
#Police ~ Official Twitter account of POLICE COMMISSIONERATE, AGRA| Pls do not report crime here. Not monitored 24*7. Dial 112 in case of Emergency.
Agra Uttar Pradesh India
Joined May 2013
- Tweets137K
- Following131
- Followers15K
- Likes18.3K
Pinned Tweet
Vardi | अमर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि |
बदमाशों से हुई मुठभेड़ में दिनांक 22 जनवरी 2025 को शहीद हुए UP STF के इंस्पेक्टर स्व0 सुनील कुमार के अमर बलिदान को श्रद्धांजलि दिए जाने हेतु उत्तर प्रदेश की फिल्म वर्दी, जिसे तिग्मांशु धूलिया द्वारा निर्देशित और अमित साध द्वारा अभिनय किया गया है।
A UP Police Short Film | #V... youtu.be/ccwx9uMlcis?si=Po4K…
POLICE COMMISSIONERATE AGRA retweeted
आगामी त्योहारों के दृष्टिगत @DCPCityAgra द्वारा पुलिस बल के साथ थाना कोतवाली, एम.एम.गेट, मंटोला व नाई की मण्डी क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों, प्रमुख बाजारों व भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों मे पैदल गश्त कर सुरक्षा/कानून-व्यवस्था का जायजा लिया गया व संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
POLICE COMMISSIONERATE AGRA retweeted
पश्चिमी बंगाल से आगरा घुमने आयी एक महिला पर्यटक का पर्स (जिसमें कीमती सामान था) सौदागर लाइन में गुम हो जाने की सूचना प्राप्त होने पर, थाना सदर बाजार पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए सीसीटीवी कैमरों की मदद से महिला का पर्स ढूँढकर, महिला को सुपुर्द किया गया।
#UPPolice
POLICE COMMISSIONERATE AGRA retweeted
दीपावली पर अस्थायी हरित आतिशबाजी दुकानों के लाइसेंस हेतु करें आवेदन।
#AgraPolice
#GreenCrackers
#Diwali
POLICE COMMISSIONERATE AGRA retweeted
आगामी दीपावली पर्व के दृष्टिगत नगर जोन, कमिश्नरेट आगरा में अस्थायी हरित आतिशबाजी की दुकानों के लिये अल्पकालिक अवधि (06.11.2026 से 10.11.2026 तक) अस्थायी आतिशबाजी लाइसेंस आवंटन के संबन्ध में नियम व शर्तेः-
पुलिस कमिश्नर, आगरा @DeepakKumarIPS के निर्देशन में आगामी त्योहारों के दृष्टिगत शांति एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु पुलिस उपायुक्त नगर श्री रवीन्द्र कुमार द्वारा थाना कोतवाली, एम.एम. गेट, मंटोला एवं नाई की मंडी क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों, प्रमुख चौराहों एवं बाजारों में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की गई तथा आमजन एवं स्थानीय दुकानदारों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया गया।
इस दौरान संबंधित पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने एवं नियमित गश्त के निर्देश दिए गए।
सेवा, सुरक्षा और संवेदना के संकल्प के साथ #AgraPolice आपकी सुरक्षा हेतु सदैव तत्पर है।
#UPPolice
पुलिस कमिश्नर, आगरा @DeepakKumarIPS के निर्देशन में आगामी त्योहारों के दृष्टिगत शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु सहायक पुलिस आयुक्त छत्ता सुश्री श्वेता वर्मा द्वारा थाना प्रभारी छत्ता एवं पुलिस बल के साथ भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, प्रमुख चौराहों एवं बाजारों में पैदल गश्त की गई तथा स्थानीय व्यापारियों से संवाद किया गया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों एवं वस्तुओं की सघन चेकिंग की जा रही है।
सेवा, सुरक्षा और संवेदना के संकल्प के साथ #AgraPolice आपकी सुरक्षा हेतु सदैव तत्पर है।
#UPPolice
महिला सम्बन्धी अपराध में कठोर सजा—
#ऑपरेशन_कनविक्शन के तहत @agrapolice एवं अभियोजन विभाग के संयुक्त प्रयास के फलस्वरूप मा0 न्यायालय द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म के अभियोग में आरोपी एक अभियुक्त को आजीवन कारावास एवं ₹50 हजार/- के अर्थदंड से दण्डित किया गया है।
उत्तर प्रदेश पुलिस गंभीर अपराधों में मजबूत साक्ष्य, त्वरित विवेचना एवं प्रभावी पैरवी के माध्यम से अपराधियों को सजा दिलाने हेतु दृढ़ संकल्पित है।
#ProsecutionSuccess
#UPPolice #BNSUPP
#भारतीय_न्याय_संहिता
