
Official handle of Chittorgarh Police, #Rajasthan. Our motto ~ सेवार्थ कटिबद्धता (Committed to Serve). Do not report crime here. Emergency #Police Helpline 100
Collectorate Chittorgarh
Joined January 2017
- Tweets16.2K
- Following120
- Followers11.4K
- Likes8.7K
#चित्तौड़गढ़, 18 नवंबर 2026। गुजरात के दाहोद जिले के थाना लिमड़ी क्षेत्र से चोरी हुए करीब 55 लाख रुपये कीमत के डम्पर को भादसोड़ा थाना पुलिस ने की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सोहनखेड़ा-मण्डफिया रोड से लावारिस हालत में बरामद कर जब्त किया।
@IgpUdaipur @PoliceRajasthan
#chittorgarh ,
🚦 सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा!
ट्रैफिक नियमों का पालन करें, सुरक्षित यात्रा करें।
हेलमेट पहनें, सीट बेल्ट लगाएं, निर्धारित गति में वाहन चलाएं और वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करें।
आपकी सावधानी, आपके परिवार की खुशियां सुरक्षित रखती है।
@IgpUdaipur @PoliceRajasthan
4
218
Chittorgarh Police retweeted
सड़क पर वाहन चलाते समय न केवल ट्रैफिक नियमों का पालन करना जरूरी है, बल्कि गाड़ी के सभी कानूनी दस्तावेज और आपातकालीन उपकरण साथ रखना भी उतना ही अनिवार्य है। यात्रा के दौरान Documents Checking में असुविधा से बचने तथा अनहोनी के दौरान तुरंत समाधान के लिए ये 5 चीजें हमेशा अपनी गाड़ी में रखें।
सुरक्षित और नियमबद्ध ड्राइविंग से ही सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। घर से निकलने से पहले हमेशा अपने दस्तावेजों की जांच कर लें।
जिम्मेदार नागरिक बनें, कानून का पालन करें।
सड़क पर किसी भी आपातकालीन स्थिति में मदद के लिए तुरंत 112 डायल करें।
#TrafficRules #RajasthanPolice #Documents #RoadSafety #SafeDriving
Chittorgarh Police retweeted
राजस्थान की प्राचीन संस्कृति, लोक कला, सजे-धजे ऊंटों और अरावली की पहाड़ियों के आंचल में बसे पवित्र तीर्थ स्थल पुष्कर में 'पुष्कर मेला 2026' का भव्य शुभारंभ हो चुका है। यह मेला न केवल पशु व्यापार और कला का अनूठा केंद्र है, बल्कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक भी है।
मेले के दौरान पुष्कर सरोवर की अलौकिक महाआरती, पारंपरिक प्रतियोगिताएं और लोक संगीत का आनंद लेने देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु व सैलानी पहुँच रहे हैं।
आगंतुकों की सुरक्षा, सुगम यातायात और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए राजस्थान पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है। मेले का आनंद लें, स्थानीय परंपराओं का सम्मान करें और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।
इसके अतिरिक्त मेले में किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपात स्थिति की सूचना तुरंत पुलिस को 112 नंबर पर दें।
#PushkarMela2026 #PushkarCamelFair #RajasthanTourism #CulturalHeritage #RajasthanPolice
Chittorgarh Police retweeted
झालावाड़ में राजस्थान पुलिस का Digital Fraud और Blackmailing पर कड़ा प्रहार!
पुराने और दुर्लभ सिक्के खरीदने के नाम पर शुरू हुआ ठगी का यह जाल इस कदर खौफनाक हो गया था कि आरोपियों ने फर्जी पुलिस नोटिस, AI से तैयार डरावने वीडियो और झूठे मामलों में बेटे को फंसाने की धमकियों से प्रताड़ित कर एक महिला को आत्महत्या के लिए मजबूर कर दिया था।
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए करीब 1500 किलोमीटर दूर बिहार में कार्रवाई की योजना बनाकर तीन विशेष पुलिस टीमें गठित की गईं। इन टीमों को थानाधिकारी बकानी हरि सिंह, थानाधिकारी रायपुर मोहनलाल और थानाधिकारी मण्डावर रोहित कुमार के नेतृत्व में बिहार रवाना किया गया। बिहार के सहरसा, मधेपुरा और खगड़िया जिलों में दबिश देकर मुख्य आरोपी अजीत यादव समेत 6 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है और हिरासत में लिया गया है।
सोशल मीडिया पर लुभावने विज्ञापनों के झांसे में न आएं, और किसी भी फर्जी नोटिस या धमकी से डरें नहीं। याद रखिए, सतर्कता ही आपका सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है।
यदि आपके साथ भी किसी तरह का Cyber Fraud होता है तो बिना देर किए तुरंत Cyber Helpline नंबर 1930, WhatsApp नंबर: 9256001930, 9257510100 या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।
#RajasthanPolice #CyberSecurity #Jhalawar #CyberFraud #GroundZeroSuccessStory
Chittorgarh Police retweeted
डिजिटल सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए 'Rajasthan Police Hackathon 2026' का आयोजन!
