🪔🌿 कुछ रोशनियाँ बुझकर भी कभी अंधेरा नहीं होने देतीं और कुछ लोग चले जाने के बाद भी कभी हमसे दूर नहीं होते। ❤️
ज़िंदगी का सबसे बड़ा सच शायद यही है कि हमारे पास हर किसी के साथ बिताने के लिए अनगिनत कल नहीं होते। कुछ मुलाकातें आखिरी बन जाती हैं, कुछ बातें हमेशा के लिए अधूरी रह जाती हैं और कुछ लोग उम्र के उस पड़ाव पर विदा हो जाते हैं, जहाँ से उनके साथ कई और खूबसूरत यादें बननी बाकी थीं। फिर भी, उनकी कहानी खत्म नहीं होती।
वो हमारी बातों में लौटते हैं, हमारी मुस्कुराहट में दिखाई देते हैं, किसी पुराने किस्से में अचानक ज़िंदा हो उठते हैं। त्योहारों की रौनक के बीच कभी उनकी कमी सबसे ज्यादा महसूस होती है, तो कभी लगता है जैसे वो कहीं आसपास ही तो हैं।
शायद इंसान की असली मौजूदगी उसके शरीर में नहीं, बल्कि उन अनगिनत एहसासों में होती है, जो वो अपने पीछे छोड़ जाता है।
इस दीपावली एक दिया उन अपनों के नाम भी जलाएं, जो दीपावली पर हमारे साथ नहीं है, लेकिन उनकी यादों के बिना कोई दीपावली पूरी भी नहीं होती। क्योंकि कुछ रिश्ते वक्त से नहीं, जिंदगी से भी आगे होते हैं। कुछ यादें कभी पुरानी नहीं होतीं, कुछ अपने कभी पराये नहीं होते और कुछ दीये कभी बुझते नहीं हैं।
यादों का दिया जलता रहे, उनका एहसास हमेशा बना रहे। इस दीपावली एक दिया उन अपनों के लिए भी ज़रूर जलाएगा जो अब रोशनी बन गए हैं।
🪔 || शुभ दीपावली || 🪔
#IndoreKaAshish #SanilForever – at Indore, India
🪔✨ रोशनी का पर्व, खुशियों का उत्सव और अपनों के साथ अनमोल पलों का त्योहार... दीपों की जगमगाहट आपके जीवन से हर अंधकार दूर करे। माँ लक्ष्मी की कृपा, सुख-समृद्धि और खुशहाली सदैव आपके परिवार पर बनी रहे।
आइए, इस दीपावली प्रेम, सकारात्मकता और उम्मीदों के नए दीप जलाएं।
टीम इंदौर टॉक की ओर से आप सभी को शुभ दीपावली! ❤️🙏
#HappyDiwali #ShubhDeepawali #Diwali2026 #IndoreTalk #FestivalOfLights
💧 इंदौर में 300 नए बोरिंग कराने से पहले नगर निगम जांचेगा कि जमीन के नीचे पानी है भी या नहीं!
संभावित जलसंकट को देखते हुए नगर निगम ने इस बार बोरिंग कराने की रणनीति में बदलाव किया है। अब पहले भूजल सर्वे कराया जाएगा और उसके बाद ही उन स्थानों पर बोरिंग किए जाएंगे, जहां पानी मिलने की संभावना होगी।
📍 क्या है नया प्लान?