पुलिस कमिश्नर, आगरा @DeepakKumarIPS के निर्देशन में आगरा पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
हत्या की घटना में वांछित अभियुक्त को थाना #फतेहाबाद पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया।
#UPPolice
कमिश्नरेट आगरा में नियुक्त 06 उपनिरीक्षकों की निरीक्षक पद पर पदोन्नति होने पर पुलिस आयुक्त @DeepakKumarIPS एवं अपर पुलिस आयुक्त श्री सचिन्द्र पटेल द्वारा उनके कंधे पर स्टार (रेंक प्रतीक) लगाकर, उन्हें बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामनाएं की गईं। इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त नगर, पुलिस उपायुक्त पश्चिमी एवं अपर पुलिस उपायुक्त नगर मौजूद रहे।
निम्न 06 उपनिरीक्षकगण, निरीक्षक पद पर पदोन्नत हुये।
1. श्री अजब सिंह, पीआरओ अपर पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट आगरा।
2.श्री अयूब खान, थाना ट्रांस यमुना, कमिश्नरेट आगरा।
3.श्री रामनरेश, पुलिस लाइन्स, कमिश्नरेट आगरा।
4.श्री मुहम्मद आरिफ, एसओजी पश्चिमी जोन, कमिश्नरेट आगरा।
5.श्री जलालुद्धीन अहमद सिद्दकी, यातायात, कमिश्नरेट आगरा।
6.श्री अमर पाल सिंह, थाना फतेहाबाद, कमिश्नरेट आगरा।
#UPPolice
POLICE COMMISSIONERATE AGRA retweeted
.@DCPCityAgra के निर्देशन मे #थाना_ताजसुरक्षा पुलिस टीम द्वारा विभिन्न राज्यों/जनपदों से ताजमहल देखने आई महिलाओं/बालिकाओं से वार्ता कर, उन्हें महिला सुरक्षा, उनके अधिकारों के संबंध मे महत्वपूर्ण जानकारी दी गई व ताजमहल भ्रमण कराया गया।
#𝐌𝐢𝐬𝐬𝐢𝐨𝐧𝐒𝐡𝐚𝐤𝐭𝐢𝟔
#UPPolice
POLICE COMMISSIONERATE AGRA retweeted
“सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश”
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा चलाए जा रहे #MissionShakti6 अभियान के तहत #थाना_एत्मादपुर की मिशन शक्ति/एंटी रोमियो पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर महिलाओं से संवाद कर जागरूक किया गया।
#MissionShaktiUPP
POLICE COMMISSIONERATE AGRA retweeted
**सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं यातायात व्यवस्था को सुरक्षित व सुगम बनाने हेतु प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित**
पुलिस आयुक्त, आगरा श्री दीपक कुमार के निर्देशन एवं पुलिस उपायुक्त यातायात श्री ज्ञानेन्द्र नाथ प्रसाद के मार्गदर्शन में आज दिनांक 29.10.2026 को सहायक पुलिस आयुक्त यातायात श्री अमित कुमार की अध्यक्षता में रिजर्व पुलिस लाइन्स, आगरा स्थित प्रशांत मेमोरियल सभागार में कमिश्नरेट आगरा की समस्त सीसी टीमों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई।
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं एवं उनमें होने वाली मृत्यु की संख्या को न्यूनतम करने तथा यातायात नियमों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करते हुए सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखना रहा।
इस दौरान कमिश्नरेट आगरा को प्राप्त आधुनिक एवं उच्च तकनीकयुक्त उपकरणों, जैसे स्पीड लेजर गन, ब्रीथ एनालाइजर, डेसिबल मीटर तथा इंटरसेप्टर वाहनों के सही एवं प्रभावी उपयोग के संबंध में संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया। साथ ही, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही सुनिश्चित करने तथा सड़क सुरक्षा संबंधी अभियानों को अधिक प्रभावी बनाने हेतु उपकरणों के व्यावहारिक उपयोग पर जोर दिया गया।
प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्देश्य यातायात पुलिस की कार्यक्षमता एवं दक्षता में वृद्धि कर सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करना, दुर्घटनाओं की रोकथाम करना तथा आमजन के लिए सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना है।
@Uppolice
@uptrafficpolice
@agrapolice
POLICE COMMISSIONERATE AGRA retweeted
*शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने हेतु ट्रान्सपोर्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित*
