DC Rewari (@DC_Rewari) header
DC Rewari (@DC_Rewari) profile picture

Official Twitter Handle Of District Administration Rewari

Rewari, India
Joined December 2022
Photo by DC Rewari (@DC_Rewari)Photo by DC Rewari (@DC_Rewari)Photo by DC Rewari (@DC_Rewari)Photo by DC Rewari (@DC_Rewari)Photo by DC Rewari (@DC_Rewari)Photo by DC Rewari (@DC_Rewari)Photo by DC Rewari (@DC_Rewari)Photo by DC Rewari (@DC_Rewari)Photo by DC Rewari (@DC_Rewari)Photo by DC Rewari (@DC_Rewari)
DC Rewari retweeted
अब प्रदेश सरकार राज्य के प्रत्येक जिले की जलभराव वाली भूमि और उपयुक्त जल निकायों में 2-2 लाख मछली बीज का संचयन करेगी। कृषि एवं किसान कल्याण, पशुपालन एवं डेयरी तथा मत्स्य मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने बताया कि इस पहल से मछली उत्पादन में वृद्धि के साथ जलीय जैव विविधता का संरक्षण होगा और स्थानीय मछुआरों व उद्यमियों के लिए आजीविका के नए अवसर सृजित होंगे। प्रदेश में अब तक 49,034 एकड़ जलक्षेत्र में मछली पालन के माध्यम से 1.47 लाख मीट्रिक टन मछली उत्पादन किया जा चुका है। #Haryana #Fisheries #FishFarming
3
19
28
1,847
DC Rewari retweeted
केंद्रीय मंत्री श्री @mlkhattar ने गुरुग्राम में पंचायतों एवं नगर निकायों को अधिकारों का हस्तांतरण, वित्तीय स्थिरता और प्रभावी सेवा वितरण विषय पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने गांवों की साझा संपत्तियों के संरक्षण के लिए महीने में एक दिन सामूहिक श्रमदान करने तथा सार्वजनिक संपत्तियों की नियमित देखरेख के लिए केयरटेकर व्यवस्था बनाने पर जोर दिया। “स्थानीय निकाय और पंचायतें जितनी मजबूत होंगी, जनता की अपेक्षाएं उतनी ही बेहतर ढंग से पूरी होंगी। पंचायतों की जमीन, भवनों और तालाबों का बेहतर उपयोग कर आय के नए स्रोत विकसित किए जाने चाहिए।” — केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल #Haryana #PanchayatiRaj #LocalGovernance
2
18
22
1,988
DC Rewari retweeted
मेला श्री कपाल मोचन आदि बद्री में आयुष विभाग की प्रदर्शनी के माध्यम से श्रद्धालुओं को आयुर्वेदिक जीवनशैली, संतुलित आहार, योग एवं प्राणायाम के महत्व के प्रति जागरूक किया जा रहा है। ‘रसोई घर एक आदर्श औषधालय’ की अवधारणा के साथ स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया जा रहा है। वहीं, जनगणना 2027 के लिए लगाए गए विशेष स्टॉल के माध्यम से श्रद्धालुओं को जनगणना प्रक्रिया, स्व-गणना और इसके महत्व की जानकारी दी जा रही है। #KapalMochanMela #Ayush #Haryana
8
9
1,485
DC Rewari retweeted
शक्तिशाली पंचायतें और सशक्त नगर निकाय ही विकसित हरियाणा की मजबूत नींव हैं। 💪 आज गुरुग्राम में पंचायतों और नगर पालिकाओं को सशक्त बनाने पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल होकर अपने विचार साझा किए। हमारा उद्देश्य पंचायतों और नगर पालिकाओं को केवल प्रशासनिक इकाई नहीं, बल्कि ऐसी सशक्त स्थानीय सरकारों के रूप में विकसित करना है, जो लोगों की समस्याएं सुनें, समय पर निर्णय लें और अपने कार्यों के प्रति जवाबदेह हों। इसके लिए अधिकार, वित्तीय स्थिरता और प्रभावी सेवा वितरण को मजबूत करना आवश्यक है। इस सम्मेलन से प्राप्त सुझावों को "हरियाणा विजन 2047" और सतत विकास लक्ष्यों से जोड़कर जमीनी स्तर पर लागू किया जाएगा। पंचायतें और नगर पालिकाएं जनभागीदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ विकास की मजबूत आधारशिला बनें, यही हमारा संकल्प है।
3
29
56
2,163
DC Rewari retweeted
एशिया की सबसे शक्तिशाली ताकतों में भारत किस स्थान पर है?