यदि आपके पास Cyber अपराधों से निपटने, तकनीकी सुरक्षा बढ़ाने या नए Software समाधान विकसित करने के लिए बेहतरीन Ideas हैं, तो यह मंच आपके लिए है। आइए, अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें और एक सुरक्षित डिजिटल राजस्थान के निर्माण में अपना योगदान दें।
देश के सभी युवा developers, Tech Experts और Innovators बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। Participate करने के लिए rajasthanpolicehackathon.in पर रजिस्टर करें।
#RajasthanPoliceHackathon2026 #CyberSecurity #Hackathon2026 #RajasthanPolice #CyberAwareness
Chittorgarh Police retweeted
सुर्खियों में राजस्थान पुलिस… 17.11.2026
#surkhiyonmeRajasthanPolice #Rajasthanpolice #crimenews #Rajasthan #Viral
Chittorgarh Police retweeted
दुनिया भर में शिक्षा का प्रसार करने, सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने और छात्रों के अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मनाए जाने वाले 'अंतरराष्ट्रीय छात्र दिवस' की सभी विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएँ!
विद्यार्थी किसी भी देश और समाज का भविष्य होते हैं। राजस्थान (विशेषकर जयपुर, कोटा व अन्य शैक्षणिक हब) में देश-विदेश से आकर उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे हर एक छात्र की सुरक्षा, संरक्षा और एक सकारात्मक माहौल सुनिश्चित करने के लिए राजस्थान पुलिस सदैव तत्पर और प्रतिबद्ध है।
छात्रों से अपील है कि किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि, रैगिंग या आपात स्थिति में तुरंत पुलिस सहायता के लिए Helpline नंबर 112 डायल करें।
#InternationalStudentsDay #RajasthanPolice #StudentSafety #EducationMatters #Students
Chittorgarh Police retweeted
अनुसंधान और अभियोजन को मिलेगी नई कानूनी दिशा! ⚖️
राजस्थान पुलिस की अनूठी पहल ‘विधि दर्पण’ पुस्तिका अनुसंधान अधिकारियों के लिए एक महत्वपूर्ण मार्गदर्शक बनेगी।
महानिदेशक पुलिस, राजस्थान श्री @Rajeev_ips ने पुलिस मुख्यालय में पुस्तिका के प्रथम अंक का विमोचन किया। इसमें उच्चतम न्यायालय एवं राजस्थान उच्च न्यायालय के महत्वपूर्ण चयनित निर्णयों, गिरफ्तारी, साक्ष्य संकलन, FIR, अनुसंधान एवं अभियोजन से जुड़े कानूनी प्रावधानों और व्यावहारिक दिशा-निर्देशों का संकलन किया गया है।
चार प्रमुख भागों में तैयार इस पुस्तिका में नवीन एवं प्राचीन कानूनों की समतुल्य धाराओं तथा महत्वपूर्ण न्यायिक निर्णयों को भी शामिल किया गया है। इसका प्रकाशन प्रत्येक तीन माह में किया जाएगा।
‘विधि दर्पण’ — विधिसम्मत अनुसंधान, प्रभावी अभियोजन और बेहतर न्याय व्यवस्था की दिशा में राजस्थान पुलिस का अभिनव प्रयास।
#RajasthanPolice #VidhiDarpan #RajasthanPoliceInitiative #LegalAwareness #Prosecution #JusticeDelivery
Chittorgarh Police retweeted
नए आपराधिक कानूनों के सफल और प्रभावी क्रियान्वयन में राजस्थान ने नया मुकाम हासिल किया!
