Official account of Central Bureau of Communication, Uttar Pradesh under Ministry of Information and Broadcasting, Govt. of India

Aliganj, Lucknow
Joined July 2016
एक भारत, अनेक रंग, विविधता में एकता की पहचान! 🇮🇳 आइए, भारत पर्व 2026 में देश की समृद्ध संस्कृति, लोक परंपराओं और गौरवशाली विरासत का उत्सव मनाएं। 📅 1 से 15 नवम्बर, 2026 #RashriyaEktaDiwas2026
26
भ्रष्टाचार मुक्त भारत के निर्माण की दिशा में एक साझा कदम! केंद्रीय संचार ब्यूरो, प्रादेशिक कार्यालय, लखनऊ के कार्मिकों ने आज #VigilanceAwarenessWeek2026 के अंतर्गत 'सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा' ग्रहण कर पारदर्शी एवं जवाबदेह कार्यसंस्कृति का संकल्प दोहराया। #ProbityForProsperity
15
Special Campaign 6 के तहत स्वच्छ कार्यस्थलों, व्यवस्थित रिकॉर्ड प्रबंधन, लंबित मामलों के निपटारे, ई-कचरे के जिम्मेदारीपूर्ण प्रबंधन और प्रशासनिक कार्यक्षमता में सुधार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। #SpecialCampaign6 #SafaiMeinBhalai #CleanToCare
28
पर्यावरण के अनुकूल कार्यप्रणाली और संसाधनों का जिम्मेदारी से उपयोग। Special Campaign 6 के तहत कचरे में कमी लाने, उसके उचित निपटान और उपलब्ध संसाधनों के सही उपयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है। #SpecialCampaign6 #SafaiMeinBhalai #CleanToCare
14
एक प्रभावी स्वास्थ्य प्रशासन की पहचान पारदर्शिता, जवाबदेही और समय पर कार्रवाई से होती है। Special Campaign 6 के तहत जन शिकायतों के समाधान, लंबित मामलों के निपटारे और प्रशासनिक प्रक्रियाओं में सुधार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। #SpecialCampaign6 #SafaiMeinBhalai #CleanToCare
34
स्थान का सही उपयोग, सुचारु प्रशासनिक कार्यों के लिए आवश्यक है। Special Campaign 6 के तहत अनावश्यक सामान हटाने, अनुपयोगी वस्तुओं के निपटारे और स्वास्थ्य संस्थानों एवं कार्यालयों में उपलब्ध स्थान के बेहतर उपयोग पर जोर दिया जा रहा है। #SpecialCampaign6 #SafaiMeinBhalai #CleanToCare
31
ई-कचरे का सही प्रबंधन। Special Campaign 6 के तहत अनुपयोगी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की पहचान, ई-कचरे को अलग करने और अधिकृत एजेंसियों के माध्यम से उसके सुरक्षित निपटान पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। #SpecialCampaign6 #SafaiMeinBhalai #CleanToCare
20
समय पर कार्रवाई और बेहतर कार्यप्रणाली, प्रभावी स्वास्थ्य प्रशासन के लिए आवश्यक हैं। Special Campaign 6 के तहत लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे, प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल बनाने और कार्यों में तेजी लाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। #SpecialCampaign6 #SafaiMeinBhalai #CleanToCare
32
एक व्यवस्थित कार्यस्थल से कामकाज आसान होता है और प्रशासनिक कार्यक्षमता बढ़ती है। Special Campaign 6 के तहत रिकॉर्ड रूम की सफाई, फाइलों को व्यवस्थित करने और उपलब्ध स्थान के बेहतर उपयोग पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। #SpecialCampaign6 #SafaiMeinBhalai #CleanToCare
17
एक स्वच्छ और व्यवस्थित कार्यस्थल, प्रभावी और बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था का आधार है।Special Campaign 6 के तहत स्वास्थ्य संस्थानों और प्रशासनिक कार्यालयों में साफ-सफाई, नियमित रखरखाव और बेहतर कार्य वातावरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। #SpecialCampaign6 #SafaiMeinBhalai #CleanToCare
38
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने केंद्रीय मोटर वाहन नियम, 1989 में संशोधन की अधिसूचना जारी की है। इसका उद्देश्य ऐसे फ्लेक्स फ्यूल वाहनों को अपनाना है, जो ई85 और इससे ज्यादा इथेनॉल वाले अन्य ईंधनों का उपयोग कर सकते हैं। इन संशोधनों के अंतर्गत, उत्सर्जन प्रमाणन के नियमों को अपडेट किया गया है, जिसमें स्पष्ट रूप ई85 के साथ-साथ ई100 को शामिल किया गया है। इन ईंधनों के लिए प्रमाणित वाहनों को अपनी श्रेणी पर लागू होने वाले उत्सर्जन एवं सुरक्षा मानकों को पूरा करना होगा। ई85 पेट्रोल और इथेनॉल का एक मिश्रण है, जिसमें आयतन के हिसाब से 85 प्रतिशत तक इथेनॉल होता है। यहां ‘ई’ अक्षर का मतलब इथेनॉल है जबकि ‘संख्या’ ईंधन में इसकी मात्रा को दर्शाती है। और पढ़ें: pib.gov.in/PressReleasePage.… #E100 #E85
3
3
1,280
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के केन्द्रीय आलू अनुसंधान संस्थान द्वारा विकसित रंगीन आलू की किस्में दर्शाती हैं कि कृषि अनुसंधान हमारे दैनिक भोजन को अधिक पौष्टिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। ‘कुफरी नीलकंठ’ और ‘कुफरी माणिक’ के बाद अब ‘कुफरी जामुनिया’ इस दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। अपने विशिष्ट जामुनी रंग और अधिक पोषक तत्वों के साथ ‘कुफरी जामुनिया’ केवल एक रंगीन आलू नहीं है, बल्कि भोजन में विविधता लाने और देश की पोषण सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। —एआई वीडियो #KufriJamunia #ICAR #Biofortification
🤖 Made with AI
11
27
1,966
‘कैच द रेन’ और ‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियानों के माध्यम से वर्षा जल संचयन, भूजल पुनर्भरण, जल निकायों का पुनरुद्धार, स्थानीय समुदायों की भागीदारी और संसाधनों के समन्वय से जल सुरक्षा एवं जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से निपटने की क्षमता को मजबूत किया जा रहा है। और पढ़ें : pib.gov.in/PressReleaseDetai… #CatchTheRain #JalSanchayJanBhagidari
Through Catch the Rain and Jal Sanchay Jan Bhagidari, rainwater harvesting, groundwater recharge, restoration of water bodies, local participation and convergence of resources are coming together to strengthen water security and climate resilience.
