Bemetara retweeted
केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया की उपस्थिति में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने नवा रायपुर स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल में 45 हजार बच्चों की सफल शल्य चिकित्सा पूर्ण होने पर चिकित्सकों एवं पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि अस्पताल मानव सेवा, करुणा और समर्पण की अद्भुत मिसाल है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जनजातीय विद्यार्थियों के लिए प्रस्तावित नर्सिंग कॉलेज एवं डॉरमेटरी का भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि इससे जनजातीय युवाओं, विशेषकर बेटियों को स्वास्थ्य शिक्षा और रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।
#VishnuDeoSai #Chhattisgarh #NavaRaipur #Healthcare
Bemetara retweeted
छत्तीसगढ़ की गौरवशाली यात्रा के 26 वर्ष
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया के साथ छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर राज्योत्सव का विधिवत शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का दिन छत्तीसगढ़ के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और विकास यात्रा को स्मरण करने का अवसर है।
केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प विकसित भारत के लक्ष्य को नई गति देगा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को साकार करने में छत्तीसगढ़ जैसे समृद्ध संसाधनों और अपार संभावनाओं वाले राज्य की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
#CGRajyotsav_2026 #छत्तीसगढ़_राज्योत्सव_2026 #Sushasansarkar #MansukhMandaviya #VishnuDeoSai
Bemetara retweeted
राज्योत्सव समारोह 2026 के प्रथम दिवस पर नवा रायपुर में दिखी छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की अद्भुत छटा
#CGRajyotsav_2026 #छत्तीसगढ़_राज्योत्सव_2026 #Sushasansarkar
Bemetara retweeted
राज्योत्सव 2026 के शुभारंभ समारोह की झलकियां....
#CGRajyotsav_2026
#छत्तीसगढ़_राज्योत्सव_2026
Bemetara retweeted
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया के साथ रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आयोजित छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल हुए।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने विजेता एवं उपविजेता टीमों सहित प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इस लीग की एक बड़ी विशेषता प्रत्येक टीम में एक-एक ओलंपिक खिलाड़ी की सहभागिता रही। इससे प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के अनुभवी खिलाड़ियों के साथ मैदान साझा करने और खेल की बारीकियां सीखने का अवसर मिला। ऐसे आयोजन युवा खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ाने और उनकी प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
#ChhattisgarhHockeyLeague #Hockey #HockeyIndia #Chhattisgarh #Sushasansarkar
Bemetara retweeted
छत्तीसगढ़ की माटी के गौरव, संस्कृति की पहचान और प्रगति के नए क्षितिज का उत्सव ‘राज्योत्सव-2026’
📍राज्योत्सव मैदान, नवा रायपुर
#CGRajyotsav_2026
#छत्तीसगढ़_राज्योत्सव_2026
Bemetara retweeted
प्रदेश की संस्कृति, उपलब्धियों और विकास की नई संभावनाओं का उत्सव - राज्योत्सव 2026
#CGRajyotsav_2026
#छत्तीसगढ़_राज्योत्सव_2026
Bemetara retweeted
नारी सशक्तीकरण को समर्पित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026
आर्थिक स्वावलंबन से सामाजिक सुरक्षा तक, छत्तीसगढ़ की महिलाएं विकास की नई इबारत लिख रही हैं। महतारी वंदन, महतारी सदन, लखपति दीदी और सखी वन स्टॉप सेंटर जैसी पहलें महिलाओं के जीवन में आर्थिक संबल, आत्मनिर्भरता और सम्मान के नए आयाम जोड़ रही हैं।
#CGRajyotsav_2026 #छत्तीसगढ़_राज्योत्सव_2026 #WomenEmpowerment #NariShakti #EmpoweredWomen #ViksitChhattisgarh
Bemetara retweeted
A Shining Example of Clean Energy and Sustainable Development!
Under the PM Surya Ghar: Muft Bijli Yojana, Khaira village in Rajnandgaon district, Chhattisgarh, has emerged as India’s first 100% solar-powered village.
A remarkable milestone highlighting the impact of the scheme in promoting clean energy, empowering households with solar power and advancing the vision of a sustainable and energy-secure India.
#PMSuryaGhar #VishnuDeoSai #Chhattisgarh #Sushasansarkar
newindianexpress.com/india/2…
Bemetara retweeted
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन से प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को मिलेगा विश्वस्तरीय प्रशिक्षण, आधुनिक खेल सुविधाएँ और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमकने का अवसर।
₹100 करोड़ के बजट प्रावधान से तैयार होगा चैंपियन छत्तीसगढ़ का स्वर्णिम भविष्य।
#CGRajyotsav_2026 #छत्तीसगढ़_राज्योत्सव_2026 #MukhyamantriKhelUtkarshMission #SportsExcellence #Sushasansarkar #ViksitChhattisgarh #Chhattisgarh
Bemetara retweeted
उमंग और उल्लास के रंग, लोकसंस्कृति की मधुर तरंग और अपनी माटी की गौरव के संग… छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का भव्य आयोजन
राज्योत्सव-2026 हमारी समृद्ध गौरवशाली विरासत, जनआकांक्षाओं और 26 वर्षों की विकास यात्रा का उत्सव है।
📍राज्योत्सव मैदान, नवा रायपुर
#CGRajyotsav2026 #विकसित_छत्तीसगढ़ #छत्तीसगढ़_राज्योत्सव_2026 #Chhattisgarh
Bemetara retweeted
मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं NIPUN मिशन युवाओं को कौशल, नवाचार और उद्यमिता से जोड़कर रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
‘छत्तीसगढ़ जनमन’ के सितंबर- 2026 अंक में पढ़ें 'कौशल से अवसरों और रोजगार तक, युवाओं-कर्मचारियों के लिए खुलेंगे नए रास्ते' पर विशेष आलेख।
अधिक जानकारी के लिए विजिट करें cgjanman.in
#Chhattisgarh #Janman #VishnuDeoSai #CGRajyotsav2026 #विकसित_छत्तीसगढ़ #छत्तीसगढ़_राज्योत्सव_2026 #Chhattisgarh
Bemetara retweeted
A spectacle in the sky, a celebration of precision and passion!