▪️ 300 नए बोरिंग, 500 से 700 फीट तक गहराई वाले होंगे।
▪️ सर्वे के लिए जल्द एजेंसी तय कर निविदाएं आमंत्रित की जाएंगी।
▪️ मार्च 2027 से पहले बोरिंग और मोटर लगाने का काम पूरा करने का लक्ष्य है।
▪️ पानी की बर्बादी और पाइपलाइन पर सीधे मोटर लगाकर पानी खींचने वालों पर कार्रवाई के लिए निगम की टीमें सर्वे करेंगी।
नगर निगम के प्रारंभिक सर्वे के अनुसार, सूख चुके ज्यादातर बोरिंग 400 फीट तक गहरे थे। इसी अनुभव के आधार पर अब अधिक गहराई वाले बोरिंग कराने का निर्णय लिया गया है।
⚠️ एक और अहम सवाल: जब शहर में पानी बचाने की अपील की जा रही है, तब विश्रामबाग स्विमिंग पूल शुरू करने पर पुनर्विचार की मांग भी उठी है। नागरिकों ने जलसंकट की आशंका के चलते इसके लोकार्पण को फिलहाल स्थगित करने की मांग की है।
🎙️ Indore Talk Take: नए बोरिंग अस्थायी राहत दे सकते हैं, लेकिन भूजल का लगातार गिरता स्तर बताता है कि केवल पानी निकालने से संकट हल नहीं होगा। वर्षा जल संचयन, तालाबों का संरक्षण और भूजल रिचार्ज को भी प्राथमिकता देनी होगी।
📍 Indore Talk | Beyond the Headlines, Into the City's Story
#IndoreWater #GroundwaterCrisis #WaterConservation #IndoreNews #IndoreTalk – at Kailod Kartal, India
Behind the scenes of a festive message! 🎥✨
A glimpse of the BTS moments as Team Indore Talk Realty comes together to record a special Diwali greeting for the Developers, Investors and Realtors who are shaping Indore’s real estate landscape.
Celebrating partnerships, growth, new opportunities and the people building Indore’s future. 🏙️
Wishing the entire real estate fraternity a prosperous and joyous Diwali! 🪔
#IndoreTalkRealty #Diwali2026 #IndoreRealEstate #BTS #RealEstateFraternity – at Indore, India
🪔 लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त | दीपावली 2026 ✨
दीपों के पावन पर्व दीपावली पर माँ लक्ष्मी की आराधना के साथ अपने घर-परिवार में सुख, समृद्धि और खुशहाली का स्वागत करें। 🙏
माँ लक्ष्मी और भगवान गणेश की कृपा से आपके जीवन में सुख, शांति, आरोग्य और समृद्धि का प्रकाश सदैव बना रहे।
टीम इंदौर टॉक की ओर से दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🪔❤️
इस पोस्ट को अपनों के साथ शेयर करें और शुभ मुहूर्त के लिए सेव करना न भूलें।
#Diwali2026 #LakshmiPuja #ShubhMuhurat #Deepawali #IndoreTalk
📲 INDORE TALK APP, Not just another app. Your city, your interests, your world all in one place. 🔴📱
From local stories & news to food, business, real estate, events and more Indore Talk brings Indore closer to you.
🚀 IT’S NOT JUST AN APP. IT’S A SUPER APP!
📲 Download Indore Talk App now.
📲 Android App: bit.ly/IndoreTalkAppAndroid
📲 iPhone App: bit.ly/IndoreTalkAppiOS
#IndoreTalk #IndoreTalkApp #SuperApp #Indore #IndoreCity #BeyondYourFeed – at Kshipra, India
🔴 सोने में 'पाउडर गोल्ड' के नाम पर मिलावट की चर्चा से इंदौर के सराफा बाजार में हड़कंप!
सोने की शुद्धता को लेकर सामने आए इस नए मामले पर इंदौर सराफा एसोसिएशन ने सख्त रुख अपनाया है। एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि मिलावट में शामिल पाए जाने वाले कारोबारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और उनके व्यापार पर प्रतिबंध भी लगाया जा सकता है।
⚠️ सोना खरीदने वाले ग्राहकों के लिए यह मामला सतर्क रहने का संकेत है। आभूषण खरीदते समय BIS हॉलमार्क, शुद्धता का विवरण और पक्का बिल जरूर लें।
🎙️ Indore Talk Take: सराफा बाजार की सबसे बड़ी पूंजी ग्राहकों का भरोसा है। किसी भी तरह की मिलावट पर सख्त कार्रवाई और पारदर्शिता ही इस भरोसे को कायम रख सकती है।
📍 Indore Talk | Beyond the Headlines, Into the City's Story
#GoldAdulteration #GoldPurity #SarafaMarket #IndoreNews #IndoreTalk – at Indore, India
Indore Talk retweeted
10 YEARS. 90,000 KM. COUNTLESS MEMORIES. ❤️🚙
My XUV500 — The Cheetah 🐆
A decade of journeys, adventures & unforgettable memories. And today, after 90,000 km, my Cheetah is refreshed to look as good as brand new just like Day 1, when I first brought it home 10 years ago! ✨
🎉 Indore Talk Media Network proudly introduces 'UVR Green Energies' now listed on 'Indore Talk App' under our 'Pay Once, Lifetime Listing' Initiative.
