सेवा ही लक्ष्य The Official Twitter Handle of Chatra Police,Jharkhand. It is for making better Police-Public relationship and better communication between both.

Chatra, India
Joined June 2017
दिनांक:-27/10/2026 को पुलिस अधीक्षक महोदय, चतरा को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक लग्जरी वाहन के माध्यम से भारी मात्रा में अवैध गांजा की तस्करी की जा रही है। प्राप्त सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय, चतरा के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,चतरा के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।गठित छापामारी दल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए निर्धारित क्षेत्र में सघन वाहन जाँच अभियान चलाया गया। इसी क्रम में चतरा शहर की ओर से आ रही एक सफेद रंग की हुंडई वरना कार को जाँच के लिए रुकने का संकेत दिया गया। परंतु वाहन चालक पुलिस को चकमा देकर तेज गति से वाहन भगाने लगा। इसके बाद छापामारी दल द्वारा उक्त वाहन का पीछा किया गया। पुलिस टीम द्वारा पीछा किए जाने के दौरान वाहन चालक एवं वाहन में सवार दो अन्य व्यक्ति ग्राम-सिकिद स्थित नदी के किनारे वाहन खड़ा कर पास के जंगल की ओर भाग निकले। इसके पश्चात पुलिस टीम द्वारा उक्त वाहन की विधिवत जाँच की गई। जाँच के क्रम में वाहन के अंदर कुल 82 पैकेट अवैध गांजा, जिसका कुल वजन 164 किलोग्राम पाया गया। पुलिस टीम द्वारा बरामद अवैध गांजा एवं तस्करी में प्रयुक्त सफेद रंग की हुंडई वरना कार, जिसका पंजीकरण संख्या UP14CF-5803 है, को विधिवत जप्ती सूची तैयार कर जब्त कर लिया गया। इस संबंध में सदर थाना कांड संख्या-448/2026, दिनांक:- 28/10/2026 दर्ज कर अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। फरार अभियुक्तों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार छापामारी की जा रही है। साथ ही, अवैध गांजा की तस्करी से जुड़े अन्य संभावित पहलुओं की भी जाँच की जा रही है। @JharkhandPolice, @dgpjh, @IGBokaro, @DigHazaribagh, @DCChatra, @saaaaaaaaani
4
229
आमजनों में पुलिस के प्रति विश्वास को और अधिक सुदृढ़ करने तथा गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी कर उनके वास्तविक मालिकों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से चतरा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन भरोसा के तहत एक माह का विशेष अभियान सफलतापूर्वक संचालित किया गया। पुलिस अधीक्षक, चतरा के निर्देशानुसार जिले के सभी थाना प्रभारियों द्वारा विगत एक माह में दर्ज सनहा एवं CEIR पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के आधार पर गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु विशेष प्रयास किए गए। इस अभियान के दौरान चतरा जिला एवं अन्य जिलों से कुल- 17 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए गए। बरामद मोबाइल फोन को आज दिनांक:- 25/10/2026 को चतरा स्थित समाहरणालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधिवत सत्यापन के उपरांत उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, चतरा द्वारा उपस्थित आमजनों को CEIR पोर्टल के उपयोग तथा गुम हुए मोबाइल फोन की ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही लोगों से अपील की गई कि वे इस संबंध में अपने परिवार, मित्रों एवं परिचितों को भी जागरूक करें, ताकि गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी में तकनीक का प्रभावी उपयोग किया जा सके। मोबाइल फोन प्राप्त करने वाले लोगों ने चतरा पुलिस के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए पुलिस के प्रति अपना विश्वास व्यक्त किया। @JharkhandPolice, @dgpjh, @IGBokaro, @DigHazaribagh, @DCChatra, @saaaaaaaaani
1
3
13
1,987
