रावण (@Dashanan_) header
रावण (@Dashanan_) profile picture

शम्भो!

Joined December 2014
Photo by रावण (@Dashanan_)Photo by रावण (@Dashanan_)Photo by रावण (@Dashanan_)Photo by रावण (@Dashanan_)Photo by रावण (@Dashanan_)Photo by रावण (@Dashanan_)Photo by रावण (@Dashanan_)Photo by रावण (@Dashanan_)Photo by रावण (@Dashanan_)Photo by रावण (@Dashanan_)
तुम एक भूल-भुलैया हो आकाशगंगा में नक्षत्रों का जंगल और मैं तुममें होकर भी तुम्हें ढूँढते ढूँढते थक कर पत्थर का परिंदा हो जाऊँगा एक दिन फिर भला तुम मुझे क्यों ढूँढोगी अंधेरे की बारिश में गुमशुदा पत्थर के उस कबूतर को जिसे तुमने कभी देखा ही नहीं! – चन्द्रकान्त देवताले
2
38
104
यथा सर्वे प्रभिद्यंते हृदयस्येह ग्रंथय: | अथ मर्त्योSमृतो भवत्येतावद्ध्यनुशासनम् || (१५) #कठोपनिषद् • जब हृदय की संपूर्ण ग्रंथियों का भेदन हो जाता है तो अपने जीवनकाल में ही मरणधर्मा जीव अमर हो जाता है।
1
5
481
यह कैसे हो सकता है, कि कोई अपना रास्ता चुने भी और उस पर अकेला भी ना हो? — अज्ञेय
1
11
541
What you think are controlling, is controlling you.
410
मैं पाता हूँ कि यह धरती छोटी पड़ गई है अपनी असंख्य और अकबकाई मनुष्यता के लिए जहाँ हर कोई एक-दूसरे की जगह हड़प लेना चाहता है और जगह बचती नहीं है किसी की स्मृतियों के लिए ख़ुद स्मृति की भी नहीं। और जब स्मृति खो जाती है पागल हिंसाओं का युग आता है। - दिलीप चित्रे
2
5
512
सर्वधर्मान्परित्यज्य मामेकं शरणं व्रज।
1
1
941
एक उम्र में यह विचार ही बहुत रुआँसा लगता है कि कोई ख़ाली-खाली-सा होकर तुम्हारी प्रतीक्षा कर रहा हो... एक संग बहुत सुख-सा भी होता है- बाद में।... और यह असम्भव-सा लगता है कि जिस घड़ी तुम सो रहे हो उस घड़ी कोई तुम्हारी बाट जोह रहा हो... वे दिन | निर्मल वर्मा
3
4
815
इस समय जो भी कहीं भी किसी को भी पुकारता है मेरी ओर से तुम्हें पुकारता है : ब्रह्मारण्य में भटक गया देवता, डार से बिछुड़ गई बलाका, अपनी कविता के सुनसान में बैठा अधेड़ कवि, फूलों की चकाचौंध में दब गई पत्तियाँ, आधी रात को रेगिस्तान में आया अंधड़,
1
2
1
635
बारिश में भीगता सही-सलामत घर लौटने की दुआ माँगता बूढ़ा, आराधना के बीच सही मंत्र भूल गया पुरोहित, अपने अकेले होने की ऊब से उकताया हुआ ईश्वर— सब मेरी ओर से तुम्हें पुकारते हैं। ~ अशोक वाजपेयी
1
1
487
उजले उजले से कफ़न में सहर ए हिज्र ‘फ़िराक़’, एक तस्वीर हूँ मैं रात के कट जाने की! — फ़िराक़ गोरखपुरी
1
570
कुछ ऐसी बात न थी तुझसे दूर हो जाना, ये बात अलग है कि रह-रह के दर्द होता था.. — फ़िराक़ गोरखपुरी
1
3
562
जब कोई व्यक्ति जीता है, हम अक्सर उसका चेहरा अपने चौखटे में जड़ लेते हैं, पर मृत्यु सहसा इस जड़ चौखटे के फ़्रेम को तोड़ देती है, और वह 'चेहरा' अपने को बने-बनाए सींखचों से मुक्त करके बाहर निकल आता है, और वह जिसे हम 'एक' समझ बैठे थे, वह अनेक चेहरों में बँटता जाता है।
1
3
6
1,177
हर चेहरे की अपनी स्मृति, और हर स्मृति का अपना चेहरा, कैसा अजीब विरोधाभास है -मृत्यु जिसे हम ठहराव समझते थे, वहाँ से जीवन सहस्र छवियों में बहता दिखायी देने लगता है। – निर्मल वर्मा
1
5
939
एक वस्तु का अपना प्राकृतिक गुण होता है। व्यक्ति का भी अपना प्राकृतिक गुण होता है। मूल्य व्यक्ति और वस्तु के प्राकृतिक गुण का न लगाया जाकर प्राय: दूसरों की उस गुण को बेचने की शक्ति का लगाया जाता है।
1
2
7
1,237
संसार में जितने धनी व्यक्ति हैं, उनमें से अधिकांश दलाली करके वस्तु या व्यक्ति के गुण को बेचने में माध्यम बन कर धन कमाते हैं। यह दलाली वस्तु और व्यक्ति के वास्तविक मुल्यांकन और मूल्य ग्रहण में बाधा है। डायरी, मोहन राकेश।
1
1
969
जब भगत सिंह फाँसी के तख़्ते की ओर बढ़े तो अहिंसा ही थी उनका सबसे मुश्किल सरोकार अगर उन्हें क़बूल होता युद्ध सरदारों का न्याय तो वे भी जीवित रह लेते बर्दाश्त कर लेते धीरे-धीरे उजड़ते रोज़ मरते हुए लाहौर की तरह बनारस अमृतसर लखनऊ इलाहाबाद कानपुर और श्रीनगर की तरह। — आलोकधन्वा
2
5
1,665
कश्चित् कस्यचिन्मित्रं, न कश्चित् कस्यचित् रिपु:। अर्थतस्तु निबध्यन्ते, मित्राणि रिपवस्तथा॥ #नीति #सुप्रभात
1
5
1,086
पहुँचा हुजूर-ए-शाह हर एक रंग का फ़क़ीर, पहुँचा नहीं जो, था वही पहुँचा हुआ फ़क़ीर.. — शुजा ख़ावर
1
6
14
1,786
बचपन में किसी वृक्ष-मित्र ने कहा था देखो हम कितने हैं, कितनी पत्तियां हैं! पत्तियों की जगह लेखक के शब्दों को रख लेना शाखाओं की जगह पुस्तकें.. फिर चुप से चल देना। — अनिरुद्ध उमठ
3
11
1,661
वे जाल नहीं बुनते बस जल कम करते जाते हैं बाद इसके जब तुम तड़पते हो गर्म रेत पर वे तुम्हारी विपत्तियों का मज़ा लेते हैं और जब तुम नहीं रहते तब तुम उनके और भी काम के हो जाते हो। — अविनाश मिश्र
1
4
1,403