Devender Kadyan (@DevenderKadyan_) header
Devender Kadyan (@DevenderKadyan_) profile picture

M.L.A Ganaur| Chairman - Mannat Group of Hotels| Sr. Vice President of Wrestling Federation of India

Ganaur, India
Joined September 2013
अविचल संकल्प, निर्णायक प्रतिकार। भारतीय सेना ने #OperationSindoor में शौर्य की नई इबारत लिखी। शहीदों का बदला, राष्ट्र का सम्मान — यही है नया भारत! #IndianArmy
अविचल संकल्प, निर्णायक प्रतिकार। Unwavering Resolve, Decisive Action. #OperationSindoor #JusticeServed #IndianArmy
6
1
12
5,009
प्रथम पातशाह श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। गुरु साहिब ने पूरी मानवता को एकता, सद्भाव, सेवा और समानता का संदेश दिया। उनकी महान शिक्षाएं सदैव हमें सच्चाई और नेक रास्ते पर चलने की प्रेरणा देती रहेंगी। वाहेगुरु जी सभी के जीवन में सुख, शांति और खुशहाली बनाए रखें।
1
1
6
86
उभरते गन्नौर की बदलती तस्वीर
1
1
1
8
199
उभरते गन्नौर की बदलती तस्वीर
1
1
2
43
उभरते गन्नौर की बदलती तस्वीर
1
1
4
90
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन मुंडा जी @MundaArjun की पूज्य माताजी श्रीमती सायरा मुंडा जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। इस दुःख की घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं अर्जुन मुंडा जी एवं उनके समस्त परिवार के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को ये अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।
3
1
7
115
गांव घसौली में लगभग 1.33 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया। तालाब के सुधार से जलभराव की समस्या का समाधान होगा, वहीं गलियों और खेतों तक रास्तों के निर्माण से ग्रामीणों व किसानों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। गांवों का समग्र विकास और लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना मेरी प्राथमिकता है।
2
1
6
99
भिगान गांव में करीब 9 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नाले का शिलान्यास किया। इसके निर्माण से सोसायटी परिसर में गंदे पानी की निकासी की समस्या दूर होगी और ग्रामीणों को जलभराव से राहत मिलेगी। हमारा प्रयास है कि गांवों की मूलभूत समस्याओं का समाधान कर विकास कार्यों का लाभ सीधे लोगों तक पहुंचाया जाए।
2
1
3
115
गांव राजलू गढ़ी में 45.50 लाख के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इनमें ई-लाइब्रेरी, आर्य समाज धर्मशाला और स्टेडियम हॉल का नवीनीकरण शामिल है। मेरा मानना है की इन कार्यों से युवाओं को पढ़ाई और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। हमारा प्रयास है कि गांवों में भी शहरों जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हों।
1
1
1
9
248
दुभेटा में दादा सुलखनपाल श्योराण की प्रतिमा का अनावरण कर स्मारक पार्क का उद्घाटन किया।
3
2
6
189
उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी @myogiadityanath की पूजनीय माताजी श्रीमती सावित्री देवी जी के निधन का समाचार सुनकर मन अत्यंत व्यथित है। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं योगी जी एवं उनके समस्त परिवार के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को ये अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!
3
2
12
251
श्री खाटू श्याम जी के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर समस्त श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं। बाबा श्याम की कृपा सभी पर बनी रहे। उनके आशीर्वाद से हर जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली का वास हो। जय श्री श्याम!
2
1
4
86
भारत के महान धावक एवं ‘फ्लाइंग सिख’ के नाम से विख्यात मिल्खा सिंह जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। उन्होंने अपने कठिन परिश्रम, अदम्य इच्छाशक्ति और अटूट संकल्प से पूरी दुनिया में भारत का मान बढ़ाया। संघर्षों को पीछे छोड़कर सफलता की नई ऊंचाइयां छूने वाला उनका जीवन आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण और खेल जगत में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
2
2
7
123
गांव बड़ी में लगभग 1.50 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इनमें फिरनी के साथ नाला, श्मशान घाट, कम्युनिटी हॉल, गलियों और खेतों के रास्तों का निर्माण शामिल है। हमारा प्रयास है कि गांवों में सड़क, जल निकासी और अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाया जाए, ताकि ग्रामीणों को आवागमन से लेकर सामुदायिक आयोजनों तक हर सुविधा गांव में ही मिल सके।
2
1
8
171
वीर नारियों और बुजुर्ग सैनिकों को सम्मानित कर उनके त्याग को नमन किया। जय हिंद!
1
1
1
6
144
अद्वितीय वीरता, अदम्य साहस और मातृभूमि के प्रति समर्पण की प्रतीक वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। उनका शौर्य, त्याग और बलिदान सदैव देशवासियों को राष्ट्रसेवा और स्वाभिमान की प्रेरणा देता रहेगा। #ranilakshmibai #RaniLaxmiBai
2
1
4
95
सीनियर वर्ल्ड कुराश चैंपियनशिप में कांस्य पदक विजेता शीतल को सम्मानित किया, उनकी सफलता ग्रामीण बेटियों के लिए प्रेरणा है।
2
1
7
126
साउथ एशियन फुटबॉल (SAFF) चैंपियनशिप के फाइनल में पाकिस्तान को 2-1 से हराकर 10वीं बार खिताब जीतने पर भारतीय फुटबॉल टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने शानदार खेल और अदम्य जज्बे का परिचय देते हुए देश का गौरव बढ़ाया है। इस ऐतिहासिक जीत पर हर भारतीय को गर्व है। जय हिंद! 🇮🇳
2
1
6
81