This is more than just a business listing. It's a Lifetime Association with Indore's own MediaTech & Content Network, ensuring your brand remains visible, searchable, and connected with the people of Indore for years to come.
We warmly welcome UVR Green Energies to the Indore Talk family and wish them continued success and growth.✨
Are you an Indore-based business?
Join our Lifetime Listing Initiative for just ₹9,999 and become a permanent part of the Indore Talk ecosystem.
✅ Lifetime Business Listing
✅ Lifetime Association with Indore Talk Media Network
✅ Increased Digital Visibility
✅ Reach Genuine Local Audience
📞 For details & bookings: 9907556324, 9009048480.
Your business deserves a lifetime presence. Let Indore discover you through Indore Talk Media Network.
#IndoreTalk #IndoreTalkApp #LifetimeListing #VocalForLocal #UVRGreenEnergies – at Indore, India
🚇 इंदौर की अंडरग्राउंड मेट्रो परियोजना में एक और बड़ा कदम!
एयरपोर्ट से बड़ा गणपति की ओर पहली टनल बना रही TBM 'नर्मदा' अब तक 90 मीटर सुरंग तैयार कर चुकी है। अब दूसरी TBM 'सरस्वती' 8 नवंबर 2026 से दूसरी सुरंग की खुदाई शुरू करेगी।
📍 प्रोजेक्ट के प्रमुख अपडेट:
▪️ एयरपोर्ट से नगर निगम स्थित प्रस्तावित मेट्रो स्टेशन तक करीब 2,400 मीटर हिस्से में दो अलग-अलग सुरंगें बनाई जाएंगी।
▪️ दोनों सुरंगों के निर्माण में लगभग डेढ़ साल लगने का अनुमान है।
▪️ सुरंगों के बीच आपातकालीन कनेक्टिविटी बनाई जाएगी।
▪️ तीसरी TBM दिसंबर तक इंदौर पहुंचने की संभावना है।
⚠️ दूसरी ओर, रीगल भूमिगत स्टेशन के निर्माण के लिए रानी सराय परिसर में 100 से अधिक पेड़ काटे जा चुके हैं। यहां प्रस्तावित 550 पाइलिंग में से अभी 54 पूरी हुई हैं।
🎙️ Indore Talk Take: भूमिगत मेट्रो इंदौर के भविष्य की महत्वपूर्ण परियोजना है। लेकिन तकनीकी प्रगति के साथ निर्माण सुरक्षा, विरासत संरक्षण और हरियाली के नुकसान की भरपाई पर भी उतनी ही गंभीरता जरूरी है।
📍 Indore Talk | Beyond the Headlines, Into the City's Story
#IndoreMetro #UndergroundMetro #MetroConstruction #UrbanDevelopment #IndoreTalk – at Indore, India
🪔🚦 त्योहारों की रौनक बनी रहे, ट्रैफिक की रफ्तार भी थमे नहीं!
