Pinned Tweet
कृतं मे दक्षिणे हस्ते जयो मे सव्य आहितः।
गोजिद् भूयासमश्वजिद् धनञ्जयो हिरण्यगर्भ।
(अथर्ववेद ७.५२.२८)😊🙏
तीन दिवस, अनगिनत भावानुभूतियाँ एवं भगवान राघवेंद्र सराकर के प्रति असीम अनुराग!
‘अपने-अपने राम’ की इस यात्रा का समाहार दिवस आप सभी रामानुरागियों के अपार स्नेह और उत्साह के साथ अविस्मरणीय बन गया। इस राममय उत्सव का हिस्सा बनने और इसे आत्मीयता से सँजोने के लिए आप सभी के प्रति हृदय से कृतज्ञता। 🙏
#ApneApneRam #SahityaAajTak #ShriRam
❤️🇮🇳🙏
Three generations—my father, my wife, our 9-year-old son & I—witnessed a magical evening of Hindi poetry in Mumbai! ✨ Hearing @DrKumarVishwas recite "Koi Deewana Kehta Hai" live took me straight back to college—a timeless classic. Pure joy with hindi poets at Mumbai - 28Nov 🎭📖
अन्धकारे प्रवेष्टव्ये दीपो यत्नेन वार्यताम्॥
❤️💪🇮🇳
मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी के 'दीपथून' पत्थर के स्तंभ पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद प्रज्जवलित हुआ कार्तिगई दीपम.
#Madurai #Deepam #Deepthoon
देश के दिल 'दिल्ली' में सजने वाली कविता की एक खूबसूरत सी महफ़िल में आप सभी काव्य प्रेमियों की प्रतीक्षा रहेगी🙏
दिनांक: 29 नवंबर 2026
समय: शाम 5 बजे
स्थान: रामलीला मैदान, पीतमपुरा, दिल्ली
#KaviSammelan #HindiPoetry #Pitampura #Delhi
आमची मुंबई ❤️🇮🇳🙏
दिल की दिल्ली से दिल की मुंबई तक एक उड़ान…..❤️
युगकवि डॉ. कुमार विश्वास जी की ओजस्वी उपस्थिति में आज की शाम कविताओं, गीतों और भावनाओं की खूबसूरती के नाम। ✨
दिनांक: 28 नवंबर 2026
स्थान: श्री षण्मुखानंद चंद्रशेखरेंद्र सरस्वती ऑडिटोरियम, मुंबई
@DrKumarVishwas
#Mumbai #MumbaiCity #KaviSammelan #HindiPoetry
“पिता, जिसके रक्त ने उज्ज्वल किया कुल-वंश माथा
मॉं वहीं, जो दूध से इस देश की रज तोल आयी”
मातृभूमि की अस्मिता की रक्षा के लिए स्वयं को समिधा बनाकर होम कर देने वाले, अतुलनीय पराक्रम एवं अप्रतिम शौर्य के साक्षात प्रतिरूप अमर बलिदानी मेजर संदीप उन्नीकृष्णन जी की पुण्यतिथि पर कृतज्ञ राष्ट्र का कोटिशः नमन🙏🏻
#unnikrishnan #SandeepUnnikrishnan
नारी-शिक्षा, सामाजिक समता एवं वंचित समुदायों के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्षरत रहे महान समाजचिंतक महात्मा ज्योतिबा फुले जी की पुण्यतिथि पर सादर नमन।
शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का सशक्त माध्यम बनाने तथा रूढ़ियों के विरुद्ध नवचेतना जागृत करने में उनका अग्रणी योगदान भारतीय समाज के इतिहास में चिरस्मरणीय रहेगा। 🙏🏻
#MahatmaJyotibaPhule
😎🇮🇳
'रामायण' के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची याचिका, CJI बोले- 'आप खुद बना लें फिल्म'
#CJI #SupremeCourt #RamayanaFilm #ABPNews
abplive.com/news/india/ramay…
अपनी काव्याभिव्यक्ति से प्रेम, करुणा और मानवीय मूल्यों को अक्षर-वैभव प्रदान करने वाले, संवेदना के अप्रतिम चितेरे एवं हिंदी साहित्य के यशस्वी कवि स्व. शिवमंगल सिंह ‘सुमन’ जी की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि।
उनकी रचनाओं में स्पंदित जीवन-दर्शन एवं उदात्त मानवीय चेतना साहित्य-जगत की अमूल्य धरोहर बनी रहेगी। 🙏🏻
#shivmangalsinghsuman
"विश्व ने कंचन दिखाकर
कर लिया अधिकार उसपर,
मैं जिसे निज प्राण देकर भी न पाया जीत,
मैंने मान ली तब हार!"
