JMM Koderma (@JMM_Koderma) header
JMM Koderma (@JMM_Koderma) profile picture

Official Twitter handle of @JmmJharkhand Koderma district | Party President @HemantSorenJMM

Koderma, Jharkhand
Joined August 2018
Photo by JMM Koderma (@JMM_Koderma)Photo by JMM Koderma (@JMM_Koderma)Photo by JMM Koderma (@JMM_Koderma)Photo by JMM Koderma (@JMM_Koderma)Photo by JMM Koderma (@JMM_Koderma)Photo by JMM Koderma (@JMM_Koderma)Photo by JMM Koderma (@JMM_Koderma)Photo by JMM Koderma (@JMM_Koderma)Photo by JMM Koderma (@JMM_Koderma)Photo by JMM Koderma (@JMM_Koderma)
JMM Koderma retweeted
आज मुख्यमंत्री सुरक्षा में कार्यरत पुलिस अवर निरीक्षक श्री विपिन रजक जी की सुपुत्री हर्षा के विवाह समारोह में शामिल होकर नवदंपति को सुखद, समृद्ध एवं खुशहाल दांपत्य जीवन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। वर-वधू का जीवन खुशियों से सदैव भरा रहे।
12
36
403
36,709
JMM Koderma retweeted
आगामी विशेष विधानसभा सत्र को लेकर आज सत्ता पक्ष के सभी माननीय विधायकों के साथ बैठक कर संबंधित विषयों पर चर्चा की।
15
18
1
141
11,272
JMM Koderma retweeted
संताल समाज की अटूट आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक अस्मिता के पवित्र प्रतीक लुगु बुरु घंटाबाड़ी धोरोम गाढ़ पहुंचकर राजकीय महोत्सव में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस पवित्र धरती को नमन और समस्त श्रद्धालुओं को हार्दिक जोहार। जय जोहार! जय झारखण्ड! nitter.gq/i/broadcasts/2gqMrgWmK…
9
24
111
8,802
JMM Koderma retweeted
लुगुबुरू घंटाबाड़ी धोरोमगढ़ हमारी आस्था, परंपरा और आदिवासी समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। यह हमारी आने वाली पीढ़ियों को अपने गौरवशाली इतिहास, मूल्यों और पहचान से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण स्थल है। हमारी कोशिश है कि इस विरासत को संरक्षित करने के साथ-साथ देश-दुनिया तक इसकी पहचान पहुंचे।
3
20
75
6,905
JMM Koderma retweeted
लुगुबुरू घंटाबाड़ी धोरोमगढ़ को एक प्रमुख स्थल के रूप में विकसित करने के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। इसी दिशा में यहां एक संग्रहालय का निर्माण किया गया है, जिसके माध्यम से आने वाली पीढ़ियां आदिवासी समाज के गौरवशाली इतिहास और सांस्कृतिक धरोहर को करीब से जान सकेंगी। इसके अतिरिक्त, सीतानाला सहित अन्य क्षेत्रों में कई विकास कार्य किए जा रहे हैं। कल्याण विभाग के माध्यम से विकास योजनाएं पूरी की गई हैं और आगे भी विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे। हमारा संकल्प है कि आस्था, संस्कृति और परंपरा के इस महत्वपूर्ण केंद्र को बेहतर सुविधाओं से जोड़ते हुए इसकी पहचान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करें।
7
26
125
8,604
JMM Koderma retweeted
बोकारो के ललपनिया में आयोजित लुगुबुरू घंटाबाड़ी धोरोमगढ़ राजकीय महोत्सव 2026 में शामिल होकर पावन भूमि को नमन किया और झारखंड की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। बाबा लुगुबुरू की छत्रछाया में मिलने वाली ऊर्जा और शक्ति हम सभी के लिए प्रेरणा एवं मार्गदर्शन का स्रोत है। इस ऐतिहासिक समारोह में झारखंड सहित देश के विभिन्न राज्यों से आए सभी श्रद्धालुओं का हार्दिक अभिनंदन एवं जोहार। जय जोहार! जय झारखंड!
