Hisar Police (@HissarPolice) profile picture

The official Twitter account of Hisar Police #Dial112 for emergencies | You may report crime online on our #HarSamay Portal & 88140-11591 -सेवा, सुरक्षा, सहयोग

Hisar, India
Joined June 2019
हिसार पुलिस
हरियाणा पुलिस की अनूठी पहल! 🚔 मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी एवं केंद्रीय पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कपाल मोचन मेले, यमुनानगर में प्रदेश की पहली मोबाइल टूरिस्ट पुलिस पोस्ट का शुभारंभ किया। प्रशिक्षित पुलिसकर्मियों, CPR विशेषज्ञों, फार्मासिस्ट, व्हीलचेयर एवं स्ट्रेचर से सुसज्जित यह मोबाइल यूनिट श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को त्वरित पुलिस सहायता, मार्गदर्शन और प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध करवाएगी। पंचकूला के माता मनसा देवी टूरिस्ट पुलिस स्टेशन के बाद यह पर्यटन सुरक्षा की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है। भविष्य में गुरुग्राम एवं कुरुक्षेत्र में भी ऐसी मोबाइल पोस्ट शुरू की जाएंगी। सुरक्षित पर्यटन, सुलभ पुलिस सहायता – हरियाणा पुलिस की प्रतिबद्धता। #HaryanaPolice #TouristSafety #SafeTourism @cmohry @NayabSainiBJP @csharyana @DGPHaryana
52
Hisar police
🚨 साइबर अपराध के खिलाफ हरियाणा पुलिस की बड़ी पहल! ई-जीरो FIR व्यवस्था से साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित। 🔹 25 जून 2026 से शुरू हुई सुविधा 🔹 ₹1 लाख से अधिक की साइबर वित्तीय धोखाधड़ी पर स्वतः ई-जीरो FIR 🔹 अब तक 1,533 ई-जीरो FIR दर्ज डीजीपी श्री अजय सिंघल ने कहा कि तकनीक आधारित पुलिसिंग से साइबर अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने और पीड़ितों को त्वरित सहायता पहुंचाने में मिलेगी मदद। 📞 साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें। हरियाणा पुलिस – आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता। @cmohry @NayabSainiBJP @csharyana @DGPHaryana
2
234
*नशा तस्करों पर हिसार पुलिस का दोहरा प्रहार: NDPS के 233 मामले दर्ज कर 433 आरोपी गिरफ्तार, 68-F के तहत 21 आरोपियों की 2 करोड़ 18 लाख 38 हजार 835 रुपये की संपत्ति फ्रीज* *नशे के कारोबार से अर्जित संपत्ति पर भी पुलिस की चोट, 15 कारें और 23 मोटरसाइकिलें फ्रीज; मकानों को भी किया गया फ्रीज : एसपी सिद्धान्त जैन* हिसार, 20 नवंबर। पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धान्त जैन, आईपीएस के कुशल नेतृत्व एवं दिशा-निर्देशन में हिसार पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का अभियान केवल नशा तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजने तक सीमित नहीं है, बल्कि नशे के अवैध कारोबार से अर्जित संपत्ति पर भी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इसी का परिणाम है कि वर्ष 2026 में अब तक हिसार पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत 233 मामले दर्ज कर 433 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। *नशा तस्करों की अवैध संपत्ति पर भी पुलिस की सख्त कार्रवाई* नशे के अवैध कारोबार से अर्जित संपत्ति को जब्त एवं फ्रीज करवाने के लिए हिसार पुलिस द्वारा NDPS एक्ट की धारा 68-F के तहत प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इस वर्ष अब तक 21 आरोपियों के खिलाफ धारा 68-F के तहत कार्रवाई करते हुए उनकी 15 कारें और 23 मोटरसाइकिलें तथा मकानो को फ्रीज करवाया गया हैं। इन वाहनों व मकानो की कुल अनुमानित कीमत 2 करोड़ 18 लाख 38 हजार 835 रुपये है। *एसपी सिद्धान्त जैन ने कहा कि* हिसार पुलिस नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ रही है। नशा तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों को गिरफ्तार करने के साथ-साथ उनके अवैध कारोबार से अर्जित संपत्ति पर भी कानूनी प्रहार किया जा रहा है। नशे के कारोबार से कमाई गई संपत्ति को सुरक्षित रखकर दोबारा इस अवैध धंधे में इस्तेमाल करने की कोशिशों पर रोक लगाने के लिए NDPS एक्ट की धारा 68-F के तहत कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि नशा तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस का लक्ष्य नशे की सप्लाई के पूरे नेटवर्क को तोड़ना और इस अवैध कारोबार से जुड़े लोगों के आर्थिक आधार को कमजोर करना है। इसके लिए सभी संबंधित पुलिस इकाइयों को प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। *हिसार पुलिस आमजन से अपील करती है कि नशे के अवैध कारोबार की जानकारी पुलिस के साथ साझा करें। नशा तस्करों के खिलाफ इस लड़ाई में पुलिस का सहयोग करें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।* *नशे के कारोबार पर वार, तस्करों की अवैध संपत्ति पर प्रहार।*
1
56
*दिन के समय घर से मोबाइल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने सुलझाई वारदात; चोरीशुदा मोबाइल बरामद* हिसार, 20 नवंबर। पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धान्त जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में जिला पुलिस द्वारा चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने और आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में पुलिस चौकी पीएलए की टीम ने लाजपत नगर में दिन के समय घर से मोबाइल फोन चोरी करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दलीप कुमार निवासी गांव सैदपुर, थाना मानसी, जिला खगड़िया, बिहार हाल निवासी मनोहर कॉलोनी, हिसार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस चौकी पीएलए प्रभारी सहायक उप-निरीक्षक अनुप ने बताया कि दिनांक 19 नवंबर को भूपेन्द्र निवासी लाजपत नगर की शिकायत पर उसके घर से दिन के समय किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोबाइल फोन चोरी कर ले जाने के संबंध में अभियोग दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ चोरी का एक अन्य मामला भी पहले से दर्ज है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि उससे चोरी की अन्य वारदातों और उनके संबंध में गहनता से पूछताछ की जा सके। *हिसार पुलिस आमजन से अपील करती है कि अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे लगवाएं तथा घर में आने-जाने वाले अनजान व्यक्तियों के प्रति सतर्क रहें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।*