दीपावली के अवसर पर राजवाड़ा और आसपास के पारंपरिक बाजारों में बढ़ती भीड़ के बीच इंदौर ट्रैफिक पुलिस यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाए रखने के लिए पूरी मुस्तैदी से जुटी है। DCP Traffic राजेश कुमार त्रिपाठी स्वयं अधिकारियों और जवानों के साथ मैदान में उतरे। नागरिकों को निर्धारित मार्गों और पार्किंग स्थलों की जानकारी दी गई, वहीं ड्रोन सर्विलांस और पेट्रोलिंग के जरिए बाजार क्षेत्र के यातायात पर लगातार नजर रखी जा रही है।
इंदौर ट्रैफिक पुलिस की कोशिश है कि त्योहार की खरीदारी के दौरान किसी को अनावश्यक परेशानी न हो और हर परिवार सुरक्षित तरीके से अपने घर लौटे। लेकिन शहर की सड़कों को व्यवस्थित रखना सिर्फ पुलिस की नहीं, हम सभी की साझा जिम्मेदारी है।
इस दीपावली, खुशियां भी बांटें और ट्रैफिक नियमों का पालन भी करें।
आपका सहयोग ही इंदौर की सड़कों को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाएगा। 🪔
#Indore #IndoreTrafficPolice #Rajwada #TrafficManagement #IndoreTalk – at Indore, India
✈️ हवाई किराया 700% तक बढ़ जाए, तो सफर मत कीजिए! शायद अब आम आदमी को यही समझना होगा कि आसमान में उड़ना उसकी औकात से बाहर होता जा रहा है।
एक तरफ त्योहार हैं, अपनों से मिलने की मजबूरी, किसी की बीमारी, किसी की नौकरी, किसी की पढ़ाई और किसी के जीवन का जरूरी सफर। दूसरी तरफ एयरलाइंस किराये हैं, जो मांग बढ़ते ही कई गुना उछल जाते हैं। यात्री की मजबूरी उनके लिए अवसर बन जाती है।
बाजार का नियम है, मांग बढ़ेगी तो कीमत बढ़ेगी। लेकिन क्या हर मजबूरी को मुनाफे में बदल देना ही व्यापार की सफलता है? क्या एयरलाइंस की जिम्मेदारी सिर्फ विमान उड़ाना और मुनाफा कमाना है या यात्रियों के प्रति कोई सामाजिक जवाबदेही भी है?
जब किराये में असामान्य उछाल आता है, तब यात्रियों को राहत देने के बजाय नियम बनाने की प्रक्रिया का इंतजार करना पड़ता है। अब नए विमानन नियमों में किराये, टैक्स, फीस, कैंसिलेशन चार्ज और रिफंड की शर्तें अलग-अलग बताने की व्यवस्था की गई है, जो 1 जनवरी 2027 से लागू होगी। लेकिन सवाल है यात्री को यह जानने से क्या राहत मिलेगी कि उससे लूट कितनी और किन-किन मदों में हुई? पारदर्शिता जरूरी है, लेकिन क्या सिर्फ बिल का हिसाब दिखा देना उचित किराये की गारंटी है? नए नियम नियमित किराया सीमा तय नहीं करते।
जब 700% तक किराया बढ़ने की शिकायत न्यायालय पहुँची, तो अदालत ने तत्काल सुनवाई से इनकार करते हुए कहा हवाई यात्रा मत कीजिए। यह टिप्पणी भले ही सुनवाई के एक क्षण का हिस्सा हो, लेकिन उस यात्री के लिए कितनी निराशाजनक होगी, जिसके पास यात्रा टालने का विकल्प ही नहीं है। यह भी सच है कि अदालत ने इस पूरे मामले को खारिज नहीं किया है। संबंधित याचिका पर अगली सुनवाई 16 नवंबर को निर्धारित है। लेकिन आम आदमी की परेशानी कैलेंडर देखकर नहीं आती।
रेलवे में टिकट नहीं, हवाई किराया पहुँच से बाहर, सड़क यात्रा में समय और दूरी की मजबूरी। क्या अब देश में सफर करना भी आर्थिक हैसियत का प्रमाण बन जाएगा? एयरलाइंस को कारोबार करने और मुनाफा कमाने का अधिकार है। लेकिन जब बाजार में विकल्प सीमित हों और यात्रियों की मजबूरी का फायदा उठाकर किराये असाधारण स्तर तक पहुँचें, तब सरकार का काम सिर्फ बाजार के नियम गिनाना नहीं, उपभोक्ता के हितों की रक्षा करना भी है।
विडंबना देखिए, देश में हवाई अड्डे बढ़ रहे हैं, विमान बढ़ रहे हैं, यात्रियों की संख्या बढ़ रही है लेकिन क्या आम आदमी के लिए हवाई सफर सचमुच सुलभ हो रहा है? अगर हवाई सफर सिर्फ अमीरों की सुविधा बनकर रह गया, तो उड़ान देश की होगी लेकिन आसमान पर अधिकार कुछ लोगों का!
