SC ST अमेंडमेंट एक्ट 2015 की धारा 15 के पारा (12) के अनुसार अत्याचार के पीड़ित या उनके आश्रित को, कोई NGO, अधिवक्ता या समाजसेवी से मदद लेने का अधिकार होगा। इसी अधिकार के तहत और समाजसेवी की हैसियत से हम अपने लोगों की आवाज X ट्वीटर पर उठाते हैं।
🚨 झारखंड के गढ़वा सदर अस्पताल परिसर में जातिसूचक गालियाँ, सार्वजनिक अपमान, मारपीट एवं जान से मारने की धमकी का मामला बेहद गंभीर है।
आवेदिका विद्यानी टोप्पो, पिता–स्व. मंगल दास टोप्पो, ग्राम–महुआगाई, पोस्ट–बैरिया, थाना–भंडरिया, जिला–गढ़वा (झारखंड) के साथ दिनांक 25.09.2026 की रात लगभग 11:15 बजे सदर अस्पताल के इमरजेंसी विभाग में कथित रूप से वीरेंद्र यादव एवं सोनी कुमारी द्वारा जातिसूचक अपमान, गाली-गलौज, धक्का-मुक्की एवं मारपीट की गई तथा झूठे मुकदमे में फँसाने और जान से मारने की धमकी दी गई।
पीड़िता द्वारा अस्पताल प्रबंधन एवं संबंधित अधिकारियों को लिखित शिकायत देने के बावजूद अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं होना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। आखिर एक महिला को न्याय के लिए कब तक भटकना पड़ेगा?
मांग है कि SC/ST अत्याचार निवारण अधिनियम सहित सुसंगत धाराओं में तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर निष्पक्ष जाँच, CCTV फुटेज सुरक्षित कराकर दोषियों की गिरफ्तारी एवं पीड़िता के परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। पीड़िता को अविलंब न्याय मिले।
@JharkhandPolice @DGPSHQJH @DC_Garhwa @SP_Garhwa @JharkhandCMO @NCSTIndia
#JusticeForVidhaniToppo #SCSTAct #Garhwa #JharkhandPolice #दलित_न्याय
3
159
🚨 आखिर कुलदीप कुमार उरांव एवं उनकी पीड़ित माता को न्याय कब मिलेगा?
@JharkhandPolice @DC_Garhwa @SP_Garhwa @JharkhandCMO
गढ़वा थाना कांड संख्या 515/2026 में दिनांक 31.07.2026 को पीड़ित माता के चेहरे पर ज्वलनशील पदार्थ फेंककर जानलेवा हमला करने का गंभीर आरोप है। पीड़िता का इलाज चल रहा है। आवेदन के अनुसार, केस वापस लेने के लिए जान से मारने की धमकियाँ भी दी जा रही हैं।
सबसे गंभीर बात यह है कि प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद अब तक FIR की प्रति उपलब्ध नहीं कराई गई और न ही प्रभावी कार्रवाई की जानकारी दी गई है। पूरा परिवार भय के माहौल में जीने आको मजबूर है।
आखिर पीड़ित परिवार को न्याय कब मिलेगा? मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी, धमकी देने वाले अज्ञात व्यक्तियों की पहचान, पीड़ित परिवार को सुरक्षा एवं पीड़िता को उचित चिकित्सा सहायता और नियमानुसार मुआवजा उपलब्ध कराया जाए।
झारखंड पुलिस एवं जिला प्रशासन से अनुरोध है कि मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कानून सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करें।
#JusticeForKuldeepOraon #GarhwaPolice #JharkhandPolice #JusticeDelayed
4
189
क्या महिला की हत्या होने के बाद ही पुलिस प्रशासन कार्रवाई करेगा?
महिला थाना, पटना कांड संख्या 52/2026 में घटना के चार माह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद SDPO बाढ़-2 द्वारा अब तक पर्यवेक्षण नहीं किया गया है।
आरोपियों द्वारा लगातार पीड़िता को धमकी देने एवं बार-बार मारपीट करने की शिकायत है। वहीं अनुसंधानकर्ता का कहना है कि जब तक SDPO बाढ़-2 द्वारा आदेश निर्गत नहीं किया जाएगा, तब तक गिरफ्तारी की कार्रवाई नहीं की जाएगी।
इतना ही नहीं, लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के समक्ष लगातार पाँच सुनवाई की तिथियों तक पुलिस द्वारा प्रतिवेदन भी समर्पित नहीं किया गया।
आखिर SDPO बाढ़-2 किसके दबाव में पर्यवेक्षण लंबित रखे हुए हैं? कहीं आरोपियों को अनुचित संरक्षण तो नहीं दिया जा रहा है?