हिंदी काव्यधारा को अपनी सहज, सरस और गेय अभिव्यक्ति से जन-जन की चेतना में प्रतिष्ठित करने वाले, ‘मधुशाला’ एवं ‘निशा-निमंत्रण’ जैसी कालजयी कृतियों के सर्जक, गीत-संवेदना के अप्रतिम साधक डॉ. हरिवंश राय बच्चन जी की जयंती पर सादर नमन।
जिनके शब्दों में जीवन का उल्लास, वेदना का मर्म और अनुभूतियों का माधुर्य एक साथ मुखरित होता है, ऐसे महाकवि की साहित्यिक विरासत सदैव स्मृतियों में सुवासित रहेगी। 🙏🏻
#HarivanshRaiBachchan
“ये धरा जब से बनी है,सूर्य है जबसे गगन में।
तुम बसे मुझमें सनातन,ताप है जबसे अगन में
राम की सीता सदा से, राम सीता के सदा
सीताराम सीताराम, राम सीता के सदा🙏”
youtu.be/hbKBgeQtb2g?si=FC9C…
❤️राम तुम्हारा चरित स्वयं ही काव्य है 🇮🇳
‘साहित्य आज तक’ के तीनों दिवसों का शुभारंभ प्रभु श्रीराम के पावन गुणगान से होगा। ‘अपने-अपने राम’ के माध्यम से भगवान राघवेंद्र सरकार की भक्ति एवं उनके जीवन-दर्शन से आलोकित इस अनुपम साहित्यिक-सांस्कृतिक समागम में आप सभी की प्रतीक्षा रहेगी🙏🏻
दिनांक: 27-28-29 नवंबर 2026
समागम-स्थल : मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम, नई दिल्ली
#AajTak #ApneApneRam #ShriRam
"नानक नाम चढ़दी कला, तेरे भाणे सरबत दा भला..."🙏
दरबार साहिब की चौखट पर बिताए कुछ अनमोल क्षणों की स्मृति... गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर पुनः नमन। 🙏
"नानक लीन भयो गोबिंद सो ज्यों पानी सँग पानी"
एक ऐसे संत, जिन्होंने विश्व-बन्धुत्व, समता और मानवता के विस्तार के लिए पूरा जीवन यात्राओं में बिताया। वह कवि भी थे, योगी भी, और सुधारक भी। उन्होंने फ़ारसी, मुल्तानी, पंजाबी, सिंधी , ब्रजभाषा, खड़ीबोली, संस्कृत और अरबी सहित कई भाषाओं का अध्ययन किया और हर भाषा का प्रयोग अपनी कविताओं में भी किया... गुरपुरब के शुभ अवसर पर आप सभी को हृदयपूर्ण शुभकामनाएँ। पूज्य श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं का प्रकाश हमारे हृदय-आकाश को अनवरत प्रकाशित रखे। ✨🙏🏻
#gurunanakdevji #GuruNanakJayanti
कार्तिक पूर्णिमा की पुण्यवेला में मनाए जाने वाले पर्व ‘देव दीपावली’ को लेकर लोकश्रुति है कि इसी तिथि को देवाधिदेव महादेव ने असुरराज त्रिपुरासुर का संहार कर देवताओं को उसके आतंक से मुक्त कराया था।
यह मंगलमयी पर्व पर देवाधिदेव महादेव भगवान शिव समस्त लोक में कल्याण, सुख-समृद्धि एवं आध्यात्मिक प्रसन्नता का विस्तार करें तथा प्रत्येक जीवन श्रद्धा, सद्भाव और सुख से परिपूर्ण रहे। हर आँगन में शुभता के दीप प्रज्वलित हों। 🙏🏻
#devdiwali #devdeepawali























