Pinned Tweet
It was nice meeting our leader and former Rajasthan Chief Minister @ashokgehlot51 ji.
Had a warm and heartfelt meeting with my mentor and political guide, Jan Nayak Shri @ashokgehlot51 Sahab, at 49 Civil Lines today.
Congratulated Sahab on Congress party’s spectacular and historic victory in the Panchayati Raj elections.
3
Ajayy Singh retweeted
जब से मोदी जी का वोट-चोरी और जुमलों का सच सामने आया तथा नीट पेपर लीक में आन्दोलित देश के युवाओं के साथ मोदी-शाह की पुलिस द्वारा बदसलूकी की गई, उसके बाद से उनकी लोकप्रियता में ज़बरदस्त गिरावट आई है।
दूसरी और नेता प्रतिपक्ष आदरणीय श्री @RahulGandhi सर की जिस तेज़ी से लोकप्रियता बढ़ी उसके साथ एक बात बहुत चर्चा में रही कि राहुल सर जो भी कहते हैं, वो अक्षरशः सच होता है।
इसलिए साहब ने राहुल सर की नक़ल करके लोकप्रियता पाने का ऐसा बचकाना तर्क ढूंढा है, अपने मुँह ख़ुद ही अपनी पीठ ठोंक कर कह रहे हैं।
वो कह रहे हैं कि उनके कहने से लोगों ने सोना नहीं ख़रीदा और वो नुक़सान से बच गए। जबकि सच्चाई तो यह है कि जिस देश में 80 करोड़ लोग मुफ़्त सरकारी राशन पर निर्भर हैं, और चंद मोदी मित्र धन्नासेठों के अलावा मध्यम वर्ग अपनी तनख़्वाह से घर चलाने में हाँफ रहा है, तो देशवासी सोना कैसे ख़रीद सकते थे ?
हालाँकि उन्होंने यह तो नहीं कहा था कि सोने के भाव टूटेंगे ! उन्होंने तो सरकारी ख़ज़ाने के दबाव में यह कहा था। वैसे भी पूरा देश जानता है कि साहब का कहा जुमला ही होता है, वो सच नहीं होता।
हाँ, मोदी जी के मित्र चंद धन्ना सेठ, जो सक्षम हैं उनको सोने के महंगे या सस्ते होने का क्या फर्क पड़ा होगा !
@kharge @RahulGandhi @priyankagandhi @ashokgehlot51 @kcvenugopalmp @Jairam_Ramesh @Pawankhera
Ajayy Singh retweeted
मोदी जी का वो बयान तो याद होगा जिसमें वो पाकिस्तान के संदर्भ में कह रहे थे कि “टेरर और टॉक” साथ-साथ नहीं चलती !
लीजिए वो मोदी जी ही क्या, जो अपने कहे को सच साबित कर सकें। आज तक का रिकार्ड है कि उन्होंने जो कहा, वो कभी नहीं हुआ !
देख लीजिए, टेरर और मोदी सरकार के मंत्री एक ही टेबल पर साथ-साथ लंच करते हुए “टेरर” को भूलकर टॉक को प्राथमिकता दे रहे हैं, तो दूसरे वीडियो में शॉपिंग का लुत्फ उठाया जा रहा है !
