Hanumant Chaudhary (@Hanumant06) header
Hanumant Chaudhary (@Hanumant06) profile picture

ज्ञान के मार्ग का यात्री, सत्य की खोज में। भीतर का सन्नाटा ही परम सत्य है। मैं वही खोज रहा हूँ जो हमेशा से मेरा था “स्वयं”आत्मा की यात्रा का नाम...!!!

Utter Pradesh
Joined March 2016
Photo by Hanumant Chaudhary (@Hanumant06)Photo by Hanumant Chaudhary (@Hanumant06)Photo by Hanumant Chaudhary (@Hanumant06)Photo by Hanumant Chaudhary (@Hanumant06)Photo by Hanumant Chaudhary (@Hanumant06)Photo by Hanumant Chaudhary (@Hanumant06)Photo by Hanumant Chaudhary (@Hanumant06)Photo by Hanumant Chaudhary (@Hanumant06)Photo by Hanumant Chaudhary (@Hanumant06)Photo by Hanumant Chaudhary (@Hanumant06)
किसी को अपना समझकर उसकी खुशियों के लिए सब कुछ कर देना आसान है, लेकिन यह समझना मुश्किल है कि उसकी प्राथमिकताओं में आप कहाँ हैं...!!!
31
कवन सो काज कठिन जग माहीं। जो नहीं होइ तात तुम्ह पाहीं॥ जहाँ पवनपुत्र श्री हनुमान जी महाराज की कृपा हो, वहाँ कठिन से कठिन कार्य भी सरल हो जाता है..!!! संकटमोचन श्री हनुमान जी महाराज की जय..!!! जय श्री राम...!!!💐🙏🏻
2
1
3
86
आप को सपरिवार दीपावली की बहुत बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं...!!!! जय श्री सीताराम..!!!💐🙏🏻
2
1
5
68
मर्यादा भी श्रीराम हैं, संस्कार भी श्रीराम हैं, इस संसार में सबसे सुंदर एहसास भी श्रीराम हैं...!!! जय श्री राम...!!!💐🙏🏻 जय श्री सीताराम...!!!💐🙏🏻
1
1
28
332
धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएँ...!!! ॐ धन्वन्तरये नमः...!!! आरोग्यं परमं भाग्यं, स्वास्थ्यं सर्वार्थसाधनम्॥ भगवान धन्वंतरि की कृपा और माँ लक्ष्मी के आशीर्वाद से हम सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली बनी रहे ऐसी प्रभु से प्रार्थना है...!!! शुभ धनतेरस..!!!
1
2
4
78
कवन सो काज कठिन जग माहीं। जो नहीं होइ तात तुम्ह पाहीं॥ जहाँ पवनपुत्र श्री हनुमान जी महाराज की कृपा हो, वहाँ कठिन से कठिन कार्य भी सरल हो जाता है। संकटमोचन हनुमान जी की जय...!!!🙏🏻 🚩 जय श्रीराम...!!!🙏🏻💐
4
5
18
356
जीवन के अंतिम समय में कम से कम इतना सुकून तो रहे कि जो करना था वह किया जहाँ झुकना नहीं था वहाँ झुके नहीं और जहाँ चुकना नहीं था, वहाँ चुके नहीं अब कोई मेरे बारे में क्या सोचता है क्या कहता है, इससे मुझे क्या फर्क पड़ता है ज़िंदगी मेरी है, फैसले मेरे हैं और रास्ता भी मेरा होगा।
1
2
40
मैं किसी की क्यों चिंता करूँ, जब मेरी चिंता करने वाला कोई नहीं। अब अपनी ज़िंदगी अपने हिसाब से जीता हूँ, क्योंकि हर किसी के लिए जीते-जीते, खुद के लिए जीना भूल गया था। ना किसी से उम्मीद, ना किसी से शिकायत, अपनी मस्ती में जीना ही अब मेरी आदत..!!!
1
1
31
ना किसी से आगे निकलने की चाह है, ना किसी से पीछे रहने का डर है। ज़िंदगी अपने हिसाब से जीता हूँ, क्योंकि मुझे खुद के साथ रहना पसंद है। ना दिखावे का शौक है, ना किसी को कुछ साबित करना है। मैं जैसा हूँ, वैसा ही मस्त हूँ, मुझे बस अपने मन का सुकून चाहिए...!!! और कुछ नहीं...!!!