केंद्रीय गृह मंत्रालय के आधिकारिक 'न्याय संहिता डैशबोर्ड' पर जारी रैंकिंग में, देश के बड़े राज्यों की श्रेणी में राजस्थान ने शानदार प्रदर्शन किया है। पुलिस, फॉरेंसिक और न्याय प्रणाली के बीच बेहतर समन्वय से मामलों के त्वरित निस्तारण को अभूतपूर्व गति मिली है।
यह शानदार उपलब्धि प्रदेश के नागरिकों को सुरक्षित, पारदर्शी और त्वरित न्याय व्यवस्था देने के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
राजस्थान पुलिस - आमजन में विश्वास, अपराधियों में डर!
#RajasthanPolice #NyayaSanhita #SmartPolicing #SafeRajasthan #Achievement
Chittorgarh Police retweeted
सामाजिक कुरीतियों की आड़ में नाबालिग बालिकाओं के शोषण के खिलाफ राजस्थान पुलिस की बड़ी और निर्णायक कार्रवाई!
कथित परंपराओं की आड़ में नाबालिग बालिकाओं को जबरन देह व्यापार में धकेलने वाले नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए झालावाड़ पुलिस ने 6 मासूम बालिकाओं को सुरक्षित रेस्क्यू किया है और 5 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मासूमों के भविष्य और सम्मान से खिलवाड़ करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। राजस्थान पुलिस पीड़ित बालिकाओं के संरक्षण, उपचार और न्याय के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है!
ऐसी किसी भी प्रकार की स्थिति में मदद के लिए तुरंत 112 या 1090 डायल करें।
#RajasthanPolice #Jhalawar #GroundZeroSuccess #ChildProtection #LawAndOrder
#chittorgarh police,ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर साइबर ठगी से सावधान! 🚨
ऑनलाइन गेम की चमक-दमक और आकर्षक ऑफर्स के पीछे छिपे साइबर ठगों से सतर्क रहें। अनजान लिंक,फर्जी Cash Prize और संदिग्ध Gaming Chat के झांसे में आकर अपनी निजी जानकारी या पैसे साझा न करें।
@IgpUdaipur @PoliceRajasthan
1
308
🔹 अनजान लिंक पर क्लिक न करें।
🔹 अपनी निजी जानकारी व OTP साझा न करें।
🔹 संदिग्ध गतिविधि की तुरंत शिकायत करें।
सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।
राजस्थान पुलिस – आमजन में विश्वास, अपराधियों में डर।
📞 साइबर हेल्पलाइन: 1930
🌐 cybercrime.gov.in
13
Chittorgarh Police retweeted
पुलिस अधीक्षक, डीग द्वारा पान्हौरी स्थित पोलिंग बूथ का आकस्मिक निरीक्षण!
पंचायती राज आम चुनाव के अंतिम चरण के दौरान डीग जिले में मतदान प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक, डीग श्री शरण कांबले गोपीनाथ ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, पान्हौरी स्थित पोलिंग बूथ का आकस्मिक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदान केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया, कानून-व्यवस्था को संभाला तथा उपस्थित मतदाताओं एवं कार्मिकों से संवाद कर भयमुक्त माहौल में मतदान करने का संदेश दिया।
राजस्थान पुलिस स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
सुरक्षित माहौल और निष्पक्ष मतदान, एक सशक्त लोकतंत्र की पहचान!
#PanchayatChunav #Deeg #Election2026 #FairElections #RajasthanPolice
Chittorgarh Police retweeted
सुर्खियों में राजस्थान पुलिस… 16.11.2026
#surkhiyonmeRajasthanPolice #Rajasthanpolice #crimenews #Rajasthan #Viral
Chittorgarh Police retweeted
लोकतंत्र के चौथे स्तंभ और समाज को जागरूक करने वाले सभी पत्रकारों को 'राष्ट्रीय प्रेस दिवस' की हार्दिक शुभकामनाएँ!
