India News (@NetworkItv) header
India News (@NetworkItv) profile picture

Catch all the latest News Updates and Breaking News From India and the world. FB: https://nitter.gq/t.co/H7lw1HmyQa YT: https://nitter.gq/t.co/6PPgHZqyG6

Delhi
Joined December 2022
Photo by India News (@NetworkItv)Photo by India News (@NetworkItv)Photo by India News (@NetworkItv)Photo by India News (@NetworkItv)Photo by India News (@NetworkItv)Photo by India News (@NetworkItv)Photo by India News (@NetworkItv)Photo by India News (@NetworkItv)Photo by India News (@NetworkItv)Photo by India News (@NetworkItv)
INDIA ब्लॉक के विपक्षी दल शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास (10 राजाजी मार्ग) पर दोपहर 3:30 बजे 'मॉक संसद' आयोजित करेंगे। इसमें मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रतीकात्मक रूप से 'महाभियोग' की प्रक्रिया चलाई जाएगी, जिसमें राहुल गांधी समेत कई विपक्षी नेता शामिल होंगे। यह कार्यक्रम 1 नवंबर को रामलीला मैदान में होने वाली विपक्ष की रैली से पहले हो रहा है। पब्लिक महाभियोग में जनता या राजनीतिक दल किसी संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हैं और इस्तीफे की माँग करते हुए सार्वजनिक दबाव बनाते हैं। #MockParliament #INDIABloc #CEC #MallikarjunKharge #RahulGandhi #cjp
87
वोटर लिस्ट पर सवाल, सियासत में मचा बवाल! CJP का INDIA से मेल, क्या बदलेगा खेल? राहुल का दिल्ली मार्च, सरकार से आर-पार! SIR पर संग्राम, किसकी होगी जीत-हार? आज आंकड़े हमारे फैसला आपका में CJP-INDIA ब्लॉक मिली जुली सरकार! मनोज मनु के साथ #SIR #VoterList #CJP #INDIABloc #RahulGandhi #DelhiMarch #VoteChori #OppositionUnity #IndianPolitics #IndiaNews #BreakingNews
86
उत्तर प्रदेश सरकार ने सरकारी नौकरी के आवेदकों के चरित्र सत्यापन की नीति और सख़्त कर दी है। नियुक्ति विभाग के प्रमुख सचिव एम देवराज की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक, किसी भी हिंसक प्रदर्शन या आंदोलन में शामिल होने पर अभ्यर्थी को सरकारी नौकरी मिलने में दिक्कत होगी। यह नियम सरकारी विभागों, निगमों, परिषदों और स्थानीय निकायों में सीधी भर्ती पर लागू होगा। राजनीतिक विचारधारा के आधार पर किसी को अयोग्य नहीं माना जाएगा। सिर्फ FIR दर्ज होने या जांच लंबित रहने से भी अभ्यर्थी स्वतः अयोग्य नहीं होगा। पहले से सेवारत कर्मचारियों का सत्यापन नहीं होगा, जबकि पिछले विभाग से जानकारी ली जा सकती है और पुलिस को 30 दिन के भीतर सत्यापन रिपोर्ट देनी होगी। #UttarPradesh #UPGovernment #GovernmentJobs #CharacterVerification #violentprotest #YogiAdityanath
77
क्या इंडिया गठबंधन में CJP का शामिल होना तय? राहुल गांधी बनेंगे CJP के लिए सबसे बड़े नेता? #IndiaNews #INDIABloc #BreakingNews #cjp #RahulGandhi #politicsnews
70
विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल माने जा रहे MLC चुनाव के नतीजों ने BJP की चुनौती बढ़ा दी है। स्नातक और शिक्षक कोटे की सभी 11 सीटों पर क्लीन स्वीप का लक्ष्य लेकर उतरी पार्टी बड़ी मुश्किल से प्रतिद्वंद्वियों पर बढ़त बना पाई। प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी खंड की शिक्षक सीट BJP हार गई, जबकि स्नातक सीट का नतीजा देर रात तक फंसा रहा। #IndiaNews #UPMLCElection #bjp #YogiAdityanath #varanasi #pmmodi #samajwadiparty
80
सऊदी अरब में बढ़ते ड्रोन हमलों और क्षेत्रीय तनाव के बीच अमेरिकी विदेश विभाग ने कुछ राजनयिकों और सरकारी कर्मचारियों के परिवारों को देश छोड़ने का आदेश दिया है। यह फैसला ऐसे समय आया है जब यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के हमले तेज़ हुए हैं और सऊदी के प्रमुख हवाई अड्डों व ऊर्जा ठिकानों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। #IndiaNews #saudiarabia #DammamAirport #DroneAttack #Houthi #YemenWar #america
90