66
*हिसार साइबर सेल की बड़ी कामयाबी* *15 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर वास्तविक मालिकों को लौटाए, एसपी सिद्धांत जैन ने स्वयं किए सुपुर्द* हिसार, 20 नवंबर 2026 पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में हिसार पुलिस की साइबर सेल ने एक बार फिर तकनीक और त्वरित कार्रवाई का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए 15 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए। बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत लाखों रुपये है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसपी सिद्धांत जैन ने स्वयं मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द किए। अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर सभी नागरिकों ने हिसार पुलिस का आभार व्यक्त किया और खुशी जाहिर की। पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धांत जैन ने बताया कि साइबर सेल प्रभारी पीएसआई अमित के नेतृत्व में टीम ने गुमशुदा मोबाइल फोन संबंधी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आईएमईआई ट्रैकिंग, डिजिटल सर्विलांस, लोकेशन विश्लेषण तथा तकनीकी जांच के माध्यम से मोबाइल फोन की तलाश की। लगातार प्रयास, डेटा विश्लेषण और समन्वित कार्रवाई के परिणामस्वरूप साइबर टीम 15 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद करने में सफल रही। इस अभियान में साइबर सेल के मुख्य सिपाही मुकेश सहारण, ऑपरेटर सिपाही विनोद कुमार महिला ऑपरेटर उषा रानी (थाना अग्रोहा ) सिपाही मंदिप महिला सिपाही अनीता (थाना मिलगेट)महिला सिपाही रेखा सिपाही विपिन (थाना बरवाला )महिला सिपाही अनीता सिपाही अंजय (थाना सिविललाइन )सभी पुलिस कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मोबाइल प्राप्त करने वाले नागरिकों में मुख्य रूप से सुभाष सातरोड़ आकाश महलसरा रामकुमार चंदन नगर अमनदीप विनोद नगर चन्द्रप्रकाश मिलगेट राजरानी हिसार सूरज बवानीखेड़ा आज़ाद सिंह सुल्तानपुर राहुल शर्मा सातरोड़ खास ध्रुव यूपी हरी किरशन बरवाला हिसार सहित अन्य नागरिक शामिल रहे, जिन्हें उनके गुम हुए मोबाइल फोन वापस सौंपे गए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस ने कहा, "तकनीक की वास्तविक सार्थकता तभी है, जब उसका उपयोग जनसेवा के लिए किया जाए। हिसार पुलिस का उद्देश्य केवल अपराधों की रोकथाम करना ही नहीं, बल्कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान कर उन्हें राहत पहुंचाना भी है। हमारी साइबर टीम पूरी प्रतिबद्धता के साथ नागरिकों की सहायता के लिए कार्य कर रही है और भविष्य में भी इसी प्रकार तकनीक का प्रभावी उपयोग कर लोगों को न्याय एवं सहायता उपलब्ध कराती रहेगी।" मोबाइल वापस प्राप्त करने वाले नागरिकों ने हिसार पुलिस एवं साइबर सेल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें अपने मोबाइल मिलने की उम्मीद लगभग समाप्त हो चुकी थी, लेकिन हिसार पुलिस की सक्रियता, तकनीकी दक्षता और निरंतर प्रयासों के कारण उनके कीमती मोबाइल सुरक्षित वापस मिल सके। उन्होंने इस पहल को आमजन के हित में अत्यंत सराहनीय बताया।
1
72
*बच्चों के साथ यौन शोषण के मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी, शिकायत मिलते ही तत्काल कार्रवाई करें सभी थाना प्रभारी : एसपी सिद्धान्त जैन* हिसार, 20 नवंबर। पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धान्त जैन, आईपीएस ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को बच्चों के साथ यौन शोषण से संबंधित मामलों में संवेदनशीलता, गंभीरता और तत्परता से कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि बच्चों के साथ यौन शोषण POCSO Act के तहत गंभीर एवं दंडनीय अपराध है। ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही, देरी या शिकायत को हल्के में लेने की प्रवृत्ति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि बच्चे या उसके परिजन द्वारा यौन शोषण अथवा किसी अन्य प्रकार के उत्पीड़न की शिकायत दिए जाने पर तत्काल संज्ञान लें और नियमानुसार कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करें। पीड़ित बच्चे एवं उसके परिवार के साथ सम्मानजनक, संवेदनशील और सहयोगात्मक व्यवहार किया जाए। शिकायतकर्ता को बार-बार थाने के चक्कर न कटवाए जाएं और न ही किसी प्रकार का दबाव बनाकर शिकायत वापस लेने के लिए मजबूर किया जाए। *एसपी ने थाना प्रभारियों को विशेष रूप से निम्नलिखित निर्देश दिए हैं :* 1.बच्चों के यौन शोषण से संबंधित प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई करें। 2.POCSO Act के प्रावधानों के अनुसार नियमानुसार मामला दर्ज कर निष्पक्ष एवं त्वरित जांच सुनिश्चित करें। 3.पीड़ित बच्चे से पूछताछ के दौरान उसकी उम्र, मानसिक स्थिति और गरिमा का विशेष ध्यान रखें तथा बाल-अनुकूल प्रक्रिया अपनाएं। 