी टीवीके के साथ खड़े रहे। डीएमके की विचारधारा के तो क्या ही कहने! इस बार भी दीपत्तूण पर दीप नहीं जला। इसके ख़िलाफ़ प्रदर्शन हुआ तो पुलिस ने क़रीब 300 लोगों पर मुक़दमे दर्ज कर दिए। पिछले साल डीएमके की सरकार थी। तब भी हाई कोर्ट ने निर्देश दिया था, तब भी दीपत्तूण अँधेरे में रह गया। सरकार बदल गई, सत्ता में दूसरी पार्टी आ गई, लेकिन हिंदुओं का दमन जारी रहा।
आख़िर ऐसे ‘हिंदू बोर्ड’ की ज़रूरत ही क्या है, जो हिंदुओं को एक दीप जलाने की अनुमति मिलते ही उसे रुकवाने के लिए ख़ुद अदालत पहुँच जाए?
क्या आपने कभी ‘ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड’, वक़्फ़ बोर्ड या हज कमेटी ऑफ़ इंडिया को अपने ही मज़हब की किसी इबादत के ख़िलाफ़ ऐसा तर्क देते सुना है? क्या ये कभी अपने मजहब के लोगों के विरुद्ध जाते हैं? तो फिर इस ‘हिंदू बोर्ड’ की करतूत पर ताली बजाइए!
कन्या की विदागरी के बाद घर एकदम से सूना हो जाता है।
उधर वर पक्ष के घर नई बहू के आने से रौनक छाई होती है। एक रस्म पूरी होती है तो दूसरी शुरू हो जाती है। इधर वधू पक्ष के घर पंडाल समेटे जा रहे होते हैं, मेहमान एक-एक कर निकल रहे होते हैं। जिस आँगन में कुछ ही घंटे पहले तक ब्याह के गीत गूँज रहे थे, वहाँ एक अजीब-सा सन्नाटा पसर जाता है।
माँ-बाप को अब बस पगफेरे का इंतज़ार रहता है। कुछ ही दिनों बाद बेटी और दामाद घर आएँगे। एक बार फिर दामाद का स्वागत करने का अवसर मिलेगा। बेटी को पास बिठाकर पूछेंगे कि ससुराल में उसके पहले कुछ दिन कैसे बीते। वो वहाँ की छोटी-छोटी बातें सुनाएगी और माँ-बाप उसके साथ एक बार फिर कुछ अनमोल पल जी लेंगे।
फिर उसी चौखट पर आ खड़े होंगे, अपनी बेटी को एक बार और विदा करने के लिए।
Anupam K. Singh retweeted
ये यश माहेश्वरी हैं। स्टैंड-अप कॉमेडी के नाम पर इसने बिहार की महिलाओं और छठ जैसे आस्था एवं संस्कृति से जुड़े महापर्व पर अभद्र टिप्पणी की है।
मुख्यमंत्री @samrat4bjp और @bihar_police से आग्रह है कि इस मामले का संज्ञान लें और इस जाहिल के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करें।
#Bihar
पंजाब में भाजपा कोई ख़तरा मोल नहीं लेना चाहती। गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर हुई प्रेस कॉन्फ़्रेंस में अमित शाह ने भले ही सुखबीर सिंह बादल का नाम न लिया हो, लेकिन उनकी बात का मतलब साफ़ है। जब शाह ने कह दिया कि गठबंधन में अकाली दल बड़ा भाई है और मुख्यमंत्री भी बड़े भाई का ही होता है, तो इशारा समझ लीजिए। अगर गठबंधन जीता, तो मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ही होंगे।
बड़ी बात ये है कि इस गठबंधन की जितनी ज़रूरत भाजपा को थी, उतनी ही अकाली दल को भी थी। पंजाब में अकाली दल के भी बुरे दिन चल रहे हैं। तभी पार्टी के स्थानीय दफ्तरों में लड्डू बँट रहे हैं। कार्यकर्ता दिल से चाहते थे कि दोनों पार्टियाँ ज़मीन पर साथ मिलकर लड़ें। पंजाब आर्थिक संकट से जूझ रहा है और वहाँ के किसान भी परेशान हैं। हाल ही में भारतीय किसान यूनियन (लक्खोवाल) ने अकाली दल के समर्थन का ऐलान किया। कादियाँ किसान संगठन ने भी अकालियों का साथ दिया है। अब अगर अकाली दल के ज़रिए इन संगठनों का समर्थन भाजपा उम्मीदवारों को भी मिलता है, तो ये बहुत बड़ी बात होगी। याद कीजिए, पाँच-छह साल पहले इन्हीं किसानों के आंदोलन ने दिल्ली की सत्ता को इतना असहज कर दिया था कि ख़ुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टीवी पर आकर तीनों कृषि क़ानून वापस लेने का ऐलान करना पड़ा था।
