एशियन न्यूज इंटरनेशनल। मल्टी-मीडिया समाचार एजेंसी, सूचना प्लेटफार्मों के लिए कंटेंट: टीवी, इंटरनेट, ब्रॉडबैंड, समाचार पत्र, मोबाइल

Joined November 2019
#WATCH अहमदाबाद (गुजरात): गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर बहुचर माता मंदिर में आरती की।
2,312
मुख्यमंत्री कार्यालय: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गायक मीका सिंह से फोन पर बात की और दलेर मेहंदी से जुड़े विवाद पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी गलतफहमी या मतभेद को आपसी बातचीत के जरिए, सौहार्दपूर्ण माहौल में सुलझाया जाना चाहिए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि उत्तराखंड ने हमेशा 'अतिथि देवो भव:' की भावना को कायम रखा है। देवभूमि उत्तराखंड देश-दुनिया के कलाकारों का पूरे दिल से स्वागत और सम्मान करती है, और राज्य सरकार कला, संस्कृति तथा कलाकारों का सम्मान करने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है।
1
1
5
2,721
#WATCH मुंबई (महाराष्ट्र): CEC के खिलाफ किसानों के दिल्ली मार्च पर शिवसेना प्रवक्ता शायना NC ने कहा, " "वे कहते हैं कि वे केंद्र के खिलाफ विरोध कर रहे हैं, लेकिन केंद्र ने ही 2024 में गेहूं के लिए रिकॉर्ड कीमत दी थी। पंजाब में 90% गेहूं केंद्र ने खरीदा तब एंटी सेंटर प्रदर्शन कहां था आज आप कह रहे हैं कि एंटी सेंटर प्रदर्शन नहीं ये एंटी इंडिया टूलकिट है। पहले CAA फिर किसान, फिर वोट चोरी हर 6 महीने में एक नया ड्रामा। फंडिंग वही से मतलब विदेश से... अगर दिल्ली बंद होती है, तो इससे नागरिकों और किसानों को परेशानी होती है, और इसका फायदा सिर्फ यूट्यूबर्स को होता दिख रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि हाईवे खाली करो। आपको सिर्फ सोडू सेक्युलर को सुनना है तो ये कहां का न्याय है..."
1
2,883
#WATCH हैदराबाद(तेलंगाना): भाजपा नेता सी.आर. केसवन ने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी पर कहा, "प्रियंका गांधी वाड्रा की टिप्पणियां कांग्रेस के परिवार प्रथम की चौंकाने वाली सोच और अहंकार को दर्शाती है। वे खुद को देश के कानून से पूरी तरह ऊपर मानते हैं। बीकानेर हाउस के नीति-निर्देशों में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि प्रदर्शनियों में राजनीतिक सामग्री नहीं दिखाई जा सकती। अब अपने बेटे के काम को लेकर प्रियंका गांधी वाड्रा 'विक्टिम कार्ड' खेलने की कोशिश कर रही हैं।"
1
2
2,730
#WATCH दिल्ली: DCP उत्तरी जिला निहारिका भट्ट ने कहा, "उत्तरी जिले की कई टीमें पूरे दिन लगी रही। पूरी दिल्ली में छापेमारी की गई और तकनीकी निगरानी पर भी काम किया गया। सारे प्रयासों के फलस्वरुप आज शाम को मोहम्मद आमिर उर्फ ​​आमिर शौकीन जो कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है, उसे करोल बाग क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है।"
#WATCH दिल्ली: DCP उत्तरी जिला निहारिका भट्ट ने कहा, "सोशल मीडिया के माध्यम से हमारे संज्ञान में आया कि सदर बाजार रहने वाला आमिर शौकीन त्रिपुरा के एक लड़के के खिलाफ नस्लीय टिप्पणी कर रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस स्टेशन सदर बाजार में FIR दर्ज़ हुई है। बीएनएस की धारा 192, 196, 352, 353 के अंतर्गत मामला दर्ज हुआ है। हम इस अपराधी की खोज में लगे हुए हैं।"
1
3
2,658
#WATCH दिल्ली: कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा, "अमित शाह शायद दुनिया के पहले ऐसे नेता हैं जिनकी यह भविष्यवाणी है कि अगले 30 सालों तक कांग्रेस सत्ता में नहीं आ सकती। ऐसे आपने कौन से इंतज़ाम कर रखे हैं? अनिश्चित तौर से मैं ये मानता हूँ कि उन्होंने अपनी तरफ से हर वो इंतज़ाम कर रखा है चुनाव आयोग को लेकर, काले धन को लेकर.... उन्हें लगता है कि इन सब चीजों के जरिए वो लगातार 30 सालों तक हुकूमत में रहेंगे। अगर 30 साल तक वही हुकूमत में रहने वाले हैं तो चुनाव कराने की जरूरत क्या है?"
