Bilaspur (@BilaspurDist) header
Bilaspur (@BilaspurDist) profile picture

Official account of Chhattisgarh's Bilaspur District. Follow for updates, news and information

Joined August 2016
Photo by Bilaspur (@BilaspurDist)Photo by Bilaspur (@BilaspurDist)Photo by Bilaspur (@BilaspurDist)Photo by Bilaspur (@BilaspurDist)Photo by Bilaspur (@BilaspurDist)Photo by Bilaspur (@BilaspurDist)Photo by Bilaspur (@BilaspurDist)Photo by Bilaspur (@BilaspurDist)Photo by Bilaspur (@BilaspurDist)Photo by Bilaspur (@BilaspurDist)
दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ के युवाओं को रोजगार की बड़ी सौगात! मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विभिन्न विभागों के 1,703 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू। सहायक ग्रेड-3, स्टेनो टाइपिस्ट, डाटा एंट्री ऑपरेटर सहित कई पदों पर मिलेगा अवसर। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 27 नवंबर 2026 अधिक जानकारी एवं आवेदन के लिए : cgssb.cgstate.gov.in #CGRecruitment #GovernmentJobs #ChhattisgarhJobs #YuvaShakti #Sushasansarkar #ViksitChhattisgarh
2
16
19
17,570
इस दीपावली खुशियों के साथ स्वदेशी का उत्सव भी मनाएं। आइए, अपने आसपास के बाजारों से मिट्टी के दीये, हस्तशिल्प और स्थानीय उत्पाद खरीदकर छत्तीसगढ़ के कारीगरों, छोटे व्यापारियों एवं स्व-सहायता समूहों के परिश्रम को प्रोत्साहन दें। स्वदेशी अपनाएं, स्थानीय को सशक्त बनाएं और ‘वोकल फॉर लोकल’ के संकल्प के साथ आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सहभागी बनें। #VocalForLocal #आत्मनिर्भरभारत #Diwali2026 #Sushasansarkar #ViksitChhattisgarh
17
17
1,855
श्रमिक परिवारों को सुशासन सरकार का उपहार, खुशियों की बहार छत्तीसगढ़ के 54,084 निर्माण श्रमिक हितग्राहियों को 14 श्रमिक कल्याणकारी योजनाओं के तहत ₹16.94 करोड़ की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे बैंक खातों में अंतरित की गई। इससे श्रमिक परिवारों को शिक्षा, बेटी के सशक्तिकरण, मातृत्व सहायता और सामाजिक सुरक्षा का संबल मिला है। सुशासन सरकार श्रमिकों के सम्मान, सुरक्षा और खुशहाल भविष्य के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। हमारे व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें: whatsapp.com/channel/0029VbB… #SushasanSarkar #सुशासन_सरकार #ShramikKalyan #Chhattisgarh #VishnuDeoSai #DBT @vishnudsai @ChhattisgarhCMO
10
10
2,452
विद्यार्थियों के हितों की सुरक्षा की दिशा में बड़ी पहल मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार कोचिंग संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित, पारदर्शी और तनावमुक्त शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने बताया कि छत्तीसगढ़ कोचिंग सेंटर (नियंत्रण एवं विनियमन) विधेयक 2026 का प्रारूप तैयार कर लिया गया है। इसमें कोचिंग सेंटरों का पंजीकरण, फीस में पारदर्शिता, शुल्क वापसी, विद्यार्थियों की सुरक्षा, मानसिक स्वास्थ्य के लिए परामर्श व्यवस्था और 24 घंटे हेल्पलाइन जैसे प्रावधान प्रस्तावित हैं। विधेयक को अधिक जनहितकारी बनाने के लिए आम नागरिकों एवं हितधारकों से 7 दिनों के भीतर सुझाव आमंत्रित किए गए हैं। नागरिक अपने सुझाव [email protected] पर भेज सकते हैं। विद्यार्थियों की सुरक्षा, मानसिक स्वास्थ्य और बेहतर भविष्य के प्रति प्रतिबद्ध है सुशासन सरकार। हमारे व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें... whatsapp.com/channel/0029VbB… #SushasanSarkar #सुशासन_सरकार #Chhattisgarh #VishnuDeoSai #TankRamVerma #Education #StudentWelfare @vishnudsai @tankramvermabjp
9
10
1,442
दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ के युवाओं को रोजगार की बड़ी सौगात! मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विभिन्न विभागों के 1,703 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू। सहायक ग्रेड-3, स्टेनो टाइपिस्ट, डाटा एंट्री ऑपरेटर सहित कई पदों पर मिलेगा अवसर। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 27
3
309
