ABVP Madhyabharat retweeted
देश में अराजकता फैला रही ताकतों के विरुद्ध गूंजी युवाओं की हुंकार...
भोपाल में एकत्रित हुई छात्र शक्ति ने यह संदेश दिया है कि लोकतंत्र संवैधानिक मूल्यों से चलता है।
राजनीतिक लाभ के लिए अराजकता फैला रहे हर प्रयास को देश की युवा शक्ति असफल करेगी।
@ABVPVoice
@ABVP_MP
ABVP Madhyabharat retweeted
संवैधानिक संस्थाओं पर अराजक हमलों के विरोध में अभाविप का प्रदर्शन कल, राष्ट्रीय महामंत्री वीरेंद्र सिंह सोलंकी होंगे शामिल
भोपाल। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) भोपाल महानगर द्वारा देश की संवैधानिक संस्थाओं पर हो रहे अराजक हमलों के विरोध में 24 अक्टूबर को “अराजकता रोको, लोकतंत्र अपनाओ” के आह्वान के साथ व्यापक प्रदर्शन किया जाएगा। इस प्रदर्शन में अभाविप के राष्ट्रीय महामंत्री श्री वीरेंद्र सिंह सोलंकी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
samvad.in//Encyc/2026/10/24/…
#vskmadhyapradesh @ABVPMB
ABVP Madhyabharat retweeted
प्रेस विज्ञप्ति
भोपाल, 24 अक्टूबर 2026
अभाविप के ‘अराजकता रोको, लोकतंत्र अपनाओ’ आह्वान पर भोपाल में विद्यार्थी हुंकार प्रदर्शन, हजारों विद्यार्थियों ने लोकतंत्र की रक्षा का किया उद्घोष
लोकतंत्र में सत्ता परिवर्तन बैलेट से होता है, भीड़तंत्र से नहीं; संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखना आवश्यक: अभाविप
विद्यार्थियों ने रैली के माध्यम से दिया लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संदेश, खुले मंच से छात्र नेताओं ने रखे अपने विचार
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप), भोपाल महानगर द्वारा आज 24 अक्टूबर 2026 को राजधानी भोपाल के अटल पथ, टी.टी. नगर में ‘अराजकता रोको, लोकतंत्र अपनाओ’ आह्वान के अंतर्गत विद्यार्थी हुंकार प्रदर्शन का आयोजन किया गया। दोपहर 1 बजे आयोजित इस प्रदर्शन में प्रमुख रूप से अभाविप के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी एवं मध्यभारत प्रांत के प्रांत मंत्री श्री केतन चतुर्वेदी उपस्थित रहे। प्रदर्शन में विद्यार्थियों ने सहभागिता कर लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा और देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
प्रदर्शन के अंतर्गत विद्यार्थियों द्वारा रैली निकालकर ‘अराजकता रोको, लोकतंत्र अपनाओ’ का संदेश दिया गया। रैली के माध्यम से यह आह्वान किया गया कि भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था संविधान, कानून और जनता के मताधिकार पर आधारित है। लोकतंत्र में असहमति और विरोध का अधिकार महत्वपूर्ण है, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं को दबाव में लाने तथा अराजकता के माध्यम से राजनीतिक उद्देश्यों की पूर्ति करने के प्रयास स्वीकार्य नहीं हैं। निर्वाचन प्रक्रिया अथवा किसी भी संवैधानिक व्यवस्था से संबंधित शिकायतों का समाधान संवैधानिक एवं कानूनी प्रक्रियाओं के माध्यम से किया जाना चाहिए।
रैली के पश्चात खुले मंच का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न छात्र नेताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। छात्र नेताओं ने लोकतंत्र की महत्ता, संवैधानिक संस्थाओं की स्वतंत्रता तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका जैसे विषयों पर अपने विचार रखे। खुले मंच के माध्यम से विद्यार्थियों से लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति जागरूक रहने और राष्ट्रहित में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।
अभाविप के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ वीरेंद्र सोलंकी ने कहा कि राष्ट्रवादी विचार के युवाओं की ताकत का उदाहरण दिया है कि एक समय जिनके कार्यकाल में मध्य प्रदेश दुर्व्यवस्था का उदाहरण था, स्कूल-कॉलेज में पढ़ते समय रात का होमवर्क शाम को करने के लिए चिमनी में पढ़ना पड़ता था। आज वही मध्य प्रदेश डेवलप्ड स्टेट्स की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसका उदाहरण है कि ऐसे व्यक्ति, जो राम के विरोधी रहे हैं, जो राम मंदिर के विरोधी रहे हैं, जो सनातन के विरोधी रहे हैं, जो राष्ट्र के विरोधी रहे हैं, ऐसे दिग्विजय सिंह को भी आज सनातन यात्रा करना पड़ रही है। यह राष्ट्रवादी विचार के युवाओं की ताकत है।
