
Official Handle of MP Youth Congress|S-I/ @shivichouhaniyc | S-C-I / @RoopeshINC | State President @Yashghanghoriya
Bhopal
Joined June 2014
- Tweets135K
- Following740
- Followers142K
- Likes62.2K
देवास के खातेगांव में शराब माफियाओं द्वारा टीआई श्री दिलीप पुरी की ट्रक से कुचलकर हत्या प्रदेश की कानून-व्यवस्था की हत्या की खुली घोषणा है।
मैं उनकी मृत्यु पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ एवं शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं ।
प्रदेश की पहचान शराब माफिया, ड्रग्स माफिया, खनन माफिया, भू माफिया और रेत माफिया से हो चुकी है।
मध्यप्रदेश में अब माफिया सरकार चला रहे हैं और सरकार मूकदर्शक बनी बैठी है । – at Bina -Etawa, India
आखिर भाजपा डरती क्यों है?
एपस्टीन फाइल्स में हरदीप सिंह पुरी के नाम और उनसे जुड़े संवादों को लेकर देश में सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में भाजपा द्वारा उन्हें मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार बनाया जाना कई गंभीर सवाल खड़े करता है।
इसी के विरोध में युवा कांग्रेस व NSUI ने हरदीप सिंह पुरी को काले झंडे दिखाकर उग्र प्रदर्शन करने का ऐलान किया था, लेकिन प्रदर्शन से पहले ही युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव मोहित सक्सेना, युवा कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष अंकित दुबे,NSUI जिला अध्यक्ष अक्षय तोमर,NSUI प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य सोनी,NSUI जिला उपाध्यक्ष अमित हटिया,जिला उपाध्यक्ष हर्ष प्रसाद हर्षु को गिरफ्तार कर लिया गया।
आखिर भाजपा सवालों का जवाब देने के बजाय विरोध की आवाज़ से इतनी घबराई हुई क्यों है?
गिरफ्तारियां कर लो, सवाल नहीं रुकेंगे! विरोध और संघर्ष जारी रहेगा! – at Delhi, India
📍 थाना ऐशबाग, भोपाल
केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी के भोपाल दौरे के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकारी जिलाध्यक्ष श्री अमित खत्री को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया जाना लोकतंत्र में विरोध और सवाल पूछने के अधिकार पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
जनता के मुद्दों पर आवाज़ उठाना हमारा अधिकार है और इस अधिकार के लिए युवा कांग्रेस का संघर्ष निरंतर जारी रहेगा। आवाज़ दबाने से सवाल खत्म नहीं होंगे! – at Delhi, India
1 नवंबर, रामलीला मैदान "वोट बचाओ, देश बचाओ जनमार्च और महारैली"
बेफिक्र आइए, बिना किसी हिचक आइए - न पुलिस से डरना है, न लाठियों से - हमारे साथ हमारी एकता और सच्चाई है।
#ChaloDilli – at Sagar, India
भोपाल युवा कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन!
हरदीप सिंह पुरी को राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने के विरोध में आज जिला अध्यक्ष भोपाल शहर युवा कांग्रेस अंकित दुबे के नेतृत्व में भोपाल शहर युवा कांग्रेस द्वारा नूतन कॉलेज से भाजपा कार्यालय की ओर पैदल मार्च निकाला गया एवं हरदीप सिंह पुरी का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया गया।
युवा कांग्रेस ने भाजपा से सवाल किया कि आखिर ऐसी क्या मजबूरी है कि तमाम सवालों के बीच भी हरदीप सिंह पुरी को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया गया?
भाजपा जवाब दो! जनता के सवालों का जवाब दो!
जनहित के मुद्दों पर आवाज उठाना और जवाबदेही की मांग करना ही लोकतंत्र की ताकत है। ✊
भोपाल शहर युवा कांग्रेस — जनहित की लड़ाई, जनता की आवाज़!
#BhopalYouthCongress #AnkitDubey #भोपाल_युवा_कांग्रेस #अंकित_दुबे #HardeepSinghPuri #YouthCongress – at Sagar, India
अपने सपने सच करने से पहले आपको सपने देखने होंगे।
@INCIndia – at Sagar, India

