@kharge @RahulGandhi @priyankagandhi @ashokgehlot51 @kcvenugopalmp @Jairam_Ramesh @Pawankhera
Ajayy Singh retweeted
भाजपा सरकार ने पंचायती राज चुनावों में करारी हार के बाद भी सबक नहीं सीखा है। जनता ने उन्हें आईना दिखा दिया। इसके बावजूद कई क्षेत्रों से खबरें आ रही हैं कि भाजपा सरकार पुलिस-प्रशासन पर दबाव बनाकर नगरीय निकाय चुनावों की तरह दादागिरी से बोर्ड बनाना चाहती है। यह किसी भी हालत में स्वीकार्य नहीं है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी ऐसी घटनाओं की लगातार निगरानी कर रही है। जनता ने जनमत कांग्रेस पार्टी को दिया है। यदि राजनीतिक दबाव में कांग्रेस के लोगों पर अनुचित कार्रवाई की गई, तो इसे गंभीरता से लिया जाएगा।
प्रशासन से अपेक्षा है कि वह निष्पक्ष रहकर जनादेश का सम्मान करे। पुलिस महानिदेशक और मुख्य सचिव यह सुनिश्चित करें कि प्रदेश में कहीं भी राजनीतिक दबाव में कोई अनुचित कार्रवाई न हो।
Ajayy Singh retweeted
मारवाड़ के सपूत वीर दुर्गादास राठौड़ की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। मातृभूमि के प्रति उनके समर्पण की भावना हम सभी के लिए एक मिसाल है।
Ajayy Singh retweeted
कोटा- उदयपुर नेशनल हाईवे - 52 पर शंभूपुरा गांव के समीप हुए एक भीषण सड़क हादसे में खाटूश्याम जी के दर्शन कर लौट रहे एक ही परिवार के कई श्रद्धालुओं की मृत्यु होना बेहद दुखद है। इस हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में संबल प्रदान करें एवं दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।
Ajayy Singh retweeted
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह डोटासरा के चाचाजी श्री रतनाराम डोटासरा के निधन का समाचार बेहद दुखद है। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को इस मुश्किल समय में हिम्मत देने की प्रार्थना करता हूं। ॐ शांति ।
Ajayy Singh retweeted
मणिपुर में ज़हरीली शराब से कई लोगों की मृत्यु का समाचार बहुत दुखद है। शोकसंतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और मरीज़ों के जल्द स्वस्थ होने की आशा करता हूँ।
यह हादसा नहीं, BJP सरकार की लापरवाही का नतीजा है। पहले हिंसा ने सैकड़ों घर उजाड़े, अब जहरीली शराब उजाड़ रहीं है - सरकार अब भी सो रही है।
दोषियों पर तुरंत सख़्त कार्रवाई हो और बिना देरी पीड़ित परिवारों को पूरी सहायता और उचित मुआवज़ा मिले।
Ajayy Singh retweeted
राजस्थान के ग्रामीण भाइयों-बहनों का दिल से धन्यवाद। पंचायत चुनाव में आपने कांग्रेस पर जो भरोसा जताया है, वो अब हमारी ज़िम्मेदारी है।
ये जवाब BJP की अपनी सरकार वाले राज्य से आया है - सीधे "डबल इंजन" को।
BJP ने मनरेगा पर हमला किया, किसान को घाटे में डुबोया, पंचायतों के अधिकार छीने। महंगाई, बेरोज़गारी और पलायन ने गाँव सूने कर दिए।
गाँव सब देख रहा था, सह रहा था। अब उसने बोल दिया है।
ये सिर्फ़ राजस्थान का जनादेश नहीं - देश के हर गाँव की आवाज़ है।
प्रदेश के पंचायती राज चुनावों में कांग्रेस ने झंडे गाड़ दिए हैं।
जनता ने कांग्रेस को पूर्ण बहुमत के साथ बम्पर जीत दिलाई है। जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों में कांग्रेस की तूती बोली है।
ये नतीजे राजस्थान में BJP के भ्रष्टाचार और जंगलराज से निराश लोगों के गुस्से का जीता-जागता सबूत हैं।
जीत की ये लहर अब आंधी बनेगी और BJP की तानाशाह और जनविरोधी सरकार को प्रदेश से उखाड़ फेंकेगी।
जय कांग्रेस - विजय कांग्रेस ✋
Ajayy Singh retweeted
मोदी जी कल उद्योगपतियों को ताना मार रहे थे - "टैक्स घटाया, फिर भी न तनख्वाह बढ़ाई, न नौकरियाँ दीं।"
मोदी जी, ये उन पर आरोप नहीं - आपका कबूलनामा है।
आप कहते हैं - "भूख इतनी है कि पेट भरता ही नहीं।" सही कहा। ये भूख किसकी है, पूरा देश जानता है।
एयरपोर्ट, बंदरगाह, खदानें, जंगल, बिजली, कोयला, सड़कें - सब जिनके नाम कर दिए, उन्होंने कितनी नौकरियाँ बनाईं?