1
1
2
49
जीवन में हम दूसरों से अपेक्षा क्यों करते हैं, जब हम जानते हैं कि अंततः हर किसी को अपना बोझ खुद ही उठाना है। शायद दिल उम्मीद करना नहीं छोड़ता, भले ही दिमाग सच जान चुका हो...!!! शायद उम्मीद ही दुख का कारण है...!!!
1
3
53
कभी-कभी हम किसी के साथ के लिए अपनी जिंदगी के बड़े-बड़े फैसले रोक देते हैं, यह सोचकर कि एक दिन सब ठीक हो जाएगा और वह हमारा साथ ज़रूर देगा। लेकिन मन में एक सवाल हमेशा रह जाता है—जिसके लिए आज हम अपना कल दाँव पर लगा रहे हैं, क्या वह कल हमारे साथ खड़ा भी रहेगा?
2
1
2
54
क्या पता, जिसके लिए हम अपनी खुशियाँ छोड़ रहे हैं, वक्त आने पर वही हमें छोड़कर चला जाए। इसलिए किसी से प्यार ज़रूर कीजिए, उसका इंतज़ार भी कीजिए, लेकिन इस इंतज़ार में अपनी जिंदगी को मत खो दीजिए...!!!
2
1
1
36
क्योंकि किसी के साथ की उम्मीद में अपना आज खो देना और फिर कल उसी के बिना जीना, इससे बड़ा दर्द शायद कोई नहीं..!!!
12
आवै अकेला जीव जग, जाय अकेला सोइ जो जाने सँग सँग मरे, ता सम मूरख न होइ संसार में मानव अकेला आता है अकेला ही जाता है जो यह समझता है कि कोई उसका सच्चा साथी है और उसके साथ मरेगा वह अज्ञानी है प्रभु ही एकमात्र सत्य साथी हैं जो इस भौतिक जीवन के अंत के बाद भी आत्मा का साथ निभाते हैं
1
1
62
जीवन में समाज का बहुत महत्व है। जो कार्य समाज के सामने होता है, उसमें व्यक्ति अधिक सावधानी और जिम्मेदारी से काम करता है, क्योंकि समाज के लोग उसके कार्यों को देखते हैं और उसके व्यवहार का मूल्यांकन करते हैं...!!!
1
1
40
सबसे ज़्यादा दर्द तब नहीं होता, जब कोई छोड़ जाता है, बल्कि तब होता है जब, कोई दिल में रहकर भी ज़िंदगी में नहीं होता हैं...!!!
1
1
2
48
तुम रक्षक काहू को डरना...!!! महाबली श्री हनुमान जी महाराज की जय..!!!
1
2
4
117
किसी से अपेक्षा रखना गलत नहीं है, लेकिन यह मान लेना कि सामने वाले को हर हाल में हमारी अपेक्षाओं के अनुसार ही जीना चाहिए, रिश्ते में असंतुलन पैदा करता है...! एक स्वस्थ रिश्ता वह नहीं है, जिसमें एक व्यक्ति कहे और दूसरा माने। स्वस्थ रिश्ता वह है, जिसमें दोनों अपनी बात कह सकें...!!!
1
4
101
काहु न कोउ सुख दुख कर दाता। निज कृत कर्म भोग सबु भ्राता॥ कोई दूसरा व्यक्ति हमारे सुख-दुःख का पूर्ण रूप से जिम्मेदार नहीं है, अपने कर्मों का फल हर व्यक्ति को स्वयं भोगना पड़ता है..!!! जीवन-सीख: अपने कर्मों और निर्णयों की जिम्मेदारी स्वयं लें...!!!
1
3
113
जिंदगी खूबसूरत है, बस इसे उन चीज़ों के पीछे बर्बाद मत कीजिए जो आपके हाथ में ही नहीं हैं जो मिला, उसका शुक्र कीजिए जो छूट गया, उसे स्वीकार कीजिए जो आने वाला है उसका स्वागत कीजिए! हर बार ख़ामोशी आपकी कमज़ोरी नहीं होती कभी-कभी यह आपके सुकून को बचाने का सबसे खूबसूरत तरीका होता है..!
2
2
88