DIPR Chamoli_Badrinath (@DIOChamoli) header
DIPR Chamoli_Badrinath (@DIOChamoli) profile picture

District Information And Public Relation,Chamoli

District Chamoli Uttarakhand
Joined December 2017
Photo by DIPR Chamoli_Badrinath (@DIOChamoli)Photo by DIPR Chamoli_Badrinath (@DIOChamoli)Photo by DIPR Chamoli_Badrinath (@DIOChamoli)Photo by DIPR Chamoli_Badrinath (@DIOChamoli)Photo by DIPR Chamoli_Badrinath (@DIOChamoli)Photo by DIPR Chamoli_Badrinath (@DIOChamoli)Photo by DIPR Chamoli_Badrinath (@DIOChamoli)Photo by DIPR Chamoli_Badrinath (@DIOChamoli)Photo by DIPR Chamoli_Badrinath (@DIOChamoli)Photo by DIPR Chamoli_Badrinath (@DIOChamoli)
जिलाधिकारी गौरव कुमार ने जनपदवासियों को दी रोशनी के दीपावली पर्व की शुभकामनाएं। #Diwali2026 #HappyDiwali #Chamoli #ChamoliNews #Uttarakhand
28
उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
22
DIPR Chamoli_Badrinath retweeted
करोड़ों परिवारों की खुशियों के रक्षक हैं सैनिक : मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी।
2
2
410
DIPR Chamoli_Badrinath retweeted
26 वर्षों में 26 गुना बढ़ी प्रदेश की अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी।
4
5
390
DIPR Chamoli_Badrinath retweeted
प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन को लेकर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश।
2
3
1,660
DIPR Chamoli_Badrinath retweeted
जमरानी बांध के प्रभावितों को प्राग फार्म में मिलेगा नया आशियाना।
4
4
1,029
📍 श्री कुबेर मंदिर, पांडुकेश्वर, जनपद चमोली। #KuberTemple #Pandukeshwar #Chamoli #Uttarakhand
25
सभी प्रदेशवासियों को समृद्धि व प्रकाश के पर्व दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।
12
चमोली के बाजारों में सुरक्षा की दृष्टि से अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया स्थलीय निरीक्षण। #Chamoli #Uttarakhand
21
📍हनुमान मंदिर, पाताल गंगा, जनपद चमोली। #HanumanTemple #PatalGanga #Chamoli #Uttarakhand
26
समस्त प्रदेशवासियों को उत्तराखण्ड के लोक पर्व बग्वाल की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
23
DIPR Chamoli_Badrinath retweeted
देश विदेश में रह रहे सभी प्रवासी उत्तराखण्डी भाई बहनों को प्रवासी उत्तराखण्ड दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
4
3
289
DIPR Chamoli_Badrinath retweeted
महान वैज्ञानिक, प्रसिद्ध भौतिक शास्त्री भारत रत्न एवं नोबल पुरस्कार से सम्मानित श्री सीवी रमन की जयंती पर उन्हें कोटि कोटि नमन।
3
5
298
भू बैकुंठ श्री बदरीनाथ धाम की दिपावली पर्व के लिए फूलों सजाया गया भगवान बदरी विशाल का मंदिर। #badrinathdham #diwalispecial #Chamoli #Uttarakhand
44
उत्तराखण्ड में दीपावली पर्व को देखते हुए किए जा रहे हैं सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम । #Chamoli #uttarakhand
25
DIPR Chamoli_Badrinath retweeted
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने 06 से 13 नवम्बर तक आयोजित उत्तराखण्ड राज्योत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत आज परेड ग्राउंड, देहरादून में ₹1475.31 करोड़ की 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न विभागों की ₹1073.11 करोड़ की 44 योजनाओं का शिलान्यास तथा ₹402.20 करोड़ की 18 योजनाओं का लोकार्पण किया। इन योजनाओं से प्रदेश में सड़क, बिजली, पेयजल, शहरी विकास, शिक्षा, पर्यटन एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं को मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम के अंतर्गत ऊर्जा विभाग की यूपीसीएल से संबंधित ₹472.33 करोड़ की 20 योजनाओं का शिलान्यास तथा ₹77.93 करोड़ की तीन योजनाओं का लोकार्पण किया गया। इन योजनाओं से प्रदेश में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत संबंधी आधारभूत सुविधाओं के विस्तार में