विज्ञान, तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में नई संभावनाओं की ओर छत्तीसगढ़..... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने IISc बेंगलुरु के निदेशक प्रो. जी. रंगराजन एवं वरिष्ठ वैज्ञानिकों के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर प्रदेश में वैज्ञानिक अनुसंधान, आधुनिक तकनीक और उच्च शिक्षा के विस्तार पर चर्चा की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बैठक में तीन परियोजनाओं पर सहयोग की संभावनाओं पर विचार किया गया। इसमें मटेरियल कैरेक्टराइजेशन एवं टेस्टिंग सेंटर, विज्ञान-गणित शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान और स्वास्थ्य तकनीक अनुसंधान शामिल है। मुख्यमंत्री श्री साय ने AI, सेमीकंडक्टर और जैव प्रौद्योगिकी में युवाओं के लिए अवसर बढ़ाने और बस्तर-सरगुजा सहित दूरस्थ अंचलों तक विश्वस्तरीय शिक्षा पहुँचाने के प्रयासों पर चर्चा की। #IISc #CMOChhattisgarh #VishnuDeoSai #Chhattisgarh
7
22
24
1,989
'छत्तीसगढ़ अंजोर विजन- 2047' विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का रोडमैप है। शहरी विकास और रियल एस्टेट सेक्टर को प्रोत्साहन देकर छत्तीसगढ़ को आधुनिक, सुव्यवस्थित और समृद्ध बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। ‘छत्तीसगढ़ जनमन’ के सितंबर-2026 अंक में पढ़ें ‘विकसित छत्तीसगढ़ में रियल एस्टेट की बड़ी भूमिका’ पर विशेष आलेख। अधिक जानकारी के लिए विजिट करें: cgjanman.in/ #Chhattisgarh #Janman #VishnuDeoSai #ViksitChhattisgarh
8
27
30
1,934
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर में ₹1.35 करोड़ की लागत से नवनिर्मित पंडित रामचंद्र पौराणिक सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। इस सर्वसुविधायुक्त भवन से शहरवासियों को सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने उत्तर जशपुर में नए सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए ₹30 लाख देने की घोषणा की। यह पहल सामाजिक सहभागिता को मजबूत करने और आम नागरिकों तक विकास की सुविधाएं पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। #SushasanSarkar #ViksitChhattisgarh #Jashpur #VishnuDeoSai
19
23
1,936
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जशपुर पुलिस लाइन में 1000 हेलमेट की सुविधा वाले हेलमेट बैंक का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत जरूरतमंद दोपहिया वाहन चालकों को अस्थायी रूप से हेलमेट उपलब्ध कराया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने नागरिकों से यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने की अपील की। छोटी-सी सावधानी, जीवनभर की सुरक्षा #RoadSafety #HelmetBank #JashpurPolice #Sushasansarkar #ViksitChhattisgarh
22
21
2,183
कर्मचारियों और पेंशनरों के परिवारों को खुशियों की सौगात दीपावली से पहले सुशासन सरकार ने महंगाई भत्ता (DA) एवं महंगाई राहत (DR) में 2% की वृद्धि करने का निर्णय लिया है। इससे प्रदेश के 5.35 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों को आर्थिक राहत मिलेगी। #Sushasansarkar #EmployeeWelfare #Chhattisgarh #ViksitChhattisgarh
9
26
28
5,662
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जशपुर प्रवास के दौरान विश्राम गृह परिसर में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की 4 मोबाइल मेडिकल यूनिट का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से जिले के दूरस्थ एवं ग्रामीण अंचलों में नागरिकों को उनके नजदीकी हाट-बाजारों में निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित करना हमारी सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री जी ने इस पहल के लिए रेडक्रॉस सोसायटी की सराहना की। #VishnuDeoSai #Jashpur #IndianRedCrossSociety #MobileMedicalUnit #Chhattisgarh
22
19
1,895
डिजिटल ट्रांसफॉर्मिंग वैन से ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर प्रवास के दौरान डिजिटल ट्रांसफॉर्मिंग वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके माध्यम से ग्रामीण बच्चों, युवाओं, महिलाओं एवं अन्य नागरिकों को आधुनिक डिजिटल तकनीक से जोड़कर उन्हें तकनीकी रूप से सक्षम और आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने डिजिटल ट्रांसफॉर्मिंग वैन का अवलोकन कर उसमें उपलब्ध आधुनिक डिजिटल सुविधाओं एवं प्रशिक्षण व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने वैन में स्थापित डिजिटल उपकरणों का उपयोग करते हुए ऑनलाइन कॉन्फ्रेंस कॉल में भी भाग लिया। मुख्यमंत्री ने एनआईआईटी फाउंडेशन और इंडस टावर्स के इस संयुक्त प्रयास की प्रशंसा करते हुए इसे ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में सराहनीय कदम बताया। #DigitalEducation #DigitalLiteracy #SkillDevelopment #RuralDevelopment #DigitalIndia #Jashpur #Chhattisgarh #Sushasansarkar