उन्होंने नेहा बोरा के लिए कहा कि उसने अपने पिता से 10 साल तक बात नहीं की। जेएनयू में पढ़ते-पढ़ते उसका इतना ब्रेनवॉश किया कि वह भारत के लिए क्या बोलती है, यह आप सभी ने सुना है।नेहा बोरा ने कहा कि बांग्लादेश से प्रेरणा लेना चाहिए लेकिन भारत का युवा नेहा बोरा की तरह नहीं सोचता है और भारत का युवा कभी भारत को बांग्लादेश नहीं बनने देगा।
अभाविप के प्रांत मंत्री केतन चतुर्वेदी ने कहा कि - आज कुछ लोग भारत को बांग्लादेश बनाने का स्वप्न देख रहे देश को अराजकता की ओर ढकेलने का षडयंत्र रच रहे हैं, परन्तु भारत की युवा शक्ति इनके षड्यंत्रों को भलीभांति समझती है । राहुल गांधी अपने मानसिक विक्षिप्तता का परिचय देते हुए युवाओं के झूठे प्रतिनिधि बने घूम रहे हैं l आज हाथ में तिरंगा लेकर जंतर मंतर पर ढोंग रचने वाले कश्मीर में जब आतंकियों द्वारा तिरंगा जलाया गया तब कहाँ थे ? जो नेहा बोरा आज ढोंग करती घूम रही है ये उसी AISA संगठन की अध्यक्ष हैं जो आतंकवादियों के समर्थन में मार्च निकालता है । आज भारत के अंदर चोर-चोर मौसेरा भाइयों की जमात इकट्ठी हुई है जो भारत के अंदर अराजकता फैलाने का प्रयास कर रही है, लोकतांत्रिक व्यवस्था को खंडित करने का प्रयास कर रही है । परंतु भारत की युवा पीढ़ी एवं नागरिकों की आस्था यह भारत की संवैधानिक व्यवस्था पर अडिग है , और वह इन देशद्रोहियों के साथ सपनों को कभी साकार नहीं होने देंगे ।
अभाविप का मानना है कि भारत का लोकतंत्र जनता के विश्वास, मताधिकार और संवैधानिक संस्थाओं की स्वतंत्रता पर आधारित है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में राजनीतिक एवं वैचारिक मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन उनका समाधान संवैधानिक मर्यादाओं के अंतर्गत ही होना चाहिए। संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखना और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में विश्वास रखना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।
अभाविप सदैव विद्यार्थियों के बीच राष्ट्र प्रथम की भावना, लोकतांत्रिक चेतना और सामाजिक उत्तरदायित्व को सुदृढ़ करने के लिए कार्य करती रही है। भोपाल में आयोजित विद्यार्थी हुंकार के माध्यम से युवाओं से लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा, संवैधानिक संस्थाओं के सम्मान तथा राष्ट्रहित के प्रति सजग रहने का आह्वान किया गया।
#vskmadhyapradesh @ABVPMB
ABVP Madhyabharat retweeted
Madhya Pradesh | Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad (ABVP) karyakartas staged a protest in Bhopal against anarchic attacks on constitutional institutions.
दुष्टों ने धरा कॉकरोच का भेष, भारत को नहीं बनने देंगे बांग्लादेश! 🇮🇳
अराजकता नहीं, लोकतंत्र चाहिए!
हिंसा नहीं, संविधान का सम्मान चाहिए!
आइए, राष्ट्र की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों के सम्मान के लिए अपनी आवाज़ बुलंद करें।
📍 विद्यार्थी हुंकार | भोपाल
अराजकता रोको – लोकतंत्र अपनाओ!
📅 *दिनांक:* 24 अक्टूबर 2026, शनिवार
⏰ *समय:* दोपहर 1:0 बजे
📍 *स्थान:* टी.टी. नगर, स्टेडियम भोपाल
#VidyarthiHunkar #Bhopal #StopAnarchyEmbraceDemocracy
Democracy Over Anarchy. Always. 🇮🇳
Choose unity. Choose responsibility. Stand for democracy.
Let’s come together to protect our democratic values, uphold national unity, and raise our voices for a stronger Bharat.
📍 Venue: Atal Path, TT Nagar, Bhopal
📅 Date: 24 October 2026
⏰ Time: 1:00 PM
One Nation. One Voice. One Responsibility. 🇮🇳
Stand United. Stand for Democracy. ✊
#VidyarthiHunkar #Bhopal #StopAnarchyEmbraceDemocracy
🤖 Made with AI
CHALO BHOPAL, CHALO BHOPAL!
📍 VIDYARTHI HUNKAR | BHOPAL
The voice of student power, the spirit of democracy! 🇮🇳
Let us unite to uphold constitutional values, strengthen democratic principles, and raise our voices for accountability.
📅 24 October 2026 | Saturday
📍 Bhopal, Madhya Pradesh
STOP ANARCHY. EMBRACE DEMOCRACY.
#VidyarthiHunkar #Bhopal #stopanarchyembracedemocracy
STOP ANARCHY. EMBRACE DEMOCRACY. 🇮🇳
📍 VIDYARTHI HUNKAR | BHOPAL
On 24 October 2026, students will unite to uphold constitutional values, strengthen democratic principles, and raise their voices for accountability.