सहायता मिलेगी। पेयजल क्षेत्र में पेयजल निगम की ₹191.17 करोड़ की आठ योजनाओं का शिलान्यास तथा ₹82.03 करोड़ की पांच योजनाओं का लोकार्पण किया गया। इसके अतिरिक्त जल संस्थान की ₹62.30 करोड़ की दो योजनाओं का शिलान्यास किया गया। इन योजनाओं से पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा आमजन को पेयजल सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। लोक निर्माण विभाग की ₹18.78 करोड़ की एक योजना का शिलान्यास तथा ₹99.68 करोड़ की तीन योजनाओं का लोकार्पण किया गया। शहरी विकास विभाग की ₹92.25 करोड़ की चार योजनाओं का शिलान्यास एवं ₹10.95 करोड़ की एक योजना का लोकार्पण किया गया। इनमें आगामी कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार में सड़क, पुल एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास से संबंधित कार्य भी शामिल हैं। तकनीकी शिक्षा विभाग की ₹35.06 करोड़ की एक योजना का शिलान्यास तथा ₹61.98 करोड़ की तीन योजनाओं का लोकार्पण किया गया। इनमें नई टिहरी स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक में भवन निर्माण से संबंधित कार्य भी शामिल हैं। पर्यटन विभाग की ₹43.70 करोड़ की दो योजनाओं का शिलान्यास किया गया। इनमें टिहरी की डोबरा-चांठी पार्क परियोजना तथा श्री हेमकुंट साहिब रोपवे परियोजना के लिए विद्युत आपूर्ति संबंधी कार्य शामिल हैं। गृह विभाग की ₹68.27 करोड़ की दो योजनाओं का शिलान्यास किया गया। इनमें देहरादून में ₹31.63 करोड़ की लागत से साइबर उत्कृष्टता केंद्र तथा हल्द्वानी में ₹36.64 करोड़ की लागत से फायर स्टेशन के आवासीय भवनों का निर्माण शामिल है। इसके अतिरिक्त डेयरी विकास विभाग की ₹48.21 करोड़ की योजना का शिलान्यास किया गया, जिसके अंतर्गत सितारगंज में मिल्क पाउडर प्लांट, आइसक्रीम प्लांट एवं बेकरी यूनिट का निर्माण किया जाएगा। उच्च शिक्षा विभाग की ₹19.01 करोड़ की योजना के अंतर्गत राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि में पीजी ब्लॉक के निर्माण का शिलान्यास किया गया। आवास विभाग की ₹10.59 करोड़ की एक योजना का शिलान्यास तथा ₹12.48 करोड़ की एक योजना का लोकार्पण किया गया। गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग की ₹11.44 करोड़ की एक योजना का शिलान्यास तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग की ₹57.15 करोड़ की दो योजनाओं का लोकार्पण किया गया। इन योजनाओं से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होने के साथ ही स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा, पर्यटन एवं अन्य क्षेत्रों से संबंधित इन विकास कार्यों का लाभ आमजन को मिलेगा।
6
8
780
जिलाधिकारी गौरव कुमार ने प्रदेश एवं जनपदवासियों को प्रकाश पर्व दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि प्रकाश, उमंग और उल्लास का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली लेकर आए।
1
44
उन्होंने सभी से आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे की भावना को मजबूत करते हुए स्वच्छ, सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल दीपावली मनाने का संकल्प लेने की अपील की।
13
जनपद चमोली में मौन पालन से काश्तकारों की बढ़ी आय, वर्ष 2025-26 में करीब 125 कुंतल शहद का उत्पादन और विपणन। #Chamoli #Uttarakhand
32
DIPR Chamoli_Badrinath retweeted
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड फिल्म नीति-2024 के अंतर्गत वर्ष 2024 एवं 2025 के लिए चयनित फिल्मों एवं कलाकारों को उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कार प्रदान किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है। इसके तहत उत्तराखण्डी सिनेमा और फिल्म जगत में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कलाकारों, निर्देशकों, निर्माताओं एवं तकनीकी विशेषज्ञों को सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री की स्वीकृति के अनुसार, वर्ष 2024 के लिए प्रसिद्ध लोकगायक एवं गढ़वाली संस्कृति के