4.पीड़ित बच्चे की पहचान, फोटो, पता या अन्य व्यक्तिगत जानकारी किसी भी स्थिति में सार्वजनिक न होने दें। 5.मामले में साक्ष्य एवं अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों को सुरक्षित रखते हुए समयबद्ध जांच करें। 6.पीड़ित बच्चे और उसके परिवार को आवश्यक सहायता, सुरक्षा एवं संबंधित विभागों की मदद उपलब्ध करवाएं। 7.ऐसे मामलों में आरोपी के विरुद्ध कानून के अनुसार प्रभावी कार्रवाई करते हुए जांच की नियमित समीक्षा करें। पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। बच्चों के साथ होने वाले यौन अपराधों को रोकने के लिए पुलिस पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है। सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश हैं कि ऐसे मामलों में पीड़ित बच्चे को न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित पुलिसकर्मी की जवाबदेही तय की जाएगी। *हिसार पुलिस आमजन से अपील करती है कि यदि किसी बच्चे के साथ यौन शोषण, उत्पीड़न या किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। बच्चों की सुरक्षा के प्रति सजग रहें और उनकी शिकायतों को कभी नजरअंदाज न करें।*
3
188
*नशा तस्करों को मकान, दुकान या वाहन किराये पर देने से पहले करें पूरी जांच, अवैध कारोबार में सहयोग करने वालों पर भी होगी कार्रवाई : एसपी सिद्धान्त जैन* हिसार, 20 नवंबर। पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धान्त जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए हिसार पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई के साथ-साथ आमजन को जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में हिसार पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे नशा तस्करी में संलिप्त लोगों को किसी भी प्रकार का सहयोग न दें और अपने मकान, दुकान, गोदाम या वाहन का इस्तेमाल नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त एवं सप्लाई के लिए न होने दें। हिसार पुलिस ने आमजन को सचेत करते हुए कहा कि कुछ असामाजिक तत्व किराये के मकान, दुकान, गोदाम या वाहनों का इस्तेमाल नशीले पदार्थों को छिपाने, रखने और एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने के लिए कर सकते हैं। ऐसे में मकान, दुकान या वाहन किराये पर देते समय संबंधित व्यक्ति की पहचान और उसके पते का सत्यापन अवश्य करवाएं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि को नजरअंदाज न करें। *आमजन इन बातों का विशेष ध्यान रखें :* 1.मकान, दुकान, गोदाम या वाहन किराये पर देने से पहले संबंधित व्यक्ति की पहचान और दस्तावेजों की जांच अवश्य करें। 2.अपने परिसर या वाहन का इस्तेमाल नशीले पदार्थों के भंडारण, बिक्री या सप्लाई के लिए न होने दें। 3.किसी व्यक्ति को नशा तस्करी के लिए वाहन, कमरा या अन्य संसाधन उपलब्ध न करवाएं। 4.आसपास किसी संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधि या नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। 5.लालच या आर्थिक लाभ के लिए नशे के अवैध कारोबार में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से भागीदार न बनें। पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धान्त जैन ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल पुलिस की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। नशा तस्करों को मिलने वाला किसी भी प्रकार का सहयोग उनके अवैध कारोबार को बढ़ावा देता है। इसलिए प्रत्येक नागरिक को जागरूक रहकर नशे के कारोबार को रोकने में अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। नशा तस्करी में सहयोग करने या संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। हिसार पुलिस की आमजन से अपील है कि नशा तस्करों को पनाह न दें, उनके अवैध कारोबार का हिस्सा न बनें और नशामुक्त समाज के निर्माण में पुलिस का सहयोग करें। आपकी एक जागरूक सूचना किसी युवा का भविष्य बचा सकती है।
2
70
*फर्जी लॉटरी और इनाम जीतने के मैसेज से रहें सावधान, लालच में आकर किसी अनजान व्यक्ति को पैसे न भेजें : एसपी सिद्धान्त जैन* हिसार, 20 नवंबर। पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धान्त जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में हिसार पुलिस द्वारा साइबर अपराधों से बचाव के लिए आमजन को लगातार जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में हिसार पुलिस ने नागरिकों को फर्जी लॉटरी और इनाम जीतने के नाम पर होने वाली साइबर ठगी से सतर्क रहने की सलाह दी है। हिसार पुलिस ने आमजन को सचेत करते हुए कहा कि साइबर ठग मोबाइल फोन पर कॉल, SMS, WhatsApp या सोशल मीडिया के माध्यम से फर्जी संदेश भेजकर लोगों को लाखों रुपये की लॉटरी या महंगे इनाम जीतने का झांसा देते हैं। इसके बाद इनाम की राशि जारी करने के नाम पर टैक्स, रजिस्ट्रेशन फीस या प्रोसेसिंग चार्ज के रूप में पैसे मांगे जाते हैं। कई बार ठग फर्जी लिंक भेजकर बैंक संबंधी जानकारी और OTP भी हासिल करने का प्रयास करते हैं। *साइबर ठगी से बचने के लिए इन बातों का रखें विशेष ध्यान :* 1.बिना किसी प्रतियोगिता में भाग लिए लॉटरी या इनाम जीतने का संदेश मिले तो उस पर विश्वास न करें। 2.इनाम की राशि प्राप्त करने के लिए किसी अनजान व्यक्ति को टैक्स, प्रोसेसिंग फीस या रजिस्ट्रेशन चार्ज के नाम पर पैसे न भेजें। 3.अनजान व्यक्तियों द्वारा भेजे गए लिंक पर क्लिक न करें और न ही कोई संदिग्ध ऐप डाउनलोड करें। 4.अपनी बैंक डिटेल, ATM कार्ड की जानकारी, OTP और UPI PIN किसी के साथ साझा न करें। 5.किसी भी लॉटरी या इनाम संबंधी सूचना की आधिकारिक माध्यम से पुष्टि अवश्य करें। पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन ने कहा कि साइबर ठग लोगों को कम समय में बड़ी रकम मिलने का लालच देकर उनकी मेहनत की कमाई ठगने का प्रयास करते हैं। आमजन किसी भी अनजान कॉल या संदेश पर भरोसा करने से पहले उसकी सत्यता की जांच करें। यदि आपके साथ किसी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होती है तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करवाएं। *सतर्क रहें, सुरक्षित रहें। साइबर अपराध से बचाव ही सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है।*