पुलिस महानिदेशक, बिहार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना से मांग है कि—
▪️ पर्यवेक्षण लंबित रखने के कारणों की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए।
▪️ SDPO बाढ़-2 एवं अनुसंधानकर्ता की जवाबदेही निर्धारित करते हुए दोषी पाए जाने पर अनुशासनिक कार्रवाई की जाए।
▪️ तत्काल पर्यवेक्षण कर आरोपियों के विरुद्ध विधिसम्मत गिरफ्तारी की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
▪️ पीड़िता एवं उसके परिवार को अविलंब पुलिस सुरक्षा प्रदान की जाए।
यदि भविष्य में पीड़िता के साथ कोई अप्रिय घटना घटती है, तो संबंधित पुलिस पदाधिकारियों की जवाबदेही भी निर्धारित की जानी चाहिए।
@bihar_police @PatnaPolice24x7 @IG_CentralRange @sp_rural_patna @dm_patna @BiharHomeDept @officecmbihar @NCWIndia
#WomenSafety #BiharPolice #PoliceAccountability #JusticeForWomen
🚨 रोहतास जिला प्रशासन से न्याय की गुहार!
🧵 ट्वीट 1/3
🚨 बिहार के रोहतास में न्याय के लिए एक व्यक्ति वर्षों से सरकारी कार्यालयों का चक्कर लगाने को मजबूर है!
आवेदक राजेश कुमार राम, पिता–शिव चंद्र राम, ग्राम–मनोहरपुर, पोस्ट–मेदनीपुर, प्रखंड–दिनारा, जिला–रोहतास की कुल 8 डिसमिल जमीन में से 3 डिसमिल रकबा दूसरे व्यक्तियों के नाम दर्ज कर दिया गया, जबकि माननीय डीसीएलआर न्यायालय, बिक्रमगंज ने 24.06.2014 को आदेश पारित किया था।
आखिर न्यायालय के आदेश का अनुपालन कब होगा?
बहुजन आर्मी इस मामले में पीड़ित को न्याय दिलाने की मांग करती है।
🧵 ट्वीट 2/3
सबसे दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि पीड़ित द्वारा लोक शिकायत निवारण में शिकायत करने के बावजूद दिनांक 19.11.2026 को परिवाद समाप्त कर दिया गया।
कारण बताया गया कि राजस्व कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं, इसलिए जांच प्रतिवेदन प्राप्त नहीं हुआ।
सवाल यह है कि क्या किसी कर्मचारी की हड़ताल के कारण आम नागरिक को न्याय से वंचित रखा जाएगा? क्या वैकल्पिक अधिकारी से जांच नहीं कराई जा सकती थी?
आखिर पीड़ित कब तक उम्मीद लगाकर बैठा रहेगा?
@dm_rohtas @BiharRevenue @officecmbihar @RohtasPolice
1/3
नालंदा के रहुई थाना क्षेत्र में राजमुनि देवी के सरकारी शिक्षक पति ने बैंक से लोन लेकर ₹16 लाख में जमीन खरीदी। आरोप है कि मकान बनाने योग्य जमीन दिखाकर दूसरी विवादित जमीन की रजिस्ट्री करा दी गई। इधर बैंक वेतन से लगातार किस्त काट रहा है। पूरा परिवार आर्थिक एवं मानसिक संकट में है।
@bihar_police @dmnalanda @PoliceNalanda
3/3
एक तरफ पीड़ित परिवार कर्ज, धोखाधड़ी और पुलिस प्रताड़ना से टूट रहा है, दूसरी तरफ कथित धोखाधड़ी करने वाले बेखौफ गुलछर्रे उड़ा रहे हैं। आखिर उन्हें कानून का भय क्यों नहीं है?
