CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) header
CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) profile picture

Official Twitter handle of Office of Hon. Chief Minister, Uttar Pradesh. माननीय मुख्यमंत्री कार्यालय, उत्तर प्रदेश का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट

Joined June 2014
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी ने वाराणसी में आगामी 20 से 23 नवम्बर तक गंगा महोत्सव और आगामी 24 नवम्बर को आयोजित होने वाली देव दीपावली की तैयारियों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री जी ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा, सुरक्षा तथा सुव्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि देव दीपावली काशी की सांस्कृतिक पहचान और गौरवशाली विरासत का पर्व है। इस वर्ष काशी के सभी पक्के घाटों, रेतीले तट और 100 से अधिक कुंडों पर 11 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। आयोजन का उल्लास ग्रामीण क्षेत्रों, सारनाथ और प्रमुख धार्मिक स्थलों तक भी पहुंचना चाहिए।
4
4
34
8,177
मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिए कि नमो घाट पर आयोजित होने वाले गंगा महोत्सव में स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता दी जाए। वहीं, 24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली पर दशाश्वमेध घाट की भव्य महाआरती, चेत सिंह घाट पर प्रोजेक्शन एवं लेजर शो, ड्रोन शो और काशी विश्वनाथ धाम के सामने ग्रीन आतिशबाजी की व्यवस्था आमजन की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखकर की जाए। उन्होंने नाविकों को सुरक्षा एवं सुव्यवस्थित संचालन का प्रशिक्षण देने तथा महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार दीपकों को दीपोत्सव में शामिल करने पर भी जोर दिया।
2
1
5
457
मुख्यमंत्री जी ने लाखों श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ के दृष्टिगत सुरक्षा एवं यातायात के पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए। इसके लिए घाट क्षेत्र को 10 जोन, 21 सेक्टर और 36 सब-सेक्टर में विभाजित किया गया है। 27 वॉच टावर, ड्रोन कैमरों, क्यूआरटी, खोया-पाया केंद्रों और पर्यटक पुलिस की तैनाती के साथ गंगा में नावों के सुरक्षित संचालन हेतु नमो घाट से अस्सी घाट तक पहली बार टू-वे लेन सिस्टम लागू किया जाएगा। शहर को जाम से मुक्त रखने के लिए 7 डायवर्जन प्वाइंट और 31 पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं। आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं के लिए 14 अस्पतालों का ग्रीन कॉरिडोर तैयार करने तथा 20 से 25 नवंबर तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश भी दिए हैं। मुख्यमंत्री जी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय से समयबद्ध तैयारियां पूर्ण करने और काशी आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु एवं पर्यटक को सुरक्षित, सुगम एवं अविस्मरणीय अनुभव उपलब्ध कराने पर बल दिया।
1
1
7
451
CM Office, GoUP retweeted
मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज से आज लखनऊ में जनपद महराजगंज के सिसवां विधान सभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री प्रेम सागर पटेल जी ने शिष्टाचार भेंट की। @PremsagarMLA
2
7
43
8,527
CM Office, GoUP retweeted
मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज से आज लखनऊ में कुशीनगर विधान सभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री पी.एन. पाठक जी ने शिष्टाचार भेंट की। @PNPathakBJP
3
11
59
8,066
CM Office, GoUP retweeted
मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज से आज लखनऊ में मिश्रिख लोक सभा क्षेत्र के माननीय सांसद श्री अशोक कुमार रावत जी एवं जनपद कानपुर नगर के बिल्हौर विधान सभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री राहुल बच्चा सोनकर जी ने शिष्टाचार भेंट की। @AshokRawatMP @RahulBachchaBJP
5
4
45
7,973
CM Office, GoUP retweeted
मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज से आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के माननीय सदस्य श्री मानवेन्द्र सिंह चौहान जी ने शिष्टाचार भेंट की। @manvendra4bjp
4
8
53
8,898
CM Office, GoUP retweeted
मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज से आज लखनऊ में जनपद प्रयागराज के करछना विधान सभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री पीयूष रंजन निषाद जी ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उनकी पत्नी श्रीमती श्वेता रंजन जी एवं पुत्री कुमारी शुभ्रा रंजन जी भी उपस्थित रहीं। @PiyushRNishad
1
2
30
8,188
CM Office, GoUP retweeted
मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज से आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के माननीय सदस्य श्री विशाल सिंह चंचल जी ने सपरिवार शिष्टाचार भेंट की। @MLCVishalSingh
3
6
52
9,603
CM Office, GoUP retweeted
मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज से आज लखनऊ में जनपद लखीमपुर खीरी के श्रीनगर विधान सभा क्षेत्र की मा. विधायक श्रीमती मंजू त्यागी जी ने शिष्टाचार भेंट की। @Manjutyagi140
2
33
9,088
CM Office, GoUP retweeted
मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज से आज लखनऊ में जनपद सीतापुर के महमूदाबाद विधान सभा क्षेत्र की मा. विधायक श्रीमती आशा मौर्य जी ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उनके पुत्र श्री आकाश मौर्य जी भी उपस्थित रहे। @ashamaurya_bjp
2
5
1
37
8,598
CM Office, GoUP retweeted
मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज से आज लखनऊ में जनपद आगरा के एत्मादपुर विधान सभा क्षेत्र के माननीय विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह जी ने शिष्टाचार भेंट की। @Dharampalmla
