DIPRO Rewari (@DiproRewari) header
DIPRO Rewari (@DiproRewari) profile picture

#सूचना, जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जागरूक करता है ताकि अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंच सके

Joined November 2019
Photo by DIPRO Rewari (@DiproRewari)Photo by DIPRO Rewari (@DiproRewari)Photo by DIPRO Rewari (@DiproRewari)Photo by DIPRO Rewari (@DiproRewari)Photo by DIPRO Rewari (@DiproRewari)Photo by DIPRO Rewari (@DiproRewari)Photo by DIPRO Rewari (@DiproRewari)Photo by DIPRO Rewari (@DiproRewari)Photo by DIPRO Rewari (@DiproRewari)Photo by DIPRO Rewari (@DiproRewari)
DIPRO Rewari retweeted
भारत मंडपम में अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के दौरान सजे हरियाणा पवेलियन में प्रदेश की समृद्ध विरासत, औद्योगिक सामर्थ्य और आधुनिक तकनीक का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। हरियाणा स्टेट-डे समारोह में मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने पवेलियन का अवलोकन करते हुए प्रदेश की विकास यात्रा और भविष्य की संभावनाओं पर अपने विचार साझा किए। “हरियाणा पवेलियन में पहली बार स्थापित एक्सपोर्ट कॉर्नर प्रदेश के उद्यमियों को वैश्विक बाजार से सीधे जोड़ने की पहल है। जिसे कभी छोटा राज्य समझकर इसकी क्षमता पर सवाल उठाए गए थे, आज उसी हरियाणा ने अपनी मेहनत और संकल्प से देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण स्थान बनाया है। विकसित भारत-2047 के संकल्प में हरियाणा पूरी शक्ति से योगदान देगा।” — मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी #InternationalTradeFair #Haryana #MakeInHaryana
1
19
19
1,379
DIPRO Rewari retweeted
26 नई फायर ब्रिगेड गाड़ियां जनता की सुरक्षा में समर्पित। 🚒🙏
18
39
69
2,819
DIPRO Rewari retweeted
🔴 LIVE: इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर 2026 में हरियाणा राज्य दिवस समारोह (नई दिल्ली) nitter.gq/i/broadcasts/2JQoRkpbk…
5
43
89
2,238
DIPRO Rewari retweeted
मैंने पहले भी कहा है कि जनता के हितों से खिलवाड़ और काम में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आज सिरसा में जन परिवाद समिति की बैठक में 15 शिकायतों की सुनवाई की, जिनमें से 13 का मौके पर ही निपटारा किया गया। शेष 2 मामलों में जांच कर अगली बैठक में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। विकास कार्यों में गंभीर अनियमितता और लापरवाही बरतने पर संबंधित कार्यकारी अभियंता, एमई और जेई को निलंबित करने, ठेकेदार के खिलाफ FIR दर्ज कराने, पेनल्टी वसूलने और ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश दिए। साथ ही DMC का एक माह का वेतन काटने के आदेश भी दिए। इसके आलावा, किसान भाई की शिकायत पर बीमा कंपनी को 20 दिसंबर तक भुगतान करने के निर्देश दिए। जनता के हितों से खिलवाड़ करने वालों की जवाबदेही निश्चित ही तय होगी।
25
48
95
6,223
DIPRO Rewari retweeted
बेटियां पैर नहीं छूतीं, आप तो हमारे सिर का ताज हैं। 👑 बेटी सूचिका, एशियन गेम्स में पदक जीतकर आपने हरियाणा और देश का मान बढ़ाया है। 🏅🇮🇳 आपकी इस उपलब्धि पर पूरे हरियाणा को गर्व है। खूब आगे बढ़ो बेटा, मेरा आशीर्वाद सदैव आपके साथ है। 🙏
14
131
548
7,208
DIPRO Rewari retweeted
यूथ मैराथन | कालांवाली, सिरसा 🇮🇳🏃‍♂️ Youth Marathon | Kalanwali, Sirsa 🇮🇳🏃‍♂️ #DrugsFreeHaryana #NashaMuktBharat
5
35
53
2,144
DIPRO Rewari retweeted
T-20 वर्ल्ड कप विजेता भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा रहे और हरियाणा की मिट्टी के लाल @yuzi_chahal जी का भाजपा परिवार में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन 🏏🇮🇳🪷
8
125
1,771
9,871
DIPRO Rewari retweeted
आज नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला (IITF-2026) के हरियाणा राज्य दिवस समारोह में शामिल होकर उपस्थितजनों को संबोधित किया। हरियाणा ने अपने गठन के 60 वर्षों में किसानों, श्रमिकों और उद्यमियों के परिश्रम से विकास की नई ऊंचाइयां हासिल की हैं। आज हरियाणा पवेलियन हमारी समृद्ध विरासत, सामर्थ्य और संभावनाओं को देश-दुनिया के सामने प्रस्तुत कर रहा है। प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए हमारा लक्ष्य अगले 5 वर्षों में 5 लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश और 10 लाख रोजगार के अवसर सृजित करना है। विरासत और विकास के संगम से हरियाणा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए हम संकल्पबद्ध हैं।
5
25
50
1,764
DIPRO Rewari retweeted
शिकायत से समाधान तक… कैसे काम करती है पूरी व्यवस्था ⁉️
66
54
4
126
4,109
DIPRO Rewari retweeted
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने सिरसा की कालांवाली विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए ₹1 करोड़ देने की घोषणा की। "क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने और जन आकांक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।" #Haryana #NayabSinghSaini #ViksitHaryana
1
26
29
2,057
DIPRO Rewari retweeted