आज दिनांक 29.10.2026 को पुलिस कमिश्नर, आगरा के निर्देशन में पुलिस उपायुक्त यातायात श्री ज्ञानेन्द्र नाथ प्रसाद की अध्यक्षता में ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था को और अधिक सुगम एवं व्यवस्थित बनाने, यातायात संबंधी समस्याओं के समाधान तथा मेट्रो प्रबंधन से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस दौरान व्यापारियों एवं ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधियों द्वारा यातायात व्यवस्था से संबंधित समस्याओं एवं सुझावों को साझा किया गया।
पुलिस उपायुक्त यातायात द्वारा ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया गया। साथ ही, शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने एवं मेट्रो प्रबंधन से संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक कार्यवाही किए जाने के संबंध में अवगत कराया गया।
@Uppolice
@uptrafficpolice
@agrapolice
POLICE COMMISSIONERATE AGRA retweeted
आज दिनांक 29.10.2026 को #DCP_Traffic श्री ज्ञानेन्द्र नाथ प्रसाद के निर्देशन में @Agratraffic टीम द्वारा बिजलीघर चौराहा पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।
यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित रहें।
@uptrafficpolice
@agrapolice
पुलिस कमिश्नर, आगरा @DeepakKumarIPS के निर्देशन में आगरा पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
कूटरचित दस्तावेजों के माध्यम से जमीन की खरीद-फरोख्त करने में संलिप्त अभियुक्त को थाना एकता पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया।
#UPPolice
थाना खेरागढ़ कमिश्नरेट आगरा पर दिनांक 18.04.2025 को “नाबालिग बालिका के साथ बलात्कार करने” से सम्बन्धित पंजीकृत अभियोग में श्री इमरान अहमद, तत्कालीन एसीपी खेरागढ़ द्वारा प्रभावी, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध विवेचना करते हुए प्रकरण से संबंधित साक्ष्यों का समुचित संकलन एवं उनका विधिसम्मत विश्लेषण किया गया। एसीपी खेरागढ़/विवेचक जिसमें अभियुक्त को माननीय न्यायालय से दण्डित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका रही, थाना खेरागढ़ पुलिस एवं मॉनिटरिंग सेल की सतत एवं प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप माननीय न्यायालय एडीजे-27, आगरा द्वारा अभियुक्त ओमवीर पुत्र हरविलास निवासी नगंला उदैया थाना खेरागढ़ आगरा को आजीवन कारावास व 50,000/- रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया । यह सजा समाज में कानून और शान्ति व्यवस्था बनाएं रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
#OperationConviction
#UPPolice
"सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश"
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा चलाए जा रहे 'मिशन शक्ति-6' अभियान के अंतर्गत पुलिस कमिश्नर, आगरा के निर्देशन में कमिश्नरेट आगरा की मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीमों द्वारा महिलाओं/बालिकाओं से संवाद कर, उन्हें महिला सुरक्षा, उनके अधिकारों और डिजिटल/साइबर फ्रॉड से बचाव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
इस दौरान उन्हें विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों – 1090, 1098, 112, 1930 व UPCOP ऐप से प्राप्त होने वाली सुविधाओं आदि विषय में पम्पलेट वितरित कर जागरूक किया गया।
#MissionShakti6
#MissionShaktiUPP
#नारी_सुरक्षा_सम्मान_स्वावलंबन
#UPPolice
POLICE COMMISSIONERATE AGRA retweeted
श्रीमान अभिषेक कुमार अग्रवाल पुलिस उपायुक्त पूर्वी जोन कमिश्नरेट आगरा द्वारा कार्यालय पर जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष, त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये।
#जनसुनवाई
#PublicHearing
पुलिस कमिश्नर, आगरा @DeepakKumarIPS के निर्देशन में आगरा पुलिस द्वारा "ऑपरेशन टूरिस्ट डिलाइट" के तहत पर्यटकों की सुरक्षा एवं सहायता को प्राथमिकता दी जा रही है।
विभिन्न राज्यों से ताजमहल भ्रमण को आगरा आए पर्यटकों का थाना ताज सुरक्षा पुलिस टीम द्वारा स्वागत कर टिकट काउंटर, पार्किंग स्थल एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं से संबंधित जानकारी प्रदान कर जागरूक किया गया।
#UPPolice












