28
38
3
72
2,132
DC Rewari retweeted
काम में लापरवाही मिली तो खैर नहीं - FIR, रिकवरी और ब्लैकलिस्टिंग तय।
81
136
10
533
21,298
DC Rewari retweeted
🔴LIVE : भव्य ड्रोन, लाइट एवं साउंड शो (कपाल मोचन मेला, यमुनानगर) nitter.gq/i/broadcasts/2AMjenPKg…
33
18
1
37
2,009
DC Rewari retweeted
श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व दी लख-लख बधाइयाँ🙏🏻🚩 #GuruNanakJayanti
2
4
20
1,089
DC Rewari retweeted
कपाल मोचन मेले में अपणों के संग! 🤳🙏🚩
1
3
32
1,005
DC Rewari retweeted
नशा मुक्त हरियाणा अभियान के तहत 18 लाख से अधिक लोगों की भागीदारी, 2,484 जागरूकता कार्यक्रम और 1,58,830 लोगों का उपचार। नशे के कारोबार पर कार्रवाई करते हुए ₹94 करोड़ की संपत्तियां जब्त की गईं। #DrugFreeHaryana
14
16
1
30
5,565
DC Rewari retweeted
भावांतर भरपाई योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को रबी फसलों का ‘मेरी फसल, मेरा ब्यौरा’ पोर्टल पर पंजीकरण कराने के साथ-साथ भौतिक सत्यापन करवाना भी अनिवार्य है। आलू, फूलगोभी, गाजर, मटर और किन्नू की फसलों के भौतिक सत्यापन के लिए निर्धारित प्रोफार्मा भरकर बागवानी विभाग के ब्लॉक या जिला कार्यालय में जमा करवाएं। प्रोफार्मा विभाग की वेबसाइट hortharyana.gov.in पर उपलब्ध है। #Haryana #Farmers #BhavantarBharpaiYojana
3
35
47
11,463
DC Rewari retweeted
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने गुरुग्राम में पंचायतों और नगर पालिकाओं को सशक्त बनाने पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। “हरियाणा में पंचायतों और नगर पालिकाओं को सशक्त करके स्थानीय निकायों को स्थानीय सरकार के रूप में विकसित करना हमारा उद्देश्य है। अधिकार, वित्तीय स्थिरता और प्रभावी सेवा वितरण इस बदलाव के तीन मजबूत आधार हैं। 9 जून 2026 को पंचायती राज संस्थाओं के खातों में सीधे ₹1,056 करोड़ 75 लाख हस्तांतरित किए गए। इस अवसर पर 350 अटल पुस्तकालयों का लोकार्पण भी किया गया।” — मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी #Haryana #LocalGovernance #NationalConference
2
23
28
2,160
DC Rewari retweeted
नशामुक्त हरियाणा हमारी सरकार के 7 प्रमुख संकल्प 👉 1. ड्रग मुक्त थाना क्षेत्र 👉 2. तस्कर मुक्त जिला 👉 3. नशे की गोलियों से मुक्त केमिस्ट शॉप 👉 4. नशे के विरुद्ध परिवार का सहयोग 👉 5. इलाज युक्त अस्पताल 👉 6. सुविधा युक्त स्कूल 👉 7. युवाओं के लिए खेल एवं सकारात्मक गतिविधियाँ #DrugsFreeHaryana #NashaMuktBharat
11
43
78
2,383
DC Rewari retweeted
गोवा में आयोजित 57वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) के वेव्स फिल्म बाजार में हरियाणा पवेलियन को फिल्म जगत से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। देश-विदेश के फिल्म निर्माताओं, निर्देशकों और प्रोडक्शन हाउस के प्रतिनिधियों ने हरियाणा की आकर्षक शूटिंग लोकेशन, फिल्म एवं मनोरंजन नीति-2022 और उपलब्ध सुविधाओं में विशेष रुचि दिखाई। हरियाणा को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माताओं के लिए आकर्षक शूटिंग डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने की दिशा में प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत है। #IFFI2026 #WAVESFilmBazaar #Haryana