वोटों का गणित भी देख लीजिए। 2024 के लोकसभा चुनाव में लुधियाना से भाजपा के रवनीत सिंह बिट्टू कांग्रेस के राजा वड़िंग से 20,942 वोटों से हारे थे। उसी सीट पर अकाली उम्मीदवार रणजीत सिंह ढिल्लों 90,220 वोट ले गए थे। अब आप समझ जाइए। चुनावी सर्वेक्षण में भी यही बात दिखती है। विभिन्न सर्वेक्षणों में अलग-अलग लड़ने के मुकाबले साथ लड़ने पर सीटों की संख्या दोगुनी होती दिख रही है।
भाजपा एक बार फिर पंजाब के गाँवों में पाँव जमाने निकलेगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ख़ुद इस गठबंधन का ऐलान किया है। ड्रग्स के ख़ात्मे के लिए वो पहले ही समयसीमा दे चुके हैं। ज़ाहिर है, पंजाब की सत्ता में आए बिना भाजपा के लिए ये लक्ष्य पूरा करना मुमकिन नहीं होगा। 8 दिसंबर को मोगा में दोनों पार्टियों की साझा रैली होने वाली है। आधी तस्वीर तो उसी दिन साफ़ हो जाएगी। बाक़ी, पंजाब जैसे सूबे में, जहाँ कई सीटों पर मुक़ाबला चतुष्कोणीय है, टिकट बँटने से पहले हार-जीत का आकलन करना बेमानी ही है।
लेकिन हाँ, इतना तो कहा जा सकता है कि ये ज़बरदस्ती का गठबंधन नहीं है क्योंकि दोनों दल ढाई दशक तक पहले भी साथ रह चुके हैं।
मनोज बाजपेयी पूछ रहे हैं कि बॉलीवुड की चुप्पी पर सवाल उठाने वालों को ऋचा चड्ढा की आवाज़ क्यों नहीं सुनाई देती। बाजपेयी जी, आवाज़ तो सुनाई देती है। ज़रा ये भी सुन लीजिए कि ऋचा चड्ढा बोलती क्या हैं।
महाराष्ट्र में बीफ़ पर पाबंदी लगी तो ऋचा ने इसे सांप्रदायिक राजनीति बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेटियों के साथ सेल्फ़ी लेने का आह्वान किया तो ऋचा को इससे भी दिक्कत हो गई। एक बार उन्होंने लिखा, “हिंदू धर्म को ख़तरा है हिन्दुत्ववादियों से।” उनके शौहर अली फ़ज़ल मुसलमान हैं। क्या ऋचा इसी बेबाकी से कहेंगी कि इस्लाम को ख़तरा इस्लामवादियों से है? जब ‘टाइम’ ने अपने कवर पर मोदी को “India’s Divider in Chief” कहा, तो ऋचा ने देश की जगह विदेशी शक्तियों का समर्थन करना चुना।
CAA को ऋचा ने असंवैधानिक बता दिया था। दिसंबर 2019 में संसद के दोनों सदनों ने इसे पारित किया। क़रीब सात साल हो गए। ऋचा किसी एक भारतीय का नाम बता दें जिसकी नागरिकता इस क़ानून से छिनी हो। जामिया के पास बसें जलीं, पत्थर चले। ऋचा चड्ढा ने उनका समर्थन करते हुए पुलिस को ही गाली दी। हाथरस में उन्होंने लिखा कि सबूत मिटाकर बलात्कारियों को बचाया जा रहा है। मार्च 2023 में विशेष अदालत के सामने सामूहिक बलात्कार का आरोप साबित नहीं हुआ।