5
26
145
8,052
JMM Koderma retweeted
आज धनबाद में माननीय सांसद श्री ढुल्लू महतो जी की सुपुत्री साक्षी के शुभ विवाह समारोह में शामिल होकर नवदंपती को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं। ईश्वर से नवदंपती के सुखद, समृद्ध एवं खुशहाल दांपत्य जीवन की कामना करता हूं। पूरे परिवार को इस मांगलिक अवसर की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
14
33
1
379
39,661
JMM Koderma retweeted
चतरा स्थित NTPC में हुई दुर्घटना में जनहानि की खबर अत्यंत दुःखद है। इस हादसे में प्रभावित लोगों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ हैं। जिला प्रशासन द्वारा घायलों को हर संभव चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। संबंधित अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। मारांग बुरु दिवंगत लोगों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करें। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।
21
60
2
281
107,834
JMM Koderma retweeted
बोकारो में श्री राकेश कुमार सिंह जी की दिवंगत माताजी आदरणीय स्व शांति सिंह जी के ब्रह्मभोज कार्यक्रम में शामिल हुआ तथा दिवंगत आत्मा को पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। मारांग बुरु दिवगंत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे।
10
28
180
22,360
JMM Koderma retweeted
आज झारखंड राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद की बैठक में रिहाई से संबंधित मामलों पर गहन विचार-विमर्श के उपरांत कुछ कैदियों की रिहाई पर सहमति सहित कई दिशा-निर्देश दिए गए। रिहा होने वाले लोगों के पुनर्वास, मानसिक स्वास्थ्य और समाज में सम्मानजनक पुनर्स्थापन सुनिश्चित करने के लिए काउंसलर एवं स्वयंसेवी संस्थाओं का सहयोग लेने तथा आवश्यक उपचार की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
24
40
3
229
16,291
JMM Koderma retweeted
26वें साल के हमारे राज्य का यह विधानसभा लोकतंत्र का सबसे बड़ा मंदिर है। यह मंदिर न किसी की जात देखता है, न किसी का धर्म देखता है, न किसी की आय देखता है, न किसी की ऊँच-नीच देखता है। इसके लिए सभी एक समान हैं। यह इंसानियत का मंदिर है, मानवता का मंदिर है। हमारे इसी मंदिर की ताकत को दुनिया लोहा मानती है। आज यहाँ हम काफी गर्व के साथ अपने आप को इस विधानसभा के सदस्य के रूप में मानते हैं। इनमें कुछ मंत्री बनते हैं, मुख्यमंत्री भी बनते हैं, अध्यक्ष बनते हैं, सचेतक बनते हैं, नेता प्रतिपक्ष और पक्ष दोनों बनते हैं। कई समितियाँ विधानसभा की बनती हैं। सभी माननीय विधायकों के कंधों पर कई अलग-अलग ज़िम्मेवारियाँ दी जाती हैं और यह मंदिर इस राज्य को एक दिशा देता है। यह हम सभी मिलकर करते हैं। राज्य सरकार ने विगत पाँच-छह सालों में कई ऐसी लकीरें खींची हैं कि आज हमारे कार्यों को देश उदाहरण के रूप में देखता है। अलग-अलग विषयों को लेकर, चाहे शिक्षा के स्तर पर हो, महिला सशक्तिकरण के माध्यम से हो, सरकार निरंतर प्रयासरत है। आने वाले समय में कई चुनौतियाँ आएँगी और कई चुनौतियों का समाधान भी निकलेगा। इतनी बड़ी व्यवस्था में कई सारी चीजें अभी भी करनी बाकी हैं, उनको अभी भी बेहतर और दुरुस्त करने की आवश्यकता है या बड़े पैमाने पर फेरबदल करने की आवश्यकता है। आज इसीलिए 2050 में झारखंड का स्वरूप कैसा हो, इस पर बड़े पैमाने पर सरकार कार्य कर रही है। निश्चित रूप से एक लंबी कार्ययोजना के साथ सरकार कार्य करते हुए नीति-निर्धारण कर रही है, जिससे इस राज्य का जो सपना है, जो