2
4
1,045
दिव्यांगजनों के लिए सामाजिक सुरक्षा और समावेशन की दिशा में एक अहम कदम! 🇮🇳 प्रधानमंत्री सामाजिक सहायता योजना के तहत दिव्यांगजन पेंशन के लिए पात्रता का दायरा बढ़ाया गया है। अब 40% या उससे अधिक दिव्यांगता वाले व्यक्ति, निर्धारित शर्तों के अनुसार, जन्म से ही पेंशन सहायता के पात्र हो सकते हैं। और पढ़ें : pib.gov.in/PressNoteDetails.… #SocialSecurity #PMSSY
4
9
1,325
इस सत्यनिष्ठा जागरूकता सप्ताह, आइए सत्यनिष्ठा और ईमानदारी को अपने आचरण का हिस्सा बनाएं। 🇮🇳 सिर्फ तीन आसान चरणों में लें सत्यनिष्ठा की शपथ : 1️⃣ अपनी मूल जानकारी दर्ज करें 2️⃣ अपनी पसंदीदा भाषा चुनें 3️⃣ पढ़ें और प्रतिज्ञा लें 🔗 शपथ लेने के लिए यहाँ जाएँ: pledge.mygov.in/cvc/ आइए, ईमानदारी और पारदर्शिता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराएँ। #VigilanceAwarenessWeek2026 #VigilanceAwarenessWeek
10
2
18
1,437
नई दिल्ली में साकार होगा वैश्विक संसदीय सहयोग का साझा संकल्प। 26 और 27 अक्टूबर को भारत की राजधानी नई दिल्ली में आयोजित होने वाला 12वां BRICS Parliamentary Forum सदस्य देशों की संसदों को विचार-विमर्श, अनुभवों के आदान-प्रदान और साझा वैश्विक चुनौतियों के समाधान हेतु एक सार्थक मंच प्रदान करेगा। #BRICS2026 #BRICSParliamentaryForum
1
7
2
10
1,268
भारत की लोकतांत्रिक चेतना, विश्व के संसदीय संवाद का आधार। लोकतांत्रिक परंपराओं की समृद्ध विरासत और वसुधैव कुटुम्बकम् की उदात्त भावना से अनुप्राणित भारत 26–27 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में 12वें BRICS Parliamentary Forum की मेजबानी करने जा रहा है। यह आयोजन वैश्विक संसदीय सहयोग, पारस्परिक सद्भाव और जन-केंद्रित विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। #BRICS2026 #BRICSParliamentaryForum
6
1
10
1,164
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ओडिशा के भुवनेश्वर में भारतीय रिजर्व बैंक के नवनिर्मित डेटा सेंटर और साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन करते हुए कहा कि अब वे लोग भी कम ब्याज दरों पर ऋण प्राप्त कर अपना व्यवसाय शुरू कर सकते हैं, जिनके पास बैंकों को देने के लिए कोई गारंटी नहीं है। छोटे उद्यमियों, पारंपरिक कारीगरों, रेहड़ी-पटरी वालों और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों सहित सभी लोग अब औपचारिक बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। #PMinOdisha
4
1
6
1,284
📚 उल्लास: आजीवन सीखने से सशक्त होता भारत! बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान से लेकर आवश्यक जीवन कौशल तक, उल्लास 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के उन वयस्कों को सीखने के अवसर प्रदान कर रहा है, जो औपचारिक शिक्षा से वंचित रह गये। सामुदायिक भागीदारी, स्वयंसेवकों के सहयोग और डिजिटल शिक्षण संसाधनों के माध्यम से, उल्लास ‘जन-जन साक्षर’ के संकल्प को साकार कर रहा है। #ULLAS #LifelongLearning #LiteracyForAll #EducationForAll @EduMinOfIndia
3
3
1,066
ग्रामीण विकास को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने की दिशा में, वीबी-जी राम जी रोजगार, सहभागी योजना निर्माण और ग्रामीण विकास को एक साथ जोड़ता है। तकनीक, विभिन्न योजनाओं के समन्वय और डिजिटल प्रणालियों के माध्यम से क्रियान्वयन, पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूत किया जाता है। यह व्यवस्था रोजगार को टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण से जोड़ती है, जिससे आजीविका को मजबूती मिलती है और ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास होता है। और पढ़ें : pib.gov.in/PressReleasePage.… #VBGRAMG
3
4
1,441