1
1
3,394
#WATCH दिल्ली: संत बनाम सुपरस्टार क्रिकेट मैच पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, " मैं खुद आस्तिक हूं ऐसे मैं चाहूंगा कि आस्था की जीत हमेशा हो। मनोरंजन जगत की प्रभुता बनी रहे। वो भी उतना ही महत्वपूर्ण हैं...आज आस्था जिस प्रकार से जीती है तो मैं हृदय से बधाई देता हूं....हिस्सा लेने वाले सभी को आज मैं बधाई देता हूं।"
1
4
3,055
#WATCH दिल्ली: दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, "दिल्ली के लोगों से मैं आग्रह करना चाहता हूं। दिल्ली के अंदर GRAP-1 लगा है। आज दिल्ली का AQI लगभग 223 के आसपास है। ऐसे में हम सबको मिलकर दिल्ली को साफ रखना है, दिल्ली की हवा को साफ रखना है। अपने पोल्यूटेड व्हीकल्स को बाहर मत निकालिए, PUCC के बिना तेल लेने मत जाइए, स्टेज-6 (BS6) से कम के व्हीकल को अपने घरों पर ही रखिए और कंस्ट्रक्शन में मापदंड जरूर मानिए।"
1
2,778
#WATCH दिल्ली: संत बनाम सुपरस्टार क्रिकेट मैच पर बीजेपी सांसद रवि किशन ने कहा,"ये आनंद है महाराज जी लोगों ने अच्छी तैयारी करके आए थे। उन्होंने रात में प्रैक्टिस भी किया था। हम तो प्रैक्टिस नहीं कर पाते क्योंकि मेरे जीवन में बहुत सारे काम है। लेकिन इनकी प्रैक्टिस बहुत मजबूत लगी और हमने एक चीज महाराज जी लोगों से सीखा कि इनमें एक नियम है जो हमारे कलाकारों में नहीं था। तो ये चीज इन्हें अद्भूत बनाता है इसलिए ये लोग मैदान पर इतने मजबूत हैं। तो ये मैं इनसे सीखा। आज इनका नियम ही इनको मैच जीताएगा भी।"
5
31
3,605
#WATCH धार(मध्य प्रदेश): सीएसपी, पीथमपुर, योगेंद्र सिंह भदौरिया ने कहा, "आज 3 नाबालिग बच्चे स्कूल से घर वापस जा रहे थे, तभी एक कंटेनर ने उनको टक्कर मारी जिसमें घटनास्थल पर तीनों नाबालिग बच्चों को मृत्यु हो गई। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कंटेनर चालक को अभिरक्षा में ले लिया। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।"
1
3,118
#WATCH लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने आज़म खान को लेकर अखिलेश यादव के बयान पर कहा, "समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव की सरकार के ही सारे मामले हैं, उन्हीं मामलों की जांच हो रहा है। अन्याय तो समाजवादी पार्टी ने किया है, भाजपा क्या धोखा दे रही है?..."