— टीम इंदौर टॉक
#Indore #AirTravel #IndoreTalk
🧹 दीपावली की रौनक के साथ इंदौर में सफाई और वायु गुणवत्ता को लेकर नगर निगम की विशेष तैयारी!
त्योहार के दौरान बढ़ने वाले कचरे और धूल-प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए नगर निगम ने विशेष एक्शन प्लान तैयार किया है।
🌫️ वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए:
▪️ प्रमुख सड़कों पर मिस्ट मशीनें चलेंगी।
▪️ रीगल और खजराना चौराहे के मिस्ट टावर नियमित संचालित होंगे।
▪️ दो वाटर स्प्रिंकलर मशीनों से पानी का छिड़काव किया जाएगा।
🧹 सफाई व्यवस्था के लिए:
▪️ सफाईकर्मियों की पूरी उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी।
▪️ डोर-टू-डोर कचरा वाहनों के अतिरिक्त फेरे होंगे।
▪️ दीपावली के अगले दिन प्रमुख बाजारों, सड़कों और आवासीय क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलेगा।
▪️ नागरिकों से गीला और सूखा कचरा अलग देने की अपील की गई है।
📱 नगर निगम के Indore 311 ऐप में 'Know Your Safai Mitra' सुविधा भी जोड़ी गई है, जिसके जरिए नागरिक अपने क्षेत्र के सफाई मित्र की जानकारी और उनके काम पर फीडबैक दे सकेंगे।
🎙️ Indore Talk Take: स्वच्छता सिर्फ त्योहार के बाद चलने वाला अभियान नहीं, बल्कि रोजमर्रा की व्यवस्था होनी चाहिए। इसी तरह वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के प्रयास भी केवल दीपावली तक सीमित नहीं रहने चाहिए।
📍 Indore Talk | Beyond the Headlines, Into the City's Story
#IndoreDiwali #CleanIndore #AirQuality #SwachhIndore #IndoreTalk – at Indore, India
✨ समृद्धि, सुख, स्वास्थ्य और सौभाग्य का प्रतीक यह पावन पर्व आपके जीवन में नई खुशियाँ, अपार सफलता और खुशहाली लेकर आए।
माँ लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि की कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे। 🙏
टीम इंदौर टॉक की ओर से आप सभी को शुभ धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🪔✨
#ShubhDhanteras #HappyDhanteras #Dhanteras2026 #FestivalOfProsperity #IndoreTalk
🍽️🪔 इंदौर के फूड लवर्स के लिए जरूरी अपडेट, सराफा चाट चौपाटी तीन दिन रहेगी बंद।
दीपावली के त्योहार पर सराफा बाजार में भारी भीड़ और विशेष सजावट को देखते हुए सराफा चौपाटी एसोसिएशन ने 6, 7 और 8 नवंबर 2026 को रात्रिकालीन चाट चौपाटी बंद रखने का फैसला लिया है।
📍 इन तीन दिनों में धनतेरस, रूप चौदस और दीपावली के चलते सराफा में ज्वेलरी और अन्य दुकानों पर देर रात तक खरीदारी होगी। ऐसे में चाट चौपाटी का संचालन संभव नहीं होगा।
🎙️ Indore Talk Take: सराफा सिर्फ खाने-पीने की जगह नहीं, इंदौर की सांस्कृतिक पहचान है। तीन दिन का यह विराम भी शहर की दीपावली की खास रौनक का हिस्सा है।
📍 Indore Talk | Beyond the Headlines, Into the City's Story
#SarafaBazaar #IndoreFoodies #Diwali2026 #56Dukan #IndoreTalk – at Indore, India