क्या प्रशासन किसी अनहोनी का इंतजार कर रहा है?
तत्काल FIR दर्ज कराई जाए, पीड़ित परिवार को सुरक्षा दी जाए तथा रहुई थानाध्यक्ष की भूमिका एवं रिश्वतखोरी के आरोपों की उच्चस्तरीय जांच कर कठोर कार्रवाई की जाए।
@DGPBihar @bihar_police @DMNalanda @NalandaPolice @IPRD_Bihar
29
2/3
रहुई थाना में आवेदन दिए तीन महीने से अधिक हो गए, लेकिन FIR तक दर्ज नहीं हुई। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस विपक्षियों से मोटी रकम लेकर उल्टे पीड़ित परिवार को गाली-गलौज, धक्का-मुक्की एवं जेल भेजने की धमकी दे रही है।
आखिर बिना रिश्वत दिए FIR दर्ज नहीं होगी क्या?
@DGPBihar @bihar_police @NalandaPolice
34
1/10
आखिर गरीब, कमजोर एवं वंचित वर्ग के विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कब तक होगा?
K.K. University, बेरौंटी, पावापुरी, जिला नालंदा, बिहार के K.K. Law College में अध्ययनरत विद्यार्थियों को पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (PMS) के लिए आवेदन करने में गंभीर तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
दुर्भाग्यपूर्ण है कि आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक होने के बावजूद विश्वविद्यालय प्रशासन एवं संबंधित सरकारी विभागों द्वारा समस्या का समाधान नहीं किया गया है।
एक सामाजिक कार्यकर्ता की हैसियत से मैं इस गंभीर मामले में सरकार का ध्यान आकर्षित करते हुए तत्काल हस्तक्षेप की मांग करता हूं।
@PMOIndia @narendramodi @BiharCMO @samrat4bjp @MSJEGOI @EduMinOfIndia @BiharEducation_
10
2
451
10/10
माननीय प्रधानमंत्री जी एवं माननीय मुख्यमंत्री जी!
गरीब परिवारों के बच्चे अनेक आर्थिक कठिनाइयों का सामना करके उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए विश्वविद्यालय तक पहुंचते हैं। उनके माता-पिता अपनी आवश्यकताओं में कटौती करके बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाते हैं।
ऐसे परिवारों के लिए छात्रवृत्ति महज आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि उनके बच्चों के भविष्य का आधार है।
यदि सरकारी योजनाओं की घोषणाओं के बावजूद पात्र विद्यार्थियों को तकनीकी एवं प्रशासनिक बाधाओं के कारण लाभ नहीं मिल पाता है, तो सरकार को अपनी कार्यप्रणाली की गंभीर समीक्षा करनी चाहिए।
यदि अविलंब समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो एक सामाजिक कार्यकर्ता की हैसियत से मैं इस मामले को राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय आयोगों के समक्ष उठाऊंगा तथा विद्यार्थियों के अधिकारों की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक आंदोलन करूंगा।
गरीबों के बच्चों को विज्ञापन नहीं, शिक्षा चाहिए!
घोषणाएं नहीं, उनका क्रियान्वयन चाहिए!
आश्वासन नहीं, छात्रवृत्ति चाहिए!
