आज पूजनीय दाऊ साहब की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन। उनके सिद्धांतों और समाज सेवा के प्रति उनके अद्वितीय समर्पण से हम सभी प्रेरणा लेते हैं। कोटि-कोटि प्रणाम।
Ajay Singh retweeted
Thank you for turning out in such record numbers to raise your voice against Vote Chori.
This groundswell ensures democracy will prevail, truth will prevail. INDIA will prevail!
Ajay Singh retweeted
LIVE: Vote Bachao, Desh Bachao Maha Rally | Ramlila Maidan, New Delhi nitter.gq/i/broadcasts/2brkXWlBe…
Ajay Singh retweeted
हमने सब लोगों से कहा कि जब आप मार्च और महारैली के लिए यहां आएंगे, चीजें खरीदें, खरीदारी करें।
मगर, यहां Connaught Place में आते हुए हमें पता लगा कि BJP ने सारी की सारी दुकानें जबरदस्ती बंद करवा दी।
तो traders का नुकसान कौन कर रहा है, कैसे हो रहा है, यह आप जान लीजिए!
Ajay Singh retweeted
LIVE: Vote Bachao, Desh Bachao Maha March | CP Minto Road Junction to Ramlila Maidan, New Delhi. nitter.gq/i/broadcasts/2zkzJVjrZ…
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी की पूज्य माताजी श्रीमती काशीबाई जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।
मातृशक्ति का स्नेह और आशीर्वाद जीवन की सबसे बड़ी पूंजी होता है। इस कठिन समय में मेरी गहरी शोक संवेदनाएँ शिवराज सिंह जी एवं उनके समस्त परिवारजनों के साथ हैं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति एवं संबल दें।
विनम्र श्रद्धांजलि। ॐ शांति।
@ChouhanShivraj
Ajay Singh retweeted
BJP ने गोवा को अपने हाई-टेक भ्रष्टाचार से Piggy Bank बना कर रख दिया है।
इस बार गोवा की जनता इस मॉडल को ज़ोरदार तरीके से तोड़ेगी।
Ajay Singh retweeted
LIVE: Goy Rakhonn Yatra | Calconda to Margao, Goa nitter.gq/i/broadcasts/1mxPaZMpe…
Ajay Singh retweeted
उत्तराखंड में निवेश के नाम पर धामी सरकार का फ़र्ज़ीवाड़ा - और यह BJP ‘डबल इंजन' मॉडल का एक और नमूना है।
Global Investors Summit का ढिंढोरा पीटा गया: 1,779 MoU, ₹3.56 लाख करोड़। रोडशो पर जनता के लगभग ₹100 करोड़ ख़र्च हुए | फिर सरकार ने ₹1 लाख करोड़ को "ज़मीन पर उतरा निवेश" बताया।
Newslaundry ने जाँचा कि यह निवेश किसका है:
* आटा चक्कियाँ, खाद-बीज की दुकानें और छोटे क्लीनिक "निवेशक" गिन लिए गए। कुछ को पता तक नहीं था।
* ₹35,279 करोड़ - यानी 35% - सरकारी बिजली कंपनियों के हैं।
* CSR और दान से चलने वाले एक स्कूल को ₹24.49 करोड़ का "निवेशक" बताया गया।
* ₹1,200 करोड़ के "निवेशक" की कमाई चार साल से शून्य है, और रिकॉर्ड में उसका एक भी कर्मचारी नहीं।
* दुबई-लंदन के रोडशो से ₹27,975 करोड़ का दावा हुआ, पर "ज़मीन पर उतरे" निवेशकों की सूची में इन दोनों शहरों की एक भी कंपनी नहीं।
और समिट से सिर्फ़ सात दिन पहले, 1 दिसंबर 2023 को, "निवेश" की परिभाषा ही ढीली कर दी गई। इसे कहते हैं: पहले नियम बदलो, फिर आँकड़े बताओ।
मुख्यमंत्री 3,300 "निवेशकों" की पूरी सूची सार्वजनिक करें।
निवेश कागज़ पर। रोज़गार नारों में। और उत्तराखंड के युवाओं के हिस्से - पेपर लीक।
@newslaundry @Basantrajsonu
youtu.be/B9FBAE9Cf4s
Ajay Singh retweeted
ग्वालियर, मध्यप्रदेश में शीतला माता मंदिर के पास एक बेकाबू ट्रक द्वारा हुए भीषण हादसे में कई श्रद्धालुओं की मृत्यु की खबर बेहद दुखद है।
इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। दुख की इस घड़ी में उनके साथ हूं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की आशा करता हूं।
