ये बात हवाओं को बताये रखना,
रोशनी होगी चिरागों को जलाये रखना,
लहू देकर जिसकी हिफाज़त हमने की,
ऐसे तिरंगे को सदा दिल में बसाये रखना
#DelhiMetro#RepublicDay#RepublicDay2019
गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशन कुछ देर के लिए बंद रहेंगे। इन चारों में आइटीओ, दिल्ली गेट, लाल किला, जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन शामिल हैं। इन मेट्रो स्टेशनों के कुछ गेट सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक के लिए बंद रहेंगे। इनको सुरक्षा के लिहाज से बंद किया गया है।