नौकरियाँ देने वाले छोटे व्यापारी और MSME - उन्हें तो आपने नोटबंदी और गलत GST से तबाह कर दिया। और जो बड़ी कंपनियाँ ईमानदारी से मुक़ाबला करती थीं, उनके लिए मैदान ही ख़त्म कर दिया।
Monopoly नौकरी नहीं देती। महंगाई बढ़ाती है, और मुक़ाबला ख़त्म करती है।
"आप करो, हम देख लेंगे"? मोदी जी, लूट आपने और आपके मित्रों ने की - देश ने देखा, और देख रहा है।
तालियाँ नहीं बजीं तो बुरा मान गए? आपकी नीतियों ने उद्योगपति, छोटे व्यापारी, महंगाई से त्रस्त गरीब और मध्यम वर्ग, बेरोज़गार युवा - किसी को ताली बजाने लायक छोड़ा ही नहीं।
तालियाँ और थालियाँ अपने बचे-खुचे भक्तों से ही बजवा लीजिए।
Ajayy Singh retweeted
आजाद भारत के इतिहास की ये पहली शर्मनाक तस्वीर है।
बताया गया है कि मुम्बई में अब पोस्टर लग गए हैं-
“illegal Prime Minister, Directed by election commission of India”
मोदी सरकार के लिए वोट-चोरी अब एक महा जंजाल बन गया है, और चुनाव आयोग तथा मोदी सरकार की छवि ऊबी कलंकित हो चुकी है।
वोट-चोरी कर सरकार बनाने की पोल अब देश-विदेश में उजागर होने के बाद से ही लोग सरकार को इसी नजरिये से देख रहे हैं।
देशभर में लोग आन्दोलित हैं, स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं और इसका पहला रुझान राजस्थान के पंचायत चुनाव में दिखाई दिया है।
देखिये इन वीडियो में वर्णित तथ्यों को !
@kharge @RahulGandhi @priyankagandhi @ashokgehlot51 @kcvenugopalmp @Jairam_Ramesh @Pawankhera नमन
Ajayy Singh retweeted
दस साल से देशवासियों के मन में घोला गया साम्प्रदायिक ज़हर और उनको भ्रमित करने का षडयंत्र इनकी असलियत सामने आने के बाद पलक झपकते ही उतर गया !
इस वीडियो में जो ढोल बजाते नाचते लोग दिख रहे हैं, ये भाजपा के परंपरागत वोटर रहे हैं, लेकिन आज ये भाजपा की करारी हार का जश्न मना रहे हैं। क्योंकि अब इनके मन में भाजपा के लिए नफ़रत भर गई है।
पंचायत के चुनाव गाँवों में हुए हैं, लेकिन भाजपा की हार के ढोल जयपुर की सड़कों पर बज रहे हैं। यह संकेत बहुत गहरा है।
जनता की यह नफ़रत भाजपा के लिए बहुत ख़तरनाक है, और अब यदि जनता ने मन बना लिया तो दस ज्ञानेश भी भाजपा की हार को रोक नहीं पाएंगे !