1
51
*नशा तस्करों के ठिकानों पर हिसार पुलिस की सघन चेकिंग, SWAT कमांडो और डॉग स्क्वॉड टीम ने वार्ड नंबर 14 बरवाला में चलाया विशेष अभियान* हिसार, 20 नवंबर। पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धान्त जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने और नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए जिला पुलिस द्वारा लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में SWAT कमांडो टीम तथा डॉग स्क्वॉड टीम ने वार्ड नंबर 14, बरवाला में नशा तस्करी में संलिप्त संदिग्ध व्यक्तियों के निवास स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने संदिग्ध ठिकानों की गहनता से जांच की तथा नशे के अवैध कारोबार से जुड़ी गतिविधियों पर निगरानी रखी। डॉग स्क्वॉड की सहायता से भी निर्धारित स्थानों पर चेकिंग की गई। पुलिस का उद्देश्य नशा तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों पर प्रभावी निगरानी रखना तथा नशे की सप्लाई और अवैध कारोबार पर अंकुश लगाना है। पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार को किसी भी सूरत में पनपने नहीं दिया जाएगा। नशा तस्करों के ठिकानों पर लगातार निगरानी और चेकिंग की जाएगी तथा संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। हिसार पुलिस आमजन से अपील करती है कि नशे के अवैध कारोबार की सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। नशामुक्त समाज के निर्माण में पुलिस का सहयोग करें।
1
52
*चूड़ामणि कॉम्प्लेक्स से जनरेटर का अल्टरनेटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चोरीशुदा अल्टरनेटर व वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद* हिसार, 20 नवंबर। पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धान्त जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में जिला पुलिस द्वारा चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने और आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में पुलिस चौकी अर्बन एस्टेट की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चूड़ामणि कॉम्प्लेक्स के अंदर से जनरेटर का अल्टरनेटर चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जगदीश निवासी ऑटो मार्केट, हिसार और विकास निवासी ग्लोबल स्पेस, हिसार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा अल्टरनेटर तथा वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस चौकी अर्बन एस्टेट में तैनात सब इंस्पेक्टर शेर सिंह ने बताया कि दिनांक 19 नवंबर को विनोद निवासी अर्बन एस्टेट की शिकायत पर चूड़ामणि कॉम्प्लेक्स के अंदर से जनरेटर का अल्टरनेटर चोरी होने के संबंध में अभियोग दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और उसके आधार पर दोनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से चोरीशुदा अल्टरनेटर और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान आरोपियों से चोरी की वारदात के संबंध में गहनता से पूछताछ की जाएगी तथा अन्य वारदातों में उनकी संलिप्तता की भी जांच की जाएगी। *हिसार पुलिस चोरी की वारदातों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई कर रही है। सार्वजनिक एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे लगवाना अपराध नियंत्रण और आरोपियों की पहचान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।*
1
95
*वाणिज्यिक मात्रा में 2,130 ALPRAZOLAM टैबलेट बरामदगी के मामले में सप्लायर भी गिरफ्तार, जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया* हिसार, 20 नवंबर। पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धान्त जैन, आईपीएस के कुशल नेतृत्व एवं दिशा-निर्देशन में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सदर हिसार पुलिस ने वाणिज्यिक मात्रा में नशीली ALPRAZOLAM टैबलेट बरामदगी के मामले में सप्लायर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी सतीश निवासी महाबीर कॉलोनी को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। गौरतलब है कि CIA मिल गेट पुलिस टीम ने चन्दन नगर हिसार से महिला आरोपी भगवती पत्नी भरत सिंह को 2,130 ALPRAZOLAM टैबलेट, जिनका कुल वजन 377.01 ग्राम था, सहित गिरफ्तार किया था। इस संबंध में थाना सदर हिसार में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। इस मामले में CIA मिल गेट प्रभारी सब इंस्पेक्टर जगदीश की टीम ने ASI बलवान सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए महिला आरोपी को काबू किया था। आरोपी महिला के कब्जे से 213 पत्ते, कुल 2,130 नशीली ALPRAZOLAM टैबलेट बरामद हुई थीं। मामले की आगामी जांच के दौरान थाना सदर पुलिस ने सप्लायर सतीश निवासी महाबीर कॉलोनी को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से नशीली टैबलेट की सप्लाई के स्रोत, नेटवर्क तथा इस अवैध कारोबार में शामिल अन्य व्यक्तियों के संबंध में पूछताछ की जाएगी। पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन ने कहा कि नशे के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ हिसार पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। नशीले पदार्थों की सप्लाई करने वाले स्रोतों और पूरे नेटवर्क को चिन्हित कर उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नशा तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। *हिसार पुलिस आमजन से अपील करती है कि नशे के अवैध कारोबार से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।*
