AMIT KUMAR retweeted
गोविन्द सिंह डोटासरा जी ने पंचायती राज चुनावों में मोरिया बुला लिया। 🦚
@GovindDotasra
@INCRajasthan
AMIT KUMAR retweeted
राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद गोविंद डोटासरा जब-जब बड़ी चर्चा में आए वो चुनावी नतीजों की बदौलत आए.
एक प्रदेश के संगठन मुखिया के नाते इससे बड़ा हासिल उनके लिए और पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए क्या ही होगा.
सांगठनिक क्षमताएं और कार्य कुशलता संगठन चलाने, कैडर में तालमेल, टिकट वितरण जैसी चीजों के इतर चुनावी ताने बाने में ही आंकी जाती है जहां डोटासरा के खाते में लोकसभा चुनाव से लेकर निकाय चुनाव और अब पंचायत चुनाव दर्ज है.
डोटासरा की पारी का संगठन सेनापति के नाते आंकलन किया जाएगा तो उनका पोर्टफोलियो काफी वजनदार होगा, ऐसे में सांगठनिक क्षमताओं के आगे उनकी भूमिका की चर्चा होना लाजमी है क्योंकि इस चर्चा को उन्हें कमाया है.
@GovindDotasra #Rajasthan
AMIT KUMAR retweeted
अभी तो झांकी है... 2028 में बाहर फेंकना बाकी है
ये राजस्थान की जनता-जनार्दन की जीत है.. ✌️
कांग्रेस के बब्बर शेर कार्यकर्ताओं का हृदय से धन्यवाद🙏
AMIT KUMAR retweeted
पंचायत चुनावों के नतीजों में कांग्रेस और भाजपा के बीच वोट शेयर का अंतर करीब 5 फ़ीसदी रहने का अनुमान है। यदि इसमें नगर निकाय चुनावों के वोट शेयर को भी शामिल कर लें, तो यह अंतर घटकर लगभग 4 फ़ीसदी रह जाता है।
इन दोनों चुनावों के रुझानों को विधानसभा चुनावों के परिप्रेक्ष्य में देखें तो कांग्रेस के 135 से अधिक सीटें हासिल करने का गणित बनता दिखाई देता है। इसके उलट, भाजपा अपने मौजूदा विधानसभा आंकड़े से आधे पर सिमटकर करीब 50 सीटों के आसपास रह सकती है।
स्थानीय चुनावों के ये नतीजे राजस्थान की सियासत में सत्ता परिवर्तन की एक बड़ी संभावना का संकेत दे रहे हैं।
AMIT KUMAR retweeted
गोविंद सिंह डोटासरा ने सारे समीकरण बदल दिए है।
#RajasthanPolitics
AMIT KUMAR retweeted
राजस्थान के ग्रामीण भाइयों-बहनों का दिल से धन्यवाद। पंचायत चुनाव में आपने कांग्रेस पर जो भरोसा जताया है, वो अब हमारी ज़िम्मेदारी है।
ये जवाब BJP की अपनी सरकार वाले राज्य से आया है - सीधे "डबल इंजन" को।
BJP ने मनरेगा पर हमला किया, किसान को घाटे में डुबोया, पंचायतों के अधिकार छीने। महंगाई, बेरोज़गारी और पलायन ने गाँव सूने कर दिए।
गाँव सब देख रहा था, सह रहा था। अब उसने बोल दिया है।
ये सिर्फ़ राजस्थान का जनादेश नहीं - देश के हर गाँव की आवाज़ है।
प्रदेश के पंचायती राज चुनावों में कांग्रेस ने झंडे गाड़ दिए हैं।
जनता ने कांग्रेस को पूर्ण बहुमत के साथ बम्पर जीत दिलाई है। जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों में कांग्रेस की तूती बोली है।
ये नतीजे राजस्थान में BJP के भ्रष्टाचार और जंगलराज से निराश लोगों के गुस्से का जीता-जागता सबूत हैं।
जीत की ये लहर अब आंधी बनेगी और BJP की तानाशाह और जनविरोधी सरकार को प्रदेश से उखाड़ फेंकेगी।
जय कांग्रेस - विजय कांग्रेस ✋
AMIT KUMAR retweeted
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले में कांग्रेस को जिला परिषद में मिला स्पष्ट बहुमत।
31/31
कांग्रेस 21
भाजपा 9
Rlp 1
@BhajanlalBjp
#Rajasthan
AMIT KUMAR retweeted
राजस्थान जिला परिषद के रुझान
सत्ता में होने के बावजूद भाजपा सिंगल डिजिट में है, कांग्रेस का शानदार प्रदर्शन।
#राजस्थान
AMIT KUMAR retweeted
मोदी जी कल उद्योगपतियों को ताना मार रहे थे - "टैक्स घटाया, फिर भी न तनख्वाह बढ़ाई, न नौकरियाँ दीं।"
मोदी जी, ये उन पर आरोप नहीं - आपका कबूलनामा है।
आप कहते हैं - "भूख इतनी है कि पेट भरता ही नहीं।" सही कहा। ये भूख किसकी है, पूरा देश जानता है।
एयरपोर्ट, बंदरगाह, खदानें, जंगल, बिजली, कोयला, सड़कें - सब जिनके नाम कर दिए, उन्होंने कितनी नौकरियाँ बनाईं?
