#Police~Official Twitter account of UP Police. Pls do not report crime here. Not Monitored 24/7. Dial 112 in case of emergency.

DGP HQs LUCKNOW
Joined March 2013
कुछ पल घड़ी में नहीं बीतते—वे एक उम्र बनकर किसी के घर में ठहर जाते हैं। शहीद की अनुपस्थिति घर में रोज़ आती है। रोज़। बिना वर्दी के। बिना किसी आहट के। इस स्मृति दिवस पर, उत्तर प्रदेश पुलिस की फ़िल्म ‘वर्दी’ उन सभी अमर बलिदानियों को नमन करती है, जिन्होंने कर्तव्य की राह में अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार से सम्मानित प्रख्यात निर्देशक तिग्मांशु धूलिया के निर्देशन में बनी इस फ़िल्म में मशहूर फ़िल्म अभिनेता अमित साध, अलका अमीन और नाज़िश ख़ान प्रमुख भूमिकाओं में हैं। राष्ट्र की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर बलिदानियों को विनम्र नमन—उनका शौर्य और त्याग राष्ट्र की स्मृति में सदैव जीवित रहेगा। #Vardi #UPPolice #ShaheedDiwas #PoliceCommemorationDay #PoliceSmritiDiwas2026 youtu.be/ccwx9uMlcis
42
391
10
466
25,870
थाना धीना क्षेत्र अन्तर्गत घटित घटना के सम्बन्ध पुलिस अधीक्षक चन्दौली श्री आकाश पटेल का आधिकारिक वक्तव्य- थाना धीना क्षेत्र अंतर्गत डेढ़ागावा गांव के पास नहर व नाले से दो अज्ञात शव (उम्र लगभग 32 व 35 वर्ष) बरामद हुए हैं। शव को देखने से धारदार हथियार और गोली से मारे जाना प्रतीत हो रहा है। दोनों शव अलग-अलग जगह से मिले है। इन दोनों घटनाओं में कोई सम्बन्ध है या नही ये भी जांच की जा रही है। एसपी चंदौली द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। मौके पर पुलिस बल, फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वॉड व सर्विलांस टीम साक्ष्य संकलन में जुटी है। शवों की शिनाख्त के प्रयास और अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है। कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।
1
3
1
4
585
UP POLICE retweeted
#BijnorPolice थाना चांदपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम केलनपुर के जंगल में ट्रैक्टर पर एक व्यक्ति का शव मिलने पर की जा रही पुलिस कार्यवाही के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जनपद बिजनौर की बाइट । #UPPolice
4
6
7
1,803
राष्ट्र प्रेम, अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और सर्वोच्च बलिदान की प्रतीक है- वर्दी पुलिस स्मृति दिवस पर @Uppolice द्वारा जारी लघु फिल्म 'वर्दी' 'कीर्ति चक्र' से सम्मानित UP-STF के शहीद निरीक्षक श्री सुनील कुमार जी के शौर्य और शहीदों के परिजनों के त्याग व वेदना को भावपूर्ण श्रद्धांजलि है। वीरता, संवेदना और समर्पण की इस प्रेरक गाथा को अवश्य देखें... youtu.be/ccwx9uMlcis
11
48
101
13,565
थाना सुभाषनगर, बरेली क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 21/22.10.2026 की रात्रि मारपीट की घटना में 01 घायल व्यक्ति की मृत्यु हो जाने पर FIR दर्ज कर 01 आरोपी को हिरासत में लेकर की जा रही पुलिस कार्यवाही के सम्बन्ध में #SPCity की बाइट। #UPPolice
1
1
4
1,071
“दशहरे के उत्सव में नारी शक्ति का दमदार प्रदर्शन” विजयादशमी एवं दशहरा के अवसर पर जनपद चन्दौली में मिशन शक्ति टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन से महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश दिया। परंपरा, साहस और जागरूकता के संग, यह पहल महिला सशक्तिकरण के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने की दिशा में एक प्रभावशाली कदम है। #MissionShakti #ChakiaPolice #महिलासुरक्षा #नारीसशक्तिकरण #Vijayadashami #Dussehra
1
52
67
7,593
