ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के चेयरमैन श्री दीपक कुमार की अध्यक्षता और सीईओ एनजी रवि कुमार की मौजूदगी में आज दिनांक 28.10.2028 को 145वीं बोर्ड बैठक संपन्न हुई। बैठक में किसानों के हित में निर्णय सहित विकास कार्यों व आवंटियों के राहत संबंधित कई अहम फैसले लिए गए।
#BoardDecisions
बोर्ड बैठक में नोएडा प्राधिकरण के सीईओ कृष्णा करुणेश, यीडा के सीईओ आरके सिंह, ग्रेनो प्राधिकरण के एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव, एसीईओ सुनील कुमार सिंह, एसीईओ प्रेरणा सिंह, एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस, एसीईओ सुमित यादव सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
#BoardDecisions
C&D मलबे का निस्तारण केवल निर्धारित संग्रहण केंद्रों पर करें। #GNIDA द्वारा ग्रेटर नोएडा में 11 सेकेंडरी कलेक्शन सेंटर स्थापित किए गए हैं।सड़क किनारे, नालों, ग्रीन बेल्ट या खाली भूखंडों पर मलबा न डालें।स्वच्छ एवं सुंदर ग्रेटर नोएडा के निर्माण में सहयोग करें।
#CleanGreaterNoida
अधिसूचित क्षेत्र ग्राम भनौता में अतिक्रमण के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। #GNIDA ने लगभग 20000 वर्ग मीटर भूमि को अतिक्रमण मुक्त करा लिया।अतिक्रमण मुक्त जमीन की अनुमानित कीमत ₹40 करोड़ आंकी गई है। ग्रेटर नोएडा के अधिसूचित एरिया में अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई जारी रहेगी।
कासना मुख्य मार्ग की सर्विस रोड पर 1550 मीटर लंबाई मे इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाई जा रही है।बेहतर जल निकासी के लिए ड्रेन निर्माण व सुरक्षा के दृष्टिगत ड्रेन पर प्रीकास्ट कवर भी लगाए जायेंगे। #GNIDA के वर्क सर्किल-7 द्वारा इस कार्य को समयबद्धता पूर्वक कराया जा रहा है।
#DevelopmentWork
महर्षि वाल्मीकि जयंती के पावन अवसर पर #GNIDA की ओर से समस्त नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 🙏
#MaharishiValmikiJayanti
सैनी रोटरी से तिलपता रोटरी तक बस-वे का निर्माण कार्य प्रगति पर है। भविष्य में बढ़ते यातायात को ध्यान में रखते हुए #GNIDA द्वारा 130 मीटर मुख्य मार्ग के ले-आउट में एक अतिरिक्त लेन का निर्माण जारी है। इसे समयबद्धता से पूरा करने हेतु वर्क सर्कल-7 को निर्देश दिए है।
#DevelopmentWork
ग्रेटर नोएडा में अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ #GNIDA की कार्रवाई जारी है। आज दिनांक 24.10.26 को पुराने हैबतपुर के डूब एरिया में अवैध निर्माण को ध्वस्त कर 40000 वर्ग मीटर जमीन से अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। प्राधिकरण की तरफ से अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई जारी रहेगी।
बेहतर सड़कें, सुगम आवागमन और नागरिकों को सुविधाजनक यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराना #GNIDA की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी क्रम में सेक्टर ओमिक्रोन-2 में लगभग 12 किलोमीटर आंतरिक सड़कों का रीसर्फेसिंग कार्य गुणवत्ता के साथ कराया जा रहा है।
#DevelopmentWork
#GNIDA, in collaboration with @feedback_fndtn, conducted an awareness campaign at Delhi World Public School, Knowledge Park-5 in accordance with the Solid Waste Management Rules, 2026. The initiative focused on encouraging sanitation workers on waste segregation & waste disposal.
ग्रेटर नोएडा में बेहतर सड़क सुविधाओं और सुगम आवागमन के लिए #GNIDA प्रतिबद्ध है। औद्योगिक सेक्टर ईकोटेक-3 मे डीएससी रोड से न्यू हॉलैंड रोटरी तक 60 मीटर चौड़ी सड़क की रीसरफेसिंग का कार्य तेजी से जारी है।प्राधिकरण के अधिकारी स्थलीय निरीक्षण कर कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित कर रहे हैं।
स्वच्छता और हरियाली, हमारी साझा जिम्मेदारी!
#GNIDA के उद्यान विभाग द्वारा सड़कों के सेंट्रल वर्ज की स्वच्छता, हरियाली एवं अनुरक्षण के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। आइए, इन प्रयासों में सहभागी बनें। ग्रीन बेल्ट में कूड़ा-कचरा न फैलाएं और हरियाली को नुकसान न पहुंचाएं।
अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक पावन पर्व दशहरा की समस्त क्षेत्रवासियों को #GNIDA की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली लाए।
#HappyDussehra
विकास की ओर बढ़ते कदम, बेहतर सुविधाओं के संग!
ग्रेटर नोएडा के ग्राम जुनपत में 6% कृषक आबादी भूखंडों के विकास को गति देते हुए #GNIDA द्वारा 2800 मीटर लंबी ड्रेन का निर्माण कराया जा रहा है। कार्य के पूर्ण होने से क्षेत्र में सुचारू जल निकासी सुनिश्चित होगी।
#DevelopmentWork
यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम बनाने के लिए #GNIDA द्वारा गौर चौक से तुस्याना कट तक लगभग 8.2 किमी लंबे मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण कार्य तेजी से जारी है। कार्य को आगामी दो माह में पूर्ण करने के प्रयास है। सड़क चौड़ीकरण होने से नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
#DevelopmentWork
विभिन्न सेक्टरों/ग्रामों में निर्धारित शेड्यूल के अनुसार #GNIDA के स्वास्थ्य विभाग द्वारा कीटनाशक का छिड़काव किया जा रहा है। जिससे मच्छरों के प्रजनन एवं मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम सुनिश्चित हो सके। घरों के आसपास जल जमा न होने दें व स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें।
#Larvicide
































