देव दीपावली की पावन संध्या पर दिव्य आभा से आलोकित है काशी का कण-कण!
माँ गंगा के घाटों पर जगमगाते लाखों दीप सनातन संस्कृति के गौरव, अटूट आस्था और समृद्ध आध्यात्मिक विरासत की अद्भुत छटा बिखेर रहे हैं।
Inclusive Development, Empowered Tribal Communities!
Under the Dharti Aaba Janjatiya Gram Utkarsh Abhiyan, Uttar Pradesh is advancing holistic development across 517 tribal villages in 26 districts through 25 targeted interventions and coordinated efforts of 18 departments.
From better infrastructure, education and healthcare to connectivity, housing and livelihood opportunities, focused initiatives are bridging development gaps and strengthening community-led growth.
उत्तर प्रदेश सरकार जनजातीय समाज के सर्वांगीण विकास, सशक्तीकरण एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है।
सत्य, सेवा और सद्भाव का शाश्वत संदेश!
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी आज सिख पंथ के संस्थापक एवं प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 557वें पावन प्रकाश पर्व के अवसर पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
यह हमारे लिए गौरव की बात है कि गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के चारों साहिबजादों की स्मृति को चिरस्थायी बनाए रखने और युवा पीढ़ी को उनसे प्रेरणा दिलाने के उद्देश्य से 26 दिसंबर की तिथि को 'वीर बाल दिवस' के रूप में मनाने की पहल को आगे बढ़ाया गया।
लखनऊ से इसकी नींव पड़ी थी और आज पूरे देश में इसका आयोजन हो रहा है। यह दिवस हमारे युवाओं और विद्यार्थियों को राष्ट्र के प्रति समर्पित होने की नई प्रेरणा देता है।
-मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
#LIVE: लखनऊ में श्री गुरूनानक जी के 557वें प्रकाश उत्सव (जन्मदिवस) पर आयोजित कार्यक्रम। nitter.gq/i/broadcasts/2evjlJKpk…
Government of UP retweeted
समस्त प्रदेशवासियों को पावन पर्व 'देव-दीपावली' की हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं!
बाबा विश्वनाथ की असीम कृपा एवं मॉं गंगा के पावन आशीर्वाद से यह दिव्य पर्व सभी के जीवन को सुख, समृद्धि, शांति, आरोग्यता और सद्भावना के दिव्य प्रकाश से आलोकित करे।
हर हर महादेव! हर हर गंगे!
सरयू-कमला एक्सप्रेस भारत व नेपाल के ऐतिहासिक संबंधों को नई ऊंचाई देने के साथ दोनों देशों के श्रद्धालुओं, व्यापारियों व आम नागरिकों के आवागमन को सुगम बनाएगी।
—मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
जनजातीय गौरव का उत्सव, सांस्कृतिक विरासत का महोत्सव!
लखनऊ के यूपी दर्शन पार्क में आज 'अंतरराष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव' का भव्य शुभारंभ हुआ। आगामी 23 से 26 नवंबर तक आयोजित यह उत्सव देशभर की जनजातीय कला, संस्कृति, परंपराओं और विरासत को एक साझा मंच प्रदान कर रहा है।
आस्था का संगम, मैत्री का नया अध्याय!