दीपावली से पहले इंदौर में मिठाई, मावा, घी, खाद्य तेल और अन्य त्योहारों में इस्तेमाल होने वाली खाद्य सामग्री की जांच तेज की जाएगी। कलेक्टर शिवम वर्मा ने खाद्य सुरक्षा प्रशासन को निर्माण, भंडारण और बिक्री तक निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। मिलावट या गंभीर अनियमितता मिलने पर संबंधित कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
🛍️ उपभोक्ताओं के लिए जरूरी सावधानी: मिठाई और अन्य खाद्य सामग्री खरीदते समय साफ-सफाई, पैकेजिंग और निर्माण व समाप्ति तिथि पर ध्यान दें। बिल लें और संदिग्ध उत्पाद मिलने पर खाद्य सुरक्षा विभाग में शिकायत करें।
त्योहारों पर सिर्फ मिठाई की मिठास नहीं, उसकी शुद्धता भी जरूरी है। जांच अभियान की असली सफलता तभी होगी, जब मिलावटी खाद्य सामग्री बाजार तक पहुंचने से रोकी जा सके।
#Indore #FoodSafety #Diwali2026 #FoodAdulteration #IndoreTalk – at Indore, India
इंसान को बाँटने के बाद अब भगवान को भी बाँट दिया। हमारे राम सीधे, तुम्हारे कृष्ण टेढ़े!
ये राम तुम्हारे कब से हो गए? राम सबके हैं और कृष्ण केवल हमारे कब से हो गए? कृष्ण भी सबके हैं। भगवान पर किसी का कॉपीराइट नहीं है कि कोई उन्हें अपनी विचारधारा, अपने समाज या अपनी पहचान की जागीर बना ले।
हाल ही में एक कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने भगवान राम और श्रीकृष्ण के स्वरूप, नाम, मुद्रा और धाम की तुलना करते हुए टिप्पणियाँ कीं, विवाद बढ़ा तो उन्होंने सफाई दी और क्षमा भी माँगी। लेकिन सवाल सिर्फ एक बयान या एक माफी का नहीं है। सवाल उस सोच का है, जिसमें अब भक्ति भी तुलना का विषय बन गई है और भगवान भी अपने-पराये होने लगे हैं।
कभी जाति के नाम पर बाँटा, कभी धर्म के नाम पर, कभी भाषा और क्षेत्र के नाम पर और अब भगवान के नाम पर भी खेमेबंदी?
क्या राम की मर्यादा कृष्ण की लीलाओं से छोटी है? क्या कृष्ण का प्रेम राम के आदर्शों से कम है? राम त्याग, मर्यादा और धर्म के प्रतीक हैं, तो कृष्ण प्रेम, नीति, कर्म और जीवन-दर्शन के। दोनों एक ही सनातन परंपरा के विराट स्वरूप हैं। उनमें श्रेष्ठता की प्रतियोगिता करवाने की जरूरत किसे है और जरा विडंबना देखिए, जिनके जीवन का संदेश मनुष्य को अहंकार से मुक्त करना है, उनके नाम पर अहंकार की दुकानें सज रही हैं। जिनकी कथाएँ प्रेम और समरसता सिखाती हैं, उन्हीं के भक्तों के बीच दीवारें खड़ी करने की कोशिश हो रही है।
कलयुग का प्रकोप शायद यही है की धर्म से ज्यादा धार्मिक प्रदर्शन को प्रसिद्धि मिल रही है, ज्ञान से ज्यादा विवाद को मंच मिल रहा है और आस्था से ज्यादा अहंकार को तालियाँ। आज किसी को भगवान के नाम पर प्रसिद्धि, किसी को भक्तों की संख्या और किसी को अपने खेमे की श्रेष्ठता साबित करनी है। लेकिन धर्म का मर्म समझने, परंपराओं का सम्मान करने और अपने आचरण में ईश्वर के मूल्यों को उतारने की चिंता कितनों को है?
