IPRD Koderma (@IprdKoderma) profile picture
koderma
Joined July 2019
Photo by IPRD Koderma (@IprdKoderma)Photo by IPRD Koderma (@IprdKoderma)Photo by IPRD Koderma (@IprdKoderma)Photo by IPRD Koderma (@IprdKoderma)Photo by IPRD Koderma (@IprdKoderma)Photo by IPRD Koderma (@IprdKoderma)Photo by IPRD Koderma (@IprdKoderma)Photo by IPRD Koderma (@IprdKoderma)Photo by IPRD Koderma (@IprdKoderma)Photo by IPRD Koderma (@IprdKoderma)
#सूचना विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, कोडरमा द्वारा जारी सूचना के अनुसार, जयनगर स्थित 33/11 केवी विद्युत शक्ति उपकेंद्र गोदाखर से निकलने वाली तिलोकरी एवं पथलडीहा फीडर की लाइनों में आवश्यक रखरखाव एवं तकनीकी निरीक्षण कार्य किया जाएगा। @dckoderma
1
92
इस कार्य के मद्देनजर दिनांक 23 नवंबर 2026 को सुबह 10:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक इमरजेंसी शटडाउन लिया जाएगा। इस दौरान तिलोकरी एवं पथलडीहा फीडर से बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके कारण संबंधित क्षेत्रों के साथ-साथ सतडीहा पंचायत, दोहेल पंचायत, पथलडीहा, कटहाडीह, पथलडीहा,
1
16
लरियाडीह, कोलगरमा, बेकाबार, डुमरडीहा, कन्द्रपडीह, हिरोडीह एवं आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। #districtadministrationkoderma
11
IPRD Koderma retweeted
समाहरणालय सभाकक्ष में आज स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-2, जल जीवन मिशन एवं जिला जल एवं स्वच्छता समिति की समीक्षा बैठक आयोजित कर व्यक्तिगत घरेलू शौचालय (IHHL) निर्माण, ODF प्लस सत्यापन, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन तथा हर घर नल जल योजना की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। साथ ही सभी योग्य लाभुकों के घर शौचालय निर्माण सुनिश्चित करने, ODF प्लस सत्यापन एक सप्ताह के भीतर पूर्ण करने तथा लंबित कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया। #जिला_प्रशासन_कोडरमा @JharkhandCMO @HemantSorenJMM @prdjharkhand @swachhbharat @IprdKoderma
1
8
720
राज्य परियोजना निदेशक, झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद्, रांची तथा @dckoderma के निर्देशानुसार आज जिले के सभी विद्यालयों में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामान्य ज्ञान के प्रति रुचि विकसित करना, उनकी बौद्धिक एवं
1
73
तार्किक क्षमता को बढ़ावा देना तथा शैक्षणिक गतिविधियों के प्रति उत्साहवर्धन करना है। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न प्रश्नों के माध्यम से अपनी प्रतिभा एवं ज्ञान का प्रदर्शन किया। #districtadministrationkoderma
12
झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर कोडरमा जिला पशुपालन विभाग की ओर से जिलेभर में विभिन्न जनकल्याणकारी एवं जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस विशेष अभियान में जिले के सभी प्रखंडों के पशु चिकित्सा पदाधिकारियों एवं विभागीय कर्मियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। @dckoderma
1
53
साथ ही, पशुओं में होने वाली संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए टीकाकरण एवं कृत्रिम गर्भाधान को लेकर विशेष जागरूकता पर जोर दिया गया। वहीं, आयोजित पशुपालक गोष्ठियों में किसानों एवं पशुपालकों को वैज्ञानिक तरीके से पशुपालन करने, पशुओं को संतुलित आहार देने, स्वच्छ एवं
1
8
गुणवत्तापूर्ण दुग्ध उत्पादन सुनिश्चित करने तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। #districtadministrationkoderma
6
कोडरमा का पावन ध्वजाधारी धाम, ऋषि कर्दम की तपोभूमि और आस्था, शांति व प्राकृतिक सुंदरता का अद्भुत संगम। अपनी अगली झारखंड यात्रा में यहाँ जरूर आएँ! #Koderma #VisitJharkhand #DhwajadhariPahad @HemantSorenJMM – at Nagri, India
2
7
1
47
1,424
IPRD Koderma retweeted
झारखंड विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत कल दिनाँक- 18 नवंबर 2026 को सभी मतदान केंद्रों पर "एक और अवसर" कैंप आयोजित किया जा रहा है। #SIR2026 #JharkhandSIR @ECISVEEP @ceojharkhand @IprdKoderma