कर्नाटक MLC चुनाव नतीजों पर सवाल के जवाब में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा -"हम अब भी बैलेट पेपर की माँग करते हैं। इसका मतलब यह नहीं कि सिर्फ इसलिए कि वे जीत रहे हैं, हमें मैदान छोड़ देना चाहिए। एक समय था जब उन्होंने संसद की सिर्फ दो सीटें जीती थीं... कभी-कभी ऐसा हो जाता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि पार्टी की कोई पकड़ नहीं है। BJP में यह अहंकार नहीं होना चाहिए कि उन्होंने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। अगर ऐसा है, तो वे संसद भंग करें और बैलेट पेपर पर चुनाव करवा लें।" #MallikarjunKharge #Congress #bjp #BallotPaper #VoteChori #MLCElection #ElectionCommissionOfIndia
61
27 अक्टूबर को बैंकॉक से एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-291 से लोहेगांव (पुणे) एयरपोर्ट पहुंचे एक भारतीय यात्री को कस्टम्स की एयर इंटेलिजेंस यूनिट ने खुफिया इनपुट और प्रोफाइलिंग के आधार पर रोका। केबिन और चेक-इन बैगेज में कुछ नहीं मिला, लेकिन उसके काले स्पोर्ट्स शूज के सोल असामान्य रूप से मोटे और भारी लगे। सोल काटने पर काले कपड़े में लिपटे और लाल टेप से बंद पैकेट मिले, जिनमें मोम जैसा गहरे भूरे-काले रंग का पदार्थ था। यह 381.27 ग्राम संदिग्ध हशीश निकला और शुरुआती फील्ड टेस्ट में कैनाबिस एक्सट्रैक्ट के लिए पॉजिटिव आया। #puneairport #LohegaonAirport #indiaexpress #CustomDepartment #BreakingNews
59
भारत का JAI प्लान, हर दुश्मन नाकाम! भारत को कौन रोकेगा, JAI जंग लड़ेगा! भारत की JAI-JAI, भीषण जंग अब तय? साथ आए तीन दोस्त, ड्रैगन के उड़े होश! मोदी का 'JAI' जिनपिंग को महा'भय'! #IndiaNews #BreakingNews #Modi #JAI #IndiaChina #WorldNews
68
ओडिशा में चक्रवात ‘अर्नब’ के बाद भारी बारिश और बाढ़ से तबाही! गंजम में करीब 300 गांव पानी से घिरे, लोगों को बचाने के लिए एयरलिफ्ट की तैयारी। NDRF और ODRAF की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटीं। #IndiaNews #BreakingNews #BreakingNews #OdishaFlood #OdishaCyclone
50
बिहार पुलिस SI (दरोगा) भर्ती के अभ्यर्थियों ने पटना में जोरदार प्रदर्शन किया। अभ्यर्थी 1,799 पदों से जुड़ी मुख्य परीक्षा रद्द करने के फैसले को वापस लेने और PET की तारीख जल्द घोषित करने की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान कुछ स्थानों पर पुलिस के साथ धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी। अभ्यर्थियों का कहना है कि प्रीलिम्स और मेंस पास करने के बाद वे कई महीनों से फिजिकल टेस्ट की तैयारी कर रहे थे। #IndiaNews #BreakingNews #BiharPolice #BiharDaroga #PatnaProtest #BiharNews
73
सुप्रीम कोर्ट ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद महुआ मोइत्रा की उस जनहित याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें SEBI को वैकल्पिक निवेश कोष (AIF), विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) और उनके अंतिम लाभकारी मालिकों की जानकारी सार्वजनिक करने का निर्देश देने की मांग की गई थी। सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि मौजूदा कानूनी ढांचे के बिना ऐसा आदेश जारी नहीं किया जा सकता। पीठ ने महुआ मोइत्रा से यह भी पूछा कि उन्होंने इस मुद्दे को संसद में क्यों नहीं उठाया। हालांकि, अदालत ने केंद्र सरकार और SEBI से उनकी ओर से उठाई गई चिंताओं पर विचार करने को कहा। #IndiaNews #BreakingNews #MahuaMoitra #SupremeCourt #SEBI #TMC #IndianPolitics
60
दिल्ली में MLC चुनाव नतीजों को लेकर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्वीट पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने वाराणसी और नागपुर का जिक्र करते हुए पीएम मोदी पर तंज कसा और कहा कि सभी चुनाव बैलेट पेपर से कराए जाएं, कांग्रेस इसके लिए तैयार है। पवन खेड़ा ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने और SIR प्रक्रिया रोकने की भी मांग उठाई। उनके इस बयान के बाद चुनाव प्रक्रिया और बैलेट पेपर को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है। #IndiaNews #BreakingNews #PawanKhera #PMModi #Congress #BJP #MLCElection #PoliticalNews