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी एवं नेपाल के माननीय प्रधानमंत्री श्री @ShahBalen जी ने अयोध्या धाम और जनकपुर धाम को जोड़ने वाली सरयू-कमला एक्सप्रेस को आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी अयोध्या धाम में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से प्रदेश की महिलाएं पारंपरिक उद्योगों, स्थानीय उत्पादों और स्वरोजगार को बढ़ावा देकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती दे रही हैं।
वर्ष 2025 में देश-दुनिया से लगभग 30 करोड़ श्रद्धालुओं ने अयोध्या की यात्रा की है। आज शुरू की गई सरयू-कमला एक्सप्रेस के माध्यम से हम भारत-नेपाल के पवित्र रिश्ते को एक नया आयाम प्रदान कर रहे हैं।
—प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी
डबल इंजन सरकार में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत उत्तर प्रदेश के 26 जिलों के 517 गांवों में 18 विभागों के समन्वय से आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और रोजगार जैसी बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।
#LIVE: अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन से सरयू-कमला एक्सप्रेस का शुभारंभ कार्यक्रम। nitter.gq/i/broadcasts/2lgYqKqXp…
सनातन संस्कार मातृ वंदना से अभिसिंचित हैं। कुछ ऋण ऐसे होते हैं, जो कभी चुकाए नहीं जा सकते। हां, हम अपना कर्तव्य अवश्य निभा सकते हैं। सार्वजनिक जीवन में आने के बाद प्रदेश की मातृशक्ति के लिए यही कर्तव्य निभाने का प्रयास कर रहा हूं।
प्रत्येक माँ के प्रति सच्चा सम्मान यही होगा कि आज हर प्रदेशवासी यह संकल्प ले कि वह किसी निराश्रित माँ का संबल बनेगा, किसी वंचित माँ की पीड़ा को समझेगा और किसी दुखियारी माँ के चेहरे पर मुस्कुराहट लाएगा।
—मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
संन्यास परंपरा के महत्वपूर्ण विधान के अनुसार, मैंने भिक्षा के लिए आवाज लगाई। आवाज सुनकर माँ बाहर आईं, तो उन्हें सहसा विश्वास नहीं हो पा रहा था। माँ कुछ बोल पातीं, उससे पहले ही मैंने कहा, "माँ, भिक्षा दीजिए।" माँ ने स्वयं को संभालने की कोशिश की और कहा, "बेटा, यह क्या हाल बना रखा है? घर में क्या कमी थी, जो भीख मांग रहे हो?" मैंने उत्तर दिया, "माँ, संन्यास मेरा धर्म है। एक योगी की भूख भिक्षा से ही मिटेगी। माँ, मैं यहां रहने नहीं, भिक्षा मांगने आया हूं। आप भिक्षा में जो कुछ देंगी, वही मेरे मनोरथ को पूर्ण करेगा।" माँ की ममता ने संन्यासी बेटे के संकल्प का सम्मान किया।
—मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
माँ के न होने का अर्थ केवल किसी व्यक्ति का जीवन में नहीं होना भर नहीं, यह भावनात्मक सुरक्षा, बिना शर्त प्यार और घर की एक गहरी छांव के हट जाने जैसा है। मेरी प्रथम गुरु, मुझे अक्षर ज्ञान देने वाली पूजनीय माँ जब अनंत यात्रा पर निकल गईं, तो मेरी आंखों के सामने वह दृश्य बरबस ही कौंध गया, जब मैं संन्यास ग्रहण करने के तीन वर्ष से भी अधिक समय बीत जाने पर भगवा वस्त्र में अपने घर की दहलीज के बाहर खड़ा था। गोरखपुर से पंचूर की इस यात्रा में भावनाओं का ज्वार उमड़-घुमड़ रहा था।
—मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
माँ,
यह पाती प्रत्येक माँ के नाम है, जिसके बिना जीवन नहीं होता। हम-आप नहीं होते। प्राणी का कोई अस्तित्व नहीं होता। यह दुनिया नहीं होती। माँ केवल जननी ही नहीं, जगत-जननी है। ईश्वर की जननी भी माँ ही है।
आज फिर हर माँ के स्मरण में नयन अश्रुपूरित हैं। प्रभु श्रीराम के वनगमन के समय माँ कौशल्या का आशीर्वाद, माँ की इच्छा से भगवान श्रीकृष्ण का मथुरा के कारावास से गोकुल जाना, माँ के संस्कार से एक प्राणी का बालक ध्रुव, प्रह्लाद या मनुष्य हो जाना। माँ वह है, जो हर किसी की जगह ले सकती है, लेकिन एक माँ की जगह कोई नहीं ले सकता। माँ की ममता दुनिया की सबसे सुंदर भावना है।
—मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी














