Girish Kumar Pandey (@GirishPandy) header
Girish Kumar Pandey (@GirishPandy) profile picture

✍️ 3Decade's into Journaling. Presently INDEPENDENT J, Sen. Media consultant. Former Principle Correspondent @JagranNews UPStateBureau .

Lucknow, India
Joined August 2016
Photo by Girish Kumar Pandey (@GirishPandy)Photo by Girish Kumar Pandey (@GirishPandy)Photo by Girish Kumar Pandey (@GirishPandy)Photo by Girish Kumar Pandey (@GirishPandy)Photo by Girish Kumar Pandey (@GirishPandy)Photo by Girish Kumar Pandey (@GirishPandy)Photo by Girish Kumar Pandey (@GirishPandy)Photo by Girish Kumar Pandey (@GirishPandy)Photo by Girish Kumar Pandey (@GirishPandy)Photo by Girish Kumar Pandey (@GirishPandy)
#तीसरा_डॉन?? गोरखपुर। 1980 के दशक में जब यहां गैंगवॉर अपने चरम पर था, तब यहां से जुड़े दो प्रमुख गैंगों हरिशंकर तिवारी और वीरेंद्र प्रताप शाही की चर्चा देश ही नहीं दुनिया में थी। उसी दौर में BBC ने गोरखपुर को 'शिकागो ऑफ ईस्ट' (Chicago of East) कहा था। लेकिन, इन दोनों के अलावा गोरखपुर में एक तीसरा डॉन भी था। उसके गैंग में उस वक्त के बेहद नामचीन और शातिर चेहरे शामिल थे। फायर पावर के मामले में भी वह किसी से कम नहीं था। ​क्या आप करीब चार दशक पुरानी इस तस्वीर में उस डॉन और उसके साथियों की पहचान सकते हैं? ​#GorakhpurHistory #ChicagoOfEast #CrimeArchives #UpCrimeHistory #Gorakhpur #UnknownHistory #80sCrime – at Lucknow, India
31
5
4
99
65,432
"मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है"। अब यह कहने से तो किचन तक आ गए "गुलदार" जी गुल होने से रहे। सवाल फ़ाइट फॉर सर्वाइवल का है। और इससे बड़ा कोई सवाल होता भी नहीं। #Tihari #टिहरी #उत्तराखंड #गुलदार #Leopard #लेपर्ड #तेंदुआ #वन्यजीव #fightforsurvival – at Lucknow, India
1
1
9
323
भाजपा और अपना दल के इस रिश्ते को नाम दें?🤔 तस्वीर बुद्ध की भूमि सिद्धार्थनगर से है। जूतम पैजार कर रहे एक गुट भाजपा के सांसद #जगदंबिका_पाल का है तो दूसरा गुट अपना दल के MLA #विनय_वर्मा का। #सिद्धार्थनगर #भाजपा #अपनादल #UP #राजनीति #गठबंधन #POLITICS #MP #MLA #SIDHARTHNAGAR – at Lucknow, India
2
6
320
#10साल पहले की पोस्ट नोट बंदी 💰अच्छी है, पर कबीर का दोहा,"बिना बिचारे जो करे सो आगे पछताय" भी उतना ही सही है। खासकर भर्ष्ट तंत्र के मद्देनजर। काले को सफेद बनाने में इसकी कारगुजारियां सामने आने लगीं हैं। जनता के सब्र की भी हद होती है। आगे आगे देखिए होता है क्या। #यादें #नोटबंदी
2
3
10
179
यही सार्वभौमिक सत्य है। यही जीवन का सारा हासिल है। इस अंतिम यात्रा के बाद इंसान मोह, माया, रोग, शोक, रिश्ते नाते, चिंता आदि से मुक्त हो जाता है। रह जाती हैं सिर्फ यादें।😥 #अंतिमयात्रा #सार्वभौमिकसत्य #सावित्रीदेवी #पंचुर #पौड़ीगढ़वाल #योगीआदित्यनाथ #universaltruth #UP #उत्तराखंड – at Lucknow, India