दिनांक:-22/10/2026 को उत्क्रमित मध्य विद्यालय, नयकी हेसाग के प्रधानाध्यापक द्वारा राजपुर थाना में लिखित आवेदन दिया गया कि दिनांक:- 17/10/2026 से 21/10/2026 के बीच अज्ञात चोरों द्वारा विद्यालय में लगे तड़ित चालक को तार सहित चोरी कर लिया गया है। उक्त आवेदन के आधार पर राजपुर थाना कांड संख्या- 81/2026, दिनांक 22/10/2026, धारा-305(e) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच प्रारंभ की गई। कांड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय, चतरा के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, चतरा के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। गठित छापामारी दल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर कांड में संलिप्त अभियुक्तों की पहचान कर छापामारी की गई। पुलिस टीम की तत्परता एवं प्रभावी कार्रवाई के परिणामस्वरूप उक्त कांड में चोरी गए तड़ित चालक को बरामद कर लिया गया तथा चोरी की घटना में संलिप्त दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही, घटना में प्रयुक्त अपाची मोटरसाइकिल, रजिस्ट्रेशन संख्या JH13L-0454 को भी बरामद किया गया। तथा गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। @JharkhandPolice, @dgpjh, @IGBokaro, @DigHazaribagh, @DCChatra, @saaaaaaaaani
8
1,687
दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने तथा जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक महोदय, चतरा के निर्देशानुसार चतरा पुलिस द्वारा जिले के सभी थाना क्षेत्रों में व्यापक रूप से फ्लैग मार्च निकाला गया। इस फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करना, पर्व के दौरान शांति एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखना तथा असामाजिक तत्वों को किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधि से दूर रहने का स्पष्ट संदेश देना है। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल द्वारा विभिन्न प्रमुख मार्गों, बाजार क्षेत्रों, सार्वजनिक स्थलों एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर भ्रमण कर आम नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। इसके माध्यम से यह संदेश दिया गया कि दुर्गा पूजा पर्व के दौरान जिले में शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चतरा पुलिस पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है। पुलिस द्वारा पर्व के दौरान उत्पन्न होने वाली संभावित चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जा रहे हैं, ताकि श्रद्धालु बिना किसी भय के पूजा-अर्चना कर सकें तथा आम नागरिक शांतिपूर्ण वातावरण में पर्व का आनंद उठा सकें। चतरा पुलिस द्वारा आम नागरिकों से अपील की जाती है कि वे दुर्गा पूजा पर्व को आपसी प्रेम, भाईचारे, पारस्परिक सम्मान एवं सामाजिक सौहार्द के साथ मनाएं। पर्व के दौरान सभी नागरिक प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा पूजा एवं विसर्जन के दौरान शांति और अनुशासन बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें। किसी भी प्रकार के विवाद, तनाव अथवा अफवाह की स्थिति उत्पन्न होने पर स्वयं कानून अपने हाथ में न लें, बल्कि इसकी सूचना तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस पदाधिकारी को दें। साथ ही, सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों पर किसी भी प्रकार की भ्रामक, असत्यापित अथवा भड़काऊ सूचना, फोटो या वीडियो साझा करने से बचें। किसी भी सूचना की सत्यता की पुष्टि किए बिना उसे प्रसारित न करें। अफवाह फैलाने, सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने अथवा शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। चतरा पुलिस जिले के सभी नागरिकों, पूजा समितियों, जनप्रतिनिधियों एवं शांति समिति के सदस्यों से अपील करती है कि वे आपसी सहयोग एवं समन्वय के साथ दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। @JharkhandPolice, @dgpjh, @IGBokaro, @DigHazaribagh, @DCChatra, @saaaaaaaaani
2
8
481