“Every Journey Deserves a Safe Passage” From the first mile to the last, your safety matters. Through its “Meet & Greet” initiative, UP Police is reaching out to passengers across the state, engaging with women travellers and spreading awareness about how to seek police assistance whenever they need it. Because a safer journey begins with awareness and help begins with speaking up. Travelling safe is a shared responsibility. Stay alert, speak up and dial 112 whenever you need police assistance. #UPPolice #SafeJourney #WomenSafety #PublicSafety #Dial112 #SafetyFirst
3
47
56
10,402
UP POLICE retweeted
1
4
1
6
1,097
अपराध का अंत, सबूतों के संग— वर्ष 2026 में थाना रजावली में पंजीकृत 05 वर्षीय नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के अभियोग में @firozabadpolice द्वारा मात्र 10 दिन में विवेचना सम्पादित कर अचूक साक्ष्य संकलन करते हुए अभियोजन शाखा के साथ प्रभावी पैरवी कर आरोपी एक अभियुक्त को मात्र 82 कार्यदिवस व 21 सुनवाई में कठोर आजीवन कारावास (प्राकृत जीवन काल तक) एवं ₹20 हजार के अर्थदंड से दण्डित कराया गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस गंभीर अपराधों में मजबूत साक्ष्य, त्वरित विवेचना एवं प्रभावी पैरवी के माध्यम से अपराधियों को सजा दिलाने हेतु दृढ़ संकल्पित है। #ProsecutionSuccess #UPPolice #BNSUPP #भारतीय_न्याय_संहिता
5
110
131
11,752
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस— फर्जी फर्म बनाकर लगभग ₹1.22 करोड़ की GST चोरी करने वाले ₹25 हजार के पुरस्कार घोषित अपराधी को @bulandshahrpol द्वारा उसके एक अन्य साथी के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तगण द्वारा फर्जी सप्लायर फर्म Sunshine Enterprises तैयार कर थाना ककोड़ क्षेत्रांतर्गत Tanu Enterprises को फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) पासऑन की गई। इस कृत्य के माध्यम से वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल ₹1,21,85,878.36 की राजस्व क्षति कारित की गई। #UPPAgainstCrime #GoodWorkUPP
3
103
1
124
8,325
भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस— सहारनपुर इकाई द्वारा जनपद सहारनपुर में राजस्व निरीक्षक को ₹15,000/- रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया गया। कृपया भ्रष्टाचार के प्रकरणों को एसीओ की हेल्पलाइन:📱9454402484, 📧[email protected] पर रिपोर्ट करें। #UPPolice
5
97
125
16,871
'पुलिस स्मृति दिवस 2026' के गरिमामयी अवसर पर पुलिस लाइन्स, लखनऊ में आयोजित पुलिस स्मृति परेड के दौरान पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, श्री राजीव कृष्ण द्वारा दिए गए उद्बोधन के प्रमुख अंश। #PoliceCommemorationDay #ShaheedDiwas #UPPolice #PoliceSmritiDiwas2026
4
127
154
8,567
'पुलिस स्मृति दिवस-2026' के अवसर पर विगत एक वर्ष में कर्तव्य पथ पर प्राणों की आहुति देने वाले उत्तर प्रदेश पुलिस के वीर शहीदों के परिजनों को माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश, श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश, श्री राजीव कृष्ण, डीजी पीएसी श्री आलोक सिंह एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में सम्मानित किया गया। यह सम्मान वीर शहीदों के अमर बलिदान के प्रति श्रद्धांजलि एवं उनके परिजनों के प्रति उत्तर प्रदेश पुलिस की संवेदनशीलता, सम्मान और अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है। #PoliceCommemorationDay #ShaheedDiwas #UPPolice #PoliceSmritiDiwas2026
3
138
178
10,687
'पुलिस स्मृति दिवस 2026' के अवसर पर पुलिस लाइन्स, लखनऊ में आयोजित गरिमामयी परेड के सफल आयोजन के उपरांत, पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश, श्री राजीव कृष्ण द्वारा परेड कमांडरों से हाथ मिलाकर उत्कृष्ट परेड संचालन हेतु उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं। परेड कमांडरों का उत्साहवर्धन करते हुए पुलिस महानिदेशक ने उनके साथ ग्रुप फोटोग्राफ भी खिंचवाया, जिससे यह गौरवपूर्ण एवं भावपूर्ण क्षण स्मरणीय बन गया। #PoliceCommemorationDay #ShaheedDiwas #UPPolice #PoliceSmritiDiwas2026