संवाहक श्री नरेन्द्र सिंह नेगी को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। वहीं, वर्ष 2025 के लिए प्रसिद्ध अभिनेता श्री हेमंत पाण्डेय को इस सम्मान के लिए चयनित किया गया है। दोनों विभूतियों को ₹2-₹2 लाख की पुरस्कार राशि और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया जाएगा। वर्ष 2024 के लिए उत्तराखण्ड बोली की फिल्म श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार गढ़वाली फिल्म ‘घपरोल’ के निर्माता श्री अजय ढौंडियाल को दिया जाएगा। सर्वश्रेष्ठ निर्देशक एवं पटकथा लेखक का पुरस्कार घपरोल के लिए श्री सिद्धार्थ शर्मा, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार कारा एक प्रथा के लिए श्री रमेश रावत, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार कारा एक प्रथा के लिए सुश्री शिवानी भंडारी, सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार कारा एक प्रथा के लिए श्री अजय सिंह बिष्ट, सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार जौनसारी फिल्म मेरे गांव की बाट के लिए श्रीमती मधुबाला, सर्वश्रेष्ठ गायक का पुरस्कार मेरे गांव की बाट के लिए श्री अजब सिंह तथा सर्वश्रेष्ठ सिनेमेटोग्राफर का पुरस्कार घपरोल के लिए श्री विनय चानना को प्रदान किया जाएगा। वर्ष 2025 के लिए हिंदी फिल्म श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार ‘मनु क्या करेगा’ के निर्माता शरद मेहरा को प्रदान किया जाएगा। जबकि ‘केसरी चैप्टर-2’ को विभिन्न प्रमुख श्रेणियों में सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। इस फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक श्री करण सिंह त्यागी, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता श्री अक्षय कुमार, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री सुश्री अनन्या पाण्डेय, सर्वश्रेष्ठ पटकथा लेखक श्री करण सिंह त्यागी एवं श्री अमृत पाल, सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता श्री आर. माधवन तथा सर्वश्रेष्ठ गायक श्री जुबिन नौटियाल चयनित किए गए हैं। वर्ष 2025 की उत्तराखण्डी बोली की फिल्मों में गढ़वाली फिल्म ‘रैबार’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके निर्माता श्री भगत सिंह सैनी, निर्देशक श्री सुशील उनियाल, पटकथा लेखक श्री भगत सिंह सैनी, सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता श्री राजेश नौगाई, सर्वश्रेष्ठ सिनेमेटोग्राफर श्री धर्मेन्द्र सिंह सिसोदिया को अलग-अलग श्रेणी में चयनित किया गया है। वहीं, गढ़वाली फिल्म ‘द्वि होला जब साथ’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता श्री मनीष डिमरी एवं सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री सुश्री कल्याणी गंगोला और सर्वश्रेष्ठ गायक श्री विकास भारद्वाज चयनित किए गए हैं। उत्तराखण्ड सरकार राज्य में फिल्म निर्माण को प्रोत्साहित करने, स्थानीय कलाकारों को मंच उपलब्ध कराने तथा प्रदेश की समृद्ध लोकसंस्कृति, भाषा, परंपराओं और प्राकृतिक सौंदर्य को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उत्तराखण्ड की अपनी विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान है और यहां की क्षेत्रीय फिल्मों एवं कलाकारों को प्रोत्साहन देने से स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के नए अवसर मिलेंगे। सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए ₹2 लाख, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के लिए ₹1.50 लाख तथा सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, अभिनेत्री, पटकथा लेखक, सहायक अभिनेता-अभिनेत्री, गायक एवं सिनेमेटोग्राफर के लिए ₹1-1 लाख की पुरस्कार राशि निर्धारित है। साथ ही निर्माता- निर्देशक को स्वर्ण ब्रह्मकमल और प्रशस्ति पत्र जबकि अन्य कलाकारों और तकनीशियनों को रजत ब्रह्मकमल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। पुरस्कारों का चयन निर्णायक मंडल की संस्तुति के अनुसार किया गया है।
5
6
583