Expose Now (@ExposeNowNews) header
Expose Now (@ExposeNowNews) profile picture

Your source for fearless news. We cover deep research insights, investigative stories, sting operations, and the latest breaking updates.

Joined December 2025
Photo by Expose Now (@ExposeNowNews)Photo by Expose Now (@ExposeNowNews)Photo by Expose Now (@ExposeNowNews)Photo by Expose Now (@ExposeNowNews)Photo by Expose Now (@ExposeNowNews)Photo by Expose Now (@ExposeNowNews)Photo by Expose Now (@ExposeNowNews)Photo by Expose Now (@ExposeNowNews)Photo by Expose Now (@ExposeNowNews)Photo by Expose Now (@ExposeNowNews)
#Karauli 88 ग्राम पंचायतों में किसके सिर सजेगा सरपंच का ताज? नतीजों का काउंटडाउन शुरू! @DmKarauli @KarauliPolice #ExposeNow #PanchayatElection2026
4
286
#Jaipur कब पूरी होगी मांग? मंत्री के WhatsApp पर कर्मचारियों की दस्तक! @AvinashGehlot_ @RajCMO #ExposeNow #4thgrade #चतुर्थ_श्रेणी_कर्मचारी
40
122
24
112
5,122
हनुमान बेनीवाल का बड़ा सियासी हमला: IAS शिखर अग्रवाल मामले में सीधे CM भजनलाल शर्मा पर उठाए सवाल, अशोक गहलोत और सचिन पायलट की चुप्पी पर कांग्रेस को बताया 'डरपोक'! @hanumanbeniwal @RLPINDIAorg #Rajasthan #ShikharAgarwal #ViralVideo
1
8
343
राजस्थान में 'प्रधानमंत्री कुसुम योजना' ने किसानों की तकदीर और तस्वीर दोनों बदल दी है। इस योजना ने किसानों को खेती के साथ-साथ ऊर्जा उत्पादन का एक शानदार अवसर दिया है। कभी सिंचाई के लिए बिजली की किल्लत और कटौती से जूझने वाले किसान आज अपने खेतों में फसल उगाने के साथ सौर ऊर्जा (Solar Energy) से बिजली भी पैदा कर रहे हैं। योजना का लाभ उठाकर किसान अब 'अन्नदाता' के साथ-साथ 'ऊर्जादाता' भी बन गए हैं। इससे न केवल उनकी आमदनी में भारी इजाफा हो रहा है, बल्कि वे प्रदेश की बिजली जरूरतों को पूरा करने में भी अहम भागीदारी निभा रहे हैं। 'Expose Now' ने ऐसे ही कुछ प्रगतिशील किसानों से खास बातचीत की, जिन्होंने अपनी सफलता की कहानी साझा करते हुए बताया कि कैसे यह योजना उनके परिवार और पूरे गांव के लिए बदलाव और प्रेरणा की एक बड़ी मिसाल बन गई है। @JVVNLCCare @artizzzz @mnreindia #PMKusumYojana #RajasthanFarmers #SolarEnergy #AgricultureNews #RajasthanNews
2
2
14
810
#Karauli चुनाव में गड़बड़ी रोकने के लिए पुलिस मुस्तैद, DM-SP ने लिया सुरक्षा का जायजा! @DmKarauli @KarauliPolice #ExposeNow #PanchayatElection2026
7
600
दौसा: राजस्थान में दौसा जिला परिषद चुनाव ने एक नया और दिलचस्प सियासी मोड़ ले लिया है। प्रशासनिक रुतबा और सरकारी बंगले की सुख-सुविधाएं छोड़कर एक आईएएस अफसर की पत्नी अब सीधी गांव की पथरीली सड़कों पर चुनाव प्रचार करने उतर आई हैं। पंजाब कैडर के वरिष्ठ आईएएस (1998 बैच) सुमेर सिंह गुर्जर की पत्नी पिंकी गुर्जर को भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने वार्ड संख्या 13 से अपना उम्मीदवार बनाया है। मूल रूप से दौसा के धूलकोट गांव निवासी सुमेर सिंह गुर्जर का परिवार अब प्रशासनिक गलियारों से निकलकर जनता की अदालत में है। पिंकी गुर्जर बेहद सादगी के साथ घर-घर जाकर महिलाओं और बुजुर्गों से अपने पक्ष में मतदान की अपील कर रही हैं। हालांकि, उनका यह चुनावी सफर आसान नहीं है। वार्ड 13 की इस सीट पर कांग्रेस के मजबूत उम्मीदवार कप्तान सिंह गुर्जर और निर्दलीय प्रत्याशी प्रकाश भट्ट उन्हें कड़ी टक्कर दे रहे हैं। 3 नवंबर को होने वाले तीसरे चरण के मतदान में दौसा की जनता तय करेगी कि इस हाई-प्रोफाइल और त्रिकोणीय मुकाबले में जीत का ताज किसे पहनाया जाए। #Dausa #PinkiGurjar #PanchayatChunav #Rajasthan
5
380
