A District Magistrate (DM) in India holds a crucial role in ensuring the effective administration and governance of the district

Amethi Uttar Prdeash India
Joined November 2019
आज दिनांक 27.10.2026 को कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की समीक्षा बैठक आयोजित कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सर्वाधिक असंतुष्ट फीडबैक प्राप्त करने वाले विभागों को विशेष रूप से निर्देशित किया गया कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें तथा शिकायतकर्ता को की गई कार्रवाई से संतुष्ट करें। जनशिकायतों का प्रभावी समाधान एवं शिकायतकर्ता की संतुष्टि हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। #Amethi #IGRS #Jansunwai
414
आज दिनांक 27.10.2026 को आगामी दीपावली पर्व के दृष्टिगत जनपद में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने एवं मिलावट पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा भादर, दुर्गापुर, रामगंज, छीड़ा एवं ढेमा बाजार में मिठाई की दुकानों, होटल एवं ढाबों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुर्गापुर में राजभोग मिठाई का नमूना लेकर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा गया। विभिन्न प्रतिष्ठानों में पाई गई कमियों पर सुधार सूचना जारी करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि खाद्य सुरक्षा मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराएं। कमियां दूर न करने एवं नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। त्योहार के दौरान आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। निरीक्षण अभियान निरंतर जारी रहेगा। #Amethi #FoodSafety
1
2
518
आज दिनांक 27.10.2026 को जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों के क्रम में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, गौरीगंज में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जनपद में 3,650 प्रगणकों एवं 615 पर्यवेक्षकों को 68 फील्ड ट्रेनरों द्वारा प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान घर-घर जाकर सूचनाओं के संकलन, विवरणों की शुद्धता एवं निर्धारित प्रक्रियाओं के अनुपालन पर विशेष जोर दिया जा रहा है। 📌 16 से 30 नवंबर 2026 तक स्वगणना तथा 01 दिसंबर 2026 से 04 जनवरी 2027 तक घर-घर जाकर जनसंख्या की गणना की जाएगी। सभी संबंधित कार्मिकों को जनगणना कार्य पूरी गंभीरता, सावधानी एवं जिम्मेदारी के साथ संपन्न कराने के निर्देश दिए गए। #Census2027 #Amethi
3
9
1,300
आज दिनांक 27.10.2026 को तहसील गौरीगंज परिसर स्थित ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस (स्ट्रांग रूम) की बाह्य सुरक्षा व्यवस्था का मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में स्थलीय निरीक्षण किया तथा सीसीटीवी कंट्रोल रूम का अवलोकन कर सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ईवीएम/वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा के दृष्टिगत सभी आवश्यक व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित करते हुए नियमित निगरानी एवं सतर्कता बनाए रखें। #Amethi #ElectionCommission @ECISVEEP @ceoup
1
4
777
आज दिनांक 27.10.2026 को कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान जनसामान्य की शिकायतों को सुनकर संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
7
2,029
आज दिनांक 26.10.2026 को पुलिस अधीक्षक के साथ संयुक्त रूप से दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दृष्टिगत विकासखंड जगदीशपुर अन्तर्गत आम घाट का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। घाट पर विसर्जन को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु साफ-सफाई, सफाई कर्मचारियों की तैनाती, पर्याप्त डस्टबिन, मोबाइल टॉयलेट, प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरा, पी0ए0 सिस्टम, नाव-नाविक, गोताखोर, बैरिकेडिंग, सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि श्रद्धालुओं की सुविधा, स्वच्छता एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखते हुए सभी व्यवस्थाएं निरंतर प्रभावी बनाए रखें। वर्तमान में आम घाट पर दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो रहा है। #Amethi
1
1
16
1,037
आज दिनांक 26.10.2026 को पुलिस अधीक्षक के साथ संयुक्त रूप से दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दृष्टिगत तहसील मुसाफिरखाना अन्तर्गत इसौली घाट का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। घाट पर विसर्जन को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु साफ-सफाई, सफाई कर्मचारियों की तैनाती, पर्याप्त डस्टबिन, मोबाइल टॉयलेट, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि श्रद्धालुओं की सुविधा, स्वच्छता एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखते हुए सभी व्यवस्थाएं निरंतर प्रभावी बनाए रखें। वर्तमान में इसौली घाट पर दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो रहा है। #Amethi
1
4
12
5,888
जनगणना-2027 के सफल एवं व्यवस्थित संचालन हेतु जनपद अमेठी में प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण प्रारंभ हो गया है। फील्ड ट्रेनरों द्वारा कार्मिकों को जनगणना संबंधी आवश्यक प्रक्रियाओं एवं दिशा-निर्देशों की जानकारी दी जा रही है। 📌 16 से 30 नवंबर 2026 तक नागरिक आनलाइन पोर्टल के माध्यम से स्वगणना कर सकेंगे। इसके उपरांत 01 दिसंबर 2026 से 04 जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर जनसंख्या की गणना करेंगे। जनगणना की प्रक्रिया में जनसहभागिता सुनिश्चित करने एवं कार्य को समयबद्ध ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। #Census2027 #Amethi
2
3
14
6,931
आज 26.10.2026 को जनपद अमेठी में महर्षि वाल्मीकि जयंती हर्षोल्लास एवं भक्तिमय वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर जनपद के प्रमुख श्रीराम-जानकी, हनुमान मंदिरों में दीप प्रज्ज्वलन, दीपदान, अखंड रामायण पाठ एवं संकीर्तन के कार्यक्रम आयोजित हुए। आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जी की कालजयी कृति रामायण हमें धर्म, मर्यादा, सदाचार, कर्तव्यनिष्ठा एवं आदर्श जीवन की प्रेरणा देती है। आइए, उनके आदर्शों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक गौरव एवं राष्ट्र की प्रगति में सहभागी बनें। #Amethi #MaharishiValmikiJayanti
2
14
1,034
आज दिनांक 26.10.2026 को कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027, निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण एवं जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल कराना सुनिश्चित करें। 01.01.2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं एवं महिला मतदाताओं के पंजीकरण पर विशेष ध्यान दें। विद्यालयों में विशेष शिविर लगाकर फार्म-6 भरवाए जाएं तथा व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाए। जनगणना कार्य को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने एवं दोनों महत्वपूर्ण अभियानों की तैयारियां समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। स्वच्छ एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण निर्वाचन का आधार है। #Amethi #SVEEP #Census2027
2
13
4,242
आज दिनांक 24.10.2026 को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक में संबंधित अधिकारियों को उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता पर निस्तारण, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने, निवेश मित्र पोर्टल के लंबित प्रकरणों का शीघ्र समाधान तथा एमओयू को धरातल पर उतारने के निर्देश दिए। औद्योगिक क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित कर रोजगार सृजन को गति दी जाए। #Amethi
2
1
13
1,469
आज दिनांक 24.10.2026 को आगामी मूर्ति विसर्जन कार्यक्रमों को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में पुलिस अधीक्षक के साथ संयुक्त रूप से समीक्षा बैठक कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विसर्जन घाटों एवं मार्गों पर साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग, नाव एवं नाविकों की उपलब्धता तथा ढीले विद्युत तारों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। विसर्जन मार्गों एवं घाटों के आसपास मीट-मांस, अंडे व मदिरा की दुकानें बंद रखने तथा डीजे का संचालन निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित कराया जाए। अराजक तत्वों पर सतर्क निगरानी, सोशल मीडिया पर अफवाहों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई तथा विसर्जन मार्गों पर घूम रहे निराश्रित गोवंशों को गौशालाओं में संरक्षित करने के निर्देश भी दिए। सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध तैयारियां पूर्ण करें। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, जनसुविधा एवं जनपद में शांति-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। #Amethi #जनसुरक्षा
2
10
961
जनपद अमेठी में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन संख्या 58 के निकट, ऊंचगांव एवं सेवरा के पास लगभग 250 हेक्टेयर भूमि पर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर विकसित किया जाएगा। प्रथम चरण में 148 हेक्टेयर भूमि के क्रय एवं अधिग्रहण की कार्रवाई पूर्ण हो चुकी है, जबकि शेष 102 हेक्टेयर भूमि के क्रय की प्रक्रिया प्रस्तावित है। जिसका पुलिस अधीक्षक के साथ संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण किया एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस परियोजना से औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहन मिलेगा तथा औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के माध्यम से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होने और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी। हमारा प्रयास है कि परियोजना से संबंधित कार्यवाही समयबद्ध ढंग से आगे बढ़े और अमेठी औद्योगिक विकास के नए अवसरों से जुड़े।
5
32
3,906
आज दिनांक 24.10.2026 को आगामी दीपावली एवं अन्य त्योहारों के दृष्टिगत जनसामान्य को सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने हेतु खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया। ग्राम पूरे जहां, राजा फतेहपुर स्थित मिठाई निर्माण इकाई के निरीक्षण के दौरान फफूंदी लगी मिठाइयां एवं मिल्क छेना सहित लगभग 150 किलोग्राम मिठाइयां, जिनका अनुमानित मूल्य ₹40,000 है, मौके पर नष्ट कराई गईं। कारखाने में गंदगी पाए जाने पर संचालक को सुधार सूचना जारी की गई है। कमियों का सुधार न होने पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं जनस्वास्थ्य से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। आमजन को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए निरीक्षण अभियान निरंतर जारी रहेगा। #Amethi #FoodSafety
2
1
16
1,141
आज दिनांक 24.10.2026 को किसानों को गुणवत्तायुक्त बीजों की उपलब्धता एवं निर्धारित दर पर बिक्री सुनिश्चित कराने के लिए कृषि विभाग की टीमों द्वारा 22 बीज प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर 15 बीज नमूने लिए गए। अभिलेख अपूर्ण एवं रेट बोर्ड न पाए जाने पर 10 विक्रेताओं को चेतावनी जारी की गई। समस्त बीज विक्रेता स्टॉक बोर्ड पर बीज की उपलब्ध मात्रा एवं बिक्री दर अंकित करने तथा अभिलेख पूर्ण रखने के निर्देशों का अनिवार्य रूप से अनुपालन करें। नियमों की अनदेखी पर बीज नियंत्रण आदेश, 1983 के अंतर्गत विधिक कार्रवाई की जाएगी।
5
1,061
आज दिनांक 24.10.2026 को एआरटीओ कार्यालय, अमेठी का आकस्मिक निरीक्षण कर लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया, कर वसूली, वाहन पंजीकरण एवं फिटनेस से संबंधित लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। लाइसेंस पत्रावलियों में मिली खामियों पर असंतोष व्यक्त करते हुए टेस्टिंग के फोटोग्राफ एवं रिपोर्ट अनिवार्य रूप से संलग्न करने के निर्देश दिए। सितंबर माह में जारी 10 लाइसेंसों की पत्रावलियों में कमियां मिलने पर संबंधित को चेतावनी दी तथा कई माह से लंबित अभ्यर्थी के प्रकरण का तत्काल निस्तारण कर वरिष्ठ सहायक के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। कर वसूली में तेजी लाने, सभी लंबित प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित करने तथा कार्यालय परिसर में अनाधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए। स्पष्ट किया कि कोई भी पत्रावली अनावश्यक रूप से लंबित न रहे और कार्यालय में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। #Amethi
1
2
9
8,682
आज दिनांक 24.10.2026 को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में छूटे हुए एवं प्रथम बार मतदाता बनने वाले युवाओं के पंजीकरण हेतु जनपद के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविरों का का आयोजन किया गया। इसी क्रम में पूर्व माध्यमिक विद्यालय देवीपाटन अमेठी में शिविर का निरीक्षण कर बीएलओ व सुपरवाइजर से प्राप्त फार्मों एवं पंजीकरण की प्रगति की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए। सभी पात्र नए मतदाताओं, छूटे हुए मतदाताओं एवं महिला मतदाताओं का पंजीकरण सुनिश्चित करने तथा बुलावा टोलियों के माध्यम से व्यापक जागरूकता फैलाने पर जोर दिया। प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल हो और लोकतंत्र में जनभागीदारी निरंतर मजबूत बने। @ECISVEEP @ceoup
1
11
4,487
आज दिनांक 24.10.2026 को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में जनपद अमेठी के सभी मतदेय स्थलों पर छूटे हुए मतदाताओं एवं युवा मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित किए जाने हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में सभी संबंधित बीएलओ व सुपरवाइजर उपस्थित हैं। अभियान के तहत पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं, महिला मतदाता तथा मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे पात्र नागरिकों का पंजीकरण, नाम विलोपन, संशोधन एवं निवास परिवर्तन की स्थिति में पता अपडेट करने हेतु आवेदन प्राप्त किया जा रहे हैं। #Amethi
1
4
1,126
आज दिनांक 24.10.2026 को कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान जनसामान्य की शिकायतों को सुनकर संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
7
1,559