
Journalist @PunjabKesari | Political Analyst | Son of Farmer (30th Time Blood Donor O+) Views are personal. RTs not endorsement
Jind Haryana
Joined November 2012
- Tweets40.1K
- Following31.2K
- Followers42.7K
- Likes29.1K
कांग्रेस के संसदीय दल के चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने अपनी किताब ‘बिलॉन्गिंग – ए जर्नी ऑफ लव’ में अपने जिंदगी के महत्वपूर्ण पलों के बारे में बताया है। उन्होंने अपनी किताब के बारे में बात करते हुए यह भी खुलासा किया कि जब राजीव गांधी को देश का प्रधानमंत्री बनाया जा रहा था, तो वे उसके बिल्कुल खिलाफ थी. उन्होंने कहा कि मैं कभी भी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बने।
#SoniaGandhi #mentionsRajivGandhi #book #Congress
Amandeep Pillania retweeted
Haryana updates
The Haryana government has flagged ‘SOP flaws’ in the CBI’s prosecution sanction request for five IAS officers named in the Rs 504 crore banking fraud case.
@IndianExpress
@iepunjab
indianexpress.com/article/ci…
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री मोदी पर विवादित टिप्पणियों को लेकर कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का नाम सुनते ही कांग्रेस ऐसे भड़कती है, जैसे बैल को लाल कपड़ा दिखा दिया हो.
#ShivrajSinghChouhan #PMModi #Congress #BJP
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा, लोकतंत्र में वोटर सत्ता चुनते हैं, सत्ता वोटर नहीं चुनती. बीजेपी और चुनाव आयोग ने 'एक व्यक्ति, एक वोट' के अधिकार पर हमला करने की हिमाकत की है. यह लोकतंत्र के साथ गद्दारी है. उन्होंने कहा कि, हर वोट का हिसाब होगा, हर गद्दार का इंसाफ होगा. वोट बचाओ-देश बचाओ.
#RahulGandhi #RightToVote #ElectionCommission #IndianPolitics
यूपी चुनाव को लेकर मीडिया ने जब बाबा रामदेव से AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को लेकर सवाल पूछा, तो उन्होंने कहा कि ओवैसी कहीं और के लिए अच्छे हों या न हों, लेकिन यूपी के लिए ठीक हैं क्योंकि उससे कुछ लोगों का वोट कटने से CM योगी को बड़ा फायदा होगा.
#BabaRamdev #UPAssemblyElection2027 #assaduddinowaisi MYogiAdityanath
कैथल में आज ट्रैक्टर और बाइक की जोरदार टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार की करवाचौथ की खुशियां मातम में बदल गईं। मृतक की पहचान गांव चंदाना के रहने वाले 35 वर्षीय सुनील के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह बाइक पर जा रहा था। जैसे ही ITI चुंगी के पास पहुंचा तो एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक की दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि मृतक के 3 बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है और करवा चौथ की खुशियां उजड़ गईं।
#Kaithal #roadaccident #KarvaChauth #youngmandies
पुलिस ले जाओ, मिलिट्री ले जाओ...7 दिन देता हूं, बिजली कनेक्शन नहीं लगा तो सस्पेंड कर दूंगाः Vij
#AnilVij #ElectricityConnection #HaryanaNews #BijliConnection #EnergyMinister #BreakingNews #Haryana
MLC चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन पर भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने जोरदार तंज कसा है. स्मृति ईरानी ने कहा, EVM को कटघरे में खड़ा करने वाले और ‘वोट चोरी’ का आरोप लगाने वालों को जनता ने बैलेट पेपर पर भी पूरी तरह नकार दिया है.
#SmritiIrani #Congress #MLCElections #IndianPolitics
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब की कानून व्यवस्था को लेकर आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार को निशाने पर लिया है. उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था किसी भी सरकार की सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है. प्रदेश में शांति, सुरक्षा और आम नागरिकों का भरोसा बनाए रखना सरकार का दायित्व है, लेकिन पंजाब की स्थिति आज पश्चिम बंगाल से भी बदतर है. नायब सैनी ने पंजाब की स्थिति को लेकर आम आदमी पार्टी की सरकार पर सवाल उठाए और कहा कि केवल दावों से जनता का विश्वास नहीं जीता जा सकता, बल्कि काम के आधार पर अपनी उपलब्धियां सामने रखनी पड़ती हैं.
#LawAndOrder #Punjab #NayabSinghSaini #CrimeNews
बिजली कनेक्शन के लिए दफ्तरों के चक्कर काट रहे एक युवक की फरियाद सुनते ही ऊर्जा मंत्री अनिल विज भड़क उठे, और उन्होंने बिजली विभाग के सुपरिटेंडेंट इंजीनियर को फोन पर ही जोरदार फटकार लगा दी. अनिल विज ने अंबाला कैंट में जनता दरबार था, जहां समैन गांव का एक युवक फरियाद लगाते हुए कहता है कि मंत्री महोदय पिछले 12 महीने से मेरा बिजली कनेक्शन नहीं लगा. कभी पुलिस आती है तो बिजली विभाग वाले नहीं आते, यही चलता रहता है. मंत्री विज ने SE को फोन लगाते हुए जमकर फटकारा. विज ने कहा कि, SE साहब विवाद है तो हो जाने दो. तुन पुलिस-मिलिट्री सब ले जाओ, हमें काम चाहिए. मैं 7 दिन का वक्त देता हूं, अगर कनेक्शन नहीं लगा, तो तुम्हें सस्पेंड कर दूंगा.