राजस्थान के सिरोही जिले के रहने वाले और हाल ही में राजस्थान पुलिस सेवा (RPS) में चयनित हुए बृजेश कुमार मेघवाल की कहानी कला और कर्तव्य के अनूठे संगम की मिसाल है। हाल ही में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नवचयनित राज्य सेवा अधिकारियों (बैच 2026-II) के साथ संवाद किया, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस कार्यक्रम के दौरान सीएम भजनलाल ने डांसर रहे बृजेश से एक दिलचस्प सवाल पूछा कि उन्होंने नृत्य के क्षेत्र में पहचान बनाने के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की राह क्यों चुनी और अब पुलिस की कठिन व व्यस्त दिनचर्या में वे अपनी कला और नौकरी के बीच कैसे संतुलन बनाएंगे? बृजेश ने इसका बेहद शानदार जवाब देते हुए कहा, "पुलिस सेवा और मंच पर आकर डांस करना, दोनों ही साहस का काम हैं। डांस ने मुझे जीवन में अनुशासन और फ्लेक्सिबिलिटी सिखाई है।" उन्होंने सीएम को आश्वस्त किया कि अब तक वह मंच के पार थे, लेकिन अब पुलिस सेवा में आकर अपनी कला से सीखी गई बातों का इस्तेमाल जनता की समस्याओं के समाधान और अपनी ड्यूटी को बेहतर ढंग से निभाने में करेंगे। #Sirohi #BrijeshMeghwal #Rajasthan #RPS #InspirationalStory
2
47
4,339
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा से 'पीएम-किसान सम्मान निधि' की 24वीं किस्त जारी कर दी है। दिवाली से पहले राजस्थान सहित देशभर के 9 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में दो-दो हजार रुपये की राशि (कुल 18,690 करोड़ रुपये) जमा हो गई है। इसके साथ ही कृषि भंडारण की 521 इकाइयों और 12 बागवानी क्लस्टरों का भी उद्घाटन किया गया। #Rajasthan #PMKisan #PMKisanSammanNidhi
10
306
राजस्थान के शिक्षा विभाग से एक बेहद ऐतिहासिक और अपनी तरह का पहला मामला सामने आया है, कोटा के राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय, नान्ता महल में शारीरिक शिक्षक (पीटीआई) के पद पर कार्यरत मंदोदरी चौधरी अब कानूनी और आधिकारिक रूप से 'रुद्र जाट' बन गए हैं उन्होंने राजस्थान सेवा नियम 1951 के तहत आवश्यक कानूनी प्रक्रिया और गजट नोटिफिकेशन (राजकीय राजपत्र व समाचार पत्रों में प्रकाशन) की औपचारिकताएं पूरी करते हुए अपना लिंग महिला से पुरुष में बदल लिया है, साथ ही अपना नाम भी मंदोदरी चौधरी से बदलकर 'रुद्र जाट' रख लिया है। इस कानूनी बदलाव के बाद, वरिष्ठ शासन उप सचिव (शिक्षा ग्रुप-2) विभाग के पत्र की पालना में, माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, बीकानेर के निदेशक ललित कुमार ने आधिकारिक आदेश जारी किया है इस आदेश के तहत 'ट्रांसजेंडर व्यक्ति (अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम 2019 एवं 2020' के प्रावधानों के अनुसार रुद्र जाट के सेवा अभिलेखों (Service Records) में लिंग को महिला से पुरुष में बदलने की अनुमति प्रदान कर दी गई है। निदेशालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि भविष्य में उनसे संबंधित सभी राजकीय आदेशों, पत्राचार और कार्यों में उन्हें 'रुद्र जाट' के नाम से ही संबोधित और चिह्नित किया जाएगा #Kota #Rajasthan #ViralPost
16
1,984
#karauli मौसम का मिजाज बदला, लेकिन मतदाताओं का मिजाज नहीं! @DmKarauli @KarauliPolice #ExposeNow #PanchayatElection2026
6
236
88 ग्राम पंचायतों में मतदान जारी, सुबह 10 बजे तक करौली में सबसे ज्यादा 22.13% वोटिंग! @DmKarauli @KarauliPolice #karauli #PanchayatElection2026 #ExposeNow
6
254
राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए इस बार की दीपावली बेहद खास होने वाली है। भजनलाल सरकार केंद्र की तर्ज पर राज्य के लगभग 9 लाख कर्मचारियों और 5 लाख पेंशनरों को बड़ा आर्थिक तोहफा देने की तैयारी कर रही है। वित्त विभाग में कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) और पेंशनरों की महंगाई राहत (DR) 3 फीसदी बढ़ाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। वर्तमान में राज्य में DA/DR 60 प्रतिशत है, जो इस बढ़ोतरी के बाद 63 प्रतिशत हो जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि जुलाई से अब तक की बकाया राशि कर्मचारियों के GPF (General Provident Fund) खाते में जमा होगी और दिसंबर से बढ़ी हुई राशि नकद वेतन के साथ मिलेगी। इसके साथ ही, राज्य सरकार दीपावली बोनस देने की भी पूरी तैयारी में है। सूत्रों के अनुसार, राज्य निर्वाचन आयोग और मुख्यमंत्री की मंजूरी मिलते ही अगले सप्ताह तक इसकी आधिकारिक घोषणा हो सकती है और धनतेरस से पहले कर्मचारियों के खाते में बोनस की राशि ट्रांसफर होने की संभावना है। इस फैसले का लाभ पंचायत समिति और जिला परिषद के कर्मचारियों को भी मिलेगा। #Rajasthan #DiwaliBonus #DearnessAllowance #RajasthanGovt
3
15
94
5,868
झालावाड़: राजस्थान में पंचायत चुनावों की गहमागहमी के बीच एक बेहद अनोखा और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। झालावाड़ जिले की सूमर ग्राम पंचायत में सरपंच पद की उम्मीदवार मनभर बाई चुनाव प्रचार और मतदाताओं को रिझाने में इस कदर मगन हो गईं कि वह अपनी उम्मीदवारी का सबसे जरूरी काम—नामांकन फॉर्म जमा करना—ही भूल गईं। #Jhalawar #RajasthanNews #SarpanchChunav
3
13
1,377
वर्दी भत्ता ₹7000 सालाना और ओवरटाइम की मांग, सरकार को सौंपा ज्ञापन.. #ExposeNow #RajasthanNews
4
1
12
525
करवाचौथ पर मौसम का सितम, व्रत खोलने के लिए चांद का इंतजार. #karauli
6
250
Expose Now का महा-खुलासा: राजस्थान में मासूम बच्चियों के साथ दरिंदगी का खौफनाक सच, 2 सालों में 5163 मासूम बनीं हवस का शिकार! @jaipur_police @RajGovOfficial @PoliceRajasthan exposenow.in/rajasthan-pocso…
जयपुर राजस्थान में 2 साल में पोक्सो व यौन हिंसा के 5163 मामले! पुलिस ने 3854 में चालान पेश किया तथा 1239 मामलों में लगाई FR @PoliceRajasthan #Jaipur #Rajasthan
5
266
अजमेर: राजस्थान की पहली गुर्जर महिला RAS अधिकारी रोहिणी गुर्जर के संघर्ष और कभी न हार मानने के जज्बे की कहानी ने मुख्यमंत्री सहित वहां मौजूद हर व्यक्ति को भावुक कर दिया। एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के सामने रोहिणी ने अपनी जीवन यात्रा साझा करते हुए बताया कि 2006 में ग्रेजुएशन के बाद 2011 में उनकी शादी हुई थी, लेकिन 2021 में पति के अचानक निधन ने उनकी दुनिया उजाड़ दी। दोनों बेटियों की जिम्मेदारी के साथ उन्होंने 15 साल के लंबे अंतराल के बाद फिर से अपनी पढ़ाई शुरू की। किस्मत का कड़ा इम्तिहान यहीं खत्म नहीं हुआ। RAS 2023 की मुख्य परीक्षा से महज 20 दिन पहले उनकी 10 वर्षीय बेटी का निधन हो गया। परीक्षा से सिर्फ चार दिन पहले उनका खुद का भयंकर एक्सीडेंट हो गया, जिसमें उनके चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। डॉक्टरों ने उन्हें परीक्षा देने से साफ मना कर दिया, लेकिन रोहिणी ने हार नहीं मानी। तमाम शारीरिक और मानसिक कष्टों के बावजूद उन्होंने उसी हालत में परीक्षा दी और सफलता हासिल की। आज वह राजस्थान में 'कोऑपरेटिव इंस्पेक्टर' के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। रोहिणी का यह वाक्य—"जहां लोगों की जिंदगी खत्म हो जाती है, वहां से मैंने अपनी जिंदगी की शुरुआत की है"—मुश्किलों से घबराने वाले हर व्यक्ति के लिए एक बहुत बड़ी प्रेरणा है। #Ajmer #RohiniGurjar #RajasthanNews #InspirationalStory #RASOfficer
5
91
3
390
14,490
जयपुर राजस्थान में 2 साल में पोक्सो व यौन हिंसा के 5163 मामले! पुलिस ने 3854 में चालान पेश किया तथा 1239 मामलों में लगाई FR @PoliceRajasthan #Jaipur #Rajasthan
1
5
500
#jaipur सामाजिक न्याय विभाग के कर्मचारियों की मुश्किलें बरकरार, फाइलों में उलझा विभाग परिवर्तन.. @AvinashGehlot_ @RajCMO @RajGovOfficial #ExposeNow #4thgrade #चतुर्थ_श्रेणी_कर्मचारी
22
136
30
126
5,025