🚭 बीड़ी का धुआँ, सेहत के लिए दोहरा खतरा!
धूम्रपान की आदत लंबे समय में गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती है। इसका धुआँ दूसरों के स्वास्थ्य को भी प्रभावित करता है। बेहतर स्वास्थ्य और सुरक्षित वातावरण के लिए आज ही बीड़ी छोड़ने का निर्णय लें।
Smoking Cessation |
Tobacco Awareness | Healthy Family
#QuitSmoking #SayNoToTobacco #NHMUP #StopSmoking
🪔✨दीपावली का पर्व खुशियों के साथ स्वास्थ्य और सुरक्षा के प्रति सजग रहने का भी संदेश देता है।
स्वच्छता अपनाएँ, पौष्टिक भोजन को प्राथमिकता दें और प्रदूषण से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियाँ बरतें। 🌿
स्वस्थ आदतों के साथ सुरक्षित एवं खुशहाल दीपावली मनाएँ।
Diwali Celebration | Healthy Lifestyle | Food Safety
#HappyDiwali #HealthyDiwali #FoodSafety #NHMUP
पर्व की मिठास, समझदारी के साथ!
🍬 त्योहारों में मिठाइयों का आनंद लें, लेकिन खानपान में संतुलन बनाए रखें। अतिरिक्त चीनी से बचें और अपनी सेहत का ध्यान रखते हुए उत्सव की खुशियाँ मनाएँ। ✨
Festive Eating | Sugar Awareness | Healthy Choices | Diabetes Awareness
#HealthyDiwali #FestiveEating #SugarAwareness #NHMUP
लापरवाही छोटी, खतरा बड़ा!
डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों की रोकथाम घर से ही शुरू होती है। अपने परिसर में मच्छरों के संभावित ठिकानों की पहचान करें और समय रहते जरूरी कदम उठाएं।
सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।
Mosquito Prevention | Dengue Prevention | Malaria Awareness | Vector Borne Diseases
#MosquitoControl #DenguePrevention #MalariaAwareness #NHMUP
मन की उलझनों को अकेले सुलझाना ज़रूरी नहीं।
कभी-कभी मन में कई बातें चलती हैं और कुछ भावनाओं को शब्दों में बयाँ करना आसान नहीं होता। लेकिन हर उलझन को मन में दबाकर रखना भी ज़रूरी नहीं। अपनों से खुलकर बात करें, अपनी भावनाएँ साझा करें और ज़रूरत पड़ने पर मदद लेने में संकोच न करें।
मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी सहायता और परामर्श के लिए टेली-मानस की 24×7 निःशुल्क सेवा उपलब्ध है। 📞 14416 / 1800-891-4416 पर कॉल करें।
Mental Health | Tele MANAS | Mental Health Support | Emotional Support
#MentalHealthMatters #TeleMANAS #BreakTheSilence #SeekSupport #NHMUP
कैंसर के प्रति जागरूकता, स्वस्थ भविष्य की प्राथमिकता!
🎗️कैंसर की समय पर पहचान और प्रभावी उपचार की दिशा में जागरूकता महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
इस अवसर पर नियमित स्वास्थ्य जाँच, शुरुआती लक्षणों की पहचान और समय पर चिकित्सकीय परामर्श के प्रति जागरूक बनें। आइए, कैंसर के प्रति सही जानकारी और सतर्कता को बढ़ावा दें।
Cancer Awareness | Cancer Screening | Timely Diagnosis
#NationalCancerAwarenessDay #CancerAwareness #CancerScreening #NHMUP
खुलकर हंसें, खुश रहें!
😄 एक ऐसी Exercise, जिसके लिए न जिम चाहिए, न कोई Equipment! बस खुलकर हंसें और अपने दिन को खुशियों से भरें। हंसी तनाव कम करने और मूड बेहतर बनाने में मदद करती है।
हंसते-मुस्कुराते रहें, तनाव से दूर रहें!
Laughter Therapy |
Stress Relief | Positive Lifestyle | Healthy Morning
#LaughterIsTheBestMedicine #StressFreeLife
#HealthyLifestyle
#NHMUP
क्या आप जानते हैं, 🦟 आपके आसपास की छोटी-सी लापरवाही भी मच्छरजनित बीमारियों की वजह बन सकती है?
🧹 अपनी दिनचर्या में स्वच्छता और सावधानी को प्राथमिकता दें। याद रखें, बीमारी से बचाव की शुरुआत जागरूकता और सबकी भागीदारी से होती है। आइए, अपने परिवार और समुदाय को सुरक्षित रखने में योगदान दें।
Mosquito Prevention | Vector Borne Diseases | Public Health
#MosquitoPrevention #DengueFreeIndia #MalariaFreeIndia #NHMUP
टीबी का अंत, नियमित उपचार के संग! 🩺 💊
TB के खिलाफ लड़ाई में लापरवाही नहीं, नियमितता है ज़रूरी। समय पर लक्षण पहचानें, जाँच कराएँ और चिकित्सकीय सलाह के अनुसार पूरा उपचार कराएं।
सम्पूर्ण उपचार, टीबी पर वार!