हमारे आंदोलनकारियों का सपना रहा है, जिनके खून-पसीने से यह राज्य प्राप्त हुआ है, उनकी आने वाली पीढ़ी के लिए एक बेहतर व्यवस्था स्थापित हो। इसलिए इस लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर का सम्मान करते हुए हर एक निर्णय में हम सबका प्रयास होना चाहिए कि वह निर्णय इस राज्य की जनता के हित में, इस राज्य के जनमानस के हित में हो। उनके लिए नीतियाँ बनें, जिसके लिए हम सभी लोग यहाँ चुनकर आते हैं। यह कार्य भी सभी लोगों का है। राज्य को दिशा देने का काम हम सभी मिलकर करते हैं। पुनः आप सबको बहुत-बहुत शुभकामनाएँ। धन्यवाद, जोहार।
16
39
183
16,444
JMM Koderma retweeted
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और बड़े भाई आदरणीय श्री अर्जुन मुंडा जी की माताजी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। माँ का निधन जीवन की अपूरणीय क्षति है। इस दुःख की घड़ी में श्री अर्जुन मुंडा जी एवं उनके समस्त परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ हैं। मारांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति दें।
40
80
2
749
161,146
JMM Koderma retweeted
आज रांची के प्रोजेक्ट भवन सभागार में मुख्यमंत्री कौशल एवं रोजगार योजना अंतर्गत प्रशिक्षित छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह तथा नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में शामिल हुआ। इस अवसर पर आप सभी को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। nitter.gq/i/broadcasts/2dKkOndPP…
14
34
131
14,951
JMM Koderma retweeted
आज मुख्यमंत्री कौशल एवं रोजगार सम्मान समारोह में झारखंड सरकार के कल्याण विभाग की SPV, प्रेझा फाउंडेशन के माध्यम से प्रशिक्षित छात्र-छात्राओं को नियुक्ति पत्र सौंपने का अवसर मिला। अप्रैल से अक्टूबर 2026 के बीच प्रेझा फाउंडेशन के माध्यम से तीन हजार से अधिक युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ा गया है। इनमें करीब 500 युवा विदेशों में भी रोजगार प्राप्त कर रहे हैं। हमारा प्रयास है कि झारखंड के युवाओं को समय और जरूरत के अनुरूप हुनर एवं अवसर मिलें, ताकि वे आत्मनिर्भर बनें और अपने बेहतर भविष्य का निर्माण कर सकें। युवाओं को आधुनिक तकनीक और AI से जोड़ने की दिशा में प्रेझा फाउंडेशन एवं आईआईटी मद्रास के बीच आज MoU भी हुआ है। सभी नियुक्ति पत्र प्राप्त युवाओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आज का दौर तेजी से बदल रहा है। केवल डिग्री हासिल करना ही पर्याप्त नहीं, बल्कि समय और आवश्यकता के अनुसार अपने कौशल को विकसित करना भी उतना ही जरूरी है। खासकर जब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसी नई तकनीकें काम करने के तौर-तरीकों को बदल रही हैं। एचईसी इसका एक उदाहरण है। आज हमें इससे सीखने की जरूरत है कि बदलाव के साथ चलना और अपने हुनर को लगातार निखारना कितना आवश्यक है। आज प्रेझा फाउंडेशन के सहयोग से रोजगार से जुड़ रहे सभी नौजवानों को नियुक्ति पत्र मिलना खुशी का अवसर है। मैं सभी युवाओं को पुनः हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। आपके हाथों में हुनर हो, तो आप न केवल अपने लिए, बल्कि अपने परिवार के बेहतर भविष्य की मजबूत नींव रख सकते हैं।
11
27
144
10,100
JMM Koderma retweeted