1
2
9
3,874
#WATCH दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर भाजपा सांसद नरेश बंसल ने कहा, "वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए बिल्कुल ठीक कहा है कि कांग्रेस की जिस प्रकार की तुष्टिकरण की नीति है, अराजकता को समर्थन देने की नीति है, दिमागी नक्सलों को संरक्षण देने की नीति है, उसके कारण कांग्रेस अगले 30 क्या उससे भी ज्यादा वर्षों तक सत्ता से बाहर रहेगी।"
1
3,207
#WATCH भोजपुर(बिहार): एसपी, भोजपुर, अवधेश दीक्षित ने बताया, "15 अक्टूबर को सुबह लगभग कनकपुरी जैन कॉलेज के पूर्वी गेट के पास श्री राम कुमार सिंह की हत्या की गई थी। मामले की जांच के लिए SIT का गठन किया गया। प्राथमिक अभियुक्त मनोज कुमार की घटना के तुरंत बाद गिरफ्तारी कर ली गई थी। पिछले 2 दिन में जो छापामारी में 3 अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई है। घटना का मुख्य वजह जमीनी विवाद है।"
3,413
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर 23 अक्टूबर 2026 को अज़रबैजान की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे। इस यात्रा के दौरान, विदेश मंत्री दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा करने के लिए अपने समकक्ष के साथ बैठक करेंगे: विदेश मंत्रालय (फाइल फोटो)
2
2,992
#WATCH दिल्ली: संत समाज और सुपरस्टार्स के बीच क्रिकेट मैच पर बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी ने कहा,'मैंने क्रिकेट तो बहुत देखा है और क्रिकेट में लोगों की रुचि होती है, यह भी देखा है। लेकिन संतों की भी इतनी रुचि है और संत भी इस प्रकार से खेल रहे हैं। सचमुच एक बेहतरीन प्रदर्शन और मैं समझता हूं कि यह जिस उद्देश्य के लिए हंगर फ्री भारत का जो अभियान है, यह सचमुच एक बड़ा अहम अभियान है और ऐसा विश्वास है कि पूरी कामयाबी होगी।"
1
2
3,246
#WATCH श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा, "श्रीनगर में तीसरी बार कश्मीर मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को इस मैराथन में हिस्सा लेने के लिए न केवल यहाँ के लोग बल्कि देश के अलग-अलग हिस्सों और यहाँ तक कि विदेशों से भी लोग आएँगे... इसमें मिलने वाली इनामी राशि अन्य मैराथन की तुलना में काफी ज़्यादा है। इस साल हमारे स्थानीय धावकों की माँग पर उनके लिए एक अलग प्राइज़ कैटेगरी जोड़ी गई है, जिसका मकसद यहां खेलों को बढ़ावा देना है... मुझे खुद पहली दो मैराथन में हिस्सा लेने का मौका मिला था। अफ़सोस की बात है कि मैं इस तीसरे संस्करण में हिस्सा नहीं ले पाऊंगा, लेकिन मैं इस कार्यक्रम की शुरुआत करने के लिए वहाँ मौजूद रहूंगा..."
1
4
3,242
#WATCH लखनऊ: शिवा शर्मा हत्याकांड मामले में आरोपी श्रद्धा दुबे, रश्मि दुबे और दानिश की मेडिकल जांच के बाद पुलिस उन्हें लेकर अस्पताल से रवाना हुई। नागपुर कोर्ट ने उत्तर प्रदेश पुलिस को उनकी ट्रांजिट रिमांड दी थी।
1
3
42
4,398
#WATCH दिल्ली: RSS को निशाना बनाते हुए राहुल गांधी की 'संविधान-विरोधी पंथ' वाली टिप्पणी पर RSS नेता इंद्रेश कुमार ने कहा, "कांग्रेस इस देश के विभाजन के लिए जिम्मेदार है। तब से लेकर अब तक वे RSS के बारे में लगातार झूठ फैलाते आ रहे हैं सिर्फ झूठ ही नहीं बल्कि ऐसे दावे जो पूरी तरह से बेबुनियाद और बेतुके हैं... एक तरफ वे कहते हैं कि RSS की महिलाएं हमारे साथ हैं, तो दूसरी तरफ वे कहते हैं कि RSS की महिलाएं कुछ नहीं करती हैं। RSS स्वयंसेवक और संघ परिवार 'नारी शक्ति' को जितना सम्मान देते हैं, वह कांग्रेस द्वारा दिए जा सकने वाले सम्मान से कहीं अधिक है कांग्रेस तो इसके आस-पास भी नहीं है..."
4
6
4,629
#WATCH लखनऊ: शिवा शर्मा हत्याकांड मामले पर लखनऊ सेंट्रल डीसीपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया, "श्रद्धा दुबे, रश्मि दुबे और दानिश को हम ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ लेकर आए हैं। पूछताछ की गई है। उनके कब्ज़े से फोन और बाकी चीजें बरामद हुई हैं जिनको फोरेंसिक जांच के लिए भेज रहे हैं। सभी बिन्दुओं की जांच की जाएगी। जिसने भी इनका सहयोग किया है उनके खिलाफ भी कठोर कार्रवाई होगी।"
1
2,939