टीबी मुक्त भारत | TB Mukt Bharat
#TBMuktBharat
NHM UP retweeted
रोशनी का पर्व मनाएं, आँखों की हिफ़ाज़त पहले अपनाएं!
इस दिवाली, खुशियों के साथ आँखों की सुरक्षा का भी रखें ध्यान।पटाखों से सुरक्षित दूरी बनाएं, सुरक्षात्मक चश्मा पहनें और बच्चों को निगरानी में ही पटाखे चलाने दें।
आँखों में चोट लगने पर उन्हें रगड़ें नहीं और बिना डॉक्टर की सलाह के कोई दवा न डालें। तुरंत नेत्र रोग विशेषज्ञ से संपर्क करें।
सुरक्षित आँखें, रोशन दिवाली!
दिन की शुरुआत, पौष्टिक आहार के साथ!
☀️ सुबह का पहला फैसला सेहत के लिए अहम है! पौष्टिक और संतुलित नाश्ता करें, Breakfast Skip करने की आदत से बचें और स्वस्थ दिनचर्या अपनाएँ। 🌿💪
Healthy Breakfast | Balanced Diet | Daily Nutrition
#HealthyBreakfast #HealthyLifestyle #EatHealthy #NHMUP
सिर्फ़ एक नंबर…और एनीमिया की स्थिति का संकेत!
हीमोग्लोबिन की जाँच केवल एक संख्या नहीं, बल्कि शरीर में एनीमिया की स्थिति समझने का महत्वपूर्ण संकेत है। अपनी Hb रिपोर्ट को समझें, एनीमिया के स्तर को पहचानें और समय पर उचित चिकित्सकीय सलाह लें।
समय पर पहचान, बेहतर स्वास्थ्य की ओर कदम।
Hemoglobin | Anemia | Hb Test | Health Checkup | Iron Deficiency
#AnemiaAwareness #HemoglobinCheck #HealthAwareness #AnemiaPrevention #NHMUP
मच्छरों का अगला Breeding Spot… आपके घर की छत भी हो सकती है!
छत पर एकत्रित पानी कुछ समय बाद मच्छरों के प्रजनन का कारण बन सकता है। ऐसे में केवल घर के अंदर ही नहीं, बल्कि छत पर भी नियमित सफाई पर ध्यान देना आवश्यक है।
छोटी-सी सावधानी, मच्छरों के प्रजनन को रोकने में बड़ा योगदान दे सकती है।
Mosquito Breeding | Stagnant Water | Mosquito Prevention | Vector Borne Diseases
#MosquitoPrevention #StopMosquitoBreeding #DenguePrevention #NHMUP
ज़िंदगी चुनें, तम्बाकू नहीं! 🚭
सेहत से बढ़कर कोई समझौता नहीं!
तम्बाकू का सेवन कैंसर और कई अन्य गंभीर बीमारियों का जोखिम बढ़ाता है। अपने स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए तम्बाकू से दूरी बनाएं और इसे छोड़ने का संकल्प आज ही लें। 💚🌿
Tobacco Awareness | Quit Tobacco | Healthy Lifestyle
#QuitTobacco #TobaccoFreeLife #TobaccoAwareness #NHMUP
खाँसी को न करें Ignore, सेहत को रखें Secure! 🩺
लगातार खाँसी को न करें नज़रअंदाज़, यह TB का संकेत हो सकती है! दो सप्ताह या उससे अधिक समय तक खाँसी रहने पर जाँच ज़रूर कराएँ। 🔍
याद रखें, TB का समय पर पता चलने और पूरा उपचार लेने से इस बीमारी को हराया जा सकता है।
जागरूक बनें और TB मुक्त भारत के संकल्प में अपना योगदान दें।
टीबी मुक्त भारत | TB Mukt Bharat
#TBMuktBharat
छोटी गलती, पोषण पर भारी!
फल और सब्ज़ियाँ काटने के बाद उन्हें लंबे समय तक खुला छोड़ना पोषक तत्वों को प्रभावित कर सकता है।
छोटी-सी सावधानी अपनाएँ, जरूरत के समय काटें और ताज़ा परोसें।
Vitamin C | Nutrition | Healthy Eating | Food Preparation
#VitaminC #HealthyEating #NHMUP #HealthHack
👀📱 स्क्रीन पर नज़रें टिकाए रखना आसान है, लेकिन आँखों की सेहत का ख़्याल रखना भी उतना ही ज़रूरी है।
छोटी-छोटी सावधानियाँ अपनाएँ और अपनी आँखों का रखें ख़ास ख़्याल। क्योंकि Healthy Eyes के लिए उचित देखभाल और Screen Time के बीच संतुलन बनाना बेहद ज़रूरी है।
Eye Care | Digital Eye Strain | Screen Time
#EyeCare #DigitalEyeStrain #ScreenTimeAwareness #NHMUP



