भगवान राम को अपना बताने से कोई रामभक्त नहीं हो जाता। भगवान कृष्ण का नाम लेने से कोई कृष्णभक्त नहीं हो जाता। भक्ति का प्रमाण मंच से बोले गए शब्द नहीं, जीवन में दिखाई देने वाला आचरण है। राम को मानने के लिए कृष्ण को छोटा करना जरूरी नहीं। कृष्ण से प्रेम करने के लिए राम की मर्यादा पर प्रश्न उठाना जरूरी नहीं।
धर्म किसी को बाँटने का औजार नहीं, जोड़ने का मार्ग है। जो लोग भगवान के नाम पर ही विभाजन की भाषा बोलते हैं, उन्हें आत्मचिंतन करना चाहिए। धर्म के नाम पर प्रसिद्धि मिल सकती है, भीड़ जुट सकती है, अनुयायी बढ़ सकते हैं लेकिन क्या इससे धर्म भी बढ़ता है?
धर्म की आड़ में अधर्म और पाखंड को प्रतिष्ठा देना बंद कीजिए। भगवान सबके हैं, उन्हें अपने-अपने खेमों में बाँटना बंद कीजिए।
— टीम इंदौर टॉक
#SanatanDharma #LordRam #LordKrishna #ReligiousHarmony #IndoreTalk – at Indore, India
🌷 प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश जी महाराज खजराना, इन्दौर के श्रृंगार दर्शन, दिनांक 04 नवंबर 2026, बुधवार।
#BudhwarDarshan #Indore #KhajranaGanesh #Ganeshji #IndoreTalk – at Indore, India
🪔 इंदौर का ऐतिहासिक सराफा बाजार इस दीपावली राजस्थानी रंगों में सजेगा!
करीब 100 साल पुरानी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए सराफा बाजार में इस बार राजस्थानी पंचरंगी छातों, फूलों और आधुनिक रोशनी से विशेष सजावट की जा रही है। पूरे बाजार की सड़क पर पांच दिनों तक कालीन बिछाया जाएगा। यह सजावट धनतेरस से भाईदूज तक रहेगी।
✨ धनतेरस की खास तैयारी:
▪️ दुकानें सुबह 6 बजे से रात करीब 2 बजे तक खुलेंगी।
▪️ बाजार में आतिशबाजी प्रतिबंधित रहेगी।
▪️ सराफा चौपाटी 6, 7 और 8 नवंबर को बंद रहेगी।
🥉 बर्तन बाजार में पीतल और तांबे के बर्तनों के तोरण बनाए जाएंगे, जबकि एमटी क्लॉथ मार्केट में कालीन और पीतल के दीयों से सजावट होगी।
🎙️ Indore Talk Take: इंदौर की पहचान सिर्फ उसके बाजारों से नहीं, बल्कि उन परंपराओं से भी है जिन्हें पीढ़ियां संजोकर रखती आई हैं। सराफा की यह रौनक उसी विरासत की झलक है।
📍 Indore Talk | Beyond the Headlines, Into the City's Story
#IndoreDiwali #SarafaBazaar #IndoreHeritage #Diwali2026 #IndoreTalk – at Indore, India
🏙️ INSIDE INDORE’S NEXT CBD | VEDA COMMUNE
What does the future of urban living and commercial development look like at Indore’s emerging hotspot Super Corridor?
Step inside 'Veda Commune' with Indore Talk Realty as we take you beyond the façade to explore the vision, architecture, design philosophy and story behind this landmark development.
From the larger vision to the finest details, discover what makes Veda Commune a destination to watch in Indore’s evolving real estate landscape.
🎬 THE PROPERTY SHOW | EXCLUSIVE TOUR
📍 Veda Commune, Super Corridor, Indore
📅 Streaming from 04 November | 8 PM
📺 Only on Indore Talk Realty
Real Estate. Beyond Property.
#IndoreTalkRealty #ThePropertyShow #VedaCommune #SuperCorridor #IndoreRealEstate





