@kharge @RahulGandhi @priyankagandhi @ashokgehlot51 @kcvenugopalmp @Jairam_Ramesh @Pawankhera
Ajayy Singh retweeted
भाजपा के दावों की पोल खोलने वाली, जननायक व पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री @ashokgehlot51 साहब ने आज बजट फाइल्स सीरीज़ का दूसरा एपिसोड, जारी किया है जो प्रदेश के खिलाड़ियों की उपेक्षा पर आधारित है।
आज वीडियो सीरीज़ "बजट फाइल्स" का दूसरा एपिसोड में भाजपा सरकार की बजट घोषणा "खेलो राजस्थान यूथ गेम्स" की हकीकत सरकारी बजट और सार्वजनिक खबरों के आधार पर रखी गई है। भाजपा सरकार ने इस घोषणा को दो बजट में दोहराया, पर खिलाड़ियों को मैदान अब तक नहीं मिला।
बजट में क्या कहा गया-
▪ जुलाई 2024, बजट भाषण पैरा 66: "खेलो इंडिया यूथ गेम्स" की तर्ज पर ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर पर प्रतिवर्ष "खेलो राजस्थान यूथ गेम्स" के आयोजन की घोषणा, पारंपरिक खेलों को शामिल करते हुए। हर साल 50 करोड़ रुपये खर्च करने की बात कही गई।
▪ फरवरी 2026, बजट भाषण पैरा 79: यही घोषणा फिर दोहराई गई, इस बार ग्राम पंचायत स्तर को भी जोड़कर, और फिर 50 करोड़ रुपये का प्रावधान।
▪ दो बजट में कुल 100 करोड़ रुपये की घोषणा।
घोषणा के बाद हकीकत-
▪ आयोजन अब तक नहीं हुआ, जबकि खिलाड़ी दो साल से इंतज़ार कर रहे हैं।
▪ इसके उलट, कांग्रेस सरकार के दौरान राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक में 50 लाख से अधिक लोगों ने भाग लिया था।
खिलाड़ी मैदान में उतरने को तैयार थे, सरकार एक ही घोषणा दो-दो बार करने के बाद भी मैदान सूना रहा। खिलाड़ियों के साथ यह मज़ाक नहीं तो और क्या है?
मुख्यमंत्री से तीन सवाल-
• जुलाई 2024 में घोषित 50 करोड़ रुपये में से अब तक कितना खर्च हुआ, और किस पर ?
• हर साल आयोजन की घोषणा के बाद भी पहले साल का आयोजन अब तक क्यों नहीं हो सका ?
• जो खिलाड़ी दो साल चार महीने इंतज़ार करते रहे, उनके इस नुकसान का जवाब कौन देगा?
@kharge @RahulGandhi @priyankagandhi @ashokgehlot51 @kcvenugopalmp @Jairam_Ramesh @Pawankhera
Ajayy Singh retweeted
देश में राजस्थान ऐसा पहला राज्य बन गया जहां पहली बार ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ की तर्ज पर निकाय से लेकर पंचायत तक के चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हुए ।
इस ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग के चुनाव आयुक्त आदरणीय श्री #राजेश्वर_सिंह साहब ने स्वयं इसकी कमान सँभाली और पूरे राज्य में दौरे कर चुनावी व्यवस्था को बहुत बारीकी से नियंत्रित किया !
पंचायत चुनाव का महत्व इसलिए बहुत ज्यादा है, क्योंकि इन चुनावों से गाँवों की सरकार बनती है।
इसी कारण से इसकी जटिल प्रक्रिया, सबसे अधिक पोलिंग कार्मिकों की नियुक्ति, सब चुनावों से अधिक पोलिंग बूथों की संख्या, तथा ग्रामीण क्षेत्र के उम्मीदवारों व मतदाताओं की संतुष्टि इस आयोजन को सफल करने के लिए एक बहुत बड़ी चुनौती है।
इसके अतिरिक्त सबसे अधिक ऐतिहासिक रहा पूरे राज्य में इतने बड़े आयोजन का निर्विवाद संपन्न होना।
जी न्यूज़ के इस वीडियो क्लिप में पूर्ण विवरण दिया गया है कि किस प्रकार चुनाव आयुक्त महोदय ने लोकतंत्र के इतने बड़े आयोजन को कैसे सफलतापूर्वक संपन्न कराया !
@kharge @RahulGandhi @priyankagandhi @ashokgehlot51 @kcvenugopalmp @Jairam_Ramesh @Pawankhera
Ajayy Singh retweeted
कल इंदिरा भवन, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय, नई दिल्ली में आयोजित महात्मा ज्योतिबा फुले द्विशताब्दी जयंती समारोह एवं जाति आधारित जनगणना सम्मेलन में शामिल हुए।
महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले ने शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन और सशक्तिकरण का सबसे बड़ा माध्यम बनाया। महिलाओं, वंचितों और शोषित वर्गों को शिक्षा का अधिकार दिलाने के लिए उनका संघर्ष भारतीय समाज में एक नई सामाजिक क्रांति का आधार बना, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
फुले जी का सपना था कि वंचितों को शिक्षा, सम्मान और हिस्सेदारी मिले। सही जातिगत जनगणना इसी हिस्सेदारी की पहली सीढ़ी है।
#JyotibaPhule200 #CasteCensus
Ajayy Singh retweeted
बजट फाइल्स: घोषणा- खेलो राजस्थान यूथ गेम्स
जुलाई 2024: घोषणा हुई, हर साल 50 करोड़।
फरवरी 2026: वही घोषणा, फिर 50 करोड़ की।
घोषणा हर साल की, आयोजन अब तक नहीं।
खिलाड़ी मैदान में उतरने को तैयार थे, सरकार कागज़ों में उलझी रही। यही है भाजपा सरकार की सच्चाई।
#बजट_फाइल्स #BudgetFiles
Ajayy Singh retweeted
प्रश्न : सर बीजेपी का गढ़ कहा जाता है मेवाड़, लेकिन उस मेवाड़ में भी कांग्रेस ने जिस तरीके से काम किया, जोधपुर खासतौर पर अच्छे मार्जिन के साथ में….
जवाब : आज जोधपुर, अलवर, जयपुर, सब जगह इनकी स्थिति खराब हो गई और जनता ने ध्यान रखा है कि इतने बुरी तरह उनको हराओ, जिससे कि ये हॉर्स ट्रेडिंग नहीं कर सकें, खरीददारी नहीं कर सकें, वो भी जनता ने इंतजाम कर दिया। इतनी बड़ी मार्जिन रखी है जिससे कि ये पहले की तरह नगर पालिकाओं की तरह, नगर निगमों की तरह ,जो इन्होंने पुलिस प्रशासन का दुरुपयोग किया था, उसकी गुंजाइश भी कम कर दी है।
फिर भी मुझे लगता है कि आज रात को या आज रात से ही शुरू कर देंगे कि जहाँ संभव हो वहाँ कैसे चुनाव जीतें हॉर्स ट्रेडिंग करके। पुलिस का दुरुपयोग करके देख लिया। अब मैं उम्मीद करता हूँ कि अब पुलिस समझ गई होगी कि जनता का मूड क्या है। जनता का मूड सरकार बदलने का मूड है। ये बदलने का मूड है, लग गया है कि 2028 में सरकार भारी बहुमत से बनेगी कांग्रेस की। अब मैं उम्मीद करता हूँ कि पुलिस वाले भी समझ गए हैं, इनके दबाव में नहीं आएंगे, ये मेरा मानना है।
हालांकि ये तो लग जाएंगे, इनकी फितरत है, कैसे हॉर्स ट्रेडिंग करें। धन की कमी नहीं है इनके पास में, पुलिस का दुरुपयोग खूब किया, सब देख लिया। पर झटका अच्छा लगा है इनको, मैं बहुत खुश हूँ।
सवाल : सर, मदन राठौड़ ने कहा है कि मैं जिम्मेदारी लेता हूँ, तो क्या वो जिम्मेदारी वहीं तक ही सीमित रहनी चाहिए?