1
132
*सेक्टर-13 मार्केट में रात के समय सस्वेट कमांडो टीम की विशेष चेकिंग एवं गश्त, संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों पर रखी जा रही पैनी नजर* हिसार 19 नवंबर।पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धांत जैन के निर्देशानुसार जिला हिसार में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा विशेष निगरानी एवं चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में सेक्टर-13 मार्केट हिसार में रात्रि के समय स्वेट कमांडो टीम द्वारा विशेष गश्त एवं चेकिंग की जा रही है। टीम मार्केट में आने-जाने वाले संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की जांच कर रही है। इसके साथ ही संदिग्ध परिस्थितियों में खड़े वाहनों को रुकवाकर उनकी गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए हैं कि बाजारों एवं सार्वजनिक स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जाए तथा शराब पीकर हुड़दंग करने, शांति भंग करने और किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए। हिसार पुलिस आमजन की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। नागरिकों से अपील है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
2
122
*कोहरे में सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए हिसार पुलिस की पहल, वाहनों पर लगाए जा रहे रिफ्लेक्टर* *ट्रैफिक पुलिस प्रभारी इंस्पेक्टर चन्द्रभान ने वाहन चालकों को किया जागरूक, कोहरे में धीमी गति और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील : एसपी सिद्धान्त जैन* हिसार 19 नवम्बर । सर्दी का मौसम शुरू होने के साथ ही सुबह और रात के समय कोहरे के कारण सड़क पर दृश्यता कम हो जाती है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में वाहन चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धान्त जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में हिसार पुलिस द्वारा यातायात सुरक्षा को लेकर विशेष जागरूकता एवं सावधानी अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में ट्रैफिक पुलिस प्रभारी इंस्पेक्टर चन्द्रभान के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए जा रहे हैं, ताकि कोहरे और कम रोशनी के दौरान वाहन दूर से दिखाई दे सकें। रिफ्लेक्टर लगाने का उद्देश्य सड़क पर चल रहे वाहनों की दृश्यता बढ़ाना और पीछे से होने वाली टक्कर जैसी दुर्घटनाओं की आशंका को कम करना है। इस दौरान वाहन चालकों को कोहरे में सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। *कोहरे में वाहन चलाते समय इन सावधानियों का रखें ध्यान* •वाहन की गति धीमी रखें और आगे चल रहे वाहन से पर्याप्त सुरक्षित दूरी बनाए रखें। •फॉग लाइट का इस्तेमाल करें तथा जरूरत पड़ने पर लो-बीम हेडलाइट जलाएं। •वाहन चलाते समय अचानक ब्रेक लगाने और तेज गति से ओवरटेक करने से बचें। •वाहन के आगे और पीछे की लाइट, इंडिकेटर तथा रिफ्लेक्टर सही स्थिति में रखें। •सड़क पर दृश्यता बहुत कम होने पर सुरक्षित स्थान पर वाहन रोकें और सड़क के बीच में खड़े न हों। •वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें और यातायात नियमों का पालन करें। *पुलिस अधीक्षक हिसार ने वाहन चालकों से अपील की है कि कोहरे के मौसम में जल्दबाजी के बजाय सावधानी को प्राथमिकता दें। वाहन पर रिफ्लेक्टर लगवाएं और सड़क पर अपनी तथा दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखें।* *याद रखें—कोहरे में कुछ मिनट की देरी मंजूर है, लेकिन लापरवाही से होने वाला हादसा जिंदगी भर का नुकसान बन सकता है। सुरक्षित चलें, सतर्क रहें और यातायात नियमों का पालन करें।*
1
69
*नशा तस्करों पर हिसार पुलिस का बड़ा प्रहार: 233 NDPS मामले दर्ज कर 404 आरोपी गिरफ्तार* *एक जनवरी से अब तक नशा तस्करों के नेटवर्क पर लगातार कार्रवाई; 15 किलो 500 ग्राम अफीम, 680 किलो डोडा पोस्त, 191 किलो गांजा और 3 किलो 400 ग्राम हेरोइन सहित भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद* हिसार 19 नवम्बर । पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धान्त जैन, आईपीएस के कुशल नेतृत्व एवं दिशा-निर्देशन में जिला पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। हिसार पुलिस का स्पष्ट लक्ष्य है कि नशा तस्करी के नेटवर्क को तोड़कर युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाया जाए और जिले को नशामुक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे। इसी अभियान के तहत हिसार पुलिस ने एक जनवरी से अब तक NDPS एक्ट के तहत 233 मामले दर्ज कर 404 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस अवधि में पुलिस ने नशा तस्करों के कब्जे से भारी मात्रा में मादक पदार्थ और नशीली दवाइयां बरामद की हैं। *नशा तस्करों से बरामद नशीले पदार्थों का विवरण* *मादक पदार्थबरामद मात्रा* अफीम15 किलो 500 ग्राम चरस/सुल्फा5 किलो 800 ग्राम डोडा चूरा पोस्त680 किलो गांजा191 किलो हेरोइन/चिट्टा3 किलो 400 ग्राम अल्प्राजोलम टैबलेट23,212 एटिजोलम टैबलेट60 नशीला मेडिकल पाउडर19 ग्राम ट्रामाडोल