मण्डलायुक्त इन्द्र विक्रम सिंह द्वारा गोरखपुर विकास प्राधिकरण द्वारा बनाये जा रहे एकीकृत मण्डलीय कार्यालय का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
मण्डलायुक्त इन्द्र विक्रम सिंह द्वारा गोरखपुर महोत्सव-2027 को भव्य, सुव्यवस्थित और ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल चम्पा देवी पार्क एवं वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला एवं क्षेत्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी केंद्र, तारामंडल का स्थलीय निरीक्षण कर वहां निर्माणाधीन साइंस पार्क की अद्यतन स्थिति, नक्षत्रशाला के नवीनीकरण कार्यों की प्रगति तथा खगोल विज्ञान दीर्घा एवं साइंस पार्क का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
मण्डलायुक्त गोरखपुर इन्द्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में महानगर गोरखपुर के विभिन्न चौराहों पर स्थापित इन्टेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आई०टी०एम०एस०) की वर्तमान स्थिति, उनकी क्रियाशीलता तथा रख-रखाव के सम्बन्ध में कार्यदायी संस्थाओं एवं सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गयी।
मण्डलायुक्त एवं अध्यक्ष, एल0बी0ए0 इन्द्र विक्रम सिंह द्वारा सैनिक स्कूल, गोरखपुर में नव निर्मित पैरेन्ट वेटिंगहाल तथा जनरल विपिन रावत सभागार में स्थापित परमवीर चक्र दीर्घा का फीता काटकर उद्घाटन किया एवं कर्नल डी0एस0चैहान, प्रधानाचार्य ने विभिन्न निर्माण कार्यो की प्रगति से मण्डलायुक्त को अवगत कराया गया एवं मण्डलायुक्त द्वारा एकेडमिक बिल्डिंग का भी निरीक्षण किया।
Commissioner Gorakhpur Division Gorakhpur retweeted
कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश
(प्रेस विज्ञप्ति)
*उत्तर प्रदेश विधान परिषद के 05 स्नातक तथा 06 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के उम्मीदवार विजयी घोषित*
लखनऊ, 29 अक्टूबर, 2026
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के 05 स्नातक व 06 शिक्षक द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत मतगणना के उपरान्त उम्मीदवारों को विजयी घोषित कर दिया गया है।
*05 स्नातक क्षेत्रों के घोषित परिणाम निम्नवत हैं-*
1. मेरठ स्नातक क्षेत्र- दिनेश कुमार गोयल (भारतीय जनता पार्टी) ने कुल 24,929 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। इनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रमेन्द्र सिंह भाटी, एड. (समाजवादी पार्टी) रहे, जिनके द्वारा 12,073 मत प्राप्त किए गए।
2. आगरा स्नातक क्षेत्र- डा0 मानवेंद्र प्रताप सिंह, गुरु जी (भारतीय जनता पार्टी) जिनके द्वारा ने कुल 42,743 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। इनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी शशांक यादव उर्फ शीटू (समाजवादी पार्टी) रहे, जिन्होंने मुकाबले से बाहर निकलने से पूर्व 27,734 मत प्राप्त किए।
3. इलाहाबाद-झांसी स्नातक क्षेत्र- डा0 मान सिंह यादव (समाजवादी पार्टी) ने कुल 60,358 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। इनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी अशोक कुमार राठौर (भारतीय जनता पार्टी) रहे, जिनके द्वारा 32,695 मत प्राप्त किए गए।
4. लखनऊ स्नातक क्षेत्र- कांति सिंह (समाजवादी पार्टी) ने कुल 56,905 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। इनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी इंजी0 अवनीश कुमार सिंह (भारतीय जनता पार्टी) रहे, जिनके द्वारा 39,778 मत प्राप्त किए गए।
5. वाराणसी स्नातक क्षेत्र- आशुतोष सिन्हा (समाजवादी पार्टी) ने कुल 55,046 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। इनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी केदारनाथ सिंह (भारतीय जनता पार्टी) रहे, जिन्होंने मुकाबले से बाहर निकलने से पूर्व 35,114 मत प्राप्त किए।
*06 शिक्षक क्षेत्रों के घोषित परिणाम निम्नवत हैं-*
1. लखनऊ शिक्षक क्षेत्र- उमेश द्विवेदी (भारतीय जनता पार्टी) ने कुल 13,179 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। इनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुशील कुमार (समाजवादी पार्टी) रहे, जिन्होंने मुकाबले से बाहर निकलने से पूर्व 8,371 मत प्राप्त किए।
2. वाराणसी शिक्षक क्षेत्र- लाल बिहारी यादव (समाजवादी पार्टी) ने कुल 11,612 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। इनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी डा0 प्रमोद कुमार मिश्र (भारतीय जनता पार्टी) रहे, जिनके द्वारा 6,597 मत प्राप्त किए गए।