जवाब : देखिए, ये तो उनकी पार्टी का मामला है। वो हैं क्या जो जिम्मेदारी लें? वो क्या हैं? वो तो बीजेपी के अध्यक्ष हैं। अध्यक्ष ही तो हैं, पर जिम्मेदारी तो सरकार की है ना! सरकार की फेलियर से ये हुआ है। अब इनकी हाईकमान जो , हम तो चाहते हैं भजनलाल जी को ही रखें यहाँ पर। भले आदमी हैं, हम बार-बार कहते हैं। हमने कभी उन पर आरोप नहीं लगाया, बहुत भले आदमी हैं।
उन्होंने गुस्से के अंदर पता नहीं... मैंने उनके साले का नाम ले लिया। अब मैंने गलत क्या कहा? उनका साला, कोई नाम है उसका... प्रमोद शर्मा। हमारे वक्त में भरतपुर के अंदर डीआईजी थे, उनके घर पे बैठ करके इसने करप्शन किए। शायद मेरे ख्याल से अरेस्ट कर दिए थे। हमारे वक्त में अरेस्ट हुए थे। मुख्यमंत्री की शपथ होने के दो दिन, एक दिन पहले एसीबी ने जो है मुख्यमंत्री जी को ऑब्लाइज करने के लिए एफआर लगा दी उस पे। ये मैंने जिक्र किया था, मेरी गलती ये थी कि मैंने इस बात का जिक्र कर दिया और ये कह दिया कि पुलिस उनकी तलाश तो कर रही है, राजस्थान के बाहर कर रही है, वो राजस्थान में ही घूम रहे हैं, जयपुर में ही घूम रहे हैं और बेईमानी हो रही है आज भी।
मुख्यमंत्री मेरी भावना समझ नहीं पा रहे हैं। मैंने कहा आपके परिवार को दूर रखो सरकार से। मैंने क्या बुरा कहा? मैंने कहा आपका जो साले साहब हैं... प्रमोद शर्मा जी, उनको दूर रखो। उनका नाम मैंने नहीं लिया, मैंने परिवार की बात कही थी। अगर मेरी बात मानते, ज्यादा बेहतर होता भजनलाल जी के लिए पर वो समझ नहीं पाए।
तो आप बताइए कि पता नहीं इतना गुस्सा आ गया कि पर्ची पढ़ ली जोधपुर के अंदर, आरोपों की झड़ी लगा दी मेरे ऊपर। वो आरोप जो लगाए मेरे ऊपर, मैं आज फिर कहता हूं आपको, वो आरोप भजनलाल का पीछा करते जाएंगे लगातार, मुख्यमंत्री रहेंगे तब भी करेंगे और मुख्यमंत्री हटने के बाद भी करेंगे क्योंकि ऐसे आरोप कैसे लगा दिए बिना कोई बेस के? कुछ तो बताओ तथ्य भाई! मैंने कहा माफी मांग लो पब्लिक से, मुझसे मत मांगो भाई, पब्लिक से मांग लो। मैंने कहा आप तथ्य बताओ, हमें बताओ, पब्लिक को बताओ, पब्लिक माई-बाप है, उनको बताने में उनको तकलीफ क्या हो रही थी? तो आप बता दीजिए।
मैं तो कह दिया कि 5 साल की उम्र भी नहीं थी,जब मैंने दुकान खोली थी वहां पीपाड़ में, मुझे याद है, 56 साल हो गए, 56 साल पहले मैंने दुकान खोली, उसका जिक्र कर रहे हैं ये लोग। तो इसका मतलब है जानबूझकर कि कैसे बदनाम करें कांग्रेस नेताओं को, कभी डोटासरा जी का नाम लेते हैं, कभी मेरा नाम लेते हैं। कभी जिनका मौका लगता है, किसी का नाम ले लेते हैं ये। तथ्य इनके पास कोई है नहीं। अरे, पीसीसी प्रेसिडेंट के छापे डलवा दिए भाई इन लोगों ने। ईडी का छापा पड़ा है ना उनके यहां तो? कुछ मिला उनके यहां पे? आप बताइए, उनको मुंह लटका के वापस जाना पड़ा ईडी वालों को। तो कहने का मतलब है, आप कांग्रेस नेताओं से विचारधारा के आधार पर लड़ाई लड़ो, बजाय इसके कि आप झूठे आरोप लगाओ और दबाव मत रखो।