‘डिजिटल इंडिया’ पर उनका तंज भी देखिए। पीएम मोदी ने डिजिटल भुगतान बढ़ने और नक़दी का इस्तेमाल घटने की बात की तो ऋचा ने ख़ाली बटुए का वीडियो डाल दिया। हरिद्वार के महाकुंभ को उन्होंने कोरोना का “सुपर स्प्रेडर इवेंट” कहा। मक्का या वेटिकन पर क्या ऋचा यही शब्द इस्तेमाल करतीं? EVM का रोना करने वालों में वो भी हैं। दही पर टैक्स का ताना भी सुनिए। ब्रांडेड दही पर 2006 में ही VAT लग गया था महाराष्ट्र में, लेकिन ऋचा चड्ढा ने इसे लेकर भी भ्रम फैलाया, जैसा भाजपा सरकार कोई नया टैक्स लेकर आ गई हो।
ऋचा कॉकरोचों का समर्थन करती हैं। नेहा बोरा के समर्थन में बोलती हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफ़े की माँग वाले प्रदर्शन में पहुँचने के लिए दिल्लीवालों को बुलाती हैं।
भारतीयों की जगह पाकिस्तानी अभिनेताओं से जुड़ाव महसूस करती हैं। पुलवामा हमले पर भी एजेंडा परोसती हैं। गलवान हमले का जिक्र करते हुए भारतीय सेना का मजाक बनाती हैं।
मनोज बाजपेयी के समर्थक तीन दशक से ज़्यादा के करियर में उनकी एक सोलो फ़िल्म का नाम बता दें जो सिनेमाघरों में हिट हुई हो। बस, एक।
और ग़ज़ा के रफ़ाह के लिए आवाज़ उठाने वाली ऋचा से भी मेरा एक सवाल है। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुए हमलों और कश्मीरी हिंदुओं को अपना घर छोड़ने पर मजबूर किए जाने पर भी उनकी ऐसी कोई पोस्ट है तो सामने रखिए। ऋचा ने अपना पक्ष बहुत पहले चुन लिया था। उनकी मिसाल देकर मनोज बाजपेयी ने भी बता दिया कि वो किस तरफ़ खड़े हैं। फिर विरोध क्यों नहीं होगा?
मनोज बाजपेयी जीवन में एक भी सोलो हिट नहीं दे पाए। उनका पूरा करियर एक ही तरह के अभिनय से भरा पड़ा है। अब चर्चा में रहने के लिए कुछ तो करना पड़ेगा।
अचानक से मनोज बाजपेयी का सेक्युलर हो जाना ये बताता है कि बॉलीवुड अभी भी सत्ता में बैठे लोगों के बदलने की आशा लिए बैठा है। बाजपेयी ने उस ऋचा चड्ढा का समर्थन किया है, जिन्होंने गलवान में भारतीय सैनिकों के बलिदान पर भी राजनीति करनी नहीं छोड़ी थी। ऐसे लोगों का समर्थन करके और चर्चा में आकर बाजपेयी अपने फ़्लॉप फ़िल्मी करियर को पुनः स्थापित करना चाहते हैं।
वैसे भी, अगर प्रकाश झा नहीं होते तो शायद मनोज बाजपेयी आज मनोज बाजपेयी नहीं होते। उनकी जो थोड़ी-बहुत हिट फ़िल्में हैं भी, उनमें वो एक साइड कैरेक्टर के अलावा और कुछ नहीं हैं।
जो लोग मनोज बाजपेयी का बचाव करने आएँगे, वो उनकी एक सोलो हिट फ़िल्म का नाम बता दें। बस, ख़त्म।
नाथ संप्रदाय की ही बात करते हैं। वास्तविक उदाहरण ही ले लीजिए।
योगी आदित्यनाथ के गुरु महंत अवैद्यनाथ का निधन सितंबर 2014 में हुआ था। गोरखनाथ मंदिर की परिक्रमा के बाद उन्हें भू-समाधि दी गई। उनकी समाधि के दाईं ओर उनके गुरु महंत दिग्विजयनाथ की समाधि है।
अपने गुरु को पहली मिट्टी योगी आदित्यनाथ ने ही अर्पित की थी। मंदिर की नित्य पूजा में आज भी दोनों समाधि-मंदिरों की आरती होती है।
जहाँ तक व्यापक नाथ परंपरा की बात है, संन्यासी के निधन पर उनकी देह को स्नान कराकर योगी का वेश पहनाया जाता है। फिर उन्हें अंतिम दर्शन के लिए आसन पर बिठाया जाता है। शिष्य, संत और श्रद्धालु पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं। उसी आसन पर उन्हें समाधि-स्थल तक ले जाया जाता है। वहाँ उनकी देह को पद्मासन में स्थापित किया जाता है, दीप जलाया जाता है और फिर शिष्य मिट्टी अर्पित करते हैं।









