PET-2026 के अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना!
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा-2026 की 25 एवं 30 अक्टूबर तथा 1 नवंबर, 2026 को आयोजित लिखित परीक्षा की मास्टर सेट एवं पालीवार प्रोविजनल Answer Keys जारी कर दी हैं।
अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर संबंधित तिथि एवं पाली के अनुसार उत्तर कुंजियां देख सकते हैं।
Answer Keys 08 नवंबर, 2026 तक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगी। अभ्यर्थी निर्धारित समय-सीमा के भीतर इनका अवलोकन कर सकते हैं।
आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियां बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा की मजबूत आधारशिला हैं।
मानदेय में वृद्धि के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के प्रति आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के नेतृत्व में आगामी 07 नवंबर को आयोजित होने वाले दीपोत्सव-2026 के अवसर पर श्री अयोध्या जी 30 लाख दीपों से जगमगाएगी। श्रीराम जन्मभूमि परिसर एक लाख दीपों से आलोकित होगा। दीपों की दिव्य आभा से अयोध्या की भव्यता और आध्यात्मिक गरिमा और भी निखरेगी।
#DeepotsavKaDashak
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के नेतृत्व में गोंडा विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। समग्र विकास और जनकल्याण के संकल्प के साथ जनपद में प्रगति के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के प्रभावी नेतृत्व में गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GIDA) निवेश के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभरा है। यहां स्थापित हो रहे नए उद्योगों से युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं।
जिन महापुरुषों के विचारों और आदर्शों ने राष्ट्र को नई दिशा दी, उनकी स्मृति और सम्मान में भी एक दीप जलाएं। आइए, उनके अमूल्य योगदान को नमन करें और दीपोत्सव-2026 की खुशियां मनाएं।
#DeepotsavKaDashak
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शिक्षामित्रों, अंशकालिक अनुदेशकों, आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों एवं सहायिकाओं के मानदेय में वृद्धि कर उन्हें आर्थिक संबल प्रदान कर रही है।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के नेतृत्व में एक जनपद एक उत्पाद (ODOP) योजना के माध्यम से प्रदेश के प्रत्येक जनपद के पारंपरिक एवं विशिष्ट उत्पादों को वैश्विक पहचान मिल रही है। साथ ही, स्थानीय शिल्पकारों, कारीगरों और उद्यमियों को प्रोत्साहन देकर रोजगार एवं आर्थिक समृद्धि के नए अवसर सृजित किए जा रहे हैं।
Information and Public Relations Department, UP retweeted
#LIVE: गोंडा में ₹520 करोड़+ की 69 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम। nitter.gq/i/broadcasts/2EmWjaoZA…
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के प्रभावी नेतृत्व में अयोध्या का दीपोत्सव भव्य स्वरूप ले रहा है। श्रीराम जन्मभूमि परिसर को 5 जोन में बांटकर दीप सज्जा की जाएगी।
मंदिर परिसर को एक लाख दीपों से रोशन किया जाएगा। दीपोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। यह आयोजन अयोध्या की सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान देगा।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के प्रभावी नेतृत्व में माटीकला को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की पहल की गई है। सोलर चालित चाक से कारीगरों को बिजली खर्च से राहत मिलेगी। उत्पादन क्षमता बढ़ेगी और आमदनी में इजाफा होगा। मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के अंतर्गत ₹32 हजार की लागत वाले चाक निःशुल्क दिए जाएंगे। प्रथम चरण में 1,700 कारीगरों को इसका लाभ मिलेगा।
Information and Public Relations Department, UP retweeted
सड़क, शिक्षा और सेतु का उपहार
संवरता गोंडा, समृद्धि का आधार...