मैं फिर मुख्यमंत्री से आग्रह करना चाहूंगा, मेरे तीनों कार्यकाल में हमने एसीबी पर कोई दबाव दिया ही नहीं कभी और इनको पूछो और एसीबी के डीजी साहब को पूछो कि भई आप दबाव में आते ही क्यों हो? और सीएमओ को चाहिए दबाव नहीं दे उनके ऊपर।
Ajayy Singh retweeted
वो ऐसी एजेंसी है जो क्रेडिबल होती है। उनकी क्रेडिबिलिटी खत्म होगी, फिर आप कैसे पकड़ोगे, अरेस्ट करोगे? ट्रैप कैसे करोगे? ट्रैप करोगे एक आदमी को तो वो कहेगा भई मेरे को ट्रैप कर रहे हो? ये पांच लोगों को आपने खुद ने बचाया है, एसीबी ने बचाया है उनको तो। तो कैसे आप ट्रैप करोगे?
तो मुख्यमंत्री जी को चाहिए कि वो पूरे अपने सीएमओ को मॉनिटर करके कहें कि कोई दबाव नहीं देवे एसीबी के ऊपर, काम करने देवे। और साले साहब को कहीं-कहीं जो पुलिस में केस दर्ज हुआ है,वो पता करें मुख्यमंत्री जी। आरोप लग रहे हैं कि कोई बहुत गरीब लोग रहते थे वहां पे, बरसों से उनका कब्जा था, उन बेचारे सबको वहां से फेंक दिया उठा करके। करोड़ों रुपए की जमीन है वो, खुर्द-बुर्द करने की बातें हो रही हैं, ऐसी बातें आ रही हैं मार्केट के अंदर। तो मैं तो मुख्यमंत्री को सलाह दे रहा हूं, वो मेरी सलाह मान नहीं रहे हैं।
सवाल: तो सर, जो मुख्यमंत्री समेत तमाम नेताओं की व्यक्तिगत टिप्पणी को लेकर के जनता में आक्रोश था, क्योंकि मुद्दों की बात नहीं हो रही थी, व्यक्तिगत टिप्पणियां हो रही थीं विपक्षी नेताओं पर यह भी एक वजह है?
जवाब : डेमोक्रेसी है, डेमोक्रेसी में तो हर चीज का जो है जनता खुद जजमेंट कर लेती है। मैं यह बात कह के अपनी बात समाप्त कर रहा हूं, हमारे देश की जनता चाहे पढ़ी-लिखी कम हो सकती है, रोबस्ट कॉमन सेंस, अकल-होशियारी उनकी एक्स्ट्राऑर्डिनरी है। जब फैसले करते हैं पता नहीं लगता कि पूरा सफाया हो जाता है। कांग्रेस का सफाया हो गया था '77 के अंदर। और आंधी चली इंदिरा जी की, तो हम सब एमपी बन के चले गए। 45 साल हो गए इस बात को। ऐसी आंधी चली कि एकतरफा जीत हो गई इंदिरा जी की। कहने का मतलब है कि पब्लिक बहुत होशियार है, हर चीज का रिएक्शन भी होता है एक्शन का। तो जो करेगा वो भुगतेगा।
सवाल : सर कल बजट फाइल का दूर एपिसोड आ रहा है ,शनिवार भी है।
जवाब : आए तब देखना भैया ।
Ajayy Singh retweeted
पंचायती राज चुनाव में कांग्रेस की प्रचंड जीत के बाद जयपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत की :