कैप्सूल480 एमटीपी किट6 *नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई रहेगी जारी* पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन ने कहा कि नशे का अवैध कारोबार करने वाले व्यक्ति समाज और युवा पीढ़ी के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ हिसार पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस का प्रयास केवल नशा तस्करों को गिरफ्तार करना ही नहीं, बल्कि नशे की सप्लाई चेन और इसके पीछे काम कर रहे पूरे नेटवर्क का पता लगाकर उसे समाप्त करना भी है। *आमजन बनें नशे के खिलाफ अभियान का हिस्सा* हिसार पुलिस आमजन से अपील करती है कि यदि आपके आसपास कोई व्यक्ति नशे की तस्करी या बिक्री में संलिप्त है अथवा किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी है, तो इसकी सूचना पुलिस को अवश्य दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। *नशे के खिलाफ लड़ाई केवल पुलिस की नहीं, पूरे समाज की जिम्मेदारी है। आइए, मिलकर नशा मुक्त हिसार और सुरक्षित युवा पीढ़ी का संकल्प लें।*
2
158
*युवक का रास्ता रोककर हथियारों से हमला करने और जबरन गाड़ी में अगवा कर बंधक बनाने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार* *बर्फ फैक्टरी और खेत में ले जाकर मारपीट करने का आरोप; वारदात में प्रयुक्त गाड़ी और लकड़ी का डंडा बरामद, अन्य आरोपियों की तलाश जारी* हिसार 19 नवम्बर । पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धान्त जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में जिला पुलिस द्वारा आपराधिक वारदातों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना आदमपुर पुलिस ने गांव भोडिया बिश्नोईयान निवासी रवि कुमार के साथ मारपीट, जबरन गाड़ी में ले जाकर बंधक बनाने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में आरोपी सज्जन कुमार निवासी भोडिया बिश्नोईयान को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त कार और लकड़ी का डंडा भी बरामद किया है। मामले के अनुसार, दिनांक 16 नवंबर 2026 को रवि कुमार निवासी भोडिया बिश्नोईयान के साथ मारपीट की सूचना मिलने पर थाना आदमपुर पुलिस सिविल अस्पताल पहुंची। घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। बाद में चिकित्सकों द्वारा बयान देने के लिए फिट घोषित किए जाने पर पुलिस ने घायल रवि कुमार के बयान दर्ज किए। रवि कुमार ने अपने बयान में आरोप लगाया कि 16 नवंबर की रात करीब 11:15 बजे गांव की ओर जाने वाली ईंटों की सड़क पर उसकी स्कॉर्पियो गाड़ी को एक XUV गाड़ी ने टक्कर मारी। इसके बाद नरेन्द्र उर्फ टीटू, पुनीत, सज्जन और विष्णु ने उसे गाड़ी से नीचे उतारकर मारपीट की। आरोप है कि आरोपियों ने उसके साथी संदीप को भी धमकाया और उसे मौके से भागने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने रवि को जबरन स्विफ्ट गाड़ी में डालकर चक्की चौपटा रोड स्थित बर्फ फैक्टरी में एक कमरे में बंद कर दिया और डंडे व अन्य वस्तुओं से मारपीट की। बाद में उसे गांव बीघड़ के खेत में ट्यूबवेल कोठे पर ले जाकर भी मारपीट की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई। घायल के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर थाना आदमपुर में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया गया। जांच के दौरान आरोपी सज्जन कुमार को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त कार और लकड़ी का डंडा बरामद किया गया। आरोपी को अदालत में पेश किया किया जाएगा तथा मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। हिसार पुलिस स्पष्ट करती है कि किसी भी व्यक्ति को कानून हाथ में लेने, किसी को जबरन बंधक बनाने, मारपीट करने या जान से मारने की धमकी देने का अधिकार नहीं है। ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
2
503
*छात्र संघ चुनाव को लेकर हिसार पुलिस अलर्ट—कॉलेजों व विश्वविद्यालयों में अवैध चुनावी गतिविधियों पर रहेगी पैनी नजर : एसपी सिद्धान्त जैन* *बिना अनुमति जुलूस, डीजे, शक्ति प्रदर्शन व बाहरी छात्रों की भागीदारी पर होगी सख्त कार्रवाई* हिसार, 19 नवंबर । छात्र संघ चुनाव को लेकर हिसार पुलिस ने जिले के सभी कॉलेजों एवं विश्वविद्यालयों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धान्त जैन, आईपीएस ने सभी थाना प्रबंधकों को निर्देश दिए हैं कि अपने-अपने क्षेत्र में स्थित शिक्षण संस्थानों के आसपास छात्र चुनाव के नाम पर होने वाली गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखें तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई करें। एसपी ने स्पष्ट किया कि छात्र संघ चुनाव केवल संबंधित विश्वविद्यालय/कॉलेज द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना, निर्धारित नियमों एवं सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के अनुसार ही होंगे। छात्र स्वयं या बाहरी व्यक्तियों के सहयोग से चुनाव प्रक्रिया शुरू करने, प्रत्याशी घोषित करने, प्रचार करने, जुलूस निकालने, शक्ति प्रदर्शन करने अथवा डीजे/लाउडस्पीकर बजाने जैसी गतिविधियों से बचें। *बाहरी छात्रों एवं असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी* हिसार पुलिस द्वारा कॉलेजों एवं विश्वविद्यालयों के आसपास बाहरी युवकों की गतिविधियों, वाहनों के काफिले, जुलूस, शक्ति प्रदर्शन, तेज आवाज में डीजे/लाउडस्पीकर तथा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। छात्र संघ चुनाव के संबंध में सुप्रीम कोर्ट द्वारा स्वीकार की गई लिंगदोह समिति की सिफारिशों के अनुसार चुनाव प्रक्रिया में पात्र विद्यार्थियों की भागीदारी, चुनावी अनुशासन, निर्धारित