1
33
34
1,832
DC Rewari retweeted
राम-जानकी की पावन धरा को जोड़ती सरयू-कमला एक्सप्रेस 🙏🚩 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और नेपाल के प्रधानमंत्री श्री बालेंद्र शाह जी ने संयुक्त रूप से अयोध्या कैंट (उत्तर प्रदेश) और जनकपुर धाम (नेपाल) के बीच नई साप्ताहिक ट्रेन सेवा ‘सरयू-कमला एक्सप्रेस’ को हरी झंडी दिखाई। यह रेल भारत-नेपाल के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संबंधों को भी नई मजबूती प्रदान करेगी। 🇮🇳🇳🇵 @narendramodi @ShahBalen @BJP4UP
10
64
1
115
2,918
DC Rewari retweeted
🔴LIVE : हरियाणा में पंचायतों एवं नगरपालिकाओं के सशक्तिकरण पर राष्ट्रीय सम्मेलन (गुरुग्राम) nitter.gq/i/broadcasts/2VNlPqXOe…
9
41
1
65
2,147
DC Rewari retweeted
आस्था, परंपरा और संस्कृति के पावन संगम का साक्षी बनेगा कपाल मोचन मेला! मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP आज मेला श्री कपाल मोचन-श्री आदि बद्री 2026 में करेंगे भव्य ड्रोन, लाइट एवं साउंड शो का शुभारंभ। 📍 श्री ऋणमोचन सरोवर, कपाल मोचन (बिलासपुर), यमुनानगर 🕗 रात्रि 8:00 बजे #KapalMochanMela2026 #Haryana #HaryanaTourism
3
34
34
903
DC Rewari retweeted
ग्रामीण आवास योजना के तीसरे चरण के लाभार्थियों को 25 दिसंबर को मिलेंगे आवंटन पत्र
14
51
113
3,262
DC Rewari retweeted
आस्था की दिव्यता, परंपराओं की भव्यता और संस्कृति का अद्भुत संगम! 'श्री कपाल मोचन-श्री आदि बद्री मेला 2026' में साक्षी बनें 'श्री ऋणमोचन सरोवर' पर भव्य ड्रोन, लाइट एवं साउंड शो के मनमोहक अनुभव के। 📅 23 नवम्बर 2026 | रात्रि 8:00 बजे 📍 मेला कपाल मोचन #ShriKapalMochan #ShriAdiBadriMela
14
39
1
59
4,878
DC Rewari retweeted
भारत मंडपम में अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के दौरान सजे हरियाणा पवेलियन में प्रदेश की समृद्ध विरासत, औद्योगिक सामर्थ्य और आधुनिक तकनीक का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। हरियाणा स्टेट-डे समारोह में मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने पवेलियन का अवलोकन करते हुए प्रदेश की विकास यात्रा और भविष्य की संभावनाओं पर अपने विचार साझा किए। “हरियाणा पवेलियन में पहली बार स्थापित एक्सपोर्ट कॉर्नर प्रदेश के उद्यमियों को वैश्विक बाजार से सीधे जोड़ने की पहल है। जिसे कभी छोटा राज्य समझकर इसकी क्षमता पर सवाल उठाए गए थे, आज उसी हरियाणा ने अपनी मेहनत और संकल्प से देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण स्थान बनाया है। विकसित भारत-2047 के संकल्प में हरियाणा पूरी शक्ति से योगदान देगा।” — मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी #InternationalTradeFair #Haryana #MakeInHaryana
4
37
48
2,819