DEVENDRA GUPTA retweeted
#छोटा_दरवाज़ा
@ChhotaDarwaza
साथी सो न कर कुछ बात !
पूर्ण कर दे वह कहानी
जो शुरू की थी सुनानी
आदि जिसका हर निशा में
अन्त चिर अज्ञात
साथी सो न कर कुछ बात !
बात करते सो गया तू
स्वप्न में फिर खो गया तू
रह गया मैं और
आधी रात आधी बात
साथी सो न कर कुछ बात ! 🦋
#हरिवंश_राय_बच्चन
DEVENDRA GUPTA retweeted
एक पीली #शाम
पतझर का ज़रा अटका हुआ पत्ता
शांत
मेरी भावनाओं में तुम्हारा मुखकमल
कृश म्लान हारा-सा
(कि मैं हूँ वह
मौन दर्पण में तुम्हारे कहीं?) 🦋
~ शमशेर बहादुर सिंह
#छोटा_दरवाज़ा
@Officeofdarknes
DEVENDRA GUPTA retweeted
हमेशा के लिए
कुछ भी नहीं इस दुनिया में,
ये दुनिया भी नहीं हमेशा के लिए...
ये जानते हुए भी,
कहा मैंने तुमसे कि
मैं साथ हूँ तुम्हारे, हमेशा...! ❤️
क्योंकि कुछ रहे या न रहे,
कुछ मिले या न मिले,
प्रेम हमेशा रहेगा...!!
❣️━━━━━♡━━━━❣️
DEVENDRA GUPTA retweeted
#छोटा_दरवाज़ा
उफ़ !
ये जाते #नवंबर की सर्दियां
सितम ये जुदाई के पल
काश !
ये सर्द उंगलियां
उलझे होते तेरी जुल्फ़ों से...🦋
~ बिमला वर्मा
**गङ्गातरङ्गरमणीयजटाकलापं
गौरीनिरन्तरविभूषितवामभागम्।
नारायणप्रियमनङ्गमदापहारं
वाराणसीपुरपतिं भज विश्वनाथम्॥**
1
3
78
DEVENDRA GUPTA retweeted
है कहीं पलकों तले अक्स तेरा...!!
ये शिकवे शिकायतें तो बस पर्दादारी ह...
#Samishtha_211
DEVENDRA GUPTA retweeted
परम प्रेम है नाम का तेरे राधे उनके मन में,
तुम बिन कैसे रास रचाये, कान्हा किसी चितवन में।
बंसी के धुन पर है थिरकत, पायल तेरे प्यारे,
तेरे दो नैनो में खोए सुध बुध उनके सारे।
अलबेला है कान्हा राधे, मन है उसका चंचल,
पर धड़कन में तुम हो राधे, चलती सांसों में हर पल।🦋
~ योगांक सिंह
DEVENDRA GUPTA retweeted
माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय, बलरामपुर में कुलपति श्री रविशंकर सिंह जी के साथ आज मिशन शक्ति 6.0 अभियान का शुभारंभ एवं सेवा संकल्प अभियान का समापन तथा पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में प्रभाग किया।
“नारी सुरक्षित हो, बेटी आत्मनिर्भर हो, सेवा हमारी कार्यसंस्कृति बने।”
@CMOfficeUP
DEVENDRA GUPTA retweeted
#छोटा_दरवाज़ा
#सियासत
गर हवा का मज़हब होता
और पानी की होती जात
कहाँ पनप पाता फिर इन्सां
मौत दे जाती मुसलसल मात...
जो समय का धर्म होता
किसी बिरादरी की होती बरसात
वक़्त के गलियारों में फिर
कौन बिछाता सियासती विसात...? 🦋
~ सुलोचना वर्मा
DEVENDRA GUPTA retweeted
2016 में राहुल गांधी ने कहा था:
“PayTM — Pay To Modi.”
उस वक्त शायद बात समझ नहीं आई थी…
लेकिन राहुल गांधी की दूरदृष्टि को नज़रअंदाज़ करना आसान नहीं। 🔥
ग्रामीण क्षेत्रों में मनमानी अघोषित कटौती दिन हो या रात सरकार को कोई चिंता नहीं है, विपक्ष से मतलब नहीं है। जनता राम भरोसे जय सियाराम है।
@myogiadityanath @aksharmaBharat @RahulGandhi @yadavakhilesh
1
25
DEVENDRA GUPTA retweeted
#छोटा_दरवाज़ा
#प्रणय बेला की
साध लिए
जीवन का असाध्य क्षण
देखो कैसे बीत गया...
आँखों में बदली
छाई रही
और सावन सूखा बीत गया... ✍🏽🦋
~ बिमला वर्मा
DEVENDRA GUPTA retweeted
कदर किरदार की होती है, वरना-
कद में तो साया भी इंसान से बड़ा होता है...!!!
#ॐ_श्री_कैलाश_पतेय_नमः
#ॐ_नमः_पार्वती_पतिये_हर_हर_महादेव
#ॐ_श्री_गौरी_शंकराय_नमः
#ॐ___नमः___शिवाय
🙏🙏🙏
DEVENDRA GUPTA retweeted
तुम हँसती बहुत हो
इंच भर कहती हो.. गज भर हँसती हो
सब कहते है -
जब तुम खिलखिलाकर हँसती हो
तो चारों तरफ़ फूल से झरते है
पानी भरे खेत में धान सा रोपती है तुम्हारी हँसी
तुम्हारी हँसी में सुनाई देती है -
साँझ ढले घर लौटते बैलों की गले की घंटियाँ
तुम्हारी हँसी में छुपे हैं सरोद के सुर
कोरे कैनवास पर सातों रंग बिखेरती है
तुम्हारी हँसी... 🦋
~ Instagram
Video courtesy : @DrManeeshMishra
DEVENDRA GUPTA retweeted
जा रहे तुम, अब हृदय का,
द्वार प्रतिबंधित रहेगा।
अन्य का इस देहरी पर,
आगमन वर्जित रहेगा!
हर नए पदचाप पर प्रिय,
यह हृदय कम्पित रहेगा।
आगमन वर्जित रहेगा!
मन तुम्हारे लौटने का,
अंत तक इच्छित रहेगा।
आगमन वर्जित रहेगा!
जो न सह पाया तपन वो,
प्रेम से वंचित रहेगा।
आगमन वर्जित रहेगा!
II जय श्री कृष्ण ll
#माधव ♥️
DEVENDRA GUPTA retweeted
#छोटा_दरवाज़ा
तुझे कैसे भूल जाऊं ?
अब उम्र की ढलान उतरते हुए मुझे
आती है तेरी याद‚ तुझे कैसे भूल जाऊं ?
गहरा गये हैं खूब धुंधलके निगाह में
गो राहरौ नहीं हैं कहीं‚ फिर भी राह में
लगते हैं चंद साए उभरते हुए मुझे
आती है तेरी याद‚ तुझे कैसे भूल जाऊं ? 🦋
#दुष्यंत_कुमार
