दिनांक:-14/10/2026 को वादी के लिखित आवेदन के आधार पर ट्रेलर चोरी के संबंध में टंडवा थाना कांड संख्या-235/2026 दर्ज किया था। कांड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय, चतरा के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, टंडवा के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। गठित छापामारी दल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर विभिन्न स्थानों पर छापामारी की गई। छापामारी के क्रम में इस कांड में संलिप्त दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ एवं उनकी निशानदेही के आधार पर उक्त वाहन को बरामद कर लिया गया तथा गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। @JharkhandPolice, @dgpjh, @IGBokaro, @DigHazaribagh, @DCChatra, @saaaaaaaaani
6
1,353
दिनांक:-13/10/2026 को पुलिस अधीक्षक महोदय, चतरा को सूचना प्राप्त हुई कि डाड़ा पंचायत भवन में रात्रि के समय अज्ञात चोरों द्वारा पंचायत भवन में लगे सीसीटीवी कैमरे को क्षतिग्रस्त कर ताला तोड़ते हुए अंदर रखे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों एवं अन्य सामानों की चोरी कर ली गई है। चोरी किए गए सामानों में मॉनिटर, सीपीयू, बैट्री, इन्वर्टर, स्टेबलाइजर, प्रिंटर सहित अन्य उपकरण शामिल थे। इस संबंध में वादी द्वारा दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर सदर थाना कांड संख्या-423/2026, दिनांक:-13/10/2026, धारा-331(4)/305 बी0एन0एस0, 2023 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई। कांड के त्वरित उद्भेदन एवं संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय, चतरा के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, चतरा के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। गठित छापामारी दल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड में संलिप्त एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर चोरी किए गए सामानों को बरामद कर विधिवत् जब्त किया गया। साथ ही, इस कांड में संलिप्त अन्य दो अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक प्रक्रिया पूर्ण कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। @JharkhandPolice, @dgpjh, @IGBokaro, @DigHazaribagh, @DCChatra, @saaaaaaaaani
5
895
पुलिस अधीक्षक महोदय, चतरा के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, चतरा के नेतृत्व मे दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से चतरा पुलिस द्वारा केशरी चौक, चतरा पर एक हाई-इंटेंसिटी एवं रियल-टाइम सिमुलेशन आधारित मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया। इस मॉक ड्रिल में परिचारी प्रवर, उपस्कर/परिवहन परिचारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल उपस्थित रहे। इस मॉक ड्रिल के माध्यम से संभावित भीड़ दबाव, आकस्मिक उपद्रव एवं आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने हेतु पुलिस बल की तत्परता, समन्वय, त्वरित प्रतिक्रिया एवं कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम की प्रभावशीलता का सशक्त प्रदर्शन किया गया। ड्रिल के प्रमुख आयाम: ▪️ भीड़ नियंत्रण एवं डायनेमिक रूट मैनेजमेंट ▪️ संवेदनशील स्थलों पर त्वरित फोर्स डिप्लॉयमेंट ▪️ उपद्रव/अराजकता की स्थिति में प्रभावी एक्शन ▪️ इमरजेंसी रिस्पॉन्स एवं रेस्क्यू समन्वय ▪️ वायरलेस कम्युनिकेशन एवं ग्राउंड लेवल कोऑर्डिनेशन ड्रिल के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, चतरा द्वारा पुलिस बल को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि हर परिस्थिति में संयम, सतर्कता, पेशेवर दक्षता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करना सुनिश्चित करें, ताकि आमजन की सुरक्षा सर्वोपरि बनी रहे। @JharkhandPolice, @dgpjh, @IGBokaro, @DigHazaribagh, @DCChatra, @saaaaaaaaani
2
10
911
