Pinned Tweet
उम्र के जिस पड़ाव पर हमें आकर मिले हो तुम,
लगता है कि बची उम्र इसी मलाल तले गुजर जाएगी..
गुंजन शिशिर
Gunjan Agrawal retweeted
मुझे किसी ने मारा नहीं...
पर सबने धीरे-धीरे जीने की
वजहें छीन लीं!
- मदन मोहन🌷
#शुभरात्रि
तुम्हें छूना नहीं चाहता,
तुममें उतरना चाहता हूँ...
ठीक वैसे
जैसे प्रार्थना
धीरे-धीरे
आत्मा में उतरती है।
~ ब्राउन बैग वाली लड़की🌷
#BBWLadki
1
4
109
Gunjan Agrawal retweeted
कुछ मुलाकातें इत्तेफ़ाक नहीं, अनसुलझे राज़ होती हैं… और कुछ कहानियाँ खत्म होकर भी खत्म नहीं होतीं।
October Junction — जहाँ हर ठहराव के पीछे एक अनकही कहानी है....❣️
शुभ संध्या 🙏
Gunjan Agrawal retweeted
रहता है सिर्फ एक ही कमरे में आदमी
उसका गुरुर रहता है बाकी मकान में
-महशर अफरीदी सा'ब🌷
मैं अब विदा लेता हूं
और उन सभी चीजों के लिए
जिन्होंने मुझे बिखर जाने से बचाए रखा
मेरे पास बहुत शुक्राना है
मैं शुक्रिया करना चाहता हूं
~ अवतार सिंह संधू "पाश"🌷
1
7
178
Gunjan Agrawal retweeted
तेरी यादों में ही मेरी शाम ढलती है
तेरे ख़यालों में ही मेरी हर सुबह सँवरती है
मिलना न मिलना तो मुक़द्दर की बात है
तू दिल में बसा है, बस इतनी सी मेरी कायनात है
फ़ासले चाहे जितने भी हो दरमियाँ
कुछ रिश्ते रूह में बसते है
बनकर उम्रभर का आसमाँ।
#खनक_शब्दों_की
कुछ अश्क उस एहसास और प्रेम की भी गवाही देते हैं,
जिसे दिल आज भी पूरी शिद्दत से संजोए हुए है..!!!
~ गुंजन शिशिर/@Gunj26
दिल से शुक्रिया गूंज❣️😊
जो कभी सादगी पर अपनी जान लुटाता था..
उसे भी अब सिर्फ खूबसूरती की ही परवाह है..!!!!
- गुंजन शिशिर/ @Gunj26
6
102
दिली आभार गूंज❣️
"नवंबर के आगाज में...
गुलाबी सर्दी की खुशनुमा रात से हो तुम"..!!!
- गुंजन शिशिर/@Gunj26
2
56
Gunjan Agrawal retweeted
रात और
अकेला इंसान में एक समानता होती है,
दोनों अपने भीतर
बहुत कुछ छिपाकर रखते हैं।
- सूर्यभान "सूरी" 🌷
#शुभरात्रि
अजीब है न...
उत्सव मनाते हुए हम,
रौशनी का जश्न तो मनाते हैं..
लेकिन उसके गुजर जाने के बाद,
जो अंधेरा, धुआँ और ज़हरीली स्मृतियाँ बचती हैं..
वे उत्सव जैसी नहीं होतीं.!!!
गुंजन शिशिर/@Gunj26
सवाल
रंगोलियां समेट ली गई हैं
दीये उठा लिए गये
बुहार दिये गए हैं घर द्वारे आंगन सब
बस धुआं सा रह गया है फ़िज़ा में
एक दुर्गंध रह गई
फर्श पर बाकी रह गए हैं बारूद के निशान।
उत्सव के बाद के दृश्य
उत्सव जैसे क्यों नहीं होते?
- अशोक कुमार
11
209
Gunjan Agrawal retweeted
सवाल
रंगोलियां समेट ली गई हैं
दीये उठा लिए गये
बुहार दिये गए हैं घर द्वारे आंगन सब
बस धुआं सा रह गया है फ़िज़ा में
एक दुर्गंध रह गई
फर्श पर बाकी रह गए हैं बारूद के निशान।
उत्सव के बाद के दृश्य
उत्सव जैसे क्यों नहीं होते?
- अशोक कुमार
कुछ "शिकायतें" इतनी संजीदा होती हैं कि...
उन्हें "बयां" करने के लिए लफ्ज़ भी कम पड़ जाते हैं..!!!
गुंजन शिशिर/@Gunj26
"एक खामोश शाम"
ढलती हुई शाम का सुकून,
यादों के पन्नों पर ठहरी कुछ कहानियाँ,
चाय की प्याली में घुलते एहसास,
और मन के किसी कोने में ठहरी हुई..
एक अनकही ख़ामोशी..!!
वास्तव में कुछ लम्हे शब्दों के मोहताज नहीं होते,
वे तो बस ख़ामोशी में ही जी लिए जाते हैं..!!!
गुंजन शिशिर/@Gunj26
1
18
242