नौकरियाँ देने वाले छोटे व्यापारी और MSME - उन्हें तो आपने नोटबंदी और गलत GST से तबाह कर दिया। और जो बड़ी कंपनियाँ ईमानदारी से मुक़ाबला करती थीं, उनके लिए मैदान ही ख़त्म कर दिया।
Monopoly नौकरी नहीं देती। महंगाई बढ़ाती है, और मुक़ाबला ख़त्म करती है।
"आप करो, हम देख लेंगे"? मोदी जी, लूट आपने और आपके मित्रों ने की - देश ने देखा, और देख रहा है।
तालियाँ नहीं बजीं तो बुरा मान गए? आपकी नीतियों ने उद्योगपति, छोटे व्यापारी, महंगाई से त्रस्त गरीब और मध्यम वर्ग, बेरोज़गार युवा - किसी को ताली बजाने लायक छोड़ा ही नहीं।
तालियाँ और थालियाँ अपने बचे-खुचे भक्तों से ही बजवा लीजिए।
AMIT KUMAR retweeted
जय बालाजी महाराज🙏
आज एकादशी के शुभ अवसर पर श्री सालासर बालाजी महाराज के दरबार में धोक लगाई एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।
बालाजी महाराज की सभी पर सदैव कृपा बनी रहे।
AMIT KUMAR retweeted
जय कांग्रेस, विजयी कांग्रेस ✌️
पंचायती राज चुनावों में कांग्रेस पार्टी को मिला प्रचंड बहुमत इस बात का स्पष्ट संकेत हैं कि भाजपा सरकार 3 साल में जनता का विश्वास पूरी तरह खो चुकी है।
पंचायतों से उठी ये आवाज़ जवाबदेही और बदलाव का बड़ा संदेश दे रही है। BJP सरकार के लिए अब उल्टी गिनती का काउंटडाउन शुरू हो चुका है।
ये जनादेश उन लोगों के लिए करारा जवाब है, जो सत्ता के अहंकार में जनता की आवाज़ को अनसुना कर रहे हैं। जनता पर पर्चियां थोपकर मनमाने निर्णय कर रहे हैं। झूठे प्रचार, खोखले दावों और सत्ता के दुरुपयोग से जनता का विश्वास कभी नहीं जीता जा सकता।
राजस्थान के किसान, नौजवान, मज़दूर और आमजन को धोखा देने वाली भाजपा सरकार को गांव-ढाणी की जनता ने अपने मताधिकार से मुंहतोड़ जवाब दिया है।
कांग्रेस के बब्बर शेर कार्यकर्ताओं ने जिस मज़बूती से जनता के बीच संघर्ष किया है, वो सराहनीय है। मैं सभी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और विजयी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।
साथ ही इस अपार जनसमर्थन के लिए प्रदेश की जनता-जनार्दन का हृदय की गहराइयों से धन्यवाद ज्ञापित करता हूं।






