दिनांक:-11/10/2026 को पुलिस अधीक्षक महोदय, चतरा को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि चतरा-सिमरिया मुख्य मार्ग पर स्थित एक लाइन होटल के पास एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर घूम रहा है तथा किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में है। उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, चतरा के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए चतरा-सिमरिया मुख्य मार्ग पर अवस्थित लाइन होटल के पास पहुंचकर छापामारी की गई। इसी दौरान एक व्यक्ति मैदान से जंगल की ओर भागने लगा। छापामारी दल के सदस्यों द्वारा तत्परता दिखाते हुए उक्त व्यक्ति को खदेड़कर पकड़ लिया गया। पकड़े गए व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके पास से एक देशी कट्टा एवं 10 जिंदा गोली बरामद की गई। इसके अतिरिक्त, अभियुक्त की निशानदेही पर जंगल में छिपाकर रखे गए 50 जिंदा गोली एवं 02 खोखा भी बरामद किए गए। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि उक्त व्यक्ति किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से क्षेत्र की रेकी कर रहा था। इस संबंध में सदर थाना कांड संख्या-421/2026, दिनांक:-12/10/2026, धारा 25(1-b)a/26/35 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। तथा गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। @JharkhandPolice, @dgpjh, @IGBokaro, @DigHazaribagh, @DCChatra, @saaaaaaaaani
1
7
1,254
दिनांक:-10/10/2026 को पुलिस अधीक्षक महोदय, चतरा को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि लावालौंग थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम- हेडुम में कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध अफीम की खरीद-बिक्री की जाने वाली है तथा अफीम की खेप लेकर कुछ ही देर में पंजाब जाने की तैयारी की जा रही है। प्राप्त गुप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय, चतरा के निर्देशानुसार थाना प्रभारी, लावालौंग थाना के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। गठित छापामारी दल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम-हेडुम में छापामारी की गई। इस दौरान अवैध अफीम की खरीद-बिक्री में संलिप्त तथा अफीम की खेप लेकर पंजाब जाने की तैयारी कर रहे कुल चार व्यक्तियों को पकड़ा गया, जबकि एक व्यक्ति मौके से फरार होने में सफल रहा। छापामारी के दौरान- 2.5 किलोग्राम अवैध अफीम, ₹4,00,000/- (चार लाख रुपये) नकद राशि, 01 इलेक्ट्रॉनिक तराजू तथा 03 मोबाइल फोन बरामद किया गया। इस संबंध में लावालौंग थाना कांड संख्या-74/26, दिनांक:-11/10/2026, धारा 17(C)/18(B)/27(A), एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई। सभी चार गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले में अग्रतर अनुसंधान एवं फरार व्यक्ति की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। @JharkhandPolice, @dgpjh, @IGBokaro, @DigHazaribagh, @DCChatra, @saaaaaaaaani
1
5
1,345
दिनांक:-09/10/2026 को वरीय पुलिस पदाधिकारी, चतरा को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि प्रतापपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम-जोगियारा के समीप जोरी–प्रतापपुर मुख्य मार्ग से एक पिकअप वाहन में भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब ले जाई जा रही है। प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पुलिस पदाधिकारी, चतरा के निर्देशानुसार थाना प्रभारी, प्रतापपुर के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। गठित छापामारी दल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त मार्ग पर वाहन जाँच के क्रम में एक संदिग्ध पिकअप वाहन को पकड़ा गया। पुलिस को आते देख वाहन का चालक एवं सहचालक मौके से फरार हो गए। वाहन की तलाशी लेने पर उसके डाले में मुरही के बोरों के नीचे छिपाकर रखी गई 110 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई, जिसमें कुल 5,280 बोतलें तथा लगभग 950 लीटर शराब शामिल है। पुलिस द्वारा अवैध शराब की उक्त खेप एवं उसके परिवहन में प्रयुक्त महिंद्रा बोलेरो मैक्सी पिकअप वाहन को विधिवत जब्त कर लिया गया । इस संबंध में प्रतापपुर थाना कांड संख्या- 90/2026, दिनांक- 09/10/2026 दर्ज कर अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं अवैध शराब के इस कारोबार से जुड़े अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता की जाँच के लिए पुलिस द्वारा लगातार छापामारी की जा रही है। @JharkhandPolice, @dgpjh, @IGBokaro, @DigHazaribagh, @DCChatra, @saaaaaaaaani