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के समग्र विकास की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। प्रदेश सरकार का उद्देश्य है कि आधुनिक सुविधाओं के विस्तार के साथ ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को भी संरक्षित किया जाए।
इसी क्रम में आस्था एवं आध्यात्मिक विरासत की पावन भूमि गोंडा के मनकापुर एवं गौरा विधानसभा क्षेत्रों में ₹520 करोड़ से अधिक की लागत की 69 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जाएगा। साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र एवं चेक वितरित किए जाएंगे। इन परियोजनाओं से क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, सेतु सहित विभिन्न सुविधाओं का विस्तार होगा। इससे स्थानीय नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्र के विकास को नई गति प्राप्त होगी।
प्रदेश सरकार द्वारा गांवों और नगरों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करते हुए जनकल्याण एवं विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। इन प्रयासों से गोंडा समृद्धि, सुगमता और विकास की नई पहचान स्थापित कर रहा है।
📌 कार्यक्रम विवरण
🗓️ दिनांक: 2 नवंबर, 2026
🕙 समय: पूर्वाह्न 10:30 बजे
📍 स्थान: ग्राम पंचायत तेजपुर, विकास खंड छपिया, गोंडा
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के प्रभावी नेतृत्व में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य और दिव्य बनाने की तैयारियां तेज हैं। इस बार दीपोत्सव में रामकथा की 14 झांकियां आकर्षण का केंद्र बनेंगी।
रामायण के सातों कांडों की झलक जीवंत रूप में प्रस्तुत की जाएगी। रामकथा के प्रमुख प्रसंगों को 3डी मॉडल के माध्यम से दर्शाया जाएगा। झांकियों में प्रदेश के सात सांस्कृतिक अंचलों और देश के लोकनृत्यों की झलक भी दिखेगी।
अयोध्या में दीपोत्सव की भव्य तैयारियों के बीच मिट्टी के दीये बनाने वाले कारीगरों को रोजगार के नए अवसर मिल रहे हैं। उत्तर प्रदेश सरकार की इस पहल से पारंपरिक हुनर को नई पहचान और स्थानीय उत्पादों को नया बाजार मिल रहा है।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नकलविहीन परीक्षा प्रणाली के माध्यम से योग्यता के आधार पर चयन का अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा 25 एवं 30 अक्टूबर तथा 01 नवंबर, 2026 को आयोजित प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 प्रदेश के 60 जनपदों के 1,372 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण, शुचितापूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न हुई।
परीक्षा में पंजीकृत 35,41,297 अभ्यर्थियों में से 24,36,253 (68.79%) अभ्यर्थी सम्मिलित हुए। परीक्षा की शुचिता सुनिश्चित करने के लिए 93,738 से अधिक कार्मिकों की तैनाती, 31,602 CCTV कैमरों से सतत निगरानी तथा AI आधारित फेशियल रिकॉग्निशन, आधार प्रमाणीकरण एवं बायोमेट्रिक सत्यापन जैसी अत्याधुनिक तकनीकों का उपयोग किया गया।
पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से युवाओं को निष्पक्ष अवसर उपलब्ध कराना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है।
अयोध्या का भव्य दीपोत्सव स्थानीय कारीगरों की आजीविका को नई गति दे रहा है। मिट्टी के दीयों से जुड़ी पारंपरिक कला को प्रोत्साहन मिलने के साथ ही रोजगार और बाजार के अवसरों का विस्तार हो रहा है।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में व्यापक बदलाव देखने को मिल रहे हैं। प्रदेश सरकार ने बेटियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सुरक्षित वातावरण और आत्मनिर्भर बनने के अवसर उपलब्ध कराने के लिए कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों को एक नई पहचान दी है।
सुरक्षित एवं पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था, निष्पक्ष चयन की प्रतिबद्धता!
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को पारदर्शी एवं निष्पक्ष चयन प्रक्रिया के माध्यम से रोजगार के लिए लगातार कार्य कर रही है।
इसी क्रम में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा 25 एवं 30 अक्टूबर तथा 01 नवंबर, 2026 को आयोजित प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 सुरक्षित, शांतिपूर्ण, शुचिता एवं निष्पक्ष वातावरण में सकुशल सम्पन्न हुई।