3. आगरा शिक्षक क्षेत्र- डॉ0 आकाश अग्रवाल (समाजवादी पार्टी) ने कुल 14,046 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। इनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी हरि किशोर तिवारी (भारतीय जनता पार्टी) रहे, जिन्होंने मुकाबले से बाहर निकलने से पूर्व 9,783 मत प्राप्त किए।
4. मेरठ शिक्षक क्षेत्र- श्रीचन्द शर्मा (भारतीय जनता पार्टी) ने कुल 18,099 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। इनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी डा. नितिन तोमर (समाजवादी पार्टी) रहे, जिनके द्वारा 4,858 मत प्राप्त किए गए।
5. बरेली-मुरादाबाद शिक्षक क्षेत्र- डा0 हरी सिंह ढिल्लो (भारतीय जनता पार्टी) ने कुल 21,672 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। इनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी हाजी दानिश अख्तर (समाजवादी पार्टी) रहे, जिनके द्वारा 3,996 मत प्राप्त किए गए।
6. गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक क्षेत्र- ध्रुव कुमार त्रिपाठी (भारतीय जनता पार्टी) ने कुल 16,790 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। इनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजीव यादव (निर्दलीय) रहे, जिन्होंने मुकाबले से बाहर निकलने से पूर्व 14,580 मत प्राप्त किए।
@ECISVEEP
@PTI_News
@ANI
@ians_india
@DDNewslive
@airnewsalerts
Commissioner Gorakhpur Division Gorakhpur retweeted
कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश
(प्रेस विज्ञप्ति)
03 स्नातक तथा 06 शिक्षक क्षेत्र के उम्मीदवार विजयी घोषित
लखनऊ एवं वाराणसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में मतगणना जारी
लखनऊ, 28 अक्टूबर, 2026
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के 05 स्नातक व 06 शिक्षक द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 03 स्नातक तथा 06 शिक्षक क्षेत्रों के उम्मीदवारों को विजयी घोषित कर दिया गया है। लखनऊ तथा वाराणसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में सायं 8:00 बजे तक की प्राप्त सूचना के अनुसार मतगणना जारी है।
घोषित परिणाम निम्नवत हैं-
1. मेरठ स्नातक क्षेत्र- दिनेश कुमार गोयल (भारतीय जनता पार्टी) ने कुल 24,929 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की।
2. आगरा स्नातक क्षेत्र- डा० मानवेंद्र प्रताप सिंह, गुरु जी (भारतीय जनता पार्टी) ने कुल 42,743 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की।
3. इलाहाबाद-झांसी स्नातक क्षेत्र- डा० मान सिंह यादव (समाजवादी पार्टी) ने कुल 60,358 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की।
4. लखनऊ शिक्षक क्षेत्र- उमेश द्विवेदी (भारतीय जनता पार्टी) ने कुल 13,179 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की।
5. वाराणसी शिक्षक क्षेत्र- लाल बिहारी यादव (समाजवादी पार्टी) ने कुल 11,612 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की।
6. आगरा शिक्षक क्षेत्र- डॉ० आकाश अग्रवाल (समाजवादी पार्टी) ने कुल 14,046 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की।
7. मेरठ शिक्षक क्षेत्र- श्रीचन्द शर्मा (भारतीय जनता पार्टी) ने कुल 18,099 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की।
8. बरेली-मुरादाबाद शिक्षक क्षेत्र- डा० हरी सिंह ढिल्लो (भारतीय जनता पार्टी) ने कुल 21,672 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की।
9. गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक क्षेत्र- ध्रुव कुमार त्रिपाठी (भारतीय जनता पार्टी) ने कुल 16,790 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की।
लखनऊ एवं वाराणसी स्नातक क्षेत्र की रात्रि 8 बजे तक की गणना सूचना निम्नवत हैः-
01. लखनऊ स्नातक क्षेत्र में आठवे चरण की गणना समाप्त, अगले चरण की गणना प्रारंभ।
02. वाराणसी स्नातक क्षेत्र में पांचवे चरण की गणना समाप्त, अगले चरण की गणना प्रारंभ।
@ECISVEEP
@SpokespersonECI
@ANINewsUP
@PTI_News
@ians_india
@DDNewsUP
@AIRNewsHindi
गोरखपुर फैजाबाद खंड निर्वाचन क्षेत्र के द्वितीय अधिमान की गणना का कार्य अब अपने अंतिम चरण में है प्रथम एवं द्वितीय पायदान पर सर्वाधिक मत पाए अभ्यर्थी के मध्य द्वितीय वरीयता के मत का ट्रांसफर शांति पूर्वक गतिमान है अभी निर्धारित कोटा प्राप्त करने हेतु चार अभ्यर्थियों के मत का हस्तांतरण शेष है।
मतगणना स्थल में पूर्ण शांति है किसी भी भ्रामक पोस्ट पर कृपया ध्यान न दें। @ceoup @ECISVEEP
Commissioner Gorakhpur Division Gorakhpur retweeted
Gorakhpur, Uttar Pradesh: Returning Officer and Divisional Commissioner, Indra Vikram Singh says, "The counting of votes for the Teachers’ Legislative Council constituency is proceeding smoothly at Pandit Deendayal Upadhyaya University in Gorakhpur. First-preference votes would be counted initially..."
गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन, 2026 की मतगणना पं० दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर के वाणिज्य संकाय में बनाये गये मतगणना केंद्र पर सभी अभ्यर्थियों की उपस्थिति में दिनांक 27 अक्टूबर, 2026 को प्रातः 8 बजे से प्रारम्भ हुई। पूरी मतगणना प्रक्रिया की निगरानी भारत निर्वाचन आयोग से नियुक्त प्रेक्षक द्वारा स्वयं की जा रही है। मतगणना कार्य का निरीक्षण उम्मीदवार एवं उनके द्वारा नियुक्त एजेंटों द्वारा सत्त किया जा रहा है। सभी चक्रो की गणना के परिणाम की उद्घोषणा अभ्यर्थियों के समक्ष की जा रही है। प्रत्येक राउंड का चार्ट प्रेक्षक की उपस्थिति में अभ्यर्थियों को दिया गया है। मतगणना प्रक्रिया अभी भी प्रक्रियाधीन है। @ECISVEEP
@SpokespersonECI @ceoup
रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा मतदान के पश्चात मतपेटियों को सुरक्षित रखने हेतु पं0 दीनदयाल उपाध्याय गो0वि0वि0, गोरखपुर के वाणिज्य भवन में बनाये गये स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया गया।
मण्डलायुक्त/रिटर्निंग ऑफिसर गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र, इन्द्र विक्रम सिंह एवं एस0 चन्नप्पा, पुलिस उप महानिरीक्षक, गोरखपुर परिक्षेत्र गोरखपुर द्वारा गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2026 के अन्तर्गत मतदान प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी, शान्तिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत मतदान दिवस पर विभिन्न मतदान केन्द्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
मण्डलायुक्त गोरखपुर इन्द्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में मण्डलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गयी।
रिटर्निंग आफिसर/मण्डलायुक्त द्वारा गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन, 2026 की मतगणना हेतु एनेक्सी भवन, गोरखपुर में आयोजित मतगणना कार्मिकों के द्वितीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुये प्रशिक्षु कार्मिकों को शिक्षक निर्वाचन में मतों की गणना की बारीकियों के बारे में पुन: विस्तार से अवगत कराते हुये पूरी शुचिता एवं पारदर्शिता के साथ मतगणना के कार्य को संवेदनशील एवं गम्भीरतापूर्वक तरीके से सम्पन्न कराने के निर्देश दिये गये।
रिटर्निंग आफिसर / मण्डलायुक्त इन्द्र विक्रम सिंह ने आयुक्त सभागार में उत्तर प्रदेश विधान परिषद गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र-2026 के मतदान एवं मतगणना के संबंध में प्रत्याशियों के साथ बैठक कर निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
Commissioner Gorakhpur Division Gorakhpur retweeted
मंडलायुक्त गोरखपुर के साथ भ्रमण के दौरान एक अत्यंत प्रतिभाशाली बच्ची से संवाद का अवसर मिला, जिसने पूरे आत्मविश्वास से 'मिशन शक्ति अभियान' व इसके उद्देश्यों को लेकर अपने विचार साझा किए। नन्ही बच्ची का यह दृढ़ आत्मविश्वास और जागरूकता अभियान की धरातल पर सार्थकता को सिद्ध कर रहा है। – at Gorakhpur, India
मण्डलायुक्त इन्द्र विक्रम सिंह एवं पुलिस उप महानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र गोरखपुर एस0 चन्नप्पा द्वारा दशहरा और दुर्गा पूजा के पावन पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न कराने के दृष्टिगत गोरखपुर शहर में स्थापित माँ दुर्गा की मूर्तियों हेतु बनाये गये पण्डालों की औचक जांच की गयी।









