5
591
दिनांक:-04/10/2026 को पुलिस अधीक्षक महोदय, चतरा को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद रंग की डाक-पार्सल पिकअप वाहन के माध्यम से भारी मात्रा में अवैध शराब बिहार राज्य की ओर ले जाया जा रहा है। उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक, चतरा के निर्देशानुसार थाना प्रभारी, वशिष्ठनगर के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध वाहनों की जांच हेतु वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी क्रम में एक सफेद रंग की संदिग्ध डाक-पार्सल पिकअप वाहन को रोककर विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान पिकअप वाहन के कंपार्टमेंट से अवैध शराब की कुल- 200 पेटी बरामद हुई, जिसे विधिवत जब्त करते हुए मौके से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में वशिष्ठनगर थाना कांड संख्या-135/2026, दिनांक-04/10/2026, धारा 274/275/3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं 47(a) उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। @JharkhandPolice, @dgpjh, @IGBokaro, @DigHazaribagh, @DCChatra, @saaaaaaaaani
1
13
874
दिनांक:-02/10/2026 को वरीय पुलिस पदाधिकारी, चतरा को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि बिहार राज्य के गोपालपुर के रास्ते सैयपुर एवं मायापुर होते हुए चोरी की बोलेरो वाहन के साथ एक अपराधकर्मी जजलो बाजार की ओर आने वाला है। प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पुलिस पदाधिकारी, चतरा के निर्देशानुसार थाना प्रभारी, हण्टरगंज के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। गठित छापामारी दल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मिरपुर कब्रिस्तान के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी क्रम में चोरी की बोलेरो वाहन के साथ एक अपराधकर्मी को पकड़ा गया। पकड़े गए अपराधकर्मी से बोलेरो वाहन से संबंधित आवश्यक कागजात की मांग किए जाने पर वह वाहन का कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस द्वारा वाहन के संबंध में आवश्यक सत्यापन एवं जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि पकड़ा गया अपराधकर्मी पूर्व में भी कई संपत्ति संबंधी एवं गंभीर आपराधिक घटनाओं में संलिप्त रहा है तथा पूर्व में जेल जा चुका है। पूछताछ एवं जांच के क्रम में यह भी जानकारी प्राप्त हुई है कि उक्त अपराधकर्मी अपने अन्य आपराधिक सहयोगियों के साथ मिलकर किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी में था। इस संबंध में हण्टरगंज थाना कांड संख्या-164/26, दिनांक-02/10/2026, धारा-317(5) बी०एन०एस० के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है तथा गिरफ्तार अपराधकर्मी के विरुद्ध विधिक प्रकिया पूर्ण कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। @JharkhandPolice, @dgpjh, @IGBokaro, @DigHazaribagh, @DCChatra, @saaaaaaaaani
1
6
1,022
वादी कमल किशोर पे0- रविन्द्रनाथ दुबे, ग्राम–टटरा, थाना–राजपुर, जिला–चतरा, के टंकित आवेदन के आधार पर सदर थाना काण्ड संख्या–358/2024, दिनांक–25/11/2024 धारा- 08/27(a)/28/29/30 एन०डी०पी०एस० एक्ट के अंतर्गत प्राथमिकी अभियुक्त 1. दीपक उराँव पे0- बोया उराँव उर्फ बोथा उराँव 2. रमेश उराँव पे०- कल्लु उराँव 3. लालु कु० भारती पे०- बालो भुईयाँ 4. फनटुश उराँव पे० - स्व० लालदेव उराँव सभी सा0- लुटु, थाना- सदर, जिला- चतरा के विरुद्ध अवैध रुप से अफीम एंव पोस्ता की खेती के लिये जोत–कोड़ करने के आरोप मे काण्ड प्रतिवेदित किया गया था । उक्त व्यक्तियों के विरुद्ध काण्ड अनुसंधान के क्रम में वारण्ट भी तामिला किया गया था एवं माननीय न्यायालय में आत्मसमर्पण करने का अनुरोध भी किया गया था, परन्तु उक्त अभियुक्तों के द्वारा माननीय न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं किया गया। काण्ड के अनुसंधान हेतु उक्त अभियुक्तों के विरुद्ध माननीय न्यायालय, चतरा द्वारा ईश्तेहार निर्गत किया गया जिसे विधिवत रुप से उक्त अभियुक्तों के घर पर स्थानीय लोगों के समक्ष उपलब्ध बल एवं चौकीदार के साथ ईश्तेहार तामिला किया गया, साथ ही माननीय न्यायालय में आत्मसमर्पण करने हेतु निर्देशित किया गया। @JharkhandPolice, @dgpjh, @IGBokaro, @DigHazaribagh, @DCChatra, @saaaaaaaaani