गोल्डेन दास
राष्ट्रीय अध्यक्ष
बहुजन आर्मी – बिहार
@PMOIndia @narendramodi @MSJEGOI @Drvirendrakum13 @RamdasAthawale @EduMinOfIndia @dpradhanbjp @NCSC_GoI @NCST_India @ugc_india @BiharCMO @samrat4bjp @BiharEducation_ @NICMeity @IPRDBihar
#PostMatricScholarship
#KKUniversity
#KKLawCollege
#StudentRights
#SocialJustice
#BiharScholarship
#BahujanArmy
9
9/10
विद्यार्थियों के हित में केंद्र सरकार, बिहार सरकार एवं विश्वविद्यालय प्रशासन से हमारी निम्नलिखित मांगें हैं—
1. 24 घंटे के अंदर K.K. Law College को PMS पोर्टल पर उपलब्ध कराया जाए।
2. पांच वर्षीय B.Com. LL.B. पाठ्यक्रम का विकल्प उपलब्ध कराया जाए।
3. तकनीकी समस्या दूर होने के बाद आवेदन के लिए कम से कम 15 दिनों का अतिरिक्त समय दिया जाए।
4. बिहार के सभी विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों के पाठ्यक्रमों की पोर्टल पर उपलब्धता की समीक्षा की जाए।
5. प्रशासनिक एवं तकनीकी लापरवाही की जांच कर दोषी पदाधिकारियों की जवाबदेही निर्धारित की जाए।
6. यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र विद्यार्थी तकनीकी कारणों से छात्रवृत्ति से वंचित न हो।
@PMOIndia @MSJEGOI @BiharCMO @samrat4bjp @BiharEducation_ @ugc_india @NICMeity @NCSC_GoI
7
8/10
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 46 के अंतर्गत राज्य का दायित्व है कि वह समाज के कमजोर वर्गों, विशेषकर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के शैक्षणिक और आर्थिक हितों को विशेष सावधानी के साथ बढ़ावा दे।
तकनीकी एवं प्रशासनिक बाधाओं के कारण पात्र विद्यार्थियों का छात्रवृत्ति से वंचित होना इस संवैधानिक उद्देश्य के विपरीत है।
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग एवं बिहार राज्य अनुसूचित जाति आयोग से मांग है कि मामले में संज्ञान लेकर संबंधित सरकारी एवं विश्वविद्यालय पदाधिकारियों से जवाब तलब करें।
@NCSC_GoI @NCST_India @MSJEGOI @PMOIndia @BiharCMO @ugc_india
5
7/10
बिहार सरकार के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के माननीय मंत्री, सचिव, निदेशक, जिला पदाधिकारी नालंदा एवं जिला कल्याण पदाधिकारी नालंदा से मांग है कि इस मामले में तत्काल संज्ञान लें।
विश्वविद्यालय प्रशासन एवं संबंधित तकनीकी पदाधिकारियों के साथ आपात बैठक कर समस्या का समाधान सुनिश्चित करें।
अधिकारियों को यह समझना चाहिए कि उनके लिए यह महज एक तकनीकी समस्या हो सकती है, लेकिन गरीब परिवारों के लिए यह उनके बच्चों की शिक्षा और भविष्य का सवाल है।
प्रशासनिक लापरवाही की सजा विद्यार्थियों को नहीं मिलनी चाहिए।
@BiharCMO @samrat4bjp @MSJEGOI @BiharEducation_ @NCSC_GoI @IPRDBihar
8
6/10
K.K. University के कुलाधिपति, कुलपति, कुलसचिव, K.K. Law College के प्राचार्य एवं छात्रवृत्ति के नोडल पदाधिकारी से सीधा सवाल है—
विद्यार्थियों के नामांकन एवं शिक्षण शुल्क की वसूली के प्रति जितनी तत्परता दिखाई जाती है, उतनी ही तत्परता उन्हें सरकारी छात्रवृत्ति का लाभ दिलाने में क्यों नहीं दिखाई जा रही है?
विश्वविद्यालय प्रशासन सार्वजनिक करे कि संबंधित कॉलेज एवं पाठ्यक्रम को छात्रवृत्ति पोर्टल पर जोड़ने के लिए अब तक क्या कार्रवाई की गई है।
विद्यार्थियों के भविष्य के प्रति उदासीनता स्वीकार्य नहीं है।
@ugc_india @EduMinOfIndia @dpradhanbjp @BiharEducation_ @BiharCMO
K.K. University Administration, Nalanda, Bihar.
7
5/10
काफी प्रयासों के बाद पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के आवेदन की तिथि बढ़ाई गई है। विद्यार्थियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 30 नवंबर 2026 को आवेदन की अवधि समाप्त होने वाली है।
लेकिन अब तक संबंधित कॉलेज एवं पाठ्यक्रम का विकल्प पोर्टल पर उपलब्ध नहीं कराया गया है।
जब आवेदन करने की तकनीकी व्यवस्था ही दुरुस्त नहीं है, तो आवेदन की तिथि बढ़ाने का क्या औचित्य है?