4
9
34
8,949
CM Office, GoUP retweeted
मा. राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा 'स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार समारोह 2025-26' के अंतर्गत लखनऊ को 10 लाख से अधिक आबादी की श्रेणी में मिले तृतीय पुरस्कार की लखनऊ वासियों को हार्दिक बधाई। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के यशस्वी मार्गदर्शन में स्वच्छता के प्रति जनजागरण और जनसहभागिता से उत्तर प्रदेश के नगरों की तस्वीर बदल रही है। यह अभिनंदनीय उपलब्धि नगर निगम की सुव्यवस्था, स्वच्छाग्रहियों के सतत समर्पण, प्रशासन की प्रतिबद्धता और नागरिकों की सक्रिय सहभागिता का प्रतिफल है। प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं।
21
126
13
342
40,089
CM Office, GoUP retweeted
मा. राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा आज नई दिल्ली में 'स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार समारोह 2025-26' के अंतर्गत वाराणसी को 'स्वच्छ रिवर फ्रंट टाउन' की श्रेणी में तृतीय स्थान प्राप्त होने पर सभी काशी वासियों को हार्दिक बधाई। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन में हम स्वच्छता के संकल्प के साथ समृद्ध एवं सुंदर उत्तर प्रदेश का निर्माण कर रहे हैं। काशी वासियों की जागरूकता, नगर निगम के कर्मियों का अथक परिश्रम, स्वच्छाग्रहियों का समर्पण और जनप्रतिनिधि गण की सक्रिय सहभागिता ने इस उपलब्धि को संभव बनाया है। प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं।
21
166
17
495
49,469
CM Office, GoUP retweeted
मा. राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा आज नई दिल्ली में 'स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार समारोह 2025-26' के अंतर्गत गाजियाबाद को उत्तर प्रदेश के सबसे स्वच्छ नगर का पुरस्कार प्राप्त होने पर जनपद वासियों को हार्दिक बधाई। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन में संचालित स्वच्छ भारत मिशन ने स्वच्छता को जनांदोलन का स्वरूप प्रदान किया है। यह उपलब्धि गाजियाबाद के जागरूक नागरिकों, नगर निगम कर्मियों, स्वच्छाग्रहियों और जनप्रतिनिधियों के सामूहिक प्रयासों एवं जनभागीदारी का परिणाम है। आइए, स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ उत्तर प्रदेश के निर्माण के संकल्प को और सशक्त करें।
19
149
15
478
38,870
बेटियों के सपनों को संबल, उनके भविष्य को सुरक्षित और सशक्त बनाने का संकल्प! मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के नेतृत्व में @UPGovt बेटियों के जन्म से लेकर शिक्षा और आत्मनिर्भरता तक उनके साथ खड़ी है। 'मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना' के अंतर्गत जन्म से स्नातक तक 6 किश्तों में ₹25,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। अब तक 27 लाख से अधिक बेटियां लाभान्वित हो चुकी हैं। वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में योजना हेतु लगभग ₹400 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
16
22
2
60
16,858
मुख्यमंत्री जी के संवेदनशील नेतृत्व में महिला सुरक्षा से लेकर सम्मान, स्वावलंबन से लेकर सहभागिता तक, मातृशक्ति के सर्वांगीण सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। आज उत्तर प्रदेश पुलिस बल में 44,000 से अधिक महिलाएं सेवाएं दे रही हैं। पुलिस भर्ती में महिलाओं के लिए 20% आरक्षण सुनिश्चित किया गया है। मिशन शक्ति केंद्रों के साथ प्रत्येक शहर में AI आधारित सेफ सिटी नेटवर्क तथा 1090 और 112 का इंटीग्रेटेड रिस्पांस सिस्टम संचालित है। वीरांगनाओं के शौर्य और स्वाभिमान को सम्मान देते हुए लखनऊ में वीरांगना ऊदा देवी पासी, गोरखपुर में वीरांगना झलकारी बाई कोरी तथा बदायूं में वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी के नाम पर तीन महिला PAC बटालियन गठित की गई हैं। 'लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना' के अंतर्गत 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं को UPSRTC की साधारण बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा मिल रही है।
5
2
9
530
मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश में मिशन शक्ति के माध्यम से महिला सुरक्षा, स्वावलंबन और सम्मान को एक व्यापक सामाजिक अभियान का स्वरूप दिया गया है। प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों (KGBVs) में छात्राओं को 1098, 1090, 112 एवं 181 हेल्पलाइन की जानकारी देने के साथ नुक्कड़ नाटकों, जागरूकता रैलियों और सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। पुलिस थानों के भ्रमण, FIR प्रक्रिया, साइबर अपराध, POCSO अधिनियम, विधिक साक्षरता एवं सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग बनाया जा रहा है। मेधावी छात्राओं को एक्सपोजर विजिट एवं प्रशासनिक दायित्वों के माध्यम से नेतृत्व क्षमता विकसित करने के अवसर भी प्रदान किए जा रहे हैं।
1
2
4
464
CM Office, GoUP retweeted
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा नई दिल्ली स्थित नॉर्थ और साउथ ब्लॉक परिसर में 'युगे युगीन भारत म्‍यूजियम' (वाईवाईबीएम) के विकास को दी गई मंजूरी अभिनंदनीय है। विश्व में सबसे बड़े प्रदर्शनी क्षेत्र वाला यह संग्रहालय भारत की गौरवशाली सभ्यतागत विरासत, समृद्ध इतिहास और सांस्कृतिक वैभव को एक ही परिसर में जीवंत करेगा। साथ ही, अध्ययन, अनुसंधान और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से नई पीढ़ी को अपनी विरासत से जुड़ने तथा विश्व समुदाय को भारत की सनातन सांस्कृतिक चेतना से परिचित होने का अवसर प्रदान करेगा। इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए आभार प्रधानमंत्री जी। pib.gov.in/PressReleasePage.…
25
136
2
563
270,846