1
8
641
आज दिनांक:-29/09/2026 को वरीय पुलिस पदाधिकारी, चतरा को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अपाचे मोटरसाइकिल से अवैध ब्राउन शुगर लेकर चतरा से हजारीबाग की ओर जाने वाला है। प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पुलिस पदाधिकारी, चतरा के निर्देशानुसार पुलिस निरीक्षक, सदर अंचल के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए गिद्धौर थाना अंतर्गत सलीमपुर मोड़ के पास एंटी क्राइम चेकिंग लगाया गया। एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान चतरा की ओर से आ रहे काले रंग की अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति को पुलिस बल द्वारा रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखते ही उक्त व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा, जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से तत्परता पूर्वक पकड़ लिया गया। पकड़े गए व्यक्ति की विधिवत तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 20.98 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर, 01 मोबाइल फोन, ₹15,500/- नगद, 01 सिल्वर रंग की चेन, 01 मोटरसाइकिल तथा व्हाट्सऐप चैटिंग का प्रिंटआउट बरामद कर विधिवत जब्त किया गया। उक्त कार्रवाई के संबंध में गिद्धौर थाना कांड संख्या-94/26, दिनांक-29/09/2026, धारा 17(बी)/21(बी)/22(बी)/27(ए)/28/29 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूर्ण कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। @JharkhandPolice, @dgpjh, @IGBokaro, @DigHazaribagh, @DCChatra, @saaaaaaaaani
1
13
1,179
दिनांक:-26/09/2026 को वरीय पुलिस पदाधिकारी को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम-सलीमपुर मोड़ से ग्राम-पेक्सा जाने वाली सड़क के किनारे आमतारी स्थित मुर्गी फार्म से चोरी हुए मुर्गीदाना को एक व्यक्ति द्वारा अपने घर में छिपाकर रखा गया है। प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देशानुसार गिद्धौर थाना प्रभारी एवं सशस्त्र बल की टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए संदिग्ध व्यक्ति के घर पर छापामारी की गई। छापामारी के क्रम में उसके घर से चोरी किया गया Viotonic कम्पनी का Pven Plus मुर्गीदाना कुल-21 बोरा प्रत्येक 50 किलोग्राम बरामद किया गया तथा संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में गिद्धौर थाना कांड संख्या:-93/26 दर्ज कर अग्रेतर अनुसंधान एवं विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। मामले में गिरफ्तार अभियुक्त की आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। @JharkhandPolice, @dgpjh, @IGBokaro, @DigHazaribagh, @DCChatra, @saaaaaaaaani
1
8
740
दिनांक:-26/09/2026 की रात्रि को पुलिस अधीक्षक, चतरा को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि सिमरिया-बगरा रोड, ग्राम-बन्हे के पास स्थित एक गुमटी दुकान में कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी की जा रही है। प्राप्त सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, चतरा के निर्देशानुसार सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सिमरिया के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। गठित छापामारी दल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सिमरिया-बगरा रोड, ग्राम-बन्हे के पास सघन छापामारी एवं वाहन जाँच अभियान चलाया