1
4
1,991
झारखंड विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत 18 नवंबर को सभी मतदान केंद्रों पर ‘एक और अवसर’ कैंप आयोजित किया जा रहा है। @ECISVEEP @ddnewsjharkhand @airnews_ranchi
3
20
36
3,145
IPRD Koderma retweeted
भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती एवं झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 'धरती आबा' को शत-शत नमन...! आइए, उनके आदर्शों पर चलते हुए उनके सपनों का 'सोना झारखंड' गढ़ने के लक्ष्य को पूरा करने में अपना योगदान दें। @JharkhandCMO @prdjharkhand @IprdKoderma
2
5
296
IPRD Koderma retweeted
इस बार निशाना भी झारखंड का, मेजबानी भी झारखंड की! 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता 2026-27 के लिए रांची का खेलगांव तैयार है। देशभर की पुलिस एवं अर्धसैनिक बलों के सर्वश्रेष्ठ तीरंदाज एक मंच पर दिखाएंगे अपना कौशल, सटीक निशाना और अदम्य साहस। लक्ष्य गोल्ड, जज्बा देश का, और मेजबान अपना झारखंड!
1
15
1
26
4,352
IPRD Koderma retweeted
दीपावली के पावन अवसर पर समस्त झारखंडवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं जोहार। प्रकाश, उमंग और उल्लास का यह महापर्व आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली लेकर आए। आइए, प्रेम, सद्भाव और भाईचारे के दीप जलाकर झारखंड को और उज्ज्वल एवं समृद्ध बनाने का संकल्प लें। आप सभी को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
4
18
1
31
2,694
IPRD Koderma retweeted
आप सभी का भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन। यहां पधारने और अपना स्नेह देने के लिए आप सभी का बहुत-बहुत आभार। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी झारखंड इस मेले में अपनी भागीदारी निभा रहा है। इस बार “विकास और विरासत” की भावना के साथ राज्य के विभिन्न विभागों ने झारखंड की उपलब्धियों और संभावनाओं को प्रस्तुत किया है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था, महिला समूहों की सहभागिता, स्थानीय कारीगरों की कला और विभिन्न क्षेत्रों में राज्य की प्रगति की झलक आपको झारखंड पवेलियन में देखने को मिलेगी। हमारा प्रयास है कि विकास के साथ अपनी समृद्ध विरासत, संस्कृति और पहचान को भी आगे बढ़ाएं। जोहार! माननीय मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM 📍 न्यू दिल्ली
31
1
45
2,222
IPRD Koderma retweeted
भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (IITF) 2026 में झारखंड पवेलियन के उद्घाटन अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM जी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा एवं वीर शहीद सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। झारखंड की समृद्ध विरासत, संस्कृति और वीर महापुरुषों के गौरवशाली इतिहास को नमन। 📍 न्यू दिल्ली
37
78
3,683
IPRD Koderma retweeted
भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (IITF) 2026 में माननीय मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM जी ने झारखंड पवेलियन के विभिन्न स्टॉलों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने राज्य के विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर प्रदर्शित उत्पादों, पारंपरिक हस्तशिल्प, स्थानीय कला एवं महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, स्थानीय हुनर और उद्यमिता की झलक का अवलोकन किया। 📍 न्यू दिल्ली
36
51
2,993
राज्य परियोजना निदेशक, झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद्, रांची तथा @dckoderma उपायुक्त के निर्देशानुसार आज दिनांक 17.11.2026 को कोडरमा जिले के सभी विद्यालयों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।
1
2
79
कराते हुए झारखंड की गौरवशाली पहचान, परंपराओं एवं विरासत के संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
1
8
कार्यक्रम के दौरान सभी छात्र-छात्राओं ने झारखंड के विकास, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा राज्य के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की शपथ ली। #districtadministrationkoderma
8