श्रद्धा🪷 retweeted
सवाल
रंगोलियां समेट ली गई हैं
दीये उठा लिए गये
बुहार दिये गए हैं घर द्वारे आंगन सब
बस धुआं सा रह गया है फ़िज़ा में
एक दुर्गंध रह गई
फर्श पर बाकी रह गए हैं बारूद के निशान।
उत्सव के बाद के दृश्य
उत्सव जैसे क्यों नहीं होते?
- अशोक कुमार
“घर में जब भी कोई उत्सव आता है,
स्त्रियां सबसे पहले जागती हैं
और सबसे बाद में सोती हैं।
वे आँगनों में अल्पनाएँ मांडती हैं,
दीयों में तेल पिरोती हैं,
मानो पूरे घर के अँधेरे को
वे अपनी हथेलियों पर सोख लेना चाहती हैं।
उत्सव दरअसल स्त्रियों का ही रचा हुआ एक संगीत है।”
~सविता सिंह
श्रद्धा🪷 retweeted
i think we need to stop being surprised when a man actually turns out to be the worst person ever.
श्रद्धा🪷 retweeted
My final act of love is to stop reaching out. I won't ask for explanations because i already know enough. I'm tired of begging for attention, chasing communication, and losing myself trying to hold on. You’re free from it all now. I'm sorry if my love ever felt too much.
श्रद्धा🪷 retweeted
Stop sending long paragraphs & messages explaining how you feel, just don't say anything. I've learned that it doesn't matter what you say, if they don't care they just don't. And nothing you say will change that. Keep your guard up. Don't waste your time & energy.
श्रद्धा🪷 retweeted
छत्तीसगढ़ की संस्कृति की एक ख़ास बात है कि यहाँ त्योहार सिर्फ़ मनाए नहीं जाते, जिए जाते हैं।
हमारे यहाँ गौरा-गौरी पूजा की परंपरा भी कुछ ऐसी ही है। इस पर्व पर हमारे घर से माई कलसा (मुख्य कलश) निकलता है, साथ में जँवारा भी। हमारे घर के ठीक बाहर ही गौरा-गौरी का चौरा है, जहाँ इस उत्सव की रौनक देखते ही बनती है।
रात होते ही पूरा मोहल्ला उत्सव में बदल जाता है। आसपास के गाँवों से भी लोग जुटते हैं। महिलाएँ रातभर सोहर गीत गाती हैं, लोकधुनों पर उत्सव आगे बढ़ता है। कहीं आस्था के दीप जलते हैं तो कहीं परंपरा के रंग बिखरते हैं।
खुशहाली और अनिष्ट से रक्षा की कामना के साथ लोग सोंटा खाते हैं। यह सब देखकर महसूस होता है कि लोकपरंपराएँ महज़ रस्में नहीं होतीं, इनके पीछे लोगों का विश्वास, भावनाएँ और सामूहिक जीवन की गहरी जड़ें होती हैं।
आज के दौर में जब बहुत कुछ तेज़ी से बदल रहा है, तब अपने घर और मोहल्ले में इस परंपरा को यूँ जीवंत देखना सचमुच सुखद है।
गौरा-गौरी हमारे लिए सिर्फ़ पूजा नहीं, अपनी मिट्टी, अपनी विरासत और अपनी पहचान से जुड़े रहने का एक उत्सव है।
यही तो है हमारा छत्तीसगढ़… जहाँ परंपराएँ आज भी लोगों को जोड़ती हैं और आस्था पूरे गाँव को एक परिवार बना देती है।
जय गौरा-गौरी! 🙏
#chhattisgarh #गौरा_गौरी
श्रद्धा🪷 retweeted
Emotionally unavailable men can leave you emotionally drained. Stay away from those who lack affection, warmth and compassion, especially if you're someone who loves deeply and has so much love to give.




