तकनीकी समस्याओं का समाधान करने के बाद विद्यार्थियों को आवेदन के लिए कम से कम 15 दिनों का अतिरिक्त समय दिया जाए।
@BiharCMO @samrat4bjp @BiharEducation_ @NICMeity @MSJEGOI
6
4/10
छात्रवृत्ति योजनाओं की व्यापक घोषणाओं के बावजूद आवेदन प्रक्रिया में लगातार तकनीकी बाधाओं का बने रहना सरकार की मंशा और कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़ा करता है।
कहीं ऐसा तो नहीं कि बड़ी-बड़ी घोषणाएं करके सीमित विद्यार्थियों को लाभ दिया जा रहा है और शेष पात्र विद्यार्थी तकनीकी एवं प्रशासनिक बाधाओं के कारण वंचित रह जा रहे हैं?
सरकार इसकी उच्चस्तरीय जांच कराए और सार्वजनिक करे कि तकनीकी समस्याओं के कारण कितने विद्यार्थी छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने से वंचित हुए हैं।
@PMOIndia @MSJEGOI @Drvirendrakum13 @BiharCMO @samrat4bjp @NCSC_GoI
5
3/10
सरकार बड़े-बड़े विज्ञापनों एवं घोषणाओं के माध्यम से दावा करती है कि वह कमजोर, गरीब एवं वंचित वर्ग के विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा तथा शिक्षण शुल्क के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने हेतु प्रतिबद्ध है।
लेकिन जब विद्यार्थी इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए सरकारी पोर्टल खोलते हैं, तो वहां उनके कॉलेज और पाठ्यक्रम का विकल्प तक उपलब्ध नहीं होता।
आखिर ऐसी घोषणाओं का क्या लाभ, जिनका वास्तविक फायदा पात्र विद्यार्थियों तक नहीं पहुंच पा रहा है?
सरकार की प्रतिबद्धता विज्ञापनों में नहीं, धरातल पर दिखाई देनी चाहिए।
@PMOIndia @narendramodi @BiharCMO @samrat4bjp @MSJEGOI @IPRDBihar
7
2/10
विद्यार्थियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार सरकार के Post Matric Scholarship पोर्टल पर—
▪️ K.K. University का नाम उपलब्ध है।
▪️ K.K. Law College का विकल्प उपलब्ध नहीं है।
▪️ पांच वर्षीय B.Com. LL.B. पाठ्यक्रम का विकल्प उपलब्ध नहीं है।
जब संबंधित कॉलेज एवं पाठ्यक्रम का विकल्प ही उपलब्ध नहीं है, तो विद्यार्थी छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कैसे करेंगे?
आखिर इस प्रशासनिक एवं तकनीकी विफलता के लिए कौन जिम्मेदार है?
@BiharCMO @BiharEducation_ @ugc_india @NICMeity @MSJEGOI
21
औरंगाबाद के NTPC खैरा थाना क्षेत्र में रजक समाज के परिवार पर जातिसूचक गाली, छेड़खानी, मारपीट एवं जान से मारने की धमकी का आरोप है। स्थानीय थाने ने FIR दर्ज क्यों नहीं की? पीड़ितों को SC/ST थाना क्यों जाना पड़ा?
@bihar_police @BiharHomeDept @IgMagadh
देखिए NTPC खैरा थाना के दारोगा दीपक कुमार कैसे रजक समाज के घर पर रात्रि में दल बल के साथ पहुंचकर ' शाला' एवं अन्य अपमानजनक तथा धमकी भरे शब्दों के इस्तेमाल कर रहा है। 35(3) BNSS का नोटिस का बहाना बनाकर घर पर धमकी दे रहा है। मोबाइल नम्बर मांगकर उसे ट्रैक करने की कोशिश की जा रही है।
DGP, IG, SP साहब जबाब दीजिए,
क्या 35 (3) BNSS नोटिस का तामिला रात में धमकी देकर किया जाता है? यह नोटिस परिवार के किसी सदस्य को शांतिपूर्ण ढंग से दिया जा सकता था, पर ये नोटिस नहीं दिए और थाना पर बुला रहे हैं ताकि उसे टॉर्चर कर केस में सुलहनामा लगवा दिया जाय।
दीपक कुमार दारोगा का वीडियो देखिए सबूत के रूप में,