2
2
15
381
मां- बेटे का रिश्ता.. दुनियां का सबसे प्यारा रिश्ता होता है। मां के चरणों में स्वर्ग एवं स्पर्श में जादू होता है। ऐसी मां के न रहने पर होने वाले दुख को शब्दों में नहीं बयां किया जा सकता। मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी की माँ के निधन पर मेरी शोक संवेदनाएं। #श्रद्धांजलि🙏 – at Lucknow, India
2
2
15
388
नई जानकारी के लिए धन्यवाद ✍️ – at Lucknow, India
Replying to @GirishPandy
हरिशंकर तिवारी ही पहले विधायक थे जिनके लिए नियम बना कि जनता के कार्यों के लिए विधायक जेल से सदन आ सकते हैं। याचिका तत्कालीन युवा विधायक हृदय नारायण दीक्षित जी ने लगाई थी।
1
1
6
228
5 साल पहले। आज ही की तारीख। लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के आवास पर पत्नी के साथ। मकसद। बेटी की शादी में आने का आमंत्रण। #यादें #लखनऊ #योगीआदित्यनाथ #मुख्यमंत्री #उत्तरप्रदेश #memory #lucknow #आमंत्रण – at Lucknow, India
14
399
मुंबई के #हाजीमस्तान पर भारी पड़े थे #हरिशंकर तिवारी। जी हाजी मस्तान भी जेल में रहते चुनाव लड़ा था,पर हार गया। पर हरिशंकर तिवारी #जेल में रहकर चुनाव जीतने वाले देश के #पहले नेता थे। – at Lucknow, India
#चिल्लूपार: @cmup @myogiadityanath के गृह जिले #गोरखपुर की सबसे चर्चित सीट। वर्ष 1985 में #हरिशंकरतिवारी ने जेल में रहकर चुनाव जीत कर इतिहास रचा था। वह लगातार 6 बार विधायक रहे। 2007 बसपा के #राजेशत्रिपाठी ने उनको हराया। आगे का इतिहास सबको पता है ।और सवाल आपके सामने 🤔 राजनीति
2
3
484
#चिल्लूपार: @cmup @myogiadityanath के गृह जिले #गोरखपुर की सबसे चर्चित सीट। वर्ष 1985 में #हरिशंकरतिवारी ने जेल में रहकर चुनाव जीत कर इतिहास रचा था। वह लगातार 6 बार विधायक रहे। 2007 बसपा के #राजेशत्रिपाठी ने उनको हराया। आगे का इतिहास सबको पता है ।और सवाल आपके सामने 🤔 राजनीति – at Lucknow, India
5
2
1
9
961
वैसे #चिल्लूपार परंपरागत रूप से #कांग्रेस की सीट रही है। यहां से #सपा #भाजपा को सिर्फ एक एक बार जीत ही मिली। बसपा को वोट सदा ठीक ठाक रहा है। 2007 में जब बसपा के राजेश त्रिपाठी ने 22 साल बाद हरिशंकर तिवारी को हराया तो सहसा लोगों को यकीन नहीं हुआ। तब मैं मतगणना स्थल पर ही था।
72
चित्रकूट, ललितपुर, औरैया,महोबा और संतकबीरनगर आदि जिलों की आबादी अविभाजित बांसगांव से कम है। जब इनको जिला बनाया जा सकता है तो आबादी में इनसे बड़ा, करीब 200 साल पुरानी तहसील बांसगांव को क्यों नहीं?🤔 #चित्रकूट #ललितपुर #औरैया #महोबा #संतकबीरनगर #बांसगांव #गोरखपुर #सवाल
1
1
2
9
327
#अपनीबात 📣 पिछड़ेपन के बावजूद शिक्षा के मामले बांसगांव बेहद जागरूक रहा है। गोरखपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्र का पहला डिग्री कॉलेज बड़हलगंज में ही स्थापित हुआ। क्या आपको पता है कि इसके संस्थापक कौन थे?