18
18
1,890
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड अंतर्गत ग्राम बनगांव में आयोजित आंचलिक करम पूजा महोत्सव 2026 के समापन समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने करम राजा की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने जनजातीय समाज के लोगों के साथ उत्सव की खुशियां साझा की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि करम परब हमारी समृद्ध जनजातीय संस्कृति, गौरवशाली परंपराओं और पूर्वजों की अमूल्य धरोहर है। हमारे पूर्वजों ने प्रकृति के साथ सामंजस्य स्थापित कर जीवन जीने की जो परंपरा विकसित की, वह आज भी संपूर्ण समाज के लिए प्रेरणादायी है। इन गौरवशाली लोकपरंपराओं का संरक्षण, संवर्धन और भावी पीढ़ियों तक उनका हस्तांतरण हम सभी का सामूहिक दायित्व है। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर क्षेत्रवासियों को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देते हुए ग्राम बनगांव में सामाजिक भवन निर्माण के लिए 50 लाख रुपये तथा सीसी रोड निर्माण के लिए 20 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने बनगांव में अखड़ा निर्माण और सहसपुर में मिनी स्टेडियम निर्माण की भी घोषणा की। #KaramPujaMahotsav #KaramParab2026 #ChhattisgarhCulture #CulturalHeritage #VishnuDeoSai #Sushasansarkar
1
22
25
2,355
मांदर की थाप, कदमों की ताल आंचलिक करम पूजा महोत्सव-2026 📍बनगांव, जशपुर #VishnuDeoSai #Chhattisgarh #KaramPujaMahotsav #Sushasansarkar
18
23
394
करम परब की पारंपरिक रीति-रिवाजों, लोकगीतों और उल्लासमय प्रस्तुतियों ने ग्राम बनगांव में उत्सव को बनाया विशेष मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जशपुर में आयोजित आंचलिक करम पूजा महोत्सव 2026 के समापन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने करम राजा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। #KaramPujaMahotsav #KaramParab2026 #ChhattisgarhCulture #CulturalHeritage #GoodGovernance #Sushasansarkar
1
22
25
1,456
लोकआस्था, जनजातीय परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का अनूठा संगम बना करम पूजा महोत्सव जशपुर जिले के ग्राम बनगांव में आयोजित आंचलिक करम पूजा महोत्सव 2026 के समापन समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय हुए शामिल। इस अवसर पर उन्होंने करम राजा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्र के विकास के लिए विभिन्न घोषणाए कीं। लोकगीतों और पारंपरिक प्रस्तुतियों के बीच जनजातीय संस्कृति की समृद्ध झलक देखने को मिली। #KaramParab2026 #KaramPujaMahotsav #TribalCulture #CulturalHeritage #Jashpur #Chhattisgarh
2
20
25
1,822
1
14
12
219
छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल का गौरव दंतेवाड़ा विकास और पर्यटन के नए आयाम गढ़ रहा है। बेहतर सुविधाओं और सुशासन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से दंतेवाड़ा की सांस्कृतिक विरासत और स्थानीय आजीविका को नई पहचान मिल रही है। ‘छत्तीसगढ़ जनमन’ के सितंबर-2026 अंक में पढ़ें ‘जंगलों की गोद से विकास की नई दहलीज तक' पर विशेष आलेख। अधिक जानकारी के लिए विजिट करें: cgjanman.in #Janman #VishnuDeoSai #ViksitChhattisgarh #Dantewada #DevelopedChhattisgarh #GoodGovernance #ChhattisgarhTourism #Bastar
8
21
24
608
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जशपुर जिला प्रवास के दौरान कैम्प कार्यालय बगिया में आम नागरिकों से भेंट कर उनकी समस्याओं, मांगों एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली। इस दौरान नागरिकों ने इलाज, आर्थिक सहायता, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न विषयों से जुड़े आवेदन मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किए। मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी आवेदनों पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों को नागरिकों की समस्याओं तथा पात्र हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। #PublicGrievanceRedressal #Jansamvad #GoodGovernance #PublicWelfare #ChhattisgarhGovernance #Jashpur #Sushasansarkar
9
27
36
2,662