देखिए जिस प्रकार से परिणाम आए हैं उससे लगता है कि जनता ने तीन साल पूरे होने पर इनको तोहफा दिया है, क्योंकि जिस प्रकार से इन्होंने बीहेव किया, गवर्नेंस में ध्यान दिया नहीं, शासन करने में ध्यान नहीं दिया, खाली दौरे करते रहे, दिल्ली दौरे किए होंगे 30-40 तो , पूरे प्रदेश में घूमते रहे। यहां शासन करना बहुत गंभीर और बहुत आवश्यक है। मेरा मानना है कि जनता ने जो इनका सूपड़ा साफ किया है उसमें मुख्य कुशासन कारण होगा।
जनता परेशान थी, उनके काम हो नहीं रहे थे। करप्शन बहुत ज्यादा बढ़ गया, सुनवाई करने वाला कोई नहीं रहा। गुस्सा बढ़ता ही गया और फिर ऊपर से कह रहे हैं कि एक साल बनाम पांच साल, मतलब हमने एक साल में इतने काम कर दिए जितना पिछली सरकार ने पांच साल में किए। अब बताइए आप यह कोई मान सकता है इस प्रकार से? तो इस प्रकार की जो स्थिति बनी है और फिर हमारी योजना इतनी शानदार थी कि अभी चुनाव 23 के होने के बाद में ही इम्मेडिएटली लोगों को महसूस भी हुआ कि चार महीने हो गए सरकार को और कोई काम कर नहीं रहे हैं तो पार्लियामेंट चुनाव में ही इन्होंने झटका दे दिया। 11 सीटें जीतना लोकसभा की बहुत बड़ी बात थी। तमाम लोगों ने एहसास कर लिया कि सरकार अच्छा काम कर रही थी और चुनाव में कामयाब नहीं हुई। सरकार हार गई या हमने हरा दी तो जनता ने महसूस करके ही मैं समझता हूं पार्लियामेंट के चुनाव से जो एक माहौल बन गया और फिर जो इनकी गुंडागर्दी हुई नगर निगम के अंदर, नगर पालिकाओं के अंदर, निकायों के अंदर तब मैंने कहा था, आह्वान किया मैंने प्रदेशवासियों से, मतदाताओं से इसका बदला आप लो पंचायत चुनाव के अंदर और मुझे खुशी है कि बदला ले लिया गया।
हमारे प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने उनके अध्यक्ष जी समेत पदाधिकारियों ने हम सबको इन्वॉल्व किया। मीटिंग भी हम लोगों ने करी और बकायदा मॉनिटरिंग होती रही। जो भी गए पर्यवेक्षक गए हों या जिनको भेजा गया PCC द्वारा, मॉनिटरिंग भी अच्छी हुई। जिला कांग्रेस कमेटियों ने, वहां के पदाधिकारियों ने, ब्लॉक अध्यक्षों ने इस बार सबने मिलकर काम किया और मतदाताओं को विश्वास हो गया कि वास्तव में हमारे साथ धोखा हो गया। जो वादे किए गए थे मैनिफेस्टो में, जो बजट में घोषणाएं हुई थी, वह लागू ही नहीं हो रही थी। तो मेरा मानना है कि यह जो जीत है हमारी यह कांग्रेस की नीतियों की, कार्यक्रमों की, सिद्धांतों की, जो खड़गे साहब के और राहुल गांधी के नेतृत्व में जिसके लिए संघर्ष हम कर रहे हैं, वो लोग पार्लियामेंट के अंदर कर रहे हैं। राहुल जी और खड़गे साहब जो विपक्ष है, राज्यों में वहां हम सब कर रहे हैं तो मैं समझता हूं वह बहुत बड़ा कारण रहा कि जनता ने विश्वास किया कांग्रेस पर।
