17
यही कलयुग का सच है।💰 नकद नारायण की हर जगह पहुंच है। अगर आपके पास ये नारायण हैं तो आप जो चाहें वह संभव है ✍️ – at Lucknow, India
Replying to @GirishPandy
कलियुग में नगद बिन नारायण कहां😀
1
118
"सुना था। 💰नकद नारायन। अब सही लग रहा। "नारायन"को पाने के लिए हर कोई कतार में।" 8 नवंबर 2016 को नोटबंदी के 10 दिन बाद 18/11/2016 लिखी गई पोस्ट। तब मैं गोरखपुर दैनिक जागरण गोरखपुर में रिपोर्टर था। #यादें #नोटबंदी #गोरखपुर #दैनिकजागरण #memory #gorakhpur #uttarprdesh
1
1
6
186
#अपनी_बात 📣 इतिहास सिर्फ मोटी मोटी किताबों में ही नहीं, अखबार/ पत्रिका के कतरनों में भी समाहित होता है। गोरखपुर और बांसगांव खासकर यहां के जिन प्रवासी भारतीयों या उनके परिवार के लोगों ने इसे पढ़ा होगा उनको ऐसा लगा होगा? #अखबार #दिनमान #गोरखपुर #बांसगांव #बैंकाक #सिंगापुर #मॉरिशस – at Lucknow, India
चित्रकूट, ललितपुर, औरैया,महोबा और संतकबीरनगर आदि जिलों की आबादी अविभाजित बांसगांव से कम है। जब इनको जिला बनाया जा सकता है तो आबादी में इनसे बड़ा, करीब 200 साल पुरानी तहसील बांसगांव को क्यों नहीं?🤔 #चित्रकूट #ललितपुर #औरैया #महोबा #संतकबीरनगर #बांसगांव #गोरखपुर #सवाल
1
2
118
#अपनी_बात 📣 यह राजनीति से विचारों की विदाई का दौर है। नेता अब मंच से मुद्दे नहीं उठाते। तथ्यों और तर्कों की बात नहीं करते। उनका संबोधन को आप आवाज का विस्तार भी कह सकते। वह बोलते वही हैं जिस पर सामने बैठी प्रायोजित या किराए की भीड़ ताली बजाए। और नेताजी की जय जय कार करे✍️ – at Lucknow, India
सस्ती लोकप्रियता की राजनीति हमेशा से आत्मघाती रही है... पिछले कुछ वर्षों से हम बहुत तेजी से इसी आत्मघाती दौर की ओर बढ़ रहे हैं। ​यह एक ऐसी राजनीति है, जहाँ से वैचारिकी और उसूल सिरे से नदारद हैं। बदले की भावना चरम पर है। देश के शीर्ष नेताओं के बोल बिगड़ चुके हैं।ऐसे में उनके समर्थकों से क्या ही उम्मीद की जाए! ​इसके बावजूद, हमारा लोकतंत्र महान है। हम दुनिया के सबसे बड़े और सबसे जीवंत लोकतंत्रों में शुमार हैं, और हमारा सपना 'विश्वगुरु' बनने का है। ​जरा सोचिए 🤔 राजनीतिक दलों की कथनी और करनी में कितना विरोधाभास है? ​#IndianDemocracy #PoliticalDiscourse #VishwaGuru #ResponsiblePolitics #IndianPolitics #DemocracyMatters #Paradox #Thought #विचार #follow #viral #trending
4
122
“उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री @myogiadityanath, प्रदेश अध्यक्ष @mppchaudhary गोरखपुर से। बांसगांव से सांसद @kamleshpassi67 केंद्र में राज्य मंत्री। अविभाजित बांसगांव गांव तहसील के सभी विधायक सत्ता पक्ष के... फिर भी बांसगांव जिला क्यों नहीं?” #गोरखपुर #बांसगांव #गोला #खजनी #बड़हलगंज #इतिहास #मुद्दा #चित्रकूट #mahoba #orraiya #Lalitpur #Gorakhpur #Bansgaon #chitrkoot #VillageRoots #History – at Lucknow, India
1
6
211