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला (IITF-2026) में हरियाणा राज्य दिवस समारोह में शिरकत की। "हरियाणा पवेलियन प्रदेश की समृद्ध विरासत, औद्योगिक सामर्थ्य और विकास की संभावनाओं को देश-दुनिया के सामने प्रस्तुत कर रहा है। सरकार का लक्ष्य अगले 5 वर्षों में ₹5 लाख करोड़ से अधिक निवेश आकर्षित करना और 10 लाख रोजगार के अवसर सृजित करना है।" #Haryana #IITF2026 #NayabSinghSaini
2
29
37
4,685
DIPRO Rewari retweeted
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश अपनी गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत पर गर्व कर रहा है। सोमनाथ, काशी विश्वनाथ धाम, अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर, उज्जैन का महाकाल लोक और सागर में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी का भव्य स्मारक इसी सांस्कृतिक पुनर्जागरण के प्रतीक हैं। इसी गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए हरियाणा सरकार कुरुक्षेत्र को विश्वस्तरीय धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित कर रही है। — मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP #NayabSinghSaini #Kurukshetra #CulturalHeritage
1
32
36
2,208
DIPRO Rewari retweeted
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने जन परिवाद समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए 15 शिकायतों की सुनवाई की, जिनमें से 13 का मौके पर ही निपटारा किया। विकास कार्यों में अनियमितता पर कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित अधिकारियों को निलंबित करने, ठेकेदार के खिलाफ FIR दर्ज करने और ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश दिए। साथ ही, अधूरे कार्यों को समयबद्ध पूरा करने के आदेश दिए। लापरवाही और भ्रष्टाचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। – मुख्यमंत्री #NayabSinghSaini #Haryana #JanSamvad
7
38
1
40
3,138
DIPRO Rewari retweeted
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने 'हरियाणा उदय' कार्यक्रम के तहत सिरसा जिले के कालांवाली में आयोजित #DrugsFreeHaryana यूथ मैराथन के 5, 10 और 21 किलोमीटर दौड़ के विजेताओं को सम्मानित किया। साथ ही युवाओं को खेल और शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। #NashaMuktBharat
18
39
72
8,161
DIPRO Rewari retweeted
अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के तहत 18 से 20 दिसंबर तक हरियाणा के सभी जिला मुख्यालयों पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 20 दिसंबर को सभी जिलों में गीता शोभायात्रा निकाली जाएगी और 1,800 विद्यार्थी सामूहिक रूप से गीता का वैश्विक पाठ करेंगे। इसके साथ ही प्रदेशभर की ग्राम पंचायतों द्वारा अपने-अपने तीर्थ स्थलों पर सायंकाल दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा। #InternationalGitaMahotsav #GitaMahotsav2026 #Haryana
1
38
45
2,745
DIPRO Rewari retweeted
मेरा हरियाणा, #DrugsFreeHaryana हो... यह हम सभी का संकल्प है, प्रदेश के युवाओं का संकल्प है! यूथ मैराथन के लिए 1 लाख 40 हजार से अधिक प्रतिभागियों के पंजीकरण से कालांवाली की धरती पर जो जबरदस्त जनसैलाब उमड़ा इसके लिए मैं सभी का आभार प्रकट करता हूँ। हरियाणवी युवा अपनी ताकत को सही दिशा देना जानते हैं। जिस प्रदेश के युवाओं के कदमों में रफ्तार हो, आंखों में सपने हों और हृदय में संकल्प हो, उसके भविष्य को कोई अंधेरा कभी रोक नहीं सकता। #NashaMuktBharat
37
60
122
3,088
DIPRO Rewari retweeted
सिरसा मैराथन के माध्यम से हरियाणा ने स्वस्थ, सशक्त और नशामुक्त समाज का संकल्प दोहराया। कालांवाली में आयोजित इस मैराथन में 1.40 लाख से अधिक लोगों ने पंजीकरण करवाकर उत्साहपूर्वक भागीदारी की। मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने युवाओं को नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा और सामर्थ्य का सकारात्मक उपयोग करने का संदेश दिया। #NashaMuktHaryana #DrugFreeHaryana #HaryanaGovernment
3
38
43
3,479
DIPRO Rewari retweeted
महान वीरांगना झलकारी बाई की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन। #JhalkariBai
7
29
1
48
5,529
DIPRO Rewari retweeted
सिरसा मैराथन के दौरान अन्नदाताओं ने आत्मीयता से कहा, “जी, धान हमने आपके लिए रखे हैं।” 🌾 अपने खेत की फसल दिखाते हुए उन्होंने बताया कि MSP पर खरीद, फसल का अच्छा भाव और खातों में सीधे भुगतान मिलने से उन्हें आर्थिक मजबूती और खुशहाली मिली है। ❤️ किसान भाइयों का यह स्नेह और सम्मान मेरे लिए अनमोल है। किसान का बेटा होने के नाते मिट्टी से जुड़ा यह अपनापन सीधे दिल तक पहुंचता है। उनके विश्वास और भावनाओं को हृदय से नमन। 🙏 #DrugsFreeHaryana #NashaMuktBharat
117
110
1
163
3,231
DIPRO Rewari retweeted
म्हारी माताओं ने खिलाई दही-चीनी 🙏 कोई मां नहीं चाहती उसका बेटा नशे की गिरफ्त में आए, कोई बहन नहीं चाहती उसका भाई नशे के चंगुल में फंसे। माताओं का आशीर्वाद और म्हारे युवाओं का जोश… हरियाणा नशे के खिलाफ यह लड़ाई जीत रहा है। #DrugsFreeHaryana #NashaMuktBharat
144
119
1
174
2,956