प्रक्रिया एवं अन्य नियमों का पालन किया जाना आवश्यक है। किसी भी बाहरी व्यक्ति को चुनावी प्रक्रिया में अनधिकृत रूप से शामिल करने या चुनाव के नाम पर माहौल खराब करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। *चुनाव के नाम पर जुलूस और शक्ति प्रदर्शन पर रहेगी नजर* एसपी ने सभी थाना प्रबंधकों को निर्देश दिए हैं कि कॉलेजों एवं विश्वविद्यालयों के प्रबंधन के साथ समन्वय स्थापित कर छात्र चुनाव संबंधी गतिविधियों की जानकारी रखें। चुनाव के नाम पर बिना अनुमति जुलूस, रोड शो, वाहनों का काफिला, डीजे बजाकर शक्ति प्रदर्शन, यातायात बाधित करने अथवा सार्वजनिक शांति भंग करने जैसी गतिविधियां पाए जाने पर तत्काल नियमानुसार कार्रवाई की जाए। एसपी सिद्धान्त जैन ने कहा कि छात्र लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और हिसार पुलिस शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। छात्र संघ चुनाव की प्रक्रिया यदि संबंधित संस्थान द्वारा अधिकृत रूप से आयोजित की जाती है तो सभी विद्यार्थियों को निर्धारित नियमों एवं आचार संहिता का पालन करना होगा। चुनाव के नाम पर कानून हाथ में लेने, बाहरी युवकों को एकत्रित करने, जुलूस निकालने, डीजे बजाकर शक्ति प्रदर्शन करने या कानून-व्यवस्था प्रभावित करने की किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। *हिसार पुलिस की अपील* हिसार पुलिस ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे कॉलेज/विश्वविद्यालय द्वारा जारी आधिकारिक सूचना एवं निर्देशों पर ही भरोसा करें। सोशल मीडिया अथवा किसी व्यक्ति द्वारा दी गई अपुष्ट सूचना के आधार पर चुनावी गतिविधियों में शामिल न हों। किसी भी प्रकार के जुलूस, शक्ति प्रदर्शन या अन्य कार्यक्रम के संबंध में संबंधित संस्थान एवं सक्षम प्राधिकारी के निर्देशों का पालन करें। एसपी ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ उसकी पहचान अथवा प्रभाव की परवाह किए बिना नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी
1
71
*सरकारी योजना में लाभ दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वालों से रहें सावधान, फर्जीवाड़े में न गंवाएं अपनी मेहनत की कमाई* *सब्सिडी और सरकारी सहायता के नाम पर अनजान व्यक्तियों को पैसे न दें, किसी भी योजना की जानकारी केवल आधिकारिक माध्यमों से करें सत्यापित : एसपी सिद्धान्त जैन* हिसार 19 नवम्बर । पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धान्त जैन, आईपीएस ने आमजन को साइबर ठगी के नए-नए तरीकों के प्रति सतर्क करते हुए फर्जी सरकारी योजनाओं और सब्सिडी के नाम पर होने वाली धोखाधड़ी से सावधान रहने की अपील की है। ठग सरकारी अधिकारी, विभागीय कर्मचारी या योजना का प्रतिनिधि बनकर लोगों को फोन, व्हाट्सऐप मैसेज और सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क करते हैं। वे सरकारी योजना का लाभ, सब्सिडी, आर्थिक सहायता या अनुदान दिलाने का लालच देकर पंजीकरण शुल्क, फाइल चार्ज या अन्य बहाने से पैसे ऐंठने का प्रयास करते हैं। *सरकारी लाभ दिलाने के नाम पर किसी अनजान व्यक्ति को न दें पैसे* हिसार पुलिस आमजन को सलाह देती है कि किसी भी सरकारी योजना का लाभ लेने के लिए अनजान व्यक्ति के कहने पर पैसे ट्रांसफर न करें। किसी लिंक पर क्लिक करके अपनी व्यक्तिगत या बैंक संबंधी जानकारी साझा न करें। ठग फर्जी वेबसाइट, आवेदन फॉर्म और सरकारी लोगो का इस्तेमाल कर लोगों को गुमराह कर सकते हैं। *इन सावधानियों का रखें विशेष ध्यान* •सरकारी योजना की पात्रता और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट या कार्यालय से प्राप्त करें। •किसी अनजान व्यक्ति को रजिस्ट्रेशन फीस, प्रोसेसिंग चार्ज या सब्सिडी जारी करवाने के नाम पर पैसे न दें। •बैंक खाता नंबर, एटीएम/डेबिट कार्ड विवरण, ओटीपी, यूपीआई पिन और पासवर्ड किसी के साथ साझा न करें। •व्हाट्सऐप या सोशल मीडिया पर प्राप्त संदिग्ध लिंक और फर्जी आवेदन फॉर्म से बचें। •योजना का लाभ दिलाने का दावा करने वाले व्यक्ति की पहचान और प्रामाणिकता की पुष्टि अवश्य करें। *ठगी होने पर तुरंत करें शिकायत* यदि कोई व्यक्ति सरकारी योजना या सब्सिडी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करता है या आपके साथ साइबर ठगी हो जाती है, तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करवाएं। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल cybercrime.gov.in पर भी शिकायत की जा सकती है। हिसार पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी सरकारी योजना के नाम पर मिलने वाले लालच में जल्दबाजी न करें। याद रखें—सरकारी योजना का लाभ पाने के लिए किसी अनजान बिचौलिए को पैसे देना जरूरी नहीं है। पहले सत्यापन करें, फिर ही कोई कदम उठाएं। जागरूकता ही साइबर ठगी से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है।
1
286