Ajay Singh retweeted
कोलकाता के चोरबागान पूजा पंडाल में हुई भगदड़ की ख़बर बेहद दुखद है। इस हादसे में कई लोगों की जान जाने और बड़ी संख्या में लोगों के घायल होने की सूचना है।
मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।
प्रशासन से अपील है कि सभी घायलों को तुरंत बेहतर इलाज मिले, और इस हादसे की निष्पक्ष जाँच हो ताकि भविष्य में ऐसी त्रासदी न दोहराई जाए।
मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील करता हूँ कि वे राहत कार्य में हर संभव मदद करें।
Ajay Singh retweeted
यौन उत्पीड़न, कपड़े खींचना और निजी अंगों पर हमला - लोकतंत्र के लिए आवाज़ उठाने वाली छात्राओं और महिलाओं के साथ दिल्ली पुलिस की बर्बरता शर्मनाक हदें पार कर रही है।
यह सब आवाज़ों को दबाने की उस साजिश का हिस्सा है, जिसमें इतना डरा दो, इतना अपमानित करो कि कोई दोबारा सवाल उठाने की हिम्मत ही न करे।
मोदी-शाह जानते हैं कि जिस दिन सत्ता हाथ से गई, उस दिन उनकी मनमानी की कहानी खत्म। उनका यही डर पुलिस तक पहुँचता है और हिंसा बनकर देश के युवाओं और महिलाओं पर टूट रहा है।
Ajay Singh retweeted
Delhi Police is refusing to register an FIR on the assault of our students.
Two young women, Athira from Kerala and Ritu from Rajasthan, along with many others, were beaten by Delhi Police.
I have spoken to Kerala Home Minister Ramesh Chennithala and Rajasthan PCC President Govind Singh Dotasra. A Zero FIR has already been registered in Kerala. We will pursue every legal route against the officers responsible, in Kerala, in Rajasthan and in the courts.
Brutality by Amit Shah's Delhi Police will not go unchecked.
In 1930, at Dharasana, Sarojini Naidu led unarmed satyagrahis into police lathis. Not one of them raised a hand. The world watched.
Police can break bones. They cannot break a satyagraha.
India's youth, especially young women, are fearless, determined and united. They are standing up for our democracy, and I stand with them.
Ajay Singh retweeted
Mr Rubio has summoned his employee to Mumbai.
Modi ji, your officials in the External Affairs Ministry are confused about what's going on.
You might want to explain.
Unless, of course, you want me to.
चुरहट विधानसभा के पूरे क्षेत्र में इस समय अघोषित बिजली कटौती चरम पर है। लोड सेटिंग के नाम पर कई-कई घंटे बिजली काटी जा रही है। बच्चों की पढ़ाई, किसानों की सिंचाई, छोटे व्यापारियों का काम और घर का रोजमर्रा का जीवन सब अस्त-व्यस्त हो गया है। भीषण गर्मी और उमस में बुजुर्ग और बच्चे सबसे ज्यादा परेशान हैं। चुरहट, रामपुर नैकिन और आसपास के सभी गांवों में अघोषित कटौती तुरंत बंद की जाए। बिजली कटौती की एक निश्चित समय-सारणी जारी की जाए और खराब ट्रांसफार्मर और लाइन फॉल्ट को तुरंत सुधारा जाए।
बिजली कोई विलासिता नहीं, बुनियादी जरूरत है। चुरहट की जनता को अंधेरे में न रखा जाए।
Ajay Singh retweeted
राष्ट्रपति महोदया,
19 साल की अंकिता भंडारी ने एक VIP के लिए अपनी गरिमा से समझौता करने से इनकार किया, जिसके कारण उसकी हत्या कर दी गई। चार साल बाद भी CBI की धीमी जांच के चलते यह सवाल बना हुआ है कि वो VIP कौन था।
अंकिता के परिवार समेत कई लोग मानते हैं कि दुष्यंत गौतम इस मामले से जुड़े हुए हैं। ऐसे में उनकी सिक्किम के राज्यपाल के पद पर नियुक्ति से मैं स्तब्ध हूं। राज्यपाल के पद पर रहते हुए उनके खिलाफ कोई आपराधिक कार्यवाही नहीं हो सकती।