46 साल पुरानी एक कटिंग... बांसगांव का इतिहास, देश के प्रतिष्ठित पत्रकार की कलम और मेरी अपनी मिट्टी से जुड़ा एक आत्मीय रिश्ता!✍️ दिनमान की इस पुरानी कटिंग में प्रकाशित लेख के लेखक हैं रामसेवक श्रीवास्तव। उनका शुमार देश के प्रतिष्ठित पत्रकारों में होता था। वह अपने समय की चर्चित पत्रिका 'दिनमान' के वरिष्ठ पत्रकार और विशेष संवाददाता रहे। बाद के दिनों में उन्होंने 'सुलभ पत्रिका' का संपादन भी किया। रामसेवक श्रीवास्तव गोरखपुर जिले की तत्कालीन बांसगांव तहसील के गगहा गांव के रहने वाले थे। बांसगांव पर लिखा गया उनका यह लेख सिर्फ एक ऐतिहासिक दस्तावेज नहीं है, बल्कि अपनी जड़ों और माटी से उनके गहरे जुड़ाव का भी प्रमाण है। हालांकि, अब बांसगांव तहसील का कुछ हिस्सा अलग होकर गोला तहसील में शामिल हो चुका है। इत्तेफ़ाकन मैं पत्रकार भी हूं और बांसगांव तहसील के ही सोनइचा गांव से हूं। गगहा से मेरे गांव की दूरी सिर्फ 5 किलोमीटर है। इस लिहाज से रामसेवक जी का यह लेख मेरे लिए और भी आत्मीय हो जाता है। अब बात दिनमान की। टाइम्स ऑफ इंडिया समूह की यह साप्ताहिक समाचार पत्रिका 1980 और 1990 के दशक में पढ़ने-लिखने वाले युवाओं, खासकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों की प्रिय पत्रिका थी। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों के कमरों में दिनमान की मौजूदगी लगभग अनिवार्य-सी थी। गंभीर अध्ययन, समसामयिक घटनाओं की समझ और वैचारिक दृष्टि विकसित करने में इस पत्रिका की बड़ी भूमिका थी। सिविल सेवा और दूसरी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाली उस पीढ़ी के लिए दिनमान एक महत्वपूर्ण साथी हुआ करती थी। आज 46 साल पुरानी इस कटिंग को देखकर सिर्फ बांसगांव का इतिहास ही नहीं बल्कि पत्रकारिता के उस दौर और अध्ययनशील पीढ़ी की यादें भी ताजा हो जाती हैं। #FollowAndShare #गोरखपुर #बांसगांव #गगहा #सोनइचा #गोला #कौड़ीराम #बड़हलगंज #इतिहास #पत्रकारिता #Gorakhpur #Bansgaon #Gagaha #VillageRoots #History #Journalism #Dinman #TimesOfIndia #Memories – at Lucknow, India
4
1
1
9
378
#अपनीबात 📣 क्या करीब 186 साल पुरानी तहसील जिसमें पहले गोला और खजनी भी शामिल थे को शामिल करते हुए प्रॉपर विकास के लिए एक अलग जिला नहीं बनाया जा सकता??
15
नतीजे नहीं, पहल महत्वपूर्ण होती है। नतीजों की फिक्र में पहल न करना कायरता है। साहसी लोग बिना नतीजों की परवाह किए पहल करते हैं। इस लिहाज से दिव्या मित्तल की राजनीति को जननीति में बदलने की पहल को साहस ही कहा जाएगा। उनका साहस इसलिए और महत्वपूर्ण हो जाता है क्योंकि उन्होंने देश की सबसे शानदार सेवा IAS का करियर छोड़कर यह विकल्प चुना। पुरुष-प्रधान समाज में राजनीति में आने की पहल इस दौर में एक महिला का यह साहस खुद में मिसाल है। उस राजनीति के दौर में जिसमें धनबल, बाहुबल और जातीय समीकरण निर्णायक बन चुके हैं, उसमें आने की हिम्मत को जोड़ दें तो मेरी समझ से उनका यह कदम बेमिसाल है। बाकी आपकी प्रतिक्रियाओं का इंतजार रहेगा 🙏 #DivyaMittal #JanNeetiBharat #Courage #WomenInPolitics #UttarPradesh #WomenLeaders #trending #viral #nonfollowers #followers
1
2
1
10
320