#AnilVij #ElectricityConnection #HaryanaNews #BijliConnection #EnergyMinister #BreakingNews #Haryana
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि, 'प्रवचनमंत्री’ जी को आत्मविश्लेषण करने की जरूरत है, लेकिन वे दूसरों को प्रवचन दे रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस की सीटें गिनने से पहले प्रधानमंत्री को यह भी विचार करना चाहिए था कि उनके अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी की दोनों सीटों पर भाजपा क्यों हारी और RSS के गढ़ नागपुर में कांग्रेस ने भाजपा को कैसे हराया? जयराम रमेश ने कहा, मोदी जी, ट्रोलिंग बंद कीजिए. करोड़ों परिवार कमरतोड़ महंगाई से त्रस्त हैं, युवा बेरोजगार हैं और निजी निवेश ठप पड़ा है. अहंकार छोड़कर इन मुद्दों पर विचार कीजिए. वाराणसी और नागपुर से लेकर लखनऊ, प्रयागराज और पटना तक की जनता ने आपकी नीतियों के खिलाफ स्पष्ट रूप से अविश्वास प्रस्ताव पारित किया है.
#JairamRamesh #PMModi #Congress #Politics
सफीदों से बीजेपी विधायक रामकुमार गौतम ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ में कसीदे पढ़ते हुए उन्हें युगपुरुष बताया है। दादा गौतम ने कहा कि पीएम मोदी को भगवान ने हमारे बीच भेजा है। उन्हें इसलिए प्रधानमंत्री बनाया गया ताकि वह देश को हिंदुस्तान बना सकें।
#Ramkumargautam Narendra Modi BJP Haryana
सिरसा के रानियां से इनेलो विधायक अर्जुन चौटाला ने चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी (CDLU) की 52 एकड़ जमीन को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जमीन को भू-माफियाओं के हवाले करने की कोशिश की जा रही है। चौटाला ने सरकार से मामले में कार्रवाई करने और यूनिवर्सिटी प्रशासन से हाईकोर्ट में मजबूती से पैरवी करने की मांग की।
#Sirsa #ArjunChautala #CDLU #BJPGovernment #SellingUniversityLand
उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी के लिए चरित्र सत्यापन के नियम सख्त किए गए हैं. नियुक्ति विभाग के प्रमुख सचिव एम. देवराज की ओर से जारी निर्देशों के मुताबिक, हिंसक गतिविधियों में शामिल होने या हिंसक तरीके से व्यवस्था बदलने के उद्देश्य वाले संगठनों से जुड़ाव पाए जाने पर अभ्यर्थी सरकारी नियुक्ति के लिए अयोग्य हो सकते हैं. हालांकि, केवल राजनीतिक विचारधारा के आधार पर किसी को अयोग्य नहीं माना जाएगा. सिर्फ FIR दर्ज होने या जांच लंबित रहने से भी अभ्यर्थी स्वतः अयोग्य नहीं होगा. नए निर्देशों के तहत पुलिस को 30 दिनों के भीतर चरित्र सत्यापन रिपोर्ट देनी होगी.
#UttarPradesh #GovernmentJobs #YogiAdityanath #UPNews #JobRules
1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस की महारैली को लेकर सफीदों से भाजपा विधायक रामकुमार गौतम ने हरियाणावासियों से बड़ी अपील की है. चंडीगढ़ में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए रामकुमार गौतम ने कहा कि, 1 नवंबर को दिल्ली मत जाना, कुछ नहीं है वहां, अगर जाओगे तो बहुत पछताओगे. उन्होंने कहा कि, इस रैली के जरिए अराजकता और हुडदंग फैलाने की साजिश रची गई है, जिसमें हरियाणा के लोग शामिल ना हों.
#RamkumarGautam #DelhiRally #Haryana #Congress #RahulGandhi #BJP
हरियाणा सरकार के मंत्री अनिल विज की सोशल मीडिया पोस्ट 👇
लोकतंत्र ऐसे ही नेता जिंदा रखते हैं नाकि प्रधान सेवक जैसे...
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि BJP सरकार सवाल से डरती है और जो सरकार सवाल से डरती है, वो हमेशा लोकतंत्र को कमजोर करती है. देश में जो वोट फिक्सिंग चल रही है, ये खत्म होनी चाहिए.
Samajwadi Party Akhilesh Yadav #BJP
सतीश सैनी होंगे HPSC के नए BREAKING चेयरमैनः 2011 बैच के HCS अफसर, पिछले सप्ताह ही वीआरएस लिया; पूर्व CM खट्टर के OSD रहे
जैफ्री एपस्टीन से मुलाकात और एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के बाद विवादों में घिरे केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी पर मंडरा रहे राज्यसभा और मोदी मंत्रीमंडल से बाहर होने के बादल फिलहाल टल गए हैं। भाजपा ने यूपी के बजाय हरदीप पुरी को मध्य प्रदेश से राज्यसभा भेजने का फैसला लिया है। हरदीप पुरी राज्यसभा में बने रहेंगे और शायद उनके एपस्टीन से मुलाकात का मुद्दा भी नई तस्वीरें आने के बाद सुर्खियों में बना रहेगा।
#HardeepSinghPuri


