गया। इसी क्रम में बन्हे-हर्षनाथपुर रोड पर हर्षनाथपुर की ओर जा रहे एक पिक-अप सवारी वाहन को रोककर विधिवत जाँच-पड़ताल की गई। जाँच के दौरान उक्त वाहन में दुकान का सामान तितर-बितर अवस्था में लदा हुआ पाया गया। पुलिस द्वारा वाहन चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के क्रम में उसके द्वारा बताया गया कि वाहन में गुमटी दुकान से चोरी किया गया सामान लदा हुआ है। गिरफ्तार अभियुक्त ने यह भी स्वीकार किया कि चोरी की घटना में उसके साथ दो अन्य सहयोगी शामिल थे, जो मोटरसाइकिल से उसके पीछे आ रहे थे। पुलिस वाहन को देखकर दोनों सहयोगी मौके से फरार हो गए। छापामारी के दौरान पिक-अप सवारी वाहन रजि० नं०-JH13A5244, दुकान का ताला तोड़ने में प्रयुक्त सब्बल, VOLTAS कम्पनी का फ्रिज, कोल्ड ड्रिंक एवं स्नैक्स सहित विभिन्न सामग्री को जप्त किया गया। इस संबंध में सिमरिया थाना काण्ड सं0-162/26 दर्ज किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की विधिक प्रक्रिया पूर्ण कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। तथा घटना में संलिप्त अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार छापामारी एवं आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। @JharkhandPolice, @dgpjh, @IGBokaro, @DigHazaribagh, @DCChatra, @saaaaaaaaani
2
9
814
जनविश्वास को और अधिक सुदृढ़ करने तथा आमजनों को त्वरित, प्रभावी एवं संवेदनशील पुलिस सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चतरा पुलिस द्वारा संचालित “ऑपरेशन भरोसा” अभियान के अंतर्गत एक विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान CEIR Portal पर दर्ज शिकायतों के आधार पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में तकनीकी अनुसंधान, मोबाइल ट्रैकिंग एवं लगातार किए गए प्रयासों के फलस्वरूप कुल-14 गुम मोबाइल फोन बरामद किए गए। बरामद मोबाइल फोन का विधिवत सत्यापन करने के उपरांत उन्हें उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया गया। लंबे समय से गुम हुए अपने मोबाइल फोन वापस पाकर लाभुकों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी। लाभुकों ने चतरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, तकनीकी दक्षता, संवेदनशील कार्यशैली एवं जनहितैषी पहल की सराहना करते हुए पुलिस के प्रति अपना विश्वास व्यक्त किया। “ऑपरेशन भरोसा” चतरा पुलिस की तकनीक आधारित पुलिसिंग, त्वरित अनुसंधान एवं नागरिक-केंद्रित पुलिस सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण है। इस अभियान के माध्यम से पुलिस ने यह संदेश दिया है कि आमजनों की छोटी-बड़ी समस्याओं के समाधान के लिए चतरा पुलिस निरंतर तत्पर है। चतरा पुलिस की अपील, यदि आपका मोबाइल फोन गुम हो जाता है, तो बिना विलंब CEIR Portal पर शिकायत दर्ज कराएं तथा अपने निकटतम थाना से संपर्क करें। समय पर शिकायत दर्ज होने से मोबाइल फोन की तकनीकी निगरानी एवं बरामदगी की संभावना बढ़ती है तथा पुलिस को त्वरित कार्रवाई करने में सहायता मिलती है। @JharkhandPolice, @dgpjh, @IGBokaro, @DigHazaribagh, @DCChatra, @saaaaaaaaani
2
11
592
दिनांक:-07/09/2026 को वादी ललन कुमार, पिता-आदित्य दांगी, ग्राम-बरवाडीह, थाना-पत्थलगडा, जिला-चतरा द्वारा अज्ञात अपराधकर्मियों के विरुद्ध अपने आपको नारकोटिक्स विभाग का अधिकारी बताकर धोखाधड़ी करते हुए वादी से कुल 31,90,000/- (इकतीस लाख नब्बे हजार) रुपये की ठगी कर लिए जाने के संबंध में लिखित आवेदन दिया गया था। वादी के लिखित आवेदन के आधार पर वशिष्ठनगर थाना कांड संख्या-131/2026, दिनांक-07/09/2026, धारा-319(2)/310(2) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। कांड की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, चतरा के निर्देशानुसार पुलिस उपाधीक्षक, चतरा के नेतृत्व में एक विशेष अनुसंधान दल (SIT) का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों एवं प्राप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कटैया जंगल क्षेत्र से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ एवं उनके स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की पहचान की गई। तत्पश्चात कुंगुरुवा जंगल, थाना-जोरी क्षेत्र से तीन अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से घटना में ठगी की राशि से संबंधित कुल 70,000/- (सत्तर हजार) रुपये नगद तथा घटना में प्रयुक्त एक काले रंग का थार वाहन, रजिस्ट्रेशन संख्या-JH02BK0166 बरामद किया गया है। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक प्रक्रिया पूर्ण कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। कांड में संलिप्त अन्य व्यक्तियों की पहचान एवं गिरफ्तारी तथा ठगी की शेष राशि की बरामदगी के लिए अनुसंधान जारी है। @JharkhandPolice, @dgpjh, @IGBokaro, @DigHazaribagh, @DCChatra, @saaaaaaaaani
1
2
11
1,558
दिनांक-16.09.2026 को सुरेन्द्र यादव, पिता-धनपत यादव, सा0-नगवाँ, थाना-सदर, जिला-चतरा के लिखित आवेदन के आधार पर उनके भाई तिलक यादव के दिनांक-13.09.2026 को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अपहरण कर लिये जाने के संबंध में सदर थाना कांड सं0-390/2026, दिनांक-16.09.2026, धारा-140(1)/140(2)/140(3)/308/3(5) बी0एन0एस0 के तहत कांड दर्ज किया गया था। घटना की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, चतरा के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, चतरा के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा मामले की त्वरित एवं तकनीकी तरीके से जांच करते हुए मानवीय आसूचना एवं तकनीकी शाखा के सहयोग से अपहृत तिलक यादव की सकुशल बरामदगी हेतु लगातार प्रयास किया गया। पुलिस टीम को प्राप्त महत्वपूर्ण सुरागों के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृत तिलक यादव को बिहार राज्य के धनगाई थाना क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया गया। साथ ही, घटना में संलिप्त दो अभियुक्तों को धनगाई थाना क्षेत्र, जिला-गयाजी (बिहार) से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही एवं तलाशी के क्रम में घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल रजि0 नं0-JH13K-8511, एक काला रंग का रेडमी कंपनी का मोबाइल फोन तथा एक काला रंग का सैमसंग कंपनी का कीपैड मोबाइल फोन बरामद/जप्त किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूर्ण कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की पहचान एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार छापामारी एवं अनुसंधानात्मक कार्रवाई की जा रही है। @JharkhandPolice, @dgpjh, @IGBokaro, @DigHazaribagh, @DCChatra, @saaaaaaaaani
1
9
644
हण्टरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम-बिन्दयाही, टोला-सागासोत स्थित एक फार्म में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। अज्ञात चोरों द्वारा उक्त फार्म से एक मोटरसाईकिल, इन्वर्टर-बैट्री, काँटा मशीन, 03 मोबाईल फोन एवं मुर्गा चोरी कर लिया गया था। घटना के संबंध में आवेदक द्वारा दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर हण्टरगंज थाना कांड संख्या-49/26 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। कांड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, चतरा के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, चतरा के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर कांड के उद्भेदन हेतु लगातार कार्रवाई की गई। अनुसंधान के क्रम में प्राप्त तकनीकी साक्ष्यों एवं अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ एवं उनकी निशानदेही के आधार पर चोरी की गई VIVO कंपनी का मोबाईल फोन तथा Splendor मोटरसाईकिल, रजिस्ट्रेशन संख्या-JH13K-6088 के खुले हुए पार्ट्स एवं इंजन को ग्राम-दुन्दु स्थित बंद माइंस के पानी भरे गड्ढे से बरामद किया गया। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। @JharkhandPolice, @dgpjh, @IGBokaro, @DigHazaribagh, @DCChatra, @saaaaaaaaani
6
844