Aazad Samaj Party - Uttar Pradesh (@ASP4UP) header
Aazad Samaj Party - Uttar Pradesh (@ASP4UP) profile picture

Official Twitter Account Of Aazad Samaj Party - Uttar Pradesh.

Joined September 2021
भाजपा के ट्रिपल इंजन वाले सहारनपुर नगर निगम में सफाई कर्मचारियों से लंबे समय तक काम कराने, भर्ती के नाम पर मोटी रकम मांगने, कम वेतन देने और उनके रोजगार को असुरक्षित बनाए रखने के मामले बेहद गंभीर हैं। सफाई कर्मचारियों ने निजी ठेका कंपनी पर कर्मचारियों से 12 से 13 घंटे काम कराने और नई भर्ती के नाम पर 1 से डेढ़ लाख रुपये मांगने के आरोप लगाए हैं। इसके अलावा, कर्मचारियों पर कम वेतन में काम करने का दबाव बनाया जा रहा है और अपनी जायज मांगें उठाने पर उन्हें नौकरी से निकालने की धमकी दी जा रही है। यह श्रमिकों के अधिकारों और सम्मान का हनन है। इन्हीं मांगों को लेकर सफाई कर्मचारी पिछले चार दिनों से अनिश्चितकालीन आंदोलन कर रहे हैं। यह स्थिति सफाई कर्मचारियों के प्रति संवेदनहीनता और उनके श्रम के शोषण को उजागर करती है। हम सफाई कर्मचारियों के संघर्ष का समर्थन करते हैं और नगर निगम प्रशासन से मांग करते हैं कि उनकी जायज मांगों पर शीघ्र निर्णय लिया जाए तथा किसी भी कर्मचारी को नौकरी से हटाने या प्रताड़ित करने की कार्रवाई न की जाए। सफाई कर्मचारियों को ठेका और आउटसोर्सिंग व्यवस्था के शोषण से मुक्त कर स्थायी रोजगार, सम्मानजनक वेतन और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना हमारी प्रतिबद्धता है। सामाजिक परिवर्तन मोर्चा की सरकार बनने पर सफाईकर्मियों की आउटसोर्सिंग व्यवस्था समाप्त कर उन्हें स्थायी नियुक्ति दी जाएगी। रिक्त पदों पर तत्काल भर्ती कर बैकलॉग पूरा किया जाएगा। समान काम के लिए समान वेतन, पेंशन, बीमा, स्वयं एवं परिवार के लिए कैशलेस इलाज तथा अन्य सभी कर्मचारी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी। सीवर और सेप्टिक टैंक की सफाई में मानव प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित कर आधुनिक मशीनों से सफाई सुनिश्चित की जाएगी। इस नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ गैर-जमानती अपराधों से संबंधित कठोर कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। सीवर और सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान किसी कर्मचारी की मृत्यु होने पर उसके परिवार को 30 लाख रुपये का मुआवजा, सरकारी नौकरी और उचित पुनर्वास दिया जाएगा। सफाईकर्मियों का सम्मान, सुरक्षित रोजगार और सामाजिक न्याय हमारी प्राथमिकता है। @UPGovt @NagarVikas_UP @aksharmaBharat @SSahart #26_नवंबर_चलो_लखनऊ #बहुजन_स्वराज_संकल्प_महारैली #सामाजिक_परिवर्तन_मोर्चा #SamajikParivartanMorcha #मिशन_2027
5
12
516
राजनीतिक गठबंधन के बाद हमारा अनुभव और 26 नवंबर 2026 को संविधान दिवस के अवसर पर माता रमाबाई अंबेडकर मैदान, लखनऊ में आयोजित होने वाली “बहुजन स्वराज संकल्प महारैली” को लेकर आज दिनांक 22 नवंबर, शाम 07:00 बजे लाइव रहूंगा। सभी साथी मेरे ऑफिशियल फेसबुक पेज पर लाइव से जुड़ें और इस संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाएँ। 👉 LIVE लिंक: facebook.com/BhimArmyChief जय भीम, जय मंडल, जय जोहार, जय भारत, जय संविधान। #26_नवंबर_चलो_लखनऊ #बहुजन_स्वराज_संकल्प_महारैली #सामाजिक_परिवर्तन_मोर्चा #SamajikParivartanMorcha #मिशन_2027
11
29
848
जनपद मिर्जापुर की मझवां विधानसभा के अध्यक्ष भाई आलोक आर्य जी के कैंसर के लंबे समय तक चले उपचार के दौरान निधन तथा मिर्जापुर नगर विधानसभा अध्यक्ष आदरणीय भाई अंजेश भारती जी का गंभीर बीमारी के चलते निधन होने का समाचार अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक है। दोनों भाइयों का असमय चले जाना आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। इस दुःख की घड़ी में हमारी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रकृति परिजनों एवं हम सभी को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे। दोनों भाइयों को विनम्र श्रद्धांजलि।
3
13
1
54
5,359
मेरठ जिला कार्यालय प्रभारी भाई श्री चंद जी के हृदय गति रुकने से असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उनका असमय निधन हम सभी के लिए अपूरणीय क्षति है। इस दुःख की घड़ी में हमारी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं। प्रकृति परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे। विनम्र आदरांजलि!
6
9
2
35
2,253
मेरठ जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद भाई सुधीर गौतम जी के हृदय गति रुकने से असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उनका असमय चले जाना हम सभी के लिए अपूरणीय क्षति है। इस दुःख की घड़ी में हमारी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं। प्रकृति परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे। विनम्र आदरांजलि!
2
9
3
56
2,020