94
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करैरा में श्रीराम कथा के दौरान बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने करवा चौथ को लेकर मजाकिया अंदाज में टिप्पणी की। एक नवविवाहित श्रद्धालु के सवाल पर उन्होंने करवा चौथ को ‘खसम पूजन दिवस’ कहा। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए एक दिन व्रत रखती हैं, #IndiaNews #DhirendraShastri #Bageshwardham #karwachauth #ViralStatement
78
राजस्थान में पंचायत चुनाव से पहले प्रस्तावित वोटर जागरूकता यात्रा को अनुमति देने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। याचिका पर 2 नवंबर 2026 को सुनवाई होनी है। याचिकाकर्ताओं की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने मामला उठाया है। अब सभी की नजरें सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई पर टिकी हैं। क्या वोटर जागरूकता यात्रा को हरी झंडी मिलेगी? #IndiaNews #BreakingNews #RajasthanNews #SupremeCourt #VoterAwareness #ElectionNews
44
हरियाणा के गुरुग्राम में दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर गुरुवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। सोहना के गांव लोहटकी के पास तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़ी टूरिस्ट बस में पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का आधे से ज्यादा हिस्सा बस के अंदर घुस गया। हादसे में पति-पत्नी और एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि दो अन्य बच्चे घायल हुए। जानकारी के मुताबिक, परिवार बालाजी के दर्शन कर दिल्ली के रजोकरी लौट रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव #IndiaNews #BreakingNews #RoadAccident #Gurugramnews #HaryanaNews #GurugramAccident
170
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दो पैन कार्ड मामले में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान को राहत देते हुए जमानत मंजूर कर ली है। 29 अक्टूबर 2026 को न्यायमूर्ति समित गोपाल की एकल पीठ ने दोनों की सजा निलंबित करने का आदेश दिया। हालांकि, अदालत ने उनकी दोषसिद्धि पर रोक लगाने की मांग खारिज कर दी है। आजम खान के खिलाफ अन्य मामले लंबित होने के कारण उनकी जेल से रिहाई की स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है। यह मामला अलग-अलग जन्मतिथियों वाले दो पैन कार्ड बनवाने के आरोपों से जुड़ा है। #IndiaNews #BreakingNews #AzamKhan #AbdullahAzam #AllahabadHighCourt #CourtNews
48
गोवा के वास्को में देर रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। ऑटोपोलिस कार एक्सेसरीज की दुकान जलकर खाक हो गई, जबकि आसपास की करीब 150 दुकानें भी प्रभावित हुईं। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और प्रभावित दुकानदारों को मदद का भरोसा दिया। राहत की बात है कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। #IndiaNews #BreakingNews #GoaFire #vasconews #GoaNews #PramodSawant #FireIncident
49
दिल्ली के लाहौरी गेट में 2.30 करोड़ रुपये की बड़ी लूट! चार आरोपी दफ्तर में घुसे और करोड़ों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। आखिर कैसे हुई इतनी बड़ी वारदात? #IndiaNews #BreakingNews #CrimeNews #delhiloot #lahorigate
79
शिवसेना (UBT) के सांसद संजय राउत ने न्यायपालिका और भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) को लेकर की गई टिप्पणियों के मामले में सुप्रीम कोर्ट से बिना शर्त माफी मांगी है। हलफनामे में उन्होंने कहा कि उनका अदालत की गरिमा या न्यायपालिका की स्वतंत्रता को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था। सुनवाई के दौरान माफीनामा रिकॉर्ड पर नहीं मिलने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें 17 नवंबर को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया। #IndiaNews #BreakingNews #SupremeCourt #SanjayRaut #CourtNews #CJI
74