Glimpses of the spectacular Team SARANG Aerobatic Show at Sendh Lake, Nava Raipur.
@IAF_MCC @sarang_iaf
#TeamSARANG #AerobaticShow #AirShow #NavaRaipur #CGRajyotsav2026 #छत्तीसगढ़_राज्योत्सव_2026 #Chhattisgarh
Bemetara retweeted
ऊर्जा क्षेत्र में निवेश और हरित विकास की नई संभावनाओं के साथ आगे बढ़ता छत्तीसगढ़
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुभारंभ किए गए चार दिवसीय इंडिया रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों एवं केंद्रीय मंत्रियों के साथ आयोजित उच्चस्तरीय राउंड टेबल चर्चा में सहभागिता की। 130 से अधिक देशों की भागीदारी वाला यह वैश्विक मंच प्रदेश की ऊर्जा क्षमता और निवेश के अवसरों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करने का महत्वपूर्ण अवसर बना।
मुख्यमंत्री श्री साय ने अगले पांच वर्षों में छत्तीसगढ़ के ऊर्जा क्षेत्र में लगभग 5.60 लाख करोड़ रुपए के निवेश की संभावनाओं से देश-विदेश के निवेशकों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों को अवगत कराते हुए उन्हें प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया।
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने वर्ष 2030 तक हरित ऊर्जा क्षमता को वर्तमान 3 हजार मेगावाट से बढ़ाकर 15 हजार मेगावाट करने और बिजली की कुल मांग में इसकी हिस्सेदारी 15 प्रतिशत से बढ़ाकर 45 प्रतिशत से अधिक करने का लक्ष्य रखा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के 500 गीगावाट गैर-पारंपरिक ऊर्जा उत्पादन क्षमता के राष्ट्रीय लक्ष्य में भी छत्तीसगढ़ महत्वपूर्ण योगदान देगा।
#IndiaRenewableEnergySummit2026 #BRESummit #RenewableEnergy #GreenEnergy #SustainableDevelopment #Chhattisgarh #ViksitBharat
Bemetara retweeted
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में 2 से 5 नवंबर तक आयोजित ‘भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एवं एक्सपो 2026’ में छत्तीसगढ़ पवेलियन का शुभारंभ किया । इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने नवीकरणीय ऊर्जा नीति, निवेश की संभावनाओं और हरित ऊर्जा विकास पर केंद्रित पुस्तक का विमोचन किया।
पवेलियन में प्रदेश की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता, ग्रीन एनर्जी परियोजनाओं और निवेश की संभावनाओं को प्रदर्शित किया गया है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह समिट छत्तीसगढ़ की ऊर्जा क्षमता को वैश्विक पहचान दिलाने तथा देश-विदेश के निवेशकों को हरित ऊर्जा के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों से जोड़ने का महत्वपूर्ण मंच है। इससे प्रदेश में निवेश, औद्योगिक विकास और रोजगार के नए अवसर सृजित होने के साथ ही ऊर्जा आत्मनिर्भरता के राष्ट्रीय संकल्प को भी मजबूती मिलेगी।
#BRESummit #VishnuDeoSai #Chhattisgarh #RenewableEnergy #ViksitChhattisgarh #ViksitBharat #Sushasansarkar
Bemetara retweeted
सोलर एवं रिन्यूएबल एनर्जी के मामले में भारत आज दुनिया के शीर्ष 3 देशों में से एक है। आने वाले 10-11 वर्षों में हमारा प्रयास 500 गीगावाट नई नॉन-फॉसिल ऊर्जा क्षमता जोड़ने का है।
-प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी
📍इंडिया रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 भारत मंडपम, नई दिल्ली
#BRESummit #NarendraModi #RenewableEnergy #SolarEnergy #GreenEnergy #CleanEnergy #ViksitBharat
Bemetara retweeted
26 वर्षों की गौरवशाली यात्रा के भव्य उत्सव, राज्योत्सव 2026 के द्वितीय दिवस पर नारी शक्ति का उत्साह, छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और लोककलाओं की विविध छटा ने आयोजन की गरिमा बढ़ाई।
📍राज्योत्सव स्थल, नवा रायपुर अटल नगर
#CGRajyotsav2026
#छत्तीसगढ़_राज्योत्सव_2026 #Chhattisgarh #Sushasansarkar




