*हिसार में कहीं भी अपराध की सूचना अब व्हाट्सएप पर फोटो सहित दें, पुलिस ने जारी किए दो विशेष नंबर* *अपराध, नशा तस्करी, संदिग्ध गतिविधियों एवं कानून व्यवस्था से जुड़ी सूचना देने के लिए नागरिक करें 8814012342 और 8814057100 का उपयोग : एसपी सिद्धान्त जैन* हिसार, 19 नवंबर । हिसार पुलिस द्वारा जिले में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नागरिकों से सहयोग की अपील की गई है। पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धान्त जैन के निर्देशानुसार जिले में कहीं भी होने वाले अपराध अथवा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस तक पहुंचाने के लिए दो विशेष मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं। नागरिक इन नंबरों पर व्हाट्सएप के माध्यम से लिखित संदेश के साथ-साथ फोटो भेजकर भी सूचना दे सकते हैं। *ये हैं हिसार पुलिस के विशेष व्हाट्सएप नंबर* •8814012342 •8814057100 इन नंबरों पर जिले में कहीं भी नशा तस्करी, अवैध हथियार, जुआ-सट्टा, चोरी, आपराधिक गतिविधियों, संदिग्ध व्यक्तियों तथा अन्य गैरकानूनी गतिविधियों से संबंधित सूचना फोटो सहित भेजी जा सकती है। इससे पुलिस को घटनास्थल और संदिग्ध गतिविधियों के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त करने में सहायता मिलेगी और समय रहते उचित कार्रवाई की जा सकेगी। *अपराध मुक्त समाज के लिए पुलिस के साथ जुड़ें नागरिक* एसपी हिसार ने आमजन से अपील की है कि अपने आसपास किसी भी प्रकार की आपराधिक या संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर उसकी सूचना तुरंत पुलिस तक पहुंचाएं। सूचना देते समय घटना का स्थान, समय और उपलब्ध तथ्य स्पष्ट रूप से बताएं। यदि फोटो या अन्य संबंधित जानकारी उपलब्ध हो, तो उसे भी व्हाट्सएप के माध्यम से साझा किया जा सकता है। हिसार पुलिस द्वारा प्राप्त सूचनाओं के आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। नागरिक स्वयं कानून हाथ में न लें और संदिग्ध गतिविधि की सूचना देते समय सुरक्षित दूरी बनाए रखें। आपकी एक सूचना अपराध रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। अपराध के खिलाफ जागरूक बनें, पुलिस का सहयोग करें और सुरक्षित हिसार के निर्माण में सहभागी बनें।
1
66
*शादी समारोह हो या कोई आयोजन, रात 10 बजे के बाद तेज आवाज में डीजे बजाना पड़ सकता है भारी* *ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों पर रहेगी पुलिस की नजर, नियमों का उल्लंघन करने पर होगी कानूनी कार्रवाई; आमजन पुलिस को दें सूचना : एसपी सिद्धान्त जैन* हिसार, 19 नवंबर । आमजन की शांति, स्वास्थ्य और सुविधा को ध्यान में रखते हुए हिसार पुलिस ने डीजे संचालकों, कार्यक्रम आयोजकों और लाउडस्पीकर का इस्तेमाल करने वालों को ध्वनि प्रदूषण संबंधी नियमों का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी है। पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस ने स्पष्ट किया है कि किसी भी व्यक्ति को मनोरंजन या आयोजन के नाम पर दूसरों की नींद, पढ़ाई और स्वास्थ्य प्रभावित करने की छूट नहीं दी जा सकती। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। *रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक ध्वनि विस्तारक यंत्रों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध* ध्वनि प्रदूषण (विनियमन एवं नियंत्रण) नियम, 2000 के अनुसार सामान्यतः रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर और पब्लिक एड्रेस सिस्टम के इस्तेमाल पर प्रतिबंध है। नियमों में निर्धारित अपवादों और राज्य सरकार द्वारा विशेष अवसरों पर दी गई सीमित छूट को छोड़कर इस समयावधि में इनका इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। लाउडस्पीकर या पब्लिक एड्रेस सिस्टम के उपयोग के लिए सक्षम प्राधिकारी की लिखित अनुमति लेना भी आवश्यक है। *डीजे संचालक और आयोजक नियमों की जिम्मेदारी समझें* हिसार पुलिस ने शादी समारोह, धार्मिक कार्यक्रम, सामाजिक आयोजनों और अन्य सार्वजनिक कार्यक्रमों के आयोजकों से अपील की है कि वे ध्वनि की निर्धारित सीमा और समय का विशेष ध्यान रखें। डीजे संचालक भी बिना अनुमति या निर्धारित समय के बाद तेज आवाज में संगीत न बजाएं। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर शिकायत और परिस्थितियों के आधार पर जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। *तेज आवाज से परेशानी हो तो इन नंबरों पर दें सूचना* *यदि आपके आसपास रात 10 बजे के बाद नियमों के विरुद्ध डीजे या लाउडस्पीकर बजाया जा रहा है अथवा तेज आवाज से आमजन को परेशानी हो रही है, तो हिसार पुलिस को इन नंबरों पर सूचना दें:* •8814057100 •8814012342 *हिसार पुलिस आमजन से सहयोग की अपील करती है कि ध्वनि प्रदूषण रोकने में अपनी जिम्मेदारी निभाएं और नियमों का उल्लंघन करने वालों की सूचना पुलिस तक पहुंचाएं। आपकी एक जिम्मेदार सूचना किसी विद्यार्थी की पढ़ाई, किसी मरीज के आराम और किसी बुजुर्ग की शांति की रक्षा कर सकती है।*
3
91
*वर्ष 2025 के लड़ाई-झगड़े के मामले में अदालत से घोषित PO आरोपी गिरफ्तार* *लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस से बच रहा था आरोपी, थाना बरवाला पुलिस ने किया गिरफ्तार* हिसार 19 नवम्बर । पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धान्त जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में जिला पुलिस द्वारा अदालत से घोषित उद्घोषित अपराधियों (PO) की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना बरवाला पुलिस ने वर्ष 2025 के अर्बन एस्टेट थाना क्षेत्र के एक लड़ाई-झगड़े के मामले में अदालत द्वारा PO घोषित आरोपी सतवीर सिंह पुत्र रामकुमार निवासी कुम्हारिया, कागदाना, जिला सिरसा को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि थाना बरवाला में तैनात मुख्य सिपाही अजयदीप और मुख्य सिपाही सुनील ने आरोपी को उसके गांव से गिरफ्तार किया है। आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदल-बदलकर रह रहा था और पुलिस गिरफ्तारी से बचने का प्रयास कर रहा था। पुलिस टीम ने प्रयास करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। अदालत से घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए हिसार पुलिस का अभियान लगातार जारी है। कानून से बचने के लिए ठिकाने बदलने वाले आरोपियों को भी पुलिस कार्रवाई से बचने का कोई अवसर नहीं मिलेगा।
1
93