5
145
1
245
13,514
शहीदों के सम्मान में भावपूर्ण श्रद्धांजलि ‘पुलिस स्मृति दिवस-2026’ के अवसर पर कर्तव्यपथ पर अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीद पुलिस कार्मिकों की स्मृति को नमन करते हुए आयोजित स्मृति परेड में यातायात पुलिस, जीआरपी, आरआरएफ, पीएसी, एटीएस, एसडीआरएफ, नागरिक पुलिस, एसएसएफ, फायर सर्विस एवं महिला पुलिस सहित कुल 12 टुकड़ियों ने सहभागिता की। उत्तर प्रदेश पुलिस की विभिन्न इकाइयों की टुकड़ियों एवं उनके कमांडरों ने उत्कृष्ट समन्वय, अनुशासन, सतर्कता और सधे हुए ड्रिल प्रदर्शन से समारोह को गरिमामय बनाया। प्रत्येक कदम और प्रत्येक सलामी वीर शहीदों के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा एवं सर्वोच्च बलिदान के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का प्रतीक रही। #PoliceCommemorationDay #ShaheedDiwas #UPPolice #PoliceSmritiDiwas2026
2
138
172
13,675
#gorakhpurpolice #PoliceAction ➡️थाना गुलरिहा क्षेत्रान्तर्गत घटित घटना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा दी गयी वीडियो बाइट- #UPPolice #VideoByte @dgpup @AdgGkr @adgzonegkr @diggorakhpur @AdlSPDKPuri
7
3
17
5,080
कमिश्नरेट लखनऊ, पुलिस लाइन्स में मा० मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी की गरिमामयी उपस्थिति में पुलिस स्मृति दिवस 2026 परेड का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रीमती अंकिता सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, उ०प्र० पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा शहीद पुस्तिका को ससम्मान सलामी मंच तक लाया गया एवं पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश श्री राजीव कृष्ण के माध्यम से मा० मुख्यमंत्री जी ने शहीद पुस्तिका को सलामी मंच पर प्रतिस्थापित किया। विगत वर्ष भारतवर्ष में राज्य एवं केंद्रीय पुलिस बलों के कुल 154 वीर जवानों ने कर्तव्य निर्वहन के दौरान अपने प्राणों की आहुति दी। इनमें उत्तर प्रदेश के 06 वीर पुलिसकर्मी—उपनिरीक्षक सत्यभान सिंह, उपनिरीक्षक मोहित कुमार यादव, आरक्षी अशोक कुमार, आरक्षी प्रदीप कुमार, फायर सर्विस चालक तीर्थपाल सिंह एवं फायरमैन रोहित कुमार वीरगति को प्राप्त हुए। कर्तव्य पथ पर सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीरों को उत्तर प्रदेश पुलिस परिवार की विनम्र श्रद्धांजलि। उनका शौर्य, साहस एवं कर्तव्यनिष्ठा सदैव हम सभी को प्रेरित करती रहेगी। #PoliceCommemorationDay #ShaheedDiwas #UPPolice #PoliceSmritiDiwas2026
4
141
186
19,457
कर्तव्य पथ पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर वीर पुलिसकर्मियों को पुलिस स्मृति दिवस-2026 के अवसर पर उत्तर प्रदेश पुलिस परिवार की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि। राष्ट्र एवं जनसेवा के प्रति उनका अदम्य साहस, सर्वोच्च बलिदान और कर्तव्यनिष्ठा सदैव हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे। उनकी स्मृतियाँ हमें जनसेवा, सुरक्षा और कर्तव्य के प्रति समर्पित रहने का संकल्प देती रहेंगी। अमर शहीदों को शत्-शत् नमन। जय हिन्द! #PoliceCommemorationDay #PoliceSmritiDiwas2026 #UPPolice
3
154
223
15,790
थाना फजलगंज क्षेत्र में दिनांक 21.10.2026 को सुबह एक व्यक्ति का शव घर की छत पर पड़े होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया। घटनास्थल से तकनीकी साक्ष्य संकलित कर विस्तृत पूछताछ की गई, जिसमें प्रकाश में आया कि तख्त पर सोने को लेकर मृतक और उसके साथ रहने वाले भाई के बीच विवाद हुआ था। इसी दौरान भाई ने ईंट से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा पूछताछ एवं अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। बाइट-पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल श्री अतुल श्रीवास्तव। @Uppolice @Dcpcentralknr
5
2
13
4,928