निष्पक्ष, जिम्मेदार और तथ्यपरक पत्रकारिता न केवल आमजन की आवाज़ को सशक्त बनाती है, बल्कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने, जन-जागरूकता फैलाने और प्रशासन व जनता के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य भी करती है। राजस्थान पुलिस पत्रकारिता के उच्च आदर्शों और समाज निर्माण में मीडिया के महत्वपूर्ण योगदान का सम्मान करती है।
सत्य और पारदर्शिता की यह मशाल सदैव प्रज्वलित रहे और समाज को सकारात्मक दिशा देती रहे।
#NationalPressDay #Journalism #MediaAwareness #RajasthanPolice #Press
Chittorgarh Police retweeted
आज के इस डिजिटल दौर में हमारे बच्चे पढ़ाई, Gaming और मनोरंजन के लिए इंटरनेट से तेजी से जुड़ रहे हैं। ऐसे में उन्हें सुरक्षित डिजिटल आदतें सिखाना माता-पिता और हम सबकी जिम्मेदारी है। बच्चों का पहला Password केवल एक Code नहीं, बल्कि उनकी Online Privacy का पहला सुरक्षा कवच होता है।
बच्चों को समझाएं कि वे कभी भी अपना Password दोस्तों के साथ Share न करें और अपनी Personal Details जैसे घर का पता, फोन नंबर या स्कूल का नाम अनजान Online Platforms पर Share करने से बचें। साथ ही बच्चों को Online games या Apps का इस्तेमाल करते समय सतर्क रहना सिखाएं।
आपकी सतर्कता और समझदारी से ही बच्चों का डिजिटल सफर सुरक्षित बन सकता है!
ऐसी किसी भी प्रकार के संदेहास्पद स्थिति में घबराएं नहीं, तुरंत Cyber Helpline 1930 या Child Helpline 1098 पर संपर्क करें। इसके अतिरिक्त आप WhatsApp नंबर: 9256001930, 9257510100 अथवा cybercrime.gov.in पर भी अपनी शिकायत दर्ज कर सकते है।
आइए मिलकर राजस्थान के हर बच्चे के लिए एक सुरक्षित डिजिटल माहौल तैयार करें!
#Rajasthanpolice #childsafety #1930 #Cybersecurity #children
Chittorgarh Police retweeted
आज के Digital युग में सफर करते समय या अकेले बाहर होने पर अपनी लोकेशन Share करना सुरक्षा का एक साधन माना जाता है, लेकिन यह तभी सुरक्षित है जब यह सही हाथों में हो। Social Media Platforms पर अपनी Live Location सार्वजनिक करना या अनजान व्यक्तियों के साथ शेयर करना आपकी Personal Privacy और सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। इससे Online Stalking और साइबर अपराधियों को आपके मूवमेंट की जानकारी मिल जाती है।
अपनी Digital Privacy को लेकर हमेशा सख्त रहें। अनजान Links, Unverified Apps या सोशल मीडिया पर अनावश्यक रूप से अपनी निजी जानकारी साझा करने से बचें। अपनी Location केवल परिवार के सदस्यों या अत्यंत विश्वसनीय मित्रों के साथ ही शेयर करें।
किसी भी प्रकार के Cyber Fraud, उत्पीड़न या आपात स्थिति में तुरंत महिला गरिमा हेल्पलाइन 1090 या साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें।
#WomenSafety #DigitalPrivacy #OnlineStalking #RajasthanPolice #CyberSafety
Chittorgarh Police retweeted
आतंक के ख़िलाफ़ राजस्थान पुलिस ATS की बड़ी कार्रवाई!
श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर बम विस्फोट की घटना का खुलासा करते हुए ATS राजस्थान एवं श्रीगंगानगर जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने दो आरोपियों महकदीप कौर और देवेंद्र सिंह को गुरदासपुर (पंजाब) से गिरफ्तार किया है।
03 नवंबर 2026 को हुई इस घटना की गंभीरता को देखते हुए DGP राजस्थान के निर्देश पर ATS, AFTF, ANTF एवं बीकानेर रेंज पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, सोशल मीडिया अकाउंट्स और केंद्रीय जांच एजेंसियों से प्राप्त इनपुट के आधार पर कार्रवाई की। पंजाब पुलिस के सहयोग से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
आरोपियों के कब्जे से 2 विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस एवं नकदी बरामद की गई है। मामले में गहन पूछताछ एवं अग्रिम अनुसंधान जारी है।
राजस्थान पुलिस: आमजन में विश्वास, अपराधियों में डर
#RajasthanPolice #ATS #Rajasthan #SriGanganagar #PoliceAction
Chittorgarh Police retweeted
सुर्खियों में राजस्थान पुलिस… 15.11.2026
#surkhiyonmeRajasthanPolice #Rajasthanpolice #crimenews #Rajasthan #Viral