📅 Date: 24 October 2026 (Saturday)
📍 Venue: Near, TT Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh
Stand for constitutional values. Stand for democracy.
#VidyarthiHunkar #bhopal #stopanarchyembracedemocracy #constitutionalvalues #studentunity
संवैधानिक सम्मान, भारत की शान! 🇮🇳
संविधान के सम्मान एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के संकल्प के साथ, आइए, अराजकता के विरुद्ध एकजुट होकर लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए अपनी आवाज़ बुलंद करें।
अराजकता रोको – लोकतंत्र अपनाओ!
संविधान का सम्मान, लोकतंत्र की पहचान! 🇮🇳
आइए, संवैधानिक मूल्यों की रक्षा और लोकतांत्रिक परंपराओं को सुदृढ़ बनाने के लिए एकजुट होकर पहल करें।
संविधान का सम्मान, लोकतंत्र का अभिमान!
🤖 Made with AI
अराजकता रोको – लोकतंत्र अपनाओ
STOP ANARCHY – EMBRACE DEMOCRACY
📍 विद्यार्थी हुंकार
अराजकता के विरुद्ध, लोकतंत्र के समर्थन में!
📅 24 अक्टूबर 2026, शनिवार
⏰ दोपहर 1 बजे
📍 अटल पथ, टी. टी. नगर, भोपाल
आइए, छात्रशक्ति के साथ लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए आवाज़ बुलंद करें! 🇮🇳
अधर्म पर धर्म, अन्याय पर न्याय और बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक पावन पर्व विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएँ!
#VijayaDasami
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इसी हिन्दू भाव को जगाकर सम्पूर्ण समाज को एक सुसंगठित व बल संपन्न समाज बनाने के लिए कार्य कर रहा है। व्यक्ति जीवन से विश्व जीवन तक की धारणा, प्रतिष्ठा तथा सुरक्षा भी बिना सामर्थ्य के संभव नहीं। - सरसंघचालक मोहन भागवत जी
RSS #Vijayadashami
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ…
राष्ट्रभक्ति, अनुशासन, सेवा, समर्पण और संगठन के महान आदर्शों को समर्पित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का स्थापना दिवस हमें राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का स्मरण कराता है। यह दिवस भारतीय संस्कृति, सनातन परंपराओं, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और अधिक सुदृढ़ करने का प्रेरणादायी अवसर है।
ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के समीप हुए दर्दनाक हादसे में 13 श्रद्धालुओं की मृत्यु का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। इस दुर्घटना में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों के घायल होने का समाचार भी अत्यंत व्यथित करने वाला है।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इस हृदयविदारक घटना में दिवंगत हुए सभी श्रद्धालुओं को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती है तथा शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करती है।
ABVP Madhyabharat retweeted
सेज यूनिवर्सिटी भोपाल के कैंपस हॉस्टल में भोजन में कीड़े मिलने की घटना के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की कैंपस यूनिट के कार्यकर्ता तुरंत मौके पर पहुंचे और छात्रों की समस्या को प्रमुखता से उठाया।
अभाविप कार्यकर्ताओं ने छात्रों के साथ संवाद करते हुए प्रशासन से तत्काल समाधान की मांग की और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिलाया। छात्रों के भोजन और स्वास्थ्य से समझौता क्यों? अभाविप की मांग है कि विश्वविद्यालय प्रशासन इस मामले में जवाबदेही तय करे और ऐसी लापरवाही दोबारा न हो, यह सुनिश्चित करे।
#ABVP #ABVPForStudents
प्रांत कार्यकारिणी बैठक | मध्यभारत प्रांत
📍 मुरैना | 22–23 सितंबर 2026
मध्यभारत प्रांत तैयार है… संगठनात्मक चिंतन और नई कार्ययोजना के लिए!
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, मध्यभारत प्रांत की प्रांत कार्यकारिणी बैठक में समस्त प्रतिनिधियों का हार्दिक स्वागत, वंदन एवं अभिनंदन।
ज्ञान–शील–एकता के मूल्यों के साथ संगठन की आगामी कार्यदिशा एवं कार्ययोजना पर मंथन करते हुए राष्ट्रनिर्माण के संकल्प को नई गति देने के लिए हम सभी एकजुट हैं।
चिंतन होगा, मंथन होगा…
नए संकल्पों के साथ संगठन आगे बढ़ेगा!
#ABVPMB #ABVP
दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले हर छात्र को सुरक्षित और किफायती आवास मिलना उनका मौलिक अधिकार है। सत्य निकेतन हादसे के बाद एबीवीपी ने स्पष्ट किया है कि पीजी सुरक्षा ऑडिट और नए हॉस्टलों का निर्माण ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। DUSU 2026 में पूरे पैनल को भारी मतों से विजयी बनाएं!
अध्यक्षः यश डबास (07) | उपाध्यक्षः इशू मौर्य (03) | सचिवः रिया छाबड़ी (03) | सह सचिवः लक्ष्य राज सिंह
#ABVP7333
