हमारी सरकार का प्रयास है कि झारखंड के बच्चों और नौजवानों को आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर मिलें। इसी दिशा में मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों का विस्तार किया जा रहा है। पहले चरण में 80 विद्यालयों को उत्कृष्ट विद्यालय के रूप में विकसित किया गया और अब करीब 100 और नए विद्यालयों को अपग्रेड करने का काम चल रहा है। कल्याण विभाग के छात्रावासों में रहने वाले विद्यार्थियों के लिए सरकार की ओर से भोजन की व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया है, ताकि बच्चों को पढ़ाई के अलावा दूसरी चिंताओं से मुक्त रखा जा सके। पायलट प्रशिक्षण के क्षेत्र में हमने अपना प्रशिक्षण संस्थान शुरू किया है। राज्य सरकार 15 चयनित बच्चों की कमर्शियल पायलट ट्रेनिंग का पूरा खर्च उठाएगी। इसके साथ ही एयर होस्टेस प्रशिक्षण भी शुरू करने की तैयारी है। हमारा प्रयास है कि हमारे बच्चों के लिए अवसरों के नए दरवाजे खुलें। आप एक कदम आगे बढ़िए, सरकार आपको दस कदम आगे ले जाने का काम करेगी।
19
21
102
8,412
JMM Koderma retweeted
झारखंड खनिज संपदा से समृद्ध राज्य है। यहां खनन, ऊर्जा उत्पादन, स्टील, गोल्ड और यूरेनियम जैसे क्षेत्रों में व्यापक आर्थिक गतिविधियां होती हैं। लेकिन हमें यह भी समझना होगा कि खनन का प्रभाव कई दशकों तक रहता है और इससे स्थानीय समुदायों की आजीविका एवं जीवन परिस्थितियां बदलती हैं। आज जहां खेती से लोगों का जीवन चलता है, वहां आने वाले दशकों में रोजगार के स्वरूप बदल सकते हैं। इसलिए हमें आज से ही आने वाली पीढ़ियों के लिए नए अवसर तैयार करने होंगे। मैं प्रेझा फाउंडेशन से अपील करता हूं कि झारखंड की आर्थिक गतिविधियों और यहां की औद्योगिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ऐसे प्रशिक्षण मॉडल विकसित किए जाएं, जिससे हमारे युवा स्थानीय उद्योगों में भी रोजगार पा सकें। कौशल विकास का जुड़ाव हमारी जमीन, हमारे उद्योग और हमारी अर्थव्यवस्था की वास्तविक जरूरतों से होना चाहिए। रोजगार की तलाश में लोग देश-दुनिया में जाते हैं। यह गतिशीलता अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाती है और लोगों के जीवन में नए अवसर लाती है। हमारा प्रयास है कि झारखंड के नौजवान अपने हुनर के दम पर कहीं भी आगे बढ़ें और साथ ही अपने राज्य के विकास में भी भागीदार बनें।
8
24
2
141
10,710
झारखंड आंदोलन की संबल, ममता की प्रतिमूर्ति आदरणीय दिवंगत माताजी रूपी सोरेन जी को विनम्र श्रद्धांजलि @HemantSorenJMM
6
23
1
78
3,800
JMM Koderma retweeted
बाबा के जाने के बाद माँ ही मेरी सबसे बड़ी छाँव थीं। आज वह छाँव भी प्रकृति की गोद में समा गयीं। माँ....
1,132
1,147
132
12,692
564,674
पूरे विश्व में गोदी मीडिया हँसी का पात्र बनी हुई है। भाजपा को उनके इस विश्वव्यापी सफलता की हार्दिक शुभकामनाएँ।
2
17
38
1,650
.@BJP4Jharkhand और @yourBabulal जी, गाल बजाते हुए कुछ कहना चाहेंगे?
"हाथी चले बाजार, कुत्ता भौंकें हजार!'' 𝐁𝐏𝐒𝐂 का नाम 𝐁𝐉𝐒𝐂 (भाजपा-जदयू सर्विस कमीशन) कर देना चाहिए क्योंकि 𝐁𝐉𝐏-𝐉𝐃𝐔 नेताओं के साथ लेन देन का सेटिंग हो गया, अब समझ लीजिए 𝐁𝐏𝐒𝐂 की हर परीक्षा में सफलता का सेटिंग हो गया। 𝐁𝐏𝐒𝐂 में भ्रष्टाचार और परीक्षाओं में पेपर लीक और अनियमितता की शिकायत कर रहे अभ्यर्थी कुत्ते हैं और 𝐁𝐏𝐒𝐂 कुत्तों को कुचल देनेवाला बेपरवाह मदमस्त हाथी? 𝐁𝐏𝐒𝐂 प्रेस कॉन्फ्रेंस में 𝐁𝐏𝐒𝐂 के एग्जामिनेशन कंट्रोलर से पूछा गया कि छात्रों की शिकायतों पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही, इस पर एग्जामिनेशन कंट्रोलर ने दिया यह जवाब। शर्मनाक, मुख्यमंत्री जैसी यह अधिकारियों की भाषा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। #TejashwiYadav
15
47
2
184
9,456