दुष्यंत गौतम की नियुक्ति की सलाह देकर प्रधानमंत्री मोदी ने साबित किया है कि महिलाओं की सुरक्षा की उन्हें बिल्कुल परवाह ही नहीं है।
मैं आपसे अपील करता हूं कि सरकार को इस नियुक्ति पर पुनर्विचार करने और जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को पदभार न देने की सलाह दें।
अंकिता के माता-पिता की न्याय की उम्मीद मत टूटने दीजिए।
Ajay Singh retweeted
पंजाब में नशे के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाना अब जानलेवा हो गया है। और यह भगवंत मान की AAP सरकार के राज में हो रहा है।
मानसा: 'नशा रोको, रोज़गार दो' अभियान चलाने वाले परविंदर सिंह झोटा को दिनदहाड़े गोली मार दी गई जो एक फ़ेसबुक लाइव पर साफ़ दिखी।
संगरूर - मुख्यमंत्री का अपना ज़िला: मज़दूर गुलज़ार सिंह ने मंत्री के सामने गाँव में नशे का सवाल उठाया। परिवार का आरोप है कि उसके बाद उन पर माफ़ी माँगने का दबाव डाला गया। उन्होंने अपनी जान दे दी।
संगरूर: नशे के ख़िलाफ़ बोलने वाले मोहनजीत सिंह पर हिरासत में यातना के आरोप - मामला अब हाईकोर्ट में है।
और झोटा की कहानी में एक बात और है। जब उन्होंने शिकायत की, तो FIR हुई और पुलिस ने बाद में झोटा को भी बुक कर दिया।
जिस सरकार में शिकायत करने वाला भी मुलज़िम बन जाए, वहाँ नशे के सौदागर बेख़ौफ़ क्यों न हों?
CM भगवंत मान जवाब दें: नशे के ख़िलाफ़ लड़ने वालों की हिफ़ाज़त कौन करेगा?
पंजाब के युवाओं का भविष्य तबाह करने वाले इस नशे के साम्राज्य को ख़त्म किए बिना कांग्रेस चैन से नहीं बैठेगी।
Ajay Singh retweeted
सुबह के 4 बजे। जब दुनिया सो रही थी, तब अंकिता भंडारी के माता-पिता को हिरासत में ले लिया गया।
उनका गुनाह? वे इंडिया गेट पर चुपचाप बैठे थे - बोझिल कंधों के साथ, बिना किसी हंगामे के और सिर्फ़ इतना माँग रहे थे कि CBI जाँच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल न बनाया जाए।
कल मैं और प्रियंका इन माता-पिता से मिले थे।
जिस जाँच का नतीजा आया नहीं, उसके पहले ही नियुक्ति की जल्दी और सवाल पूछने वाले माँ-बाप को रात के अंधेरे में उठा लिया गया।
इस सरकार की पहचान यही है: पीड़ितों की आवाज़ दबा दो, सवाल करने वालों को हटा दो।
पर न्याय की लड़ाई न दबेगी, न रुकेगी।
कांग्रेस अंकिता भंडारी के परिवार के साथ खड़ी है, और खड़ी रहेगी - जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलता।
#JusticeForAnkitaBhandari
Ajay Singh retweeted
चार साल से अंकिता भंडारी के परिवार को इंसाफ नहीं मिला, लेकिन एक ‘VIP’ आरोपी को संरक्षण और संवैधानिक पद का इनाम ज़रूर मिला।
जहां बलात्कारियों और हत्यारों का फूल-मालाओं से स्वागत होता है और अपराधियों को सत्ता की ताकत से नवाज़ा जाता है - उस महिला-विरोधी BJP से कोई उम्मीद की भी नहीं जा सकती।
आज, अंकिता के माता-पिता अपनी बच्ची के लिए न्याय की गुहार ले कर, अपने घर से मीलों दूर, India Gate पर बैठे हैं।
मैं और कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़े हैं - उनके दुख में भी और इंसाफ की इस लड़ाई में भी।
#JusticeForAnkitaBhandari
Ajay Singh retweeted
Deeply saddened by the passing of Padma Shri Cheruvayal Raman, our beloved Ramettan.
He devoted his life to preserving Wayanad’s indigenous paddy seeds, keeping generations of Adivasi knowledge alive.
I join the people of Wayanad in mourning him. My heartfelt condolences to his family and all who loved him.









