राष्ट्रीय एकता दिवस पर गुजरात में आयोजित भव्य परेड का इंदौर पुलिस कमिश्नरेट के विभिन्न थानों,रक्षित केंद्र एवं मुख्यालय में लाइव प्रसारण किया गया।हजारों पुलिसकर्मियों, स्कूली विद्यार्थियों एवं नागरिकों ने कार्यक्रम देखा और राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सेवा के संकल्प से प्रेरणा ली।
राष्ट्रीय एकता दिवस पर ‘जन सुरक्षा–युवा सृजन संवाद’ अभियान के समापन अवसर पर विद्यार्थियों से संवाद कर राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता बनाए रखने का संदेश दिया। साथ ही महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, नशामुक्ति एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
🪔 दीपावली पर खुशियां बांटें, खतरे नहीं!
⚠️ कार्बाइड गन एवं इससे बने विस्फोटक उपकरण जानलेवा हो सकते हैं। इनके उपयोग, विक्रय व भंडारण पर पूर्ण प्रतिबंध है। उल्लंघन करने वालों पर सख्त वैधानिक कार्रवाई होगी।
बच्चों को जागरूक करें, स्वयं सुरक्षित रहें।
#SafeDiwali #IndorePolice
‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत, स्वस्थ भारत’ की भावना के साथ Fight Against Drugs का संदेश लेकर आगे बढ़े जांबाज बाइक राइडर्स।
बाइकर्स को किया सम्मानित, राष्ट्रीय बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर, अग्रिम यात्रा गुजरात के लिए शुभकामनाओं के साथ किया रवाना ।
राष्ट्रीय एकता का संदेश, नशामुक्त भारत का संकल्प।
14 राज्यों के 146 बाइक राइडर्स की राष्ट्रीय रैली के इंदौर आगमन पर डेली कॉलेज में इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा स्वागत समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, प्रतियोगिताओं एवं नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
राष्ट्रीय एकता का संदेश व नशामुक्त भारत का संकल्प लेकर इंदौर पहुंची राष्ट्रीय बाइक रैली का इंदौर पुलिस ने किया स्वागत।
14 राज्यों के बाइक राइडर्स के साथ इंदौर पुलिस ने भी दिया, राष्ट्रीय एकता के साथ ‘Fight Against Drugs’ का संदेश।
राष्ट्रीय बाइक रैली के इंदौर आगमन पर पुलिस कमिश्नरेट ने किया स्वागत।
इस अवसर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कर आमजन को महत्वपूर्ण सामाजिक एवं सुरक्षा संबंधी विषयों के प्रति जागरूक किया गया।
परंपरा का सम्मान, आधुनिक पुलिसिंग की ओर सशक्त कदम।
विजयादशमी पर माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी ने डीआरपी लाइन, इंदौर में शस्त्र पूजन, ‘पुलिस सेतु एप’ का लोकार्पण एवं होंडा फाउंडेशन के सहयोग से इंदौर पुलिस को 51 हाईटेक वाहन प्रदान किए ।
परंपरा, पराक्रम और आधुनिक पुलिसिंग का संगम।
विजयादशमी के पावन अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी ने डीआरपी लाइन, इंदौर में विधि-विधान से शस्त्र पूजन किया एवं ‘पुलिस सेतु एप’ का लोकार्पण किया।
इंदौर पुलिस कमिश्नरेट -सुरक्षा, सेवा